203001
बुलंदशहर में भारी बारिश से गिरा मकान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:भारी बारिश के कारण बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के क्रियावली गांव में बीरम सिंह लोधी का मकान उस वक्त भरभरा कर गिर गया जब परिवार के लोग सो रहे थे। गनीमत रही कि मकान दरकने की आहट सुनाई दी और पीड़ित परिवार ने भागकर अपनी और अपने पशुओं की जान बचा ली हैरत की बात है कि अभी तक कोई भी प्रशासन या पुलिस की टीम मौके पर नही पहुंची है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन: ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार शिकायत पर युवकों पर हमला; CCTV में कैद तस्वीरें
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करना युवकों को पड़ा भारी, बीच सड़क पीड़ित युवकों की बाइक रोककर करीब आधा दर्जन लोगों द्वारा मारपीट करने का आरोप, पीड़ितों का आरोप- ग्राम प्रधान की शिकायत से नाराज़ होकर लात-घूंसों और बेल्टों से किया गया हमला, सीओ कार्यालय में शिकायत देकर अपने गांव लाड़ूपुरा लौट रहे थे पीड़ित युवक, जान बचाकर भागे युवकों ने कोंच कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर, भागते युवकों का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ी माता मंदिर के पास का मामला।0
0
Report
फतेहपुर NH-2 पर युवक का शव मिला: ई-रिक्शा चालक पथिक के रिश्तेदारों में भी कोहराम
Fatehpur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में नेशनल हाईवे-2 पर मिला युवक का शव ई-रिक्शा चलाने का काम करता था युवक फतेहपुर से रिक्शा सर्विस सेंटर पर छोड़ने के बाद लौट रहा था घर काफी देर तक कोई सूचना ना मिलने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तब जाकर हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा था शव मामले की जांच-पड़ताल पुलिस जुटी थरियांव थाना क्षेत्र के शगुन ढाबा की घटना0
0
Report
अगस्त्यमुनि में सेवा सप्ताह शुरू, जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:जन-जन की सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ अगस्त्यमुनि के क्रीड़ा भवन में सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत हुआ. कार्यक्रम 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, तथा जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं. आयोजनों में दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा. स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पर्यटन, पशुपालन, समाज कल्याण, उद्योग, ग्रामीण विकास सहित विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी. ग्रामीणों ने स्टॉलों पर जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लिया. सूचना विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक दलों, महिला मंगल दलों और छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से संदेश प्रस्तुत किए. स्वच्छता अभियान चलाया गया और नशा मुक्ति व मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है. चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं से स्थानीय व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिला. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि सेवा सप्ताह पूरे जनपद में चलाया जाएगा और हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, महिला समूह, युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया.0
0
Report
Advertisement
महारानी अस्पताल में 100 बेड का विस्तार, हाई‑टेक लैब से इलाज सुधरेगा
Jagdalpur, Chhattisgarh:स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने हाल ही में महारानी अस्पताल का निरीक्षण कर यहाँ 100 अतिरिक्त बेड और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणा की, सरकार का दावा है कि इन फैसलों से बस्तर संभाग के मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन इन घोषणाओं के साथ ही अस्पताल की व्यवस्था राजनीतिक बहस का विषय बन गई है, कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की लापरवाही के कारण अस्पताल में डॉक्टरों, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि पिछली सरकार के दौरान अस्पताल के विकास और विस्तार के लिए कई काम किए गए थे, जबकि वर्तमान सरकार उन व्यवस्थाओं को बनाए रखने में विफल रही है, वहीं भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है, भाजपा का कहना है कि अतिरिक्त बेड, हाईटेक लैब और अन्य प्रस्तावित सुविधाएं इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं और आने वाले समय में अस्पताल की क्षमता और सेवाओं में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा।0
0
Report
भूपेश बघेल के बयान पर तंज: आईआईएम में सरकार की ट्रेनिंग चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:विष्णुदेव साय कैबिनेट के चिंतन शिविर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है. भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार में आईआईएम के स्टूडेंट्स सरकार के कामकाज देखने आते थे, भाजपा की सरकार में खुद ही मंत्री-मुख्यमंत्री ट्रेनिंग लेने आईआईएम जा रहे हैं. बघेल ने आगे कहा कि उल्टे घरे में पानी डालने से पानी रुकता नहीं है0
0
Report
दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने का संकल्प अब पूरा होगा
New Delhi, Delhi:We made a promise to plant 70 lakh trees across Delhi. Now it is time to fulfil it, together. The Green Drive Portal is now live. Book your plantation slot, collect free saplings, invite the Vriksh Rath for community drives, or register as a Delhi Green Warrior. On July 7, Union Home Minister Shri Amit Shah Ji will launch this mega plantation drive. Together, let us build a cleaner, greener and healthier Delhi.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में SIR: 13000 BLOs घर-घर फॉर्म भरवाने के मिशन से पूरी एक महीने की प्रक्रिया
New Delhi, Delhi:Ground report on SIR from different locations, showing and explaining the process along with visuals, bites of BLO's and citizens राजधानी में SIR की प्रक्रिया जारी है और हर एरिया में हर इलाके में यह प्रक्रिया की जा रही है 13000 BLO ( बूथ लेवल ऑफिसर) जो अप्वॉइंट किए गए हैं और हर घर जा रहे हैं और लोगों से फॉर्म फिल करवा रहे हैं जिसमें उनकी डिटेल्स है उनके वोटर आईडी से रिलेटेड उनके पूरा नाम और साथ में उनके परिवार के नाम और जिन लोगों का इससे पहले 2002 वाले इलेक्टरल रोल के समय पर नहीं था जिन्होंने वोट नहीं डाला था जब आखिरी बार SIR हुआ था तो उनके उनके माता-पिता से या परिजनों से डिटेल्स मैच करके फॉर्म को भरवाया जा रहा है 13000 अधिकारियों की ड्यूटी है जो घर-घर जा रहे हैं और 30 जून से यह आखिरी फेस की शुरुआत हुई थी और 30 जुलाई तक चलेगा इस 1 महीने में सबके फॉर्म भरवा के पूरे करने हैं और लोगों के पास ऑनलाइन फॉर्म भरने का भी ऑप्शन है इसी के साथ-साथ एक अधिकारी एक घर पर तीन बार जाएगा तीन बार उनका मौके दिए जाएंगे जी बीच वह अपनी डिटेल भर के दे सकते हैं उनको जो डाउट है वह क्लियर कर सकते हैं इस तीन बारी में अगर उनका पूरा नहीं होता तो चौथी बार में उनको नोटिस दे दिया जाता है जब पूरे प्रोसीजर की शुरुआत हुई थी तो सबसे पहले घरों की मैपिंग से शुरुआत की गई थी एनडीएमसी और एमसीडी के एरिया में अलग-अलग और अब यह आखिरी फेस चल रहा है जिसमें घर-घर जाकर लोगों से डिटेल्स ली जा रही है एन्यूमरेशन फॉर्म फिल करवाया जा रहा है अधिकारियों ने बातचीत के दौरान पूरा प्रोसीजर समझाया फॉर्म दिखाया और साथ में बताया कि किस तरीके से वह घर-घर जा रहे हैं रोज उनको जाता है अलग-अलग एरिया अलग-раз ब्लॉग उनको डिवाइड करके दे दिए गए हैं तो वहीं जिन लोगों के वह घर वह पहुंचे थे उनसे भी बातचीत की तो उन्होंने भी बताया कि किसी तरीके की दिक्कत नहीं है यह पूरे प्रोसीजर में हम प्रशासन के साथ है और पूरा सपोर्ट कर रहे हैं फॉर्म जो हमें दिए जा रहे हैं इसको भर के हम देंगे0
0
Report
दिल्ली हाट में आम मेले की धूम: 400 से अधिक वैराइटी, सबसे भारी आम तीन किलो तक
New Delhi, Delhi:दिल्ली में कड़ाके की गर्मी में आम अपने मिठास लेकर आ गया है गर्मी का सीजन हो और आम की बात कैसे ना हो तब इसीलिए मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है दिल्ली के दिल्ली हाट में जो जनकपुरी में है वहां पर पूरा मैंगो फेस्टिवल सजाया गया है जहां पर 400 से ज्यादा वैरायटी है आम की और सफेद से लेकर चौक से तक लंगड़ा अल्फांसो सभी वैरायटी यहां पर मौजूद है उसी के साथ-साथ कुछ हाइब्रिड वैरायटीज भी आम के यहां पर मौजूद है स्पीच आम के अलग-अलग वैरायटी दिखाते हुए और लोगों को सेलिब्रेट करते दिखाते हुए तस्वीर और साथ में लोगों से बातचीत की जो बहुत ही उत्साह में है और लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि हां हम बहुत खुश हैं हम हमें बहुत पसंद है और हर उम्र के लोग यहां पर पहुंचे हैं जिन्होंने आम पर कविताएं भी बोली इस बीच काफी दिलचस्प वैरायटीज भी मिली यहां पर आम के जहां इतनी वैरायटी है वहां पर अलग-अलग राज्य से भी लोग दिल्ली में आम लेकर पहुंचे हैं कुछ हाइब्रिड वैरायटी हैं जो उन्होंने अलग-अलग आम को मिक्स करके एक अलग आम बनाया है जो उनका कहना है की मिठास भले थोड़ी कम हो सकती है पर स्वाद में कोई कमी नहीं है और लोग बहुत पसंद करते हैं इसको खाना तो वहीं पर दो अलग-अलग तरीके के आम वह भी दिखे जो साइज में बहुत बड़े हैं और एक जो है साइज में बिल्कुल ही छोटा है अंगूर दाने जितना तो जो सबसे बड़ा आम है वह लगभग ढाई से 3 किलो का एक केला आम है जिसमें एक आम का नाम था मोदी और दूसरे का नाम था नूरजहां तो लोग उसको भी बड़ा पसंद करते हैं वह काफी भारी आम था वजन में और उसी के अपोजिट में एक काम था बिल्कुल अंगूर के साइज इतना जिसका नाम था अंगूर दाना0
0
Report
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जोधपुर सर्किट हाउस मुलाकात, मंत्री-पदाधिकारी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:Lokesh Ola Jodhpur stringer: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जोधपुर सर्किट हाउस सर्किट हाउस में सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से की मुलाकात इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक अतुल भंसाली भी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने स्कूल में प्रवेश, बस व्यवस्था और शिक्षकों की कमी पर सवाल उठाए
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के लालघाटी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार दोपहर प्राचार्या सविता सोनी से मुलाकात की. उन्होंने विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, बस सुविधा और शिक्षकों की कमी सहित अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप ने बताया कि विद्यालय शुरू होने के बाद से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में राजनीतिक दबाव के तहत प्रवेश दिए गए हैं. प्रताप ने मांग की कि यदि प्रवेश प्रक्रिया बंद है, तो सभी के लिए समान नियम लागू हों और गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर सुधार की मांग करेगी। पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही बिना पर्याप्त तैयारियों के स्कूलों के विलय का विरोध करती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी, बसों की अपर्याप्त व्यवस्था और प्रवेश संबंधी समस्याओं के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. खान ने हाल ही में घायल हुए एक छात्र को अस्पताल पहुंचाने में हुई कठिनाई का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने व्यवस्थाओं की कमी का प्रमाण बताया। प्राचार्या सविता सोनी ने प्रतिनिधिमंडल को विद्यालय की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों और सीटों के अनुसार ही दिए जा रहे हैं. प्राचार्या ने बताया कि पहले 11 बसें संचालित थीं, जिनमें हाल ही में तीन और जोड़ी गई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 18 बसों की मांग शासन को भेजी गई है। प्राचार्या सोनी ने स्वीकार किया कि कृषि संकाय सहित कुछ विषयों में शिक्षकों की कमी है, जिसे जल्द ही अतिथि या नियमित शिक्षकों की नियुक्ति से पूरा किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि उपलब्ध संसाधनों के साथ व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बाईट-01 नरेश्वर प्रताप सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाईट-02 इरशाद खान पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बाईट-03 श्रीमती सविता सोनी प्राचार्य0
0
Report
उपेन्द्र कुशוואहा ने सुरक्षा के लिए सरकार से सहयोग मांगा, भारत रत्न खुशी जताई
Noida, Uttar Pradesh:पटना(बिहार): लालू यादव के बयान पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, \"उनको अब समझना चाहिए। सुरक्षा की जरूरत है, सरकार सुरक्षा दे रही है। सुरक्षा ले लेनी चाहिए। किंतु-परंतु नहीं करना चाहिए.\" नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर उन्होंने कहा, \"अगर ऐसा होता है तो हमें बहुत खुशी होगी।\"0
0
Report
जोधपुर दौरे में मुख्यमंत्री शर्मा ने टर्मिनल और रिफाइनरी उद्घाटन के बाद अस्पताल पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री जोधपुर प्रवास के दौरान आज जोधपुर में टर्मिनल का उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री पचपदरा पहुंचे पचपदरा में रिफाइनरी के उद्घाटन के बाद दोबारा जोधपुर पहुंचे और यहां जोधपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए गए वहां से सीधा जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे जहां सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की कुशल क्षेम जानने पहुंचे। जोशी अस्पताल में भर्ती है ऐसे में उनकी हाल-चाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा जीवन ज्योति अस्पताल से सीधा सर्किट हाउस पहुंचे जहां से कुछ देर बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे。0
0
Report
Advertisement
अंशू अवस्थी: योगी सरकार 10 साल में पेपर लीक, नौकरियां नहीं, कर्ज माफ़ी नहीं
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का बयान ओर प्रदेशवासियों के बीजेपी अध्यक्ष से सवाल भ्राजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन से उत्तर प्रदेश की जनता चाहें युवा हों, किसान हों, दलित हो या महिलाएं और सभी सवाल कर रहे हैं कि पिछले 10 साल की योगी आदित्यनाथ सरकार में पेपर क्यों लीक हुए, नौकरियां क्यों नही मिली,70 लाख नौकरियों का वादा था, किसानों का कर्जा क्यों नही माफ़ हुआ, भ्रष्टाचार क्यों बढ़ गया ? क्या इसका जवाब देंगें भाजपा अध्यक्ष ? - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश के दलित और महिलायें हिसाब किताब और सवाल पूछ रही है, योगी सरकार में दलितों और महिलाओं को निशाना बनाकर क्यों मारा गया, और सरकार अपराधियों को बचाती रही - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश में 10 साल में 1000 से ज़्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई, योगी आदित्यनाथ सरकार जातिवादी मानसिकता से काम करती है, - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस भगवान राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की लूट में देश के प्रत्येक व्यक्ति के साथ बीजेपी ने किया धोखा , और सरकार व उनकी खुफिया एजेंसियां चुप रहीं क्यों , जवाब दीजिए नितिन नवीन जी - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राममंदिर में चढ़ावे की लूट और उसके बाद महाअपराध करने वाले ट्रस्ट अध्यक्ष, चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोपाल राव पर FIR न करके भाजपा उनको क्यों बचा रही है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
धामी का धनगढ़ी पुल उद्घाटन: बरसात में भी कुमाऊं-गढ़वाल की आवाजाही सुगम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रामनगर पहुंचकर धनगढ़ी नाले पर बने बहुप्रतीक्षित पुल का विधिवत लोकार्पण करेंगे, इस पुल के शुरू होने के साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा, लंबे समय से स्थानीय लोग इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे थे, क्योंकि बरसात के दौरान धनगढ़ी नाला लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाता था. क्षेत्रीय विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे धनगढ़ी नाले पर बने पुल का विधिवत शुभारंभ करेंगे. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके शुरू होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. धनगढ़ी नाला कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित है, हर वर्ष मानसून के दौरान नाले में जलस्तर बढ़ने से यातायात कई-कई घंटों तक बाधित रहता था, यात्रियों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता था, कई बार हालात ऐसे बन जाते थे कि लोगों को बिना गंतव्य तक पहुंचे वापस लौटना पड़ता था. इतना ही नहीं, पिछले लगभग 12 वर्षों में इस बरसाती नाले में बहने से एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, ऐसे में पुल का निर्माण लंबे समय से क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में शामिल था, अब पुल बनने से बरसात के मौसम में भी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी और दुर्घटनाओं की आशंका में भी कमी आएगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे. धनगढ़ी पुल का लोकार्पण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क मजबूत होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आवागमन को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यह पुल बरसात के दौरान वर्षों से चली आ रही परेशानी का स्थायी समाधान साबित होगा.0
0
Report
उत्तराखंड में गौ माता राजमाता घोषित करने की मांग पर करणी सेना ज्ञापन सौंपे
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में गौ माता को राजमाता घोषित करने की मांग, रामनगर में करणी सेना ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामनगर में शनिवार को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी के नेतृत्व में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर उत्तराखंड में गौ माता को 'राजमाता' घोषित किए जाने की मांग उठाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन सौंपा। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि संगठन लंबे समय से देशभर में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी लाखों लोगों के हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन भेजे जा चुके हैं। अब इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में गौ माता को 'राजमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य से प्रदेशभर के जिला और तहसील स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त और आम नागरिक अपना समर्थन दे रहे हैं। उनका कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए राज्य सरकार को इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। सूरज चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गौवंश के साथ क्रूरता और गौ हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए और गौ माता को सम्मानजनक दर्जा देकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। करणी सेना ने सरकार को 25 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर उनकी मांग पर निर्णय नहीं लिया गया तो 1 अगस्त से हल्द्वानी से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल कूच किया जाएगा। संगठन का दावा है कि इस आंदोलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गौ भक्त शामिल होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान करणी सेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट: सूरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष, करणी सेना।0
0
Report
Advertisement
