203389
नरौरा गंगा बैराज पर ऑर्डिनरी फ्लड की श्रेणी में गंगा का जल स्तर, दो दिन से जल स्तर स्थिर
Belaun, Uttar Pradesh:नरौरा गंगा बैराज पर गंगा नदी का जल स्तर पिछले दो दिन से स्थिर बना हुआ है। बैराज के जल लेखा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में 46019 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड की निकासी की जा रही है। जल स्तर से सामान्य श्रेणी में है। दो दिन से जल स्तर स्थिर है। अभी जल स्तर से डाउन स्ट्रीम में किसी प्रकार की कोई परेशानी नही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा; दिल्ली से आया चार सदस्यीय गिरोह
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में चेन स्नैचिंग गैंग का खुलासा दिल्ली से आया गैंग, 7 घंटे में 4 वारदात का आरोप 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी दिल्ली से लखनऊ आया था 4 सदस्यीय चेन स्नैचिंग गैंग सिर्फ 7 घंटे में शहर के 4 इलाकों में वारदात का आरोप CCTV और तकनीकी निगरानी से पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली से पकडा पुलिस के मुताबिक वारदातें इंदिरानगर, विकासनगर, अलीगंज और गुडंबा इलाके में हुईं। आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रिक वाहन भी जांच का हिस्सा0
0
Report
गढ़वा के खपरो गांव में फॉर्म-7 की बड़ी संख्या, भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी
Narayanpur, Jharkhand:ANCHOR-झारखंड के गढ़वा जिले में एसआईआर को लेकर घमासान तेज हो गया है। रंका थाना क्षेत्र के खपरो गांव में एक ही व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने के मामले में दो भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने बड़ी संख्या में फॉर्म-7 बरामद कर जब्त किए हैं। डीसी ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड अंतर्गत खपरो गांव का है, जहां एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान बीएलओ के माध्यम से अधिकारियों को सूचना मिली कि एक पार्टी से जुड़े व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बीडीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे और फॉर्म-7 को जब्त कर रंका थाना पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में शिकायत के आधार पर रंका थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गढ़वा डीसी पीएन मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। मतदाता सूची से नाम हटाने या उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का इस्तेमाल निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। डीसी के मुताबिक, किसी आम व्यक्ति के पास बड़ी संख्या में पहले से भरे हुए फॉर्म-7 का मिलना गंभीर विषय है। जांच के दौरान संबंधित प्रपत्रों पर बीएलओ के हस्ताक्षर भी नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के पास इतनी बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने से एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे आम मतदाताओं के बीच गलतफहमी फैलने और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका भी है। डीसी ने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का शुद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए पुनरीक्षण कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता, भ्रम या निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन को प्रशासन गंभीरता से लेगा। खबर — पीएन मिश्रा, डीसी, गढ़वा। रенка एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि खपरो गांव से एक ही समुदाय के लोगों के नाम से जुड़े करीब 200 फॉर्म-7 बरामद किए गए हैं। इन प्रपत्रों के जरिए संबंधित लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया की बात सामने आई है। एसडीपीओ के मुताबिक, फॉर्म-7 लेकर आने वाले और फॉर्म उपलब्ध कराने वाले दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहित रंजन सिंह, एसडीपीओ, रंका, गढ़वा इधर, एक पार्टी के कार्यकर्ता के पास बड़ी संख्या में फॉर्म-7 मिलने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 का इस्तेमाल करने की कथित कोशिश की गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्वाहर पासवान, केंद्रीय सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा0
0
Report
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर शोक गूंजे
Ranchi, Jharkhand:प्रेस विज्ञप्ति सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति : राजेश ठाकुर झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह के लोकप्रिय विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन की खबर स्तब्ध एवं मर्माहत करने वाली है। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। सुदिव्य जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आवाज को उठाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। एक युवा और कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दिखाई। गठबंधन की जब भी बात होती , नोक झोंक के बावजूद वो निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते थे। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी जब भी कोई गंभीर मसला होता, उनसे विमर्श करते थे। उनका अचानक हमारे बीच से चले जाना न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक गहरा आघात है। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों, मानवीय संवेदनाओं और सार्वजनिक जीवन की गरिमा का स्थान सबसे ऊपर है। सुदिव्य जी के निधन की इस दुखद घड़ी में मैं उनके परिवार, परिजनों, मित्रों, सहयोगियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समस्त साथियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सुदिव्य जी का संघर्ष, उनकी जनसेवा और उनकी स्मृतियाँ लंबे समय तक झारखंड के राजनीतिक जीवन में जीवित रहेंगी। सादर राजेश ठाकुर0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद; गुंडों पर पुलिस कार्रवाई, 18 गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में जमीनी विवाद में गुंडों की फौज पर पुलिस एक्शन, जमीनी विवाद में दो पक्षों के 18 व्यक्ति गिरफ्तार, योगेंद्र पक्ष के 16 व उदयवीर पक्ष के 2 अरेस्ट, उदयवीर-योगेंद्र के बीच चल रहा था भूमि विवाद, पुलिस ने विवाद में टैक्टर-कार व 5 बाइक की सीज, कृषि भूमि के विवाद में दोनों पक्षों में था विवाद, तितावी थाना पुलिस ने की गुंडों पर कार्रवाई。0
0
Report
बिहार में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Patna, Bihar:बिहार में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 से 8 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सीमांचल, उत्तर बिहार और मंगलवार को पश्चिम बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा। शहरी क्षेत्र समेत जिले के अलग-अलग हिस्सों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। 8 सितंबर तक वज्रपात और मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है। मौसम का जायजा ले लिया गया।0
0
Report
बाढ़ ने राघोपुर में हालात बिगाड़े, 3 लाख लोग प्रभावित, राहत पर सवाल
Hajipur, Bihar:वैशाली के राघोपुर में बाढ़ ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं. राघोपुर प्रखंड की 20 पंचायतों के 74 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. दावा है कि करीब 3 लाख की आबादी बाढ़ के पानी से प्रभावित है. गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी है और लोग अपने ही घरों में जल कैदी बनकर रहने को मजबूर हैं।बाढ़ के पानी ने किसानों की कमर तोड़ दी है. 20 पंचायतों में खेतों में लगी फसल पूरी तरह बर्बाद होने की बात सामने आ रही है।राघोपुर की तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोलती नजर आ रहीं हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की तरफ से न तो पर्याप्त राहत पहुंची है और न ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेने के लिए कोई ठोस पहल दिखाई दी है।लोगों का कहना है कि घरों में पानी घुसने के बाद रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह ठप हो गई है. खाने-पीने के सामान से लेकर पशुओं के चारे तक की समस्या खड़ी हो गई है. इसके बावजूद राघोपुर में अब तक राहत शिविर और सामुदायिक रसोई शुरू नहीं होने का आरोप है।बाढ़ ने 20 पंचायतों के खेतों को डुबो दिया है. घरों को घेर लिया है और हजारों परिवारों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी है. लोगों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की व्यवस्था सिर्फ पेपर में ही मे हीं रह गया है. लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण लोग अपने घर में जल कैदी बनाकर रह रहे हैं. राघोपुर के हालात देखकर लग रहा है कि प्रशासन राघोपुर के साथ अनदेखी कर रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाख दावे कर ले लेकिन जिला प्रशासन की जिस तरह से रवैया है आने वाला समय राघोपुर के लिए और कठिन होगा. राघोपुर प्रखंड के 20 पंचायत में 3 लाख से अधिक आबादी के बावजूद भी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं होना जिला प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है. BYTE- स्थानीय लोगों का0
0
Report
Advertisement
तेघड़ा में जन्माष्टमी मेले के दौरान बाइक दुर्घटना: एक की मौत, दो घायल
Begusarai, Bihar:एक ही बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बरौनी थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी दिलशाद अपने दो दोस्त मोहम्मद अरबाज एवं मोहम्मद जफर के साथ तेघड़ा में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने जा रहा था । तेज रफ्तार की वजह से दिलशाद ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल तीनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां मोहम्मद दिलशाद की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
UP शिक्षा सेवा चयन आयोग ने Special TET के लिए विज्ञापन जारी, आवेदन आज से
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन, आवेदन हुए शुरू प्रयागরাজ/ लखनऊ, 05 सितंबर 2026。 अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-03/2026 एवं विज्ञप्ति संख्या-1940 के तहत पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं。 आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की निर्धारित आवेदन वेबसाइट apply.upessc.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं。 आवेदन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण (O.T.R.) एवं आवेदन की शुरुआत 05 सितंबर 2026 से हो चुकी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में 08 अक्टूबर 2026 तक संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 03 नवंबर 2026 को किया जाएगा。0
0
Report
मुजफ्फरनगर जन्माष्टमी पर युवती से गैंगरेप: समीर समेत तीन गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर कृष्ण जन्माष्टमी पर हिंदू युवती से रेप की वारदात, समीर ने सलमान-वलीम संग मिलकर किया रेप, 3 मुस्लिम युवकों पर युवती से रेप का आरोप, समीर ने युवती को फोन कर अपने घर बुलया था, पुलिस ने आरोपी समीर को भी गिरफ्तार किया, नाबालिक युवती को मुंह खोलने पर दी धमकी, राज्यमंत्री कपिल देव पीड़ित युवती के घर पहुंचे, पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन, स्वामी यशवीर महाराज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की, जन्माष्टमी पर मंदिर से लौटते वक्त हुई वारदात, थाना छपार कोतवाली के छपरा गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
मेरठ ATM लूट केस में पुलिस मुठभेड़: 3 गिरफ्तार, एक घायल
मेरठ: ATM लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार मेरठ, 6 सितंबर 2026 - थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम नगर ने ATM में लूट की घटना का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घटना 4 सितंबर की है। कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ ATM में लूट हुई थी, जिस पर थाना कंकरखेड़ा में मु.अ.सं. 667/2026 धारा 309(4)/317(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था。 SSP के निर्देश पर पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में बीती रात कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम मेरठ-शामली रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वो बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे。 पुलिस की जवाबी फायरिंग में विपिन पुत्र रामपाल निवासी बनत शामली के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी लुकमान पुत्र दीन मोहम्मद निवासी बनत शामली को मौके से पकड़ लिया गया। घायल विपिन को पीएल शर्मा जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों के पास से लूट में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक UP19Q3667, एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और लूट के 10 हजार रुपये बरामद हुए। बाद में पुलिस ने इसीGang के तीसरे साथी अंकुर पुत्र राजेंद्र निवासी लक्ष्मी विहार कंकरखेड़ा को जेबरी पुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और लूट के 5 हजार रुपये मिले। इस तरह कुल 15 हजार रुपये, 2 तमंचे और बाइक बरामद हुई है。0
0
Report
दुमोदा में पिंजरे में कैद एक लेपर्ड, रेस्क्यू के बाद जंगलों में छोड़ा गया
Sawai Madhopur, Rajasthan:रणथंभौर टाईगर रिजर्व के पैराफ़ेरी इलाके से सटे गांवों के आबादी क्षेत्र में लगातार बढ़ते लेपर्ड के मूवमेंट को लेकर रणथंभौर वन प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी एंव रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में वन विभाग द्वारा दुमोदा गांव में लगाये गए पिंजरे में बीती रात एक ओर लेपर्ड पिंजरे में कैद हो गया । जिसे स्वास्थ्य जांच के बाद रणथंभौर के दुरस्त इलाके के जंगलों में छोड़ दिया गया । गौरतलब है कि पिछले माह इसी दुमोदा गांव में एक लेपर्ड के हमले में घर के आंगन में परिजनों के बीच खेल रहे एक तीन वर्षिय बालक की मौत हो गई थी । लेपर्ड के हमले में बालक की मौत की घटना के बाद वन विभाग द्वारा इलाके में लगातार निगरानी ओर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है , बालक की मौत के घटना के बाद वन विभाग द्वारा दुमोदा से एक लेपर्ड ओर एक भालू को रेस्क्यू किया गया था और अब एक बार फिर एक लेपर्ड वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया । रणथंभौर के डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बालक की मौत की घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं athक प्रयास किए जा रहे थे। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र से एक लेपर्ड पकड़ा जा चुका था। हालांकि, क्षेत्र में एक अन्य लेपर्ड की मौजूदगी के प्रमाण लगातार मिल रहे थे। जिसे देखते हुवे वन विभाग द्वारा लेपर्ड की गतिविधियों के आधार पर निगरानी एवं रेस्क्यू प्रयास जारी रखे गए, जिसके परिणामस्वरूप बीती रात दूसरे लेपर्ड को भी सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। डीएफओ ने बताया कि दुमोदा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगातार कैमरा ट्रैप, केज ट्रैप एवं नियमित गश्त के माध्यम से वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है । वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिन-रात किए गए निरंतर प्रयासों से यह कार्रवाई सफल हुई। डीएफओ ने कहा कि इसी क्षेत्र में आबादी के आसपास बार-बार आ रहे एक स्लॉथ भालू (रीछ) को भी पूर्व में सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया था। आमजन की सुरक्षा एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से भालू को भी सुरक्षित रूप से पकड़ा गया था। वन विभाग द्वारा दुमोदा एवं आसपास के क्षेत्र में मानव सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की टीमें क्षेत्र में सतर्क हैं तथा आवश्यकता के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास न जाएं तथा किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। ग्रामीणों के सहयोग से ही मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग आमजन की सुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। लेपर्ड के पकड़े जाने पर वन विभाग एंव ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है ।0
0
Report
अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बनाए जाने पर डॉ दिनेश शर्मा ने नेतृत्व का आभार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अंडमान निकोबार का उपराज्य पाल बनाए जाने पर डॉ दिनेश शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व का किया धन्यवाद महामहिम राष्ट्रपति जी, माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय गृहमंत्री जी एवं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे निरंतर प्रेरित किया यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संविधान, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूँ आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे0
0
Report
Advertisement
झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक शून्यता
Ranchi, Jharkhand:झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन हार्ट अटैक होने से हो गया। सूचना प्राप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि वह काफी सुलझे हुए मंत्री थे। उनके आकस्मिक निधन से झारखंड राज्य की राजनीति में शून्यता आई है। इस दुख के घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और शुभचिंतकों को शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरण में स्थान दें।0
0
Report
NIA ने गाजियाबाद जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Noida, Uttar Pradesh:NIA ने गाजियाबाद जासूसी मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ स्थित विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की जांच एजेंसी के मुताबिक आरोपियों पर संवेदनशील और रणनीतिक महत्व वाले स्थानों की जानकारी जुटाने, प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने तथा तस्वीरें और जियो-टैग्ड वीडियो कथित तौर पर दुश्मन देश से जुड़े लोगों तक पहुंचाने की साजिश का आरोप है मामला RC-01/2026/NIA/LKW के तहत दर्ज है। चार्जशीट में BNS की धारा 61(2) और 152, Official Secrets Act की धाराएं 3 और 5 तथा UAPA की धाराएं 13, 17 और 18 लगाई गई हैं।0
0
Report
बागपत में रात्री हादसा: 52 श्रद्धालु बस-ट्रक की भिड़ंत, 9 घायल
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में रात करीब तीन बजे राष्ट्रवंदना चौक के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी बस और ईंटों से भरा तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत हुई है। हादसे के समय बस में करीब 52 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र स्थित बागड़ धाम से दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। उसी दौरान बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रहा ईंटों से भरा ट्रक वंदना चौक के पास डिवाइडर पर चढ़ गया और बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में नेपाल, संजय और सात वर्षीय गोरी समेत कई श्रद्धालु घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। इनमें गुड्डो नाम की महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद राहत दी गई। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
