बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में हिंदूवादी संगठन का गुस्सा फूटा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में लोगों का गुस्सा फूटा। हिंदूवादी संगठनों ने दनकौर रोड से सुखलालपुर तक पैदल मार्च किया और "बहु-बेटियों पर अत्याचार बंद करो बांग्लादेश सरकार" के स्लोगन के साथ तख्तियां लहराईं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद, एसडीएम सिकंदराबाद को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
