203001
भूमाफियाओं से परेशान लोग सैकड़ों की संख्या में पहुंचे SP ऑफिस, किया प्रदर्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भूमाफियाओं से परेशान सैकड़ों स्थानीय लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि भूमाफिया सरकारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसका उन्होंने विरोध किया। एसएसपी ने लोगों को न्याय का आश्वासन दिया और उन्हें समझाया। यह मामला थाना नरौरा क्षेत्र के बेलोन का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल बरगी डैम हादसे पर CM मोहन यादव ने बचाव दल को सम्मानित किया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बरगी डैम हादसे पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव. क्रूस में लाइव जैकेट सबको पहनना ही चाहिए; कुछ लोगों ने आधा अधूरा बांधा था. टूरिज्म विभाग इस मामले में जांच करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो. हम परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं. जिस तेजी से बचाव कार्य में लगे हैं, उन बहादुर लोगों को बधाई देता हूं. क्रूस को काटकर 5 घंटे में कई लोगों को बाहर निकाला है. जिन्होंने जोखिम उठाकर लोगों को बचाने का काम किया है उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित करने का काम करेंगे. हमने एक दल बिठाया है जो पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा है0
0
Report
महोबा डैम के पास डूबे दो बच्चों की मौत; परिवार में कोहराम
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग डैम के पास डूब क्षेत्र में भरे पानी में डूबकर अबोध बालकों की मौत, गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे मृतक चाचा-भतीजे, 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्कयू कर निकाले गए शव, एक साथ दो बच्चों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, एक साथ नहाने गए थे रिश्ते में भाई-बहन और भतीजा, चार वर्षीय मासूम बहन ने घर लौटकर परिजनों को दी डूबने की सूचना, शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जाँच में जुटी पुलिस, श्रीनगर थाना क्षेत्र की घटना।0
0
Report
प्रयागराज करैली में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी; CCTV में दो युवक फरार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज करैली इलाके में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी, स्कूटी पर रखा गैस सिलेंडर दिनदहाड़े हुआ चोरी, बाइक सवार दो युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, स्कूटी पर रखे गैस सिलेंडर को बाइक से लेकर हुए फरार, सीसीटीवी कैमरे में गैस सिलेंडर चोरी की घटना हुई कैद, फुटेज में एक युवक स्कूटी पर रखा गैस सिलेंडर उठाकर बाइक पर बैठकर फरार होते दिख रहा है, दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी की घटना से हर कोई हैरान, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने थाने में दी शिकायत。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग का औपचारिक शुभारंभ
Delhi, Delhi:दिल्ली में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 मई 2026 को रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री परवेश वर्मा के नेतृत्व में पूरे दिल्ली में की गई। इसी क्रम में रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र के लोनी रोड इलाके में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी रही। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा किया गया इस अवसर पर नेताओं ने जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है, ऐसे में वर्षा के पानी का संरक्षण बेहद आवश्यक है। यदि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाते हैं, तो दिल्ली के भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जल संचयन आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यदि वर्षा जल को सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो आने वाले समय में दिल्ली में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में तेजी से वाटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है और “नल से जल” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यमुना नदी के शुद्धिकरण के लिए योजनाबद्ध और समयबद्ध तरीके से काम चल रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि भविष्य में यमुना फिर से स्वच्छ और अविरल रूप में बह सके। इस दिशा में विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आर.के. पुरम से जुड़े। वहीं नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीएम अजय कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। इस पहल को दिल्ली में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल जल संकट को कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि लोगों में जल बचाने के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी。0
0
Report
सीवान में युवक की मौत के बाद बवाल, शव के साथ तनाव जारी
Siwan, Bihar:सीवान में एक घायल युवक की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा है। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ शहर के जेपी चौक को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है। आक्रोशित लोग मौके पर सीवान एसपी को बुलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने इस मामले में शिथिलता बरती और दोषियों को अब तक गिरफ्तार नहीं किया। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नया किला नवलपुर तकिया इलाके की है, जहां करीब 45 दिन पहले बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। विवाद के दौरान एक पक्ष ने शम्मी नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल शम्मी को प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया था। जिंदगी और मौत के बीच लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज शम्मी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, उनका गुस्सा फूट पड़ा और शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मौके पर नगर थाना और महादेवा थाना की पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, आक्रोशित लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय के आश्वासन पर अड़े हुए हैं.0
0
Report
जगदलपुर में नशीली कैपशूल के कारोबार पर सख्त कार्रवाई: दो गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में नशे का कारोबार करने वालों पर बस्तर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, शहर में नशीली कैपशूल बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, दलपत सागर के पास नशीली कैपशूल बेचने के लिए आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही कोतवाली थाने की पुलिस को इसकी जानकारी लगी तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच पुलिस की टीम ने आरोपी बबलू कश्यप और मिथलेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 09 पत्ता 114 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की जिसकी खुदरा मूल्य लगभग 45,600/ रूपये आंकी गई है, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के समकक्ष पेश किया जहां आरोपियों न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है।0
0
Report
Advertisement
रायपुर: शीतला चौक मठपुरैना में चाकूबाजी, आरोपी फरार
Begun, Rajasthan:रायपुर.. राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी.. शीतला चौक मठपुरैना में चाकूबाजी.. आरोपी दादु यादव ने पुरानी रंजिश के चलते निशांत पाल को मारा चाकू.. गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती.. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार.. टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
केदारनाथ धाम में VIP कल्चर के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ विरोध जताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुरोहितों ने मंदिर व्यवस्था में बढ़ते VIP कल्चर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तुरंत बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि विशेष लोगों को दी जा रही प्राथमिकता से आम श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है。0
0
Report
मजदूर दिवस पर खंड विकास अधिकारी ने श्रमिकों का किया सम्मान
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसई बहलोलपुर में शुक्रवार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने श्रमिकों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने श्रमिकों के कठिन परिश्रम और समाज में योगदान की सराहना की। खंड विकास अधिकारी श्री मिश्र ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी ने श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ हैं।एपीओ गिरजेश पांडे ने कहा, मनरेगा सरकार की जनकल्याणकारी योजना है।इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देना है। उन्होंने श्रमिकों के योगदान को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।सचिव जाह्नवी तिवारी ने कहा कि श्रमिकों के सम्मान और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में दुलारपती, सावित्री देवी, मीरा देवी, गुड़िया, मेवालाल, राम बहादुर, अर्जुन, मनोज कुमार, रंगीले, प्रहलाद, हनुमान आदि श्रमिक रहेकार्यक्रम में दुलारपती, सावित्री देवी, मीरा देवी, गुड़िया, मेवालाल, रामबहादुर, अर्जुन, मनोज कुमार, रंगीले, प्रहलाद, हनोमान आदि श्रमिक रहे।0
0
Report
Advertisement
श्रीनगर व कश्मीर में खामेनेई के साइनबोर्ड से समुदाय की पहचान सम्मान उभरकर सामने
Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर और सेंट्रल कश्मीर के कुछ हिस्सों में, हाल ही में कई इलाकों में अयातुल्ला अली खामेनेई वाले साइनबोर्ड और बैनर लगाए गए हैं, अक्सर इलाके के नामों के साथ। ये डिस्प्ले आबादी के एक हिस्से की धार्मिक और विचारधारा से जुड़ाव अली khamnayi के प्रतीक दिखा रहा हैं, खासकर शिया समुदाय के अंदर। इन साइनबॉर्ड को लगाने को उस बड़े संदर्भ में देखा जा सकता है—जो समाज के अलग-अलग हिस्सों के बीच सम्मान, पहचान और एकजुटता का प्रतीक है। साथ ही, ऐसे पब्लिक डिस्ले अपने पॉलिटिकल और इंटरनेशनल जुड़ाव के कारण भी ध्यान खींच रहे हैं कि घाटी के लोग khamnayi को कितना समान और धार्मिक इज्जत दे रहे हैं0
0
Report
वंदे भारत में खानपान से स्वास्थ्य संकट, यात्रियों ने किया हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग वंदे भारत में यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ सुविधा के नाम पर वसूली लेकिन व्यवस्था भगवान भरोसे आगरा कैंट से इलाहाबाद जा रही वंदे भारत ट्रेन में मिले नाश्ते में निकला कीड़ा नाश्ता खाने से कई लोगों को उल्टियां होने की हुई शिकायत यात्रियों ने किया हंगामा,यात्री ने वेंडर को सुनाई खरी खोटी खाने के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे आप लोग क्या जान का मुआवजा दे पाएगा रेलवे सब लोगों ने रिफंड वापस करने की उठाई मांग सबसे तेज और सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन होने का दावा रेलवे करता है रेलवे,दावों पर उठे सवाल पूरे मामले का यात्रियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल0
0
Report
गोंडा गैस एजेंसी विवाद: पूर्व विधायक पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा, मारपीट-तोड़फोड़
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में गैस एजेंसी पर पूर्व विधायक पुत्र और एजेंसी मालिक के बीच हुए मारपीट को लेकर ZEE UP/UK पर चली खबर का बड़ा असर हुआ है। एजेंसी मालिक की तहरीर पर परसपुर पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक पुत्र समेत चार लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ को लेकर के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरसड़ी स्थित सावित्री गैस एजेंसी पर पहुंच करके एजेंसी मालिक वैभव सिंह उर्फ आशु के साथ मारपीट करना पूर्व भाजपा विधायक करनैलगंज स्वर्गीय अजय प्रताप सिंह उर्फ लाला भैया की दूसरी पत्नी के बड़े बेटे कुंवर कामलेंन मोहन सिंह और उनके चार साथियों को भारी पड़ गया है। गैस एजेंसी मालिक वैभव सिंह ने परसपुर थाने में तहरीर देकर पूर्व भाजपा विधायक पुत्र कुंवर कामलेंन मोहन सिंह,अभिनव सिंह,अंशू सिंह,पुनीत शुक्ला के खिलाफ एजेंसी के अंदर घुसकर के गाली गलौज कर मारपीट करने और तोड़फोड़ को लेकर के मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज करके परसपुर थाने की पुलिस द्वारा एजेंसी मालिक वैभव सिंह का मेडिकल परीक्षण करवा करके पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। कल गुरुवार देर शाम गैस वितरण में हो रही उपभोक्ताओं को दिक्कतों को लेकर के पूर्व भाजपा विधायक अजय प्रताप उर्फ लल्ला भैया की दूसरी पत्नी के बड़े बेटे कुंवर कामलेंन मोहन सिंह सावित्री गैस एजेंसी पर पहुंचे थे और उन्होंने एजेंसी मालिक वैभव सिंह से फोन ना उठाने का जब कारण पूछा तो एजेंसी मालिक द्वारा गरम लहजे में कुंवर कामलेंन मोहन सिंह को जवाब दिया गया। कि हम आपको फोन उठाना उचित नहीं समझते हैं इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हुआ जो धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। पहले कुंवर कामलेंन मोहन सिंह प्लास्टिक की टेबल उठा करके एजेंसी मालिक वैभव सिंह के सिर पर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं बाद में एजेंसी के अंदर रखें पंखे को भी उठा करके मारते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही साथ एक युवक खाली रखे हुए गैस सिलेंडर को उठा करके वैभव सिंह के सिर पर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस पूरी मारपीट की घटना के दौरान एजेंसी के अंदर जमकर तोड़फोड़ भी की गई थी जिसके चलते एजेंसी में रखी कुर्सियां और कई सामान भी टूट गए थे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।0
0
Report
Advertisement
इल्तिजा मुफ़्ती ने वीडियो पर जिम्मेदारी ली, साइबर पुलिस से सवालों की तैयारी
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X People’s Democratic Party leader Iltija Mufti Said " I take full responsibility for a recent video on Urdu that I tweeted. It’s come to my notice that others who shared it are being summoned by @Cyberpolicekmr. Urge them not to do so & instead ask me whatever pressing questions they might have. I’m a law abiding citizen & will fully co-operate.0
0
Report
पटना में बुद्ध पूर्णिमा: सीएम चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में पुष्पांजलि अर्पित
Patna, Bihar:पटना में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क में पहुंचकर भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव भी रहे मौजूद सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा पार्क और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई प्रवेश द्वारों पर सघन जांच के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती थी0
0
Report
ट्यूशन कर घर लौटते समय तूफान में पेड़ गिरने से दसवीं कक्षा छात्रा की मौत
Jalabaria, West Bengal:টিউশন সেরে সাইকেলে চেপে বাড়ি ফেরার পথে ঝড়ে গাছ পড়ে মৃত্যু দশম শ্রেণীর ছাত্রী। দক্ষিণ ২৪ পরগনার পারুলিয়া কোস্টাল থানা area's আব্দালপুর গ্রামে ঝড়ের সময় গাছ পড়ে মৃত্যু হলো দশম শ্রেণীর এক ছাত্রীর। মৃতের নাম অঙ্কিতা কয়াল (১৫)। তাকে উদ্ধার করে ডায়মন্ড হারবার মেডিকেল কলেজ হাসপাতাল নিয়ে গেলে চিকিৎসকদের মৃত বলে ঘোষণা করেন। পুলিশ দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য পাঠায়। জানা যায় , অঙ্কিতা পারুলিয়া হাই স্কুলের দশম শ্রেণীর ছাত্রী এবং জঙ্গলপাড়া এলাকার বাসিন্দা। বৃহস্পতিবার সন্ধ্যায় আব্দালপুর গ্রামে টিউশন পড়ে বন্ধুদের সঙ্গে সাইকেলে বাড়ি ফিরছিল সে। সেই সময় হঠাৎ ঝড়-বৃষ্টি শুরু হলে তার সঙ্গে থাকা অন্যান্য বন্ধুরা অপেক্ষা করলেও, গ্রামে একটি অনুষ্ঠানে যোগ দেওয়ার তাড়ায় অঙ্কিতা একাই বাড়ি দিকে রওনা দেয়। পথে ঝড়ের দাপটে একটি নারকেল গাছ তার ওপর ভেঙে পড়ে। স্থানীয় বাসিন্দারা দ্রুত তাকে উদ্ধার করে হাসপাতালে নিয়ে গেলেও শেষরক্ষা হয়নি। ঘটনায় গোটা এলাকায় নেমেছে শোকের ছায়া। অঙ্কিতা কয়ালের মৃত্যুতে গ্রামের অনুষ্ঠান বন্ধ রাখা হয়েছে এবং শোকস্তব্ধ পরিবার কান্নায় ভেঙে পড়েছেন।0
0
Report
Advertisement
