203408
बुलंदशहर गुलावठी में निकली गणेश जी की शोभायात्रा
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी में श्रीरामलीला के भव्य महोत्सव का शुभारंभ टाउन स्कूल से शुरू हुआ। गणेश जी की शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया के द्वारा किया गया। शोभायात्रा में कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ टाउन स्कूल जीटी रोड से शुरू होकर रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर श्री रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाला-क्रिप्टो सिंडिकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार मुख्य सरगना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu शहर में फर्जी बैंक खातों और क्रिप्टो करेंसी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ जयपुर पश्चिम की वैशाली नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय हवाला और क्रिप्टो नेटवर्क का मुख्य सरगना विकास ढाका गिरफ्तार दुबई तक जुड़े मिले आरोपी के हवाला कारोबार के तार पिछले 2 साल में करीब 24 करोड़ रुपए के USDT लेनदेन का खुलासा महज 20 दिन पहले ही नेटवर्क विस्तार करने जयपुर आया था आरोपी रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट में काम करने वाले गरीब मजदूरों को बनाता था निशाना पैसे का लालच देकर मजदूरों के दस्तावेजों पर खुलवाता था बैंक खाते निजी बैंकों और पेमेंट्स बैंकों में खुलवाए जाते थे चालू और बचत खाते एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मर्चेंट QR कोड भी करवाता था तैयार फर्जी बैंक खाते और QR कोड देशभर के साइबर ठगों को बेचे जाते थे ऑनलाइन गैंबलिंग और साइबर ठगी की रकम इन खातों में होती थी जमा बैंक खातों में जमा रकम को USDT क्रिप्टो करेंसी में करता था तब्दील दुबई के हवाला और क्रिप्टो नेटवर्क के जरिए रकम को किया जाता था लिक्विडेट भारतीय बाजार में व्हाइट मनी के रूप में रकम खपाने का नेटवर्क आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन बरामद 8 फिनो पेमेंट डेबिट कार्ड किट और गूगल पे स्कैनर रोल भी जब्त मोबाइलों में क्रिप्टो वॉलेट, डिजिटल कीज और टेलीग्राम चैट खंगाल रही पुलिस सीकर का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी विकास ढाका वैशाली नगर थाना पुलिस और DST की संयुक्त कार्रवाई0
0
Report
104 और 102 वर्ष की बहनें जालसू में लोकतंत्र के प्रति अटूट उत्साह दिखातीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर。 पंचायत चुनाव-2026 लोकतंत्र के महापर्व में उम्र पर भारी पड़ा मतदान का उत्साह。 जयपुर के जालसू में दिखी लोकतंत्र की अनूठी तस्वीर。 104 साल की सागरी देवी और 102 साल की चंदा देवी का लोकतंत्र के प्रति जज्बा。 उम्र का शतक पार कर चुकीं दोनों बुजुर्ग बहनों में मतदान को लेकर उत्साह。 जालसू पंचायत क्षेत्र में मतदान के दौरान मिलीं दोनों बुजुर्ग बहनें。 उम्र के इस पड़ाव पर भी लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था。 दोनों बहनों का उत्साह युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणादायी मिसाल。 एक बहन 104 साल की, दूसरी 102 साल की...लोकतंत्र के प्रति उत्साह आज भी बरकार. गांव की सरकार चुनने के बीच सामने आई लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर。 लोकतंत्र में हर उम्र का सम्मान और हर वोट की अहमियत।0
0
Report
वरिष्ठ नेता आर. के. सिन्हा का निधन, शोक संवेदना व्यक्त
Noida, Uttar Pradesh:जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आर. के. सिन्हा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पत्रकारिता, समाजसेवा एवं संगठन के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है。 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें。 ॐ शांति!0
0
Report
Advertisement
नींद की झपकी से हैवी ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, चालक घायल
Khajuria Khurd, Bihar:राष्ट्रीय राजमार्ग पर रतनपुर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा के पास स्थित रतनपुर इलाके में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) आगे जा रही एक अन्य ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटनास्थल पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कर्मी एन.बी. सिंह ने बताया कि यह हादसा पीछे से आ रहे हाइवा के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस व एनएचएआई की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। एनएचएआई कर्मी ने स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है और चालक को केवल हल्की चोटें आई हैं। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अधिकारी सनत कुमार ने बताया कि दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे तभी पीछे वाले ट्रक ने धक्का मार दिया। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है。0
0
Report
किशनगढ़-सिलोरा में 36 ग्राम पंचायतों शांतिपूर्ण मतदान, खराब सड़कों के बावजूद महिलाओं का उत्साह
Noida, Uttar Pradesh:किशनगढ़ सिलोरा पंचायत समिति की 36 ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान जारी दोपहर एक बजे तक 44 फीसदी मतदान गांव डीडवाडा में मतदान को लेकर नज़र आया जबरदस्त उत्साह गांव की कीचड़ और खस्ताहाल सड़कों के बीच से निकल मतदान करने पहुंच रही महिलाएं सड़क पानी जैसे बुनियादी मुद्दों का चुनाव में नजर आ रहा असर गांव की दशा और दिशा बदलने के लिए हो रहा मतदान सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम वही सड़कों की बदहाली और कीचड़ से भरी सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
गिरिडीह परिसदन भवन में बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर हमला
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह नए परिसदन भवन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में अराजकता फैलाने और सरकारी संस्थाओं को बदनाम करने का काम किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और देश के लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. इसके खिलाफ भाजपा द्वारा देशभर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ, अभियान चलाया जा रहा है बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसी अभियान के तहत जनता को इंडिया गठबंधन की सच्चाई बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गिरिडीह में भी तीन नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली है, तब से कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा लगातार गलत नैरेटिव फैलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि हमने देश से हथियार वाले नक्सलियों को खत्म कर दिया है, अब दिमागी नक्सल को खत्म करने की जरूरत है. राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार प्रधानमंत्री आवास के बाहर भीड़ इकट्ठा कर धरना दे रहे हैं और माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, उससे यही प्रतीत होता है कि राहुल गांधी भी दिमागी नक्सल हैं. एसआईआर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से न हटे, इसलिए इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी एसआईआर को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार फिर सत्ता में आएगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक पर राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "गृह मंत्री अमित शाह ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की है। हमें पूरा भरोसा है कि उनकी रणनीति, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दूरदर्शी नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के भरोसे के दम पर, 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की 'डबल इंजन' सरकार भारी बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी..."0
0
Report
उमरधा पुल बना, लेकिन एप्रोच रोड नहीं: ग्रामीणों ने विकास पर सवाल उठाए
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सरकारी योजनाओं में करोड़ों रुपये खर्च कर विकास के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आती है। नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिले की सीमा पर स्थित उमरधा गांव के पास दूधी नदी पर बना 308 मीटर लंबा पुल इसकी बड़ी मिसाल बन गया है। करीब 8.86 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल को बने तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इसके दोनों तरफ पक्की एप्रोच रोड नहीं बन पाई। इस पुल का निर्माण दोनों जिलों के करीब 50 गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पुल बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। लेकिन जिम्मेदारों की अधूरी तैयारी ने ग्रामीणों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पुल तो बनकर तैयार हो गया, मगर उस तक पहुंचने के लिए आज भी खेतों के कच्चे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी बरसात के मौसम में और बढ़ जाती है। साल के करीब चार महीने बारिश के दौरान पुल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। सूखे मौसम में किसी तरह खेतों के रास्तों से होकर लोग पुल पार कर पाते हैं। यही वजह है कि करोड़ों की लागत से बने इस पुल का उपयोग भी सीमित रह गया है। जहां इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होनी चाहिए थी, वहां कभी-कभार ही इक्का-दुक्का वाहन नजर आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से वे इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। कई बार शासन और प्रशासन तक समस्या पहुंचाई गई, लेकिन अब तक एप्रोच रोड निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दी। ग्रामीणों का सवाल है कि जब पुल बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए तो उसे मुख्य सड़क से जोड़ने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।0
0
Report
कमिश्नर ने छतरपुर जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण कर सुविधाओं की समीक्षा की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार ने छतरपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से सुविधाओं को लेकर चर्चा भी की। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी उनके साथ मौजूद रहे, सागर कमिश्नर आज अचानक छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान छतरपुर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद कमिश्नर ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनी रहे, सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध हों और डॉक्टर समय पर उपस्थित रहें।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के सोतीगंज में वाहन कटान माफिया पर पुलिस की नजर
मेरठ वाहन कटान मंडी के नाम से मशहूर सोतीगंज पहुंचे एसपी सिटी पुराने स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी से कहा भाईचारे में सबको समझा देना गलत ना करें वाहन कटान माफिया हाजी गल्ला जैसे पुराने अपराधियों पर पुलिस की नजर बाइक मिस्रियों को भी एसपी सिटी ने दी चेतावनी बिना नंबर की गाड़ियों के देखे कागज- एसपी सिटी हाजी गला, राहुल काला समेत अन्य अपराधियों के पुलिस ने किया वेरीफिकेशन सोतीगंज में पहले दिल्ली एनसीआर हरियाणा और पंजाब से लग्जरी गाड़ियों को लाया जाता था योगीराज में पुलिस ने सोतीगंज में वहां कटान के सिंडिकेट की थोड़ी थी रीड0
0
Report
NMMS scholarship: Rajasthan's meritorious students to get Rs 12,000 annually; applications begin
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना के तहत राजस्थान के 5471 विद्यार्थियों को सालाना 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए कक्षा 8वीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकना और उन्हें आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12वीं तक नियमित अध्ययन करने पर प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस प्रकार चार वर्षों में विद्यार्थियों को कुल 48 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।योजना के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थी का कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तों के अनुसार विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।एनएमएमएस की चयन परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 10 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।0
0
Report
रणदीप धनखड़ ने किठाना गांव में मतदान कर लोकतंत्र की मिसाल कायम की
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं - लोकतंत्र की खूबसूरती का अनूठा उदाहरण किठाना गांव में देखने को मिला - जयपुर से पहुंचे पूर्व मंत्री रणदीप धनखड़ ने किया मतदान - अपने गांव का सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए डाला वोट - पत्नी सरोज धनखड़ भी मतदान केंद्र पर उनके साथ मौजूद रहीं - बोले— लोकतंत्र में वोट का सबसे ज्यादा महत्व, गांव में मतदान का अलग मजा - सही लोगों के चुनाव से बनेगी अच्छी सरकार, होगा गांव का विकास लोकतंत्र की खूबसूरती का एक अनूठा उदाहरण शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के किठाना गांव में देखने को मिला। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ विशेष रूप से जयपुर से चलकर अपने पैतृक गांव पहुंचे और गांव का सरपंच व अपने वार्ड का पंच चुनने के लिए मतदान किया। आरटीडीसी के चेयरमैन रहते हुए मंत्री का दर्जा प्राप्त कर चुके धनखड़ ने अपनी पत्नी सरोज धनखड़ के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री ने गांव की सरकार चुनने के लिए आम मतदाता की तरह कतार में लगकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे ज्यादा महत्व है। गांव में आकर अपना वोट डालने का अलग ही मजा है। मतदान से गांव की सरकार बनेगी, अच्छी सरकार बनेगी और सही लोगों का चुनाव होगा तो गांव का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। गौरतलब है कि रणदीप धनखड़ इससे पहले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी मतदान करने जयपुर से अपने पैतृक गांव किठана पहुंचे थे। सरपंच और पंच चुनाव में भी उन्होंने विशेष रूप से गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।0
0
Report
Advertisement
श्रीमाधोपुर, सीकर में शांतिपूर्ण मतदान: दीपेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिपेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया, पंच सरपंच पद के लिए मतदान, बूथ संख्या 77 पर मतदान; सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी। पंचायती राज चुनाव के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बूथ संख्या 77 पर पहुंचकर पंच-सरपंच पद के लिए मतदान किया। क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।0
0
Report
साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का उद्घाटन, विकास और संस्कृति को नई गति
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व में आज साबरमती की पावन धरा से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक आस्था, संस्कृति और विकास का एक नया रेल सेतु स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा शुभारंभ की गई अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस रेलसेवा यात्रियों के आवागमन को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के साथ दोनों क्षेत्रों के सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। प्रकाश पर्व दीपावली से पूर्व नए उत्तर प्रदेश को यह कल्याणकारी सौगात देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए, NDA सरकार पर हमला
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने MLC चुनाव को लेकर कहा ये बैलेट की है, गिनती तो लेट होती है। लेकिन कुछ ज्यादा ही लेट, जहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीत रहा था वहाँ ज्यादा ही लेट हुई। वो सब साजिशें हम लोग समझ रहे थे कि क्या साजिशें की जा रही हैं। किस तरह से वोट चोरी का काम हो रहा था। लेकिन हमारे कार्यकर्ता सचेत थे। हम अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को, पदाधिकारियों को, नेताओं को और खास तौर पे जो मतदाता हैं, जो टीचर्स हैं, जो स्नातक किए हुए लोग हैं, छात्र नौजवान हैं, उनको हम धन्यवाद देना चाहते हैं। ये बुद्धिजीवी लोग हैं। ये बुद्धिजीवी लोगों का चुनाव होता है। और बुद्धिजीवियों ने तय कर दिया, ये साबित कर दिया है कि वोट चोरी हुई है। चुनाव बैलेट पे हुए जब से बिहार का चुनाव खत्म हुआ, ऐसा यहां खत्म हुआ। पहला चुनाव एमएलसी का बाई-इलेक्शन जो आरा-भोजपुर हुआ, वहाँ राष्ट्रीय जनता दल जीती। और अभी जो चुनाव हुआ बैलेट पे, एनडीए को आठ में से केवल मात्र तीन सीटें मिलीं। उसमें भी आप देखिएगा मौजूदा जो सरकार है, भाजपा-एनडीए की है। यानी ये साबित हो गया कि मशीन तंत्र, धन तंत्र का ये लोग फर्जीवाड़ा करते हैं, वोट चोरी ज्ञानेश कुमार के बदौलत। ये दो नंबरी सरकार और दस नंबरी मुख्यमंत्री बने हैं। हमारा कहना है कि चुनािव राष्ट्रीय जनता दल जीत ही रही थी। ना टीचर, ना स्नातक... हम लोगों ने इस बार दो सीटें हम लोगों ने जीती हैं। और देखा जाए तो जो अपोजिशन है, उसको लगभग पांच सीटें मिली हैं। और मात्र तीन सीटें एनडीए को मिली हैं। यानी ये साबित हो चुका है कि जो मौजूदा दस नंबरी मुख्यमंत्री और दो नंबरी सरकार है, जब से ये सरकार बनी है भ्रष्टाचार बढ़ा है, अपराध बढ़ा है, शिक्षा-चिकित्सा चौपट हुई है, बेरोजगारी बढ़ी है, पेपर लीक हो रहा है, कहीं लोगों को नौकरी नहीं मिल रहा है। लोग परेशान हैं महंगाई से, गरीबी से। ये साबित हो चुका है। हम तो पूरा चुनाव लगातार रात-रात भर उठ कर के हम लोगों ने मॉनिटरिंग भी की है। कोई ट्रांसपेरेंसी का ख्याल नहीं रखा गया, सीसीटीवी नहीं लगाए गए। अंदर क्या हो रहा है, बाहर क्या हो रहा है पता ही नहीं चल रहा। उसमें से भी कई कुछ बड़े-बड़े अखबार हैं, बड़े-बड़े पोर्टल मीडिया के भी लोग हैं, भाजपा को जिता दिया था। हम तो सब कुछ जान रहे थे खेला क्या हो रहा है, नहीं हो रहा है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी लोग थे जहां राष्ट्रीय जनता दल लीड भी कर रहा था तो नहीं दिखाया जा रहा था। इस बात हम नोटिस किए हुए हैं, देख रहे थे कौन-कौन क्या-क्या लोग जो है कर रहा है। लेकिन सबका अपना स्वतंत्रता है, लेकिन जिम्मेवारी बहुत बड़ी होती है। अगर गलत प्रचार किया जाए, किसी के प्रोपेगेंडा में कोई लोग काम कर रहे हैं, अपना कर्तव्य नहीं निभा रहे हैं, जिम्मेवारी नहीं निभा रहे हैं, तो बड़ी बात है। उनके लिए नहीं होगी, लेकिन हमारे लिए तो बहुत बड़ी बात है। तेजस्वी यादव ने कहा हमने तो कई बार भविष्यवाणी की है कि 24 के चुनाव के बाद जो है जनता दल यूनाइटेड जो है खत्म हो जाएगी। 25 का जो चुनाव था, 24 लोकसभा चुनाव के बाद ही जो 25 का चुनाव हुआ, विधानसभा के चुनाव के बाद जनता दल यूनाइटेड खत्म हो जाएगी। और वही देखने को मिल रहा है। ये भी हमने कहा था कि नीतीश कुमार जी को बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, वही हो रहा है। और हमने तो यही कहा था कि केवल चुनाव है, इसलिए नीतीश कुमार जी का केवल आगे करके चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है वोट के लिए। और आप देख लीजिए क्या हो रहा है। और तीन लोगों के बारे में तो हमने पहले ही विधानसभा में बोला था। आज उन तीनों की क्या स्थिति है वो सब दिख रहा है। हम लोग अभी तो दिल्ली जा रहे हैं। एक तारीख को जो है वहां हम लोगों का मार्च है, रैली है रामलीला मैदान में। हम तो चाहेंगे सभी साथियों से कि जो लोग लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो देश के संविधान के साथ खड़े हैं, जो अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, वो सभी लोग जो हैं रामलीला मैदान जो है पहुंचें। तेजस्वी यादव ने अंनत सिंह के मामले पर कहा की न्यायालय का अपना काम है, अपना कर रहे हैं। लेकिन उन्हीं के, अनंत सिंह जी की जब धर्मपत्नी ने आरोप लगाया था, वो लोग आरोप लगा रहे थे, अनंत सिंह खुद कि भाई उनको फंसाया गया है, सरकार फंसा रही है। फिर हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो सरकार अच्छा हो गया था। अब तो भाई वही बताएंगे। आपको तो बताया था कैसी सरकार चल रही है। ठीक है。0
0
Report
Advertisement
