बुलंदशहर में रुक रहा अवैध खनन, माफियाओं ने खोद डाली रजवाहे की डोल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावटी में खनन माफिया अवैध मिट्टी खनन कर रहे हैं। माफियाओं ने सोहनपुर रजवाहे की डोल खोद डाली है। सिंचाई विभाग के XEN ने कहा है कि डोल काटने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। खनन कर मिट्टी को हापुड़ में भरा जा रहा है। माफिया रात के अंधेरे में JCB और डम्परों से खनन कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
