203001
बुलंदशहर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में गुलावठी पुलिस ने एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है और एक युवक को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में पटाखे और पटाखे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। यह फैक्ट्री पिछले 10 दिन से निर्माणाधीन मकान में चलाई जा रही थी। पुलिस अब वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। यह मामला गुलावठी थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेंदुआ वीडियो वायरल: भनवारटंक टनल के पास रेल ट्रैक पर देखा गया
Karhi, Chhattisgarh:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग में भनवारटंक के पास रेल टर्मिनल क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। तेंदुए के रेलवे ट्रैक और सुरंग के भीतर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के बीच से सुरंग के भीतर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वन क्षेत्र से सटे रेलमार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद रेल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भी चर्चा का माहौल है। जानकारी के अनुसार रेलवे लोको पायलट इंजन में सवार होकर भनवारटंक टनल पर कर रहा था तभी उसकी नजर सुरंग के भीतर घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। कर्मचारी ने तेंदुए का वीडियो बनाया गया। वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के बीच चलते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ दूरी तक तेंदुआ ट्रैक पर चलता रहा और फिर सुरंग की ओर बढ़ता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भनवारटंक क्षेत्र घने जंगल और पहाड़ी के साथ अचानक मार टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है। यहां का वन क्षेत्र वन्यजीवों के लिए अनुकूल माना जाता है और जंगल के बीच से होकर रेलवे लाइन गुजरती है। इस कारण वन्यजीवों की आवाजाही कई बार रेलवे ट्रैक के आसपास देखने को मिलती है। विशेष रूप से भनवारटंक और आसपास के जंगलों में बाघ, तेंदुआ भालू सहित अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी पहले भी सामने आती रही है。 रेलवे ट्रैक पर तेंदुए के दिखाई देने से एक बार फिर वन्यजीवों और रेल परिचालन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। जंगल क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों के चालकों को वन्यजीवों की संभावित आवाजाही को लेकर सतर्क रहना पड़ता है। वहीं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी ऐसे क्षेत्रों में निगरानी जरूरी है। ये घटना 24 अगस्त की है।0
0
Report
पटना की अंग्रेजी शराब दुकान के आबकारी बाबू उमाशंकर कुशवाहा का गाली-गलौज वीडियो वायरल
Muju, Jeonbuk State:बैकुंठनपुर में जिला आबकारी विभाग में पदस्थ कर्मचारी उमाशंकर कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पटना के अंग्रेजी शराब दुकान का है वीडियो. बताया जा रहा है कि पटना स्थित अंग्रेजी शराब दुकान बंद होने के बाद उमाशंकर कुशवाहा शराब लेने पहुंचे थे. वीडियो में बाबू शराब दुकान के कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं. दुकानदार का आरोप है कि वे आए दिन शराब की मांग करते हैं और कर्मचारियों के साथ विवाद करते हैं. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.0
0
Report
नाहन के वाल्मीकि मंदिर में राजीव बिंदल ने रक्षाबंधन पर सामाजिक समरसता का संदेश
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को दर्जनों बहनों ने राखियां बांधीं। वाल्मीकि मंदिर नाहन में भाजपा महिला मोर्चा ने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर रहे मौजूद, डॉ राजीव बिंदल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश। रक्षाबंधन के इस पर्व पर देश प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना। रक्षाबंधन की तरह सभी भाई बहन राष्ट्र रक्षा के लिए भी लें संकल्प- बिंदल। एंकर- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नाहन के वाल्मीकि मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान दर्जनों बहनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। VO1- मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने सभी भाई-बहनों से राष्ट्र रक्षा के लिए भी संकल्प लेने का आह्वान किया। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और एकजुटता का भी प्रतीक है। रक्षाबन्धान के पावन पर्व पर डॉ. बिंदल ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह हम सभी को राष्ट्र की रक्षा, समाज की एकता और देश की तरक्की के लिए भी संकल्प लेना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। बाइट- डॉ राजीव बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
पंजाब में पंथक ताकत मजबूत, अकाली दल वारिस पंजाब में जोरदार जुड़ाव
Amritsar, Punjab:अकाली दल वारिस पंजाब के संरक्षक बापू तरसेम सिंह का बड़ा बयान—पंजाब के लोग अब असली पंथक ताकत के साथ जुड़ रहे सुखबीर बादल के बयानों पर बोले बापू तरसेम सिंह—हमें किसी से पंथक होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं लगातार हो रही ज्वाइनिंग से अकाली दल वारिस पंजाब मजबूत, AAP नेता बलजिंदर सिंह थिंदा भी पार्टी में शामिल बापू तरसेम सिंह ने अकाली नेताओं से अकाल तख्त साहिब पर जाकर अपने गुनाहों की माफी मांगने की अपील की अमृतसर: अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से गुरुवार को अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के संरक्षक और खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के पिता बापू तरसेम सिंह ने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, पंथक राजनीति और पार्टी में लगातार हो रही नई ज्वाइनिंग को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब क्षेत्रीय और पंथक ताकत को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग अकाली दल वारिस पंजाब के साथ जुड़ रहे हैं। बापू तरसेम सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों ने लंबे समय तक विभिन्न राजनीतिक दलों को मौका दिया, लेकिन अब जनता के सामने राजनीतिक दलों के कामकाज और उनकी विचारधारा को लेकर स्थिति स्पष्ट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग वास्तव में पंथ और पंजाब के हितों के लिए काम कर रहे हैं, उनके साथ लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सुखबीर बादल के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब को किसी नेता से पंथक होने का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सबसे बड़ा प्रमाण पंजाब की जनता का समर्थन है। बापू तरसेम सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाई अमृतपाल सिंह को पंजाब के लोगों ने भारी समर्थन देकर सांसद चुना और आज भी लोग उनके साथ जुड़कर सम्मान महसूस कर रहे हैं। बापू तरसेम सिंह ने दावा किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ज्वाइनिंग से यह संकेत मिल रहा है कि पंजाब की जनता राजनीतिक बदलाव को लेकर अपना मन बना चुकी है। उन्होंने अकाली दल के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक पंजाब की सत्ता में रहने के दौरान जनता में उनके प्रति नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब के सामने जिन गलतियों को स्वीकार किया गया था, उनके बाद दोबारा उन मुद्दों से पीछे हटना उचित नहीं है। उन्होंने अकाली नेताओं से अपील की कि वे अकाल तख्त साहिब के सामने अपने गुनाहों के लिए माफी मांगें और अपनी गलतियों को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब की ओर से आने वाले समय में पंजाब और विशेषकर युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा उन्हें चढ़दी कला की ओर ले जाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक विशाल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी छोड़कर अकाली दल वारिस पंजाब में शामिल हुए नेता बलजिंदर सिंह थिंदा ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पिछले समय में वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन पार्टी की मौजूदा दिशा और कार्यप्रणाली को लेकर उन्हें निराशा हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या अभी भी गंभीर है और जिस उद्देश्य से राजनीतिक बदलाव की उम्मीद की गई थी, वह पूरी तरह हासिल नहीं हो सका। बलजिंदर सिंह थिंदा ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब जिन मुद्दों को लेकर अस्तित्व में आया है, उनमें पंजाब के हित, युवाओं का भविष्य और नशे के खिलाफ लड़ाई प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाई अमृतपाल सिंह की सोच और नेतृत्व में पार्टी पंजाब के इन मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा तथा युवाओं को बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
एटा में डीएम के फोन न उठाने पर मंत्री बेबी रानी मौर्य नाराज
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग. एटा में डीएम ने नहीं उठाया मंत्री का फोन, व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए उन्होंने डीएम अरविंद सिंह को कई बार फोन किया, लेकिन डीएम ने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया, कॉल के बाद भी नहीं किया कॉल बैक, डीएम से नाराज हुई मंत्री बेबी रानी मौर्य, इस तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी,- बेबी रानी मौर्य0
0
Report
मिलाद-उल-नबी जुलूस में ट्रैक्टर स्टंट से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत लोग बाल-बाल बचे
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर मिलाद-उल-नबी जुलूस में ट्रैक्टर से जानलेवा स्टंट, पलटा ट्रैक्टर, अलीगढ़ के थाना छर्रा कस्बे का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में मिलाद-उल-नबी जुलूस के दौरान एक युवक ट्रैक्टर से स्टंट करता नजर आ रहा है इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक पलट गया हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ट्रैक्टर स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं0
0
Report
Advertisement
नीति पास बॉर्डर पर रक्षाबंधन: बहनों ने जवानों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधे
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में भारत चीन सीमा के समीप नीति पास बॉर्डर पर आज रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। त्यौहारों पर अपने घरों से दूर मां भारती की रक्षा करने वाले सेना और ITBP के जवान देश रक्षा के खातिर अपने परिवारों के साथ त्योहार नहीं मनाते हैं; ऐसे में नीतिघाटी की कई महिलाओं ने सेना के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और लंबी उम्र की कामना की। सेना के जवानों ने भी बहिनों को रक्षा का वचन दिया। इसके बाद भोटिया जनजाति की महिलाओं ने पारम्परिक नृत्य कर रक्षाबंधन को यादगार बना दिया। जिससे एक सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।0
0
Report
जालौन के आश्रम में दबंगों ने महिला से मारपीट, छेड़खानी और गाली-गलौज के आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दबंगों ने आश्रम में घुसकर महिला के साथ की मारपीट, महिला ने दबंगों पर आश्रम में घुसकर मारपीट छेड़खानी और जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप, दबंगों की दबंगई व महिला से गाली गलौज और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, महिला ने आरोपियों पर जमीन पर पटककर लात-घूंसों से मारपीट और छेड़खानी का लगाया आरोप, आश्रम के पुजारी द्वारा विरोध करने पर गाली-गलौज देकर फरार हुए दबंग, पीड़िता ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित आश्रम का मामला।0
0
Report
शाहजहांपुर में प्रेम विवाद पर युवक टावर चढ़ा, पुलिस नीचे उतारने में जुटी
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक इलाके के सबसे उंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका से विवाद का समझौता करने की मांग कर रहा है। उसने चेतावनी दी थी कि अगर उसकी मांगे नहीं मानी गई तो वह टावर से कूद कर अपनी जान दे देगा। फिलहाल पुलिस युवक को टावर से नीचे उतारने की कोशिश में जुटी हुई है। पूरा मामला थाना बंडा खाने के सामने का है। बताया जा रहा है कि इलाके का रहने वाला अनूप आज शाम लगभग 3:00 थाने के ठीक सामने बने इलाके के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वह नीचे कूद कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि युवक गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने उसे 4 महीने पहले जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद आज वह इलाके के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसका कहना है कि उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। टावर पर चढ़ा युवक झूठे मुकदमे में समझौता करने की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर नीचे कूद कर आत्महत्या करने की धमकी भी दे रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को समझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल युवक का यही कहना है कि जब तक मुकदमे में समझौता नहीं होगा वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद है और उसे नीचे उतरने की कोशिश में जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
केतकी सिंह: रक्षाबंधन पर जिले के विकास के लिए योगी सरकार से मदद मांगेगी
Ballia, Uttar Pradesh:भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा रक्षाबंधन का रहता है इंतजार, बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक केतकी सिंह का कहना है कि उन्हें पूरे साल रक्षाबंधन का इंतजार रहता है। भाई को राखी बांधने के बाद वो यह जरूर देखती हैं कि भाई ने इस साल उनको क्या गिफ्ट दिया अगर गिफ्ट अच्छा नहीं है तो बचपन की तरह आज भी वी अपने भाई से लड़ाई करती हैं। वही कहा कि एक विधायक के तौर पर उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता भी भाई-बहन की तरह है। जब उनके जीवन में कोई भी मुसीबत पड़ती है तो मैं भाई और बहन दोनों की भूमिका में उनके लिए खड़ी हो जाती हूं और जब मुझे जरूरत होती है तो वह हमारे लिए अपनेपन की भावना के साथ खड़े रहते हैं। वही कहा कि योगी सरकार की योजनाओं के जरिए विधानसभा क्षेत्र में सभी भाई बहनों के जीवन की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष कार्य किया जा रहा हैं। खासतौर पर बहनों के रोजगार शिक्षा और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वही कहा कि 29 अगस्त को सीएम योगी बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने आ रहे हैं लिहाजा एक बहन के तौर पर मैं उनसे अपने क्षेत्र के विकास की मांग भी करूंगी और मुझे उम्मीद है की भाई के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बहन की मांगों को पूरा भी करेंगे।0
0
Report
खैरागढ़ में H1N1 से चार वर्षीय बालक संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ ब्रेकिंग जिले में स्वाइन फ्लू(H1N1) की दस्तक छुईखदान निवासी चार वर्षीय बालक उद्भव चंद्राकर, पिता कन्हैया चंद्राकर पाया गया स्वाइन फ्लू संक्रमित बालक की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए राजनांदगांव के निजी अस्पताल ले गए थे उपचार के दौरान जहां चिकित्सकों की जांच के बाद बालक H1N1 संक्रमित पाया गया मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बालक के घर पहुंचकर परिजनों व मोहल्ले वालों की भी कर रही है जांच0
0
Report
उज्जैन में राखी से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिल्क केक जब्त
Ujjain, Madhya Pradesh:जोधपुर से आया था करीब 80 किलो मिल्क केक, रिफाइंड ऑयल के इस्तेमाल की भी जानकारी; खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गंदगी और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कई कमियां मिलीं, प्रतिष्ठान को नोटिस देने की तैयारी उज्जैन में राखी के त्योहार से एक दिन पहले खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शिकायत और सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने शहर के शहीद पार्क के पास स्थित मयूरम न्यू कैफे पर जांच की। यहां टीम को बड़ी मात्रा में मिल्क केक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा के अनुसार, जांच के दौरान करीब 80 किलो मिल्क केक जोधपुर से यहां सप्लाई किया जाना सामने आया। मौके पर दो किलो की पैकिंग वाले कई डिब्बे मिले। पूछताछ में करीब 3 किलो मिठाई की खपत होने की जानकारी सामने आई है। मिल्क केक की पैकिंग पर श्री कृष्णा नाम और जोधपुर का पता दर्ज मिला। अधिकारियों के मुताबिक मिठाई में रिफाइंड ऑयल के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। इसके बाद खाद्य विभाग ने मिल्क केक सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के दौरान साफ-सफाई से जुड़ी कमियां भी मिलीं। अधिकारियों को पेस्ट कंट्रोल और कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा खाद्य सामग्री को लेकर भी कई कमियां सामने आई हैं। विभाग की ओर से संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बताया कि त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाई मिल सके, इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और कीमत जरूर देखें। संदिग्ध या खराब गुणवत्ता की मिठाई मिलने पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दें。0
0
Report
Advertisement
पटवारी पर कार्यालय में हमला, सिर पर चोट; आरोपी फरार
Karhi, Chhattisgarh:लोकेशन - पेंड्रा एंकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही थाना क्षेत्र के बंशीताल-दानीकुंडी इलाके में हल्का क्रमांक 26 के पटवारी पर कार्यालय में घुसकर लोहे की पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पटवारी शुद्ध राम कोल के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पटवारी शुद्ध राम कोल दानीकुंडी स्थित अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान सचराटोला निवासी प्रकाश सिंह कार्यालय पहुंचा। बताया जा रहा है कि किसी शासकीय कार्य को लेकर दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कार्यालय में रखी लोहे की नल पाइप उठाकर पटवारी के सिर पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में पटवारी के सिर से खून निकलने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए。 घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पटवारी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपी पटवारी के ऊपर बैठकर मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी कार्यालय से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया। घायल पटवारी को आनन-फानन में मरवाही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों, विवाद की वास्तविक वजह और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है。 पटवारी के कार्यालय में घुसकर हुए हमले की घटना से राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल है। सरकारी कार्यालय में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कार्य के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ इस तरह की हिंसक घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं。 फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मरवाही पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।।。 वही मामले में एसडीओपी मरवाही अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है पटवारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत खतरे से बाहर है ।।तो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो अलग अलग टीमें रवाना की गयी हैं।।0
0
Report
परिवेश वात्सायन ग्राउंड जीरो से नुवाकोट, नेपाल में लोकेशन का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:परिवेश वात्सायन ग्राउंड जीरो से लोकेशन - नुवाकोट - नेपाल0
0
Report
ओवैसी का ब्राह्मण कार्ड: क्या यह दांव चुनाव में सफल होगा?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले ओवैसी ने ब्राह्मण कार्ड चला है, ओवैसी ने कहा की बीजेपी ने मुस्लिमों के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को परेशान किया, यानि ओवैसी चुनाव में MB मुस्लिम और ब्राह्मण दांव चल रहे हैं, क्या ओवैसी का ये दांव सफल हो पाएगा0
0
Report
Advertisement
