203408
गुलावठी पुलिस ने चार शातिर महिला चोरों को किया गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:गुलावठी पुलिस ने सिकंद्राबाद रोड से चार शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनिता मलिक ने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इन महिलाओं को पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी किए गए 7 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारों में सेहत का ख्याल कैसे रखे: जनता की राय
Chhindwara, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याला कैसे है रखते है क्या करते है इस पर लोगो की राय त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक..पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे..कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है ? बाइट - जनता की राय (3)0
0
Report
फेस्टिव वीक में सेहत कैसे रखें? आसान नुस्खे और चैंलेंज
Morena, Madhya Pradesh:फेस्टिव वीक में कैसे रखें सेहत का ख्याल? त्योहारों में खाने-पीने से लेकर दिनचर्या तक पूरा शेड्यूल एकदम से बदल जाता है ऐसे में आप सेहत का ख्याल कैसे रखते हैं..? त्योहारों में त्योहारों की खुशी तो बहुत होती है लेकिन उसके साथ ही कई चैलेंज भी सामने होते हैं। कई काम बढ़ जाते हैं रूटीन बदल जाता है...आना-जाना..पकवान..मिठाईयां..ऐसे में अगर कोई एक चीज आपको बतानी हो तो क्या बताएंगे कि त्योहारों के आने पर सबसे ज्यादा क्या चीज परेशान करती है?0
0
Report
जोगी पर FIR: अमित जोगी समेत अन्य के खिलाफ भाजपा शिकायत पर कार्रवाई
Raipur, Chhattisgarh:जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज. भाजपा रायपुर के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज. अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश को लेकर किया था आपत्तिजनक और अश्लिल वीडियो पोस्ट. विवाद बढ़ने पर वीडियो को किया था डिलीट. सिविल लाइन थाने में आज शाम पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुआई में भाजपा नेताओं का दल पहुंचा था शिकायत दर्ज कराने. अमित जोगी सहित वीडियो के पात्रों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी......0
0
Report
Advertisement
मिलावट पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, पुराने दागदार प्रतिष्ठान से जुड़े तार, व्यापारियों में हड़कंप
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर: आगामी त्योहारों और मांगलिक सीजन के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर मिलावटखोरों के नेटवर्क पर करारी चोट की है। मंगलवार को थाना ललिया पुलिस ने शिवपुरा-बलरामपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान मिठाई से लदे एक पिकअप वाहन (संख्या यूपी46डब्लू8161) को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 60 डिब्बों में रखी 280 किलोग्राम छेना मिठाई और 48 किलोग्राम बत्तीसा मिठाई बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि छेना मिठाई में दूध के स्थान पर चीनी और सूजी का अत्यधिक प्रयोग कर घटिया सामग्री तैयार की गई थी, जो जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पड़ताल की। अधिकारियों ने देखा कि शीघ्र खराब होने वाली इस छेना मिठाई के डिब्बों पर निर्माण तिथि अथवा एक्सपायरी डेट का कोई उल्लेख नहीं था, जिसके चलते 280 किलोग्राम छेना मिठाई को मौके पर ही नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर विनष्ट करा दिया गया। बरामद मिठाइयों में से छेना और बत्तीसा के नमूने सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच में सामने आया है कि यह मिठाई पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के सिरसिया से बलरामपुर के ललिया और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। वाहन में लदी मिठाइयों के संबंध उतरौला स्थित भारत स्वीट्स से बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी खाद्य विभाग ने इसी प्रतिष्ठान के चार नमूनों के फेल होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
तुलसीपुर में नकबजनी का खुलासा: ट्रेन पकड़कर लखनऊ भागने की फिराक में था चोर, रेलवे स्टेशन से दबोचा
Orajhar, Uttar Pradesh:तुलसीपुर (बलरामपुर): स्थानीय पुलिस ने स्टेशन रोड पर स्थित एक दुकान से डुप्लीकेट चाबी के सहारे गल्ले से नकदी चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। पकड़ा गया अभियुक्त अंकुश जायसवाल उर्फ बाबू तुलसीपुर के लाल चौराहा स्टेशन रोड का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 1,28,650 रुपये नकद, गल्ले का लकड़ी का बॉक्स और एक काला बैग बरामद किया है। घटना के संबंध में स्टेशन रोड निवासी पीड़ित दुकानदार सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दरमियानी रात आरोपी ने दुकान के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर शटर खोला और अंदर रखे लकड़ी के गल्ले से करीब डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को तुलसीपुर रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन प्लेटफार्म नंबर तीन से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में 22 वर्षीय अंकुश जायसवाल ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि वह पकड़े जाने के डर से स्टेशन पर छिपकर दोपहर ढाई बजे आने वाली मैलानी ट्रेन का इंतजार कर रहा था, ताकि लखनऊ भागकर आगे कहीं दूर निकल सके। पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए आरोपी का चालान कर विधिक कार्रवाई पूरी की।0
0
Report
देवास टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में आरोपी ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर
Dhar, Madhya Pradesh:देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर देवास में टीआई दिलीप पुरी को वाहन से कुचलने के मामले में आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस द्वारा खातेगांव थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बरोठा मार्ग पर आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें गजेंद्र उर्फ अक्कू घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
जमुई में घर से दुर्गंध, 45 वर्षीय शालिंद्र सिंह का शव बरामद
Jamui, Bihar:जमुई: घर से दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली। गांव से करीब 300 फीट दूर स्थित घर में 45 वर्षीय शालिंद्र सिंह का शव मिला। बताया जाता है कि शव एक सप्ताह से अधिक समय से घर में पड़ा था। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई。 मृतक की पहचान महना गांव निवासी बनारस सिंह के पुत्र शालिंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर अपना जीवनयापन करते थे और गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी दो बेटियों के साथ कई वर्षों से मायके में रह रही थी。 मृतक के भतीजे गौतम सिंह ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उनकी चाचा से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनसे कोई खास बातचीत नहीं हुई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने करीब 10 दिन पहले उन्हें देखने की बात कही थी। गांव से अलग घर होने के कारण वहां लोगों का आना-जाना भी कम रहता था。 बताया जाता है कि घर से दुर्गंध फैलने के बाद ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब लोग घर पहुंचे तो बाहरी गेट बंद था, जबकि अंदर का गेट खुला हुआ था। घर में पंखा भी चल रहा था। अंदर शालिंद्र सिंह का शव पड़ा था, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी。 घर से नशा करने की सामग्री बरामद लक्ष्मण थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच पुलिस को घर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि शालिंद्र सिंह का किसी से ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। घर से गांजा पीने का चिलम समेत नशा करने की कई सामग्री बरामद की गई है। परिजनों ने भी बताया कि उनका किसी से खास लेना-देना नहीं था। उनकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके में रहती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बाइट: गौतम सिंह, मृतक के भतीजे0
0
Report
तेज़ रफ्तार बोलेरो ने 5 लोगों को कुचला; दो बच्चों सहित 3 अन्य घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:विजुअल ने थाना, एक मृतक बच्चे का फोटो, कार, पलटा ठेला, पुलिस से धक्कामुक्की, मौके पर पड़ी चप्पल, मौके पर पुलिस एवं अधिकारी एवं ग्रामीण। बाइट में परिजन और एसपी सिटी की बाइट। तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने 4 बच्चों सहित 5 लोगो को कुचला हादसे मे 2 बच्चों की ईलाज के दौरान हुई मौत, 2 बच्चों की मौत के बाद गांव मे मचा हड़कम्प, हादसे मे घायल 2 बच्चों और एक महिला की हालत गंभीर निजी मेडिकल कॉलेज में ईलाज जारी, मौके से बोलेरो कार हटाते समय थाना पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई है धक्का मुक्की, हंगामा काट रहे ग्रामीणों को पुलिस ने बल पूर्वक मौके से हटाया, पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह एवं सीओ हाईवे, मुरादाबाद के मुंडापांढे थाना क्षेत्र के गांव मुढ़िया बाहपुर गांव का मामला。 बाइट :- अरविंद, परिजन। बाइट :- कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद।।0
0
Report
Advertisement
AMU छात्रसंघ चुनाव: नारे और मुस्लिम हितों पर उम्मीदवारों के दावे
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की फाइनल स्पीच के दौरान नारा-ए-तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे गूंज उठे मंच पर मौजूद छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की तो उनके समर्थन में मौजूद छात्र छात्राओं ने भी नारों के जरिए अपना समर्थन जताया चुनावी भाषणों में यूनिवर्सिटी के मुद्दों के साथ मुस्लिम हितों और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहम्मद इंतकाब ने गर्ल्स की सुरक्षा और हॉस्टलों की बदहाल स्थिति को प्रमुख मुद्दा बताया उन्होंने मुसलमानों को निशाना बनाए जाने और आजम खान की रिहाई का मुद्दा भी उठाया इंतकाब ने कहा कि अगर उन्हें जिम्मेदारी मिलती है तो मुस्लिम हितों के लिए अलग से मुस्लिम सेल बनाया जाएगा, वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार नोमान अशरफ ने एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को भारत रत्न देने की मांग की उन्होंने आजम खान की रिहाई की पैरवी करते हुए कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है, दोनों प्रत्याशियों के बयानों से छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है0
0
Report
जेसीबी मशीन से कब्रिस्तान की दीवार व गेट तोड़ने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी बरामद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। दिनांक 31.10.2026 को वादी वकार अहमद पुत्र वसीम अहमद निवासी- ग्राम गंगागंज सलेमपुर थाना गोसाईगंज उम्र लगभग 30 वर्ष द्वारा किता प्रा0पत्र बावत कब्रिस्तान में अतिचार करने के उद्देश्य से दिवार व गेट को जेसीबी मशीन द्वारा क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मु0अ0सं0 403/2026 धारा 301/324(4)/61(1) (बी) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना गोसाईगंज बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में 2 पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा टैक्निकल, मैनुअल एवं स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से प्रकाश मे आये अभियुक्त गण 01. इमरान पुत्र इरफान अली (बाबू अली), 02. मो0 इमरान पुत्र स्व० फारुक अली, 03. सलमान 04.मिराज अली पुत्र स्व० फारुक अली को आज दिनांक 03.11.2026 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. इमरान पुत्र इरफान अली (बाबू अली) उम्र करीब 34 वर्ष निवासी ग्राम गंगागंज सलेमपुर थाना गोसाईगंज लखनऊ । 2. मो0 इमरान पुत्र स्व० फारुक अली उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम मरखापुर थाना गोसाईगंज लखनऊ । 3. सलमान 45 वर्ष, लखनऊ । 4. मिराज अली पुत्र स्व० फारुक अली उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम मरखापुर थाना गोसाईगंज लखनऊ । *पंजीकृत अभियोगः-* 1 . मु0अ0सं0 403/2026 धारा 301/324(4)/61(1) (बी) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना गोसाईगंज, लखनऊ । *बरामदगी-* घटना मे प्रयुक्त 01 अदद जेसीबी *गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-* • *इमरान पुत्र इरफान अली (बाबू अली) का आपराधिक इतिहासः-* मु0अ0सं0- 154/2025 धारा- 316(2) बीएनएस थाना गोमती नगर विस्तार, कमिश्नरेट लखनऊ । • *मो0 इमरान उपरोक्त* मु0अ0सं0- 90/2026 धारा- 191(2)/352 बीएनएस थाना बीबीडी, कमिश्नरेट लखनऊ ।0
0
Report
दिल्ली: एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के सस्पेंशन के बाद रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वकील-पुलिस झड़प मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के सस्पेंशन के बाद रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने हड़ताल का आह्वान वापस लिया0
0
Report
Advertisement
जालौन में दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- दहेज प्रताड़ना के बाद विवाहिता का पेड़ पर लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रिपोर्ट-आदित्य सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-03-11-2026 एंकर जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के कदमपुरा गांव में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम महूटा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता मोहिनी का शव उसकी ससुराल कदमपुरा गांव से दूर जंगल किनारे एक नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मोहिनी की शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट भी की जाती थी। परिजनों का कहना है कि मोहिनी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। बताया गया कि बीते सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को मोहिनी की मौत की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में शोक और आक्रोश है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। बाइट:- अमित कुमार--मृतका का भाई0
0
Report
Midea का MIRO U: छह बायोनिक हथियारों वाला इंडस्ट्रियल रोबोट, फैक्टरी ऑटोमेशन की पराकाष्ठा
Noida, Uttar Pradesh:Midea’s MIRO U is a six bionic armed industrial robot built to take factory automation to another level, using its unique design to handle multiple assembly tasks at once.0
0
Report
पुराने मोबाइल फोनों में प्रति टन खदानों से अधिक सोना पाया जाता है
Noida, Uttar Pradesh:Old mobile phones can contain significantly more gold per tonne than gold bearing rock extracted from mines.0
0
Report
Advertisement
