203001
गुलावठी में राष्ट्रीय चेतना मिशन द्वारा कांवड़ियों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:गुलावठी में श्रावण मास में राष्ट्र चेतना मिशन हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों को चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा है। मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि हरिद्वार-बुलंदशहर मार्ग पर मोबाइल चिकित्सा वैन तैनात हैं। संस्था पिछले 10 वर्षों से यह सेवा निरंतर दे रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिक्षा विभाग की रात्री निरीक्षण योजना से स्कूल सुधार तेज करेगा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने और विभागीय मॉनिटरिंग को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने स्कूल निरीक्षण और रात्रि विश्राम को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब संबंधित अधिकारियों को हर महीने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण और रात्रि विश्राम करना होगा। अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार वाले कार्यालयों और संस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही स्कूलों में रात्रि विश्राम करेंगे। इन दौरों में शनिवार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी दिनभर निरीक्षण और विभागीय कार्य करने के बाद रात स्कूल में रुकेंगे और अगले दिन भी आवश्यक कार्यों की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण और रात्रि विश्राम की पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र-1 में दर्ज करनी होगी। इसमें स्कूल की समस्याओं, अधिकारियों द्वारा की गई चर्चा और उनके समाधान के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत विवरण देना होगा। निरीक्षण के तुरंत बाद अधिकारी को अपनी रिपोर्ट स्वयं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि शासन और विभाग के निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करनी होगी। निरीक्षण और रात्रि विश्राम के लक्ष्य में लापरवाही या आदेशों की अवहेलना मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मानना है कि अधिकारियों के स्कूलों में रुकने से जमीनी समस्याओं की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उनके समाधान में तेजी आएगी। शिक्षक संगठनों में विरोध शुरू हो गया। शिक्षक संगठन का कहना है कि आदेश अव्यावहारिक है; राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जर्जर भवनों में रात को विश्राम से नतीजा नहीं निकल पाएगा; ऐसी हालत में आदेश अव्यावहारिक है और अधिकारियों को परेशान करेगा। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि अतिनिर्धारित समय पर रात्रि विश्राम से स्कूलों की व्यवस्थाओं पर फर्क नहीं पड़ेगा; पीईओ/युसीईओ उच्च अधिकारियों के रात्रि विश्राम से स्थिति बदलेगी नहीं। जयपुर से दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।0
0
Report
रींगस ट्रैफिक सुधार पर पुलिस का फोकस; भैरु बाबा दर्शन के बाद निरीक्षण
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता एसपी नुनावत ने भैरु बाबा के किए दर्शन, रींगस की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बोले—समस्या पर पूरा फोकस सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने भैरु बाबा मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देश में सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद एसपी नुनावत ने रींगस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि रींगस की ट्रैफिक समस्या पर पुलिस का पूरा फोकस है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक हेड सहित अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है। पुलिस की ओर से लगातार यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि नेशनल हाईवे पर भी निर्माण कार्य चलने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसके चलते वाहन चालकों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की ओर से उपलब्ध संसाधनों के साथ व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। भैरु बाबा के दर्शन के बाद एसपी नुनावत ने रींगस पुलिस थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान डीएसपी राजेश जांगिड़ एवं रींगस थानाधिकारी पवन कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे。 बाइट - एसपी प्रवीण नायक नुनावत0
0
Report
गांदरबल में बाबा हाजी मिर आलम साहिब की बरसी: एकता पर बल, नशे खिलाफ जागरूकता
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal: The death anniversary of the revered religious figure, Hazrat Baba Haji Mir Alam Sahib (R.A.), was observed today at Gutlibagh in Ganderbal, with devotees from different parts of the country, including Mumbai, Delhi and Uttar Pradesh, gathering to pay their respects, recite the Holy Quran and offer Fateha. Jammu and Kashmir United Movement (JKUM) President and former MLA Ganderbal, Sheikh Ishfaq Jabbar, also visited Gutlibagh and paid his respects at the shrine of the revered saint, who passed away in 1988. Sheikh Ishfaq Jabbar highlighted Hazrat Haji Mir Alam Sahib’s contribution to spreading the message of Islam and providing spiritual guidance to people. He also appreciated the efforts of the present Sajjada Nishin, Maulvi Mubarak Alam Sahib, in preserving and carrying forward the saint’s spiritual legacy. Sheikh Ishfaq Jabbar also appealed to Islamic scholars (Ulema) and Muslims to remain united under the guidance of the Holy Quran, Islamic faith and the teachings of Prophet Muhammad (PBUH), and avoid divisions within the community. He further urged religious scholars and devotees to pay greater attention to pressing social issues, particularly the growing problem of drug addiction among youth, and work towards addressing it through guidance, counselling and awareness based on the teachings of the Quran and Hadith.0
0
Report
Advertisement
कौशाम्बी में डेढ़ माह के बछड़े का कटा सिर, जांच तेज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले में करीब डेढ़ माह के बछड़े का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात आवारा कुत्तों ने बछड़े पर हमला किया था। लोगों ने कुत्तों को भगाकर उसे बचाया, लेकिन सुबह उसका सिर कटा मिला। घटना के बाद साजिश की आशंका जताई गई, हालांकि पुलिस जांच में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना करारी थाना इलाके के किंग नगर की है। सूचना मिलते ही बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर करारी थाने पहुंच गए। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ चायल शिवांक सिंह, एएसपी अमिता सिंह और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किंग नगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। रोहणी जायसवाल के मुताबिक, उन्होंने अन्य लोगों के साथ कुत्तों को बछड़े को नोचते हुए देखा था। इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि बछड़े के सिर को कुत्तों ने नोचा या बाद में किसी ने उसे काटा। मौके पर लियो डॉग एस्कॉर्ट टीम ने भी निरीक्षण किया। एएसपी अमिता सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस, एसओजी और डॉग टीम जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।0
0
Report
रामसर पालावाला में भोले भक्तों ने होली धूम के साथ कावड़ यात्रा पूरी की
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बस्सी उपखंड क्षेत्र का रामसर पालावाला पूरा गांव रविवार को हुआ भोले की भक्ति में लीन。 रविवार को होली धुलंडी का सा नजारा पूरे गांव में शिव मंदिरों और सभी कांवड़ियों में दिखा। सभी युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर एक अलग ही संदेश दिया और बोल बम ताड़क बम के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर गलता जी से शिव मंदिरों तक पहुंचे। सभी युवाओं के हाथ में थी कावड़ तो महिलाओं ने सिर पर ऊंच रखे थे कलश। और बच्चे डोल नगाड़ों और डीजे की धुन पर भोले के भजनों पर कर रहे थे डांस। रविवार को बस्सी उपखंड क्षेत्र के ग्राम रामसर पालावाला में भोले के दिवानों का भारी मात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा कस्बा स्थित काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर और, मालियों के मोहल्ला स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में सभी पैदल कावड़ यात्रियों ने गलता जी से कावड़ लाकर भोले बाबा की पूजा अर्चना कर विशेष शृंगार करा के पंचामृत से स्नान कराकर कावड़ के जल से स्नान कराया गया। समाजसेवी और धर्मप्रेमी बंटी गुर्जर और केदार सैनी पालावाला ने बताया कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी कावड़ यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ भोले के मंदिर तक पहुंची जिसमें गांव के सभी युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। डीजे और ढोल नगाड़ों की धुन पर महिलाएं और बच्चे नाचते हुए मंदिर तक पहुंची जहां पूरा गांव भक्तिमय हो गया और चारों और भोले के जयकारों की गुंज सुनाई दी। रविवार शाम सभी भक्तों के लिए भोजन परसादी की भी व्यवस्था कराई गई।0
0
Report
रतलाम में कावड़ यात्रा में महामृत्युंजय मंत्र जाप, लोगों का आस्था का नजारा
Ratlam, Madhya Pradesh:सावन माह में रतलाम में शिवभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। प्राचीन कालिका माता मंदिर से किसानों ने कावड़ यात्रा निकाली, जिसमें शहर के भी शिवभक्त बढ़ी संख्या में शामिल हुए, जो थोक सब्जी मंडी पहुंची। यहां नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस यात्रा की खास बात रही कि कावड़ यात्रा डीजे की तेज आवाज और गानों के बजाय गांव की धार्मिक परंपरा और महामृत्युंजय मंत्रों के जाप के साथ निकाली गई। यात्रा में 5 लाख 55 हजार 555 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मंत्रोच्चार करते हुए भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा का उद्देश्य भी सबसे अलग, सर्वे भान्तु सुखिन कि प्रार्थना इस यात्रा में कि गयी, इस यात्रा का नाम भी लोक कल्याण कावड़ यात्रा रहा, यात्रा में शहर के महिला-पुरुष शिवभक्तों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हुए और आस्था के इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बने।0
0
Report
Advertisement
रीवा में स्वतंत्रता दिवस के हादसे के आसपास स्कूल मैदान के पास गहरे गड्ढे में डूबे दो छात्रों की मौत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा।स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गढ़ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां स्कूल के खेल मैदान के समीप पानी से भरी गहरी गड्ढे में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करीब 13 वर्षीय सुभाष सोनी निवासी खर्रा और शिव पाठक निवासी तेडताल के रूप में हुई है। दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के पास पहुंचे, जहां बगल में बनी गहरी गड्ढे में भरे पानी में दोनों डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद अब खदान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिट्टी उत्खनन के कारण बनी इस गहरी खदान में बारिश का पानी भर गया था। सवाल है कि स्कूल और खेल मैदान के इतने करीब मौजूद इस खतरनाक स्थान पर बैरिकेडिंग, बाड़ या चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए। यदि यहां उत्खनन हुआ था तो इसकी अनुमति किसने दी और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच भी जरूरी है। दो मासूमों की मौत के बाद अब प्रशासन से मांग है कि क्षेत्र में मौजूद ऐसे सभी खतरनाक गड्ढों और खदानों को चिन्हित कर तत्काल सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो।0
0
Report
चिमूर क्रांति स्थली पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया अभिवादन
Chandrapur, Maharashtra:काँग्रेस पक्षाच्या वतीनेही चंद्रपूर जिल्ह्यातील चिमूर येथे शहीद क्रांतीस्थळावर करण्यात आले अभिवादन, ज्येष्ठ काँग्रेस नेते आ. विजय वडेट्टीवार यांनी काँग्रेस नेते कार्यकर्त्यांसह चिमूर क्रांती स्थळी करून नमन 16 ऑगस्ट 1942 रोजी देशातील पहिले स्वतंत्र झालेले शहर म्हणजे चिमूर. याच दिवशी बर्लिन रेडिओवरून चिमूरच्या स्वतंत्र झाल्याची घोषणा झाली. यानंतर इंग्रजांनी चिमूरच्या देशभक्त युवांवर अत्याचार केला. यात अनेक युवक शहीद झाले. आजच्या दिवसाचे स्मरण म्हणून दरवर्षी 16 ऑगस्ट क्रांती दिनानिमित्त चिमुरच्या शहीद क्रांतीस्थळी नमन केले जाते. काँग्रेस पक्षाच्या वतीने जेष्ठ काँग्रेस नेते आमदार विजय वडेट्टीवार यांनी नेते कार्यकर्त्यांसह चिमूर क्रांती स्थळी अभिवादन केले. महात्मा गांधींचा त्याग आणि शहिदांचे बलिदान यामुळेच आजचे अमूल्य स्वातंत्र्य मिळाले, अशी भावना त्यांनी याप्रसंगी व्यक्त केली.0
0
Report
झाझा में पटेल प्रतिमा का अनावरण, सीएम सम्राट चौधरी बोले बिहार विकास प्राथमिकता
Jamui, Bihar:जमुई जिले के झाझा नगर परिषद क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विस्तार और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। परिवहन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विभिन्न हिस्सों में बस स्टैंडों का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। सभी बस स्टैंडों को आधुनिक और सुसज्जित तरीके से विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला और अनुमंडल अस्पतालों को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे शहरों में रेफर न करना पड़े। जिला अस्पतालों में लगभग 36 तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनावश्यक रूप से मरीजों को रेफर करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, परिवहन और रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत तथा उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार बिहार दौरे पर विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन को नमन
Patna, Bihar:भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचे, वही पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में प्रेस वार्ता किया और कहा कि बिहार के पावन भूमि को नमन करने आया हूं. विधान सभा चुनाव का देश भर में सबसे सफल आयोजन बिहार से शुरू हुआ था, और 2025 में हुए बिहार विधान सभा के शांतिपूर्ण चुनाव में मतदान आजादी से लेकर अब तक बिहार में सर्वाधिक रहा, बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, स्पेन और जापान के आम चुनाव से भी ज्यादा मतदान हुआ. लोकतंत्र के जननी हो वैशाली और बिहार सभी मतदाताओं का एक बार फिर से प्रणाम; वही आज सीतामढ़ी, मधुबनी और वैशाली का दौरा करेंगे.0
0
Report
Belur में गंगा नदी में डूबे दो किशोर, एक बचा, दूसरा शव बरामद
Howrah, West Bengal:বন্ধুদের সাথে খেলাধুলার শেষে গঙ্গায় স্নান করতে নেমে স্রোতে ভেসে যায় দুই কিশোর।একজন رক্ষা পেলেও অন্যজন তলিয়ে যায়।আজ তার দেহ উদ্ধার বেলুড়ের গঙ্গার চড়ায়। স্থানীয়র দেখতে পেয়ে খবর যায় বেলুড় থানায়। পুলিশ সূত্রে জানা যায় গত কাল সকাল সাড়ে নটা নাগাদ সালকিয়া বাঁধা ঘাটে বন্ধুদের সাথে স্নান করতে নামে রূপম গাঙ্গুলী। আচমকাই রুপম আর তার এক বন্ধু জলের টানে ভেসে যায়।অন্য বন্ধু কোনক্রমে রক্ষা পেলেও তলিয়ে যায় রূপম । সারাদিন তল্লাশিতেও তার খোঁজ মেলেনি আজ তারই দেহ উদ্ধার হয়েছে বেলুণের গঙ্গার চড়ায়।খবর পেয়é বাড়ির লোকেরা এসে দেহ সনাক্ত করে।দেহ ময়নাতদন্তের জন্য পাঠিয়েছে পুলিশ।0
0
Report
कळंब ड्रग्स केस पुणे तक फैला; चौथा आरोपी गिरफ्तार
Dharashiv, Maharashtra:धाराशिव DHARA_DRUGS कळंबच्या एमडी ड्रग्ज रॅकेटची पाळेमुळे आता पुणे जिल्ह्यापर्यंत धाराशिव जिल्यातील कळंब ड्रग्ज प्रकरणाची व्याप्ती वाढली, एमडी ड्रग्ज प्रकरणात चौथा आरोपी अटकेत कळंब शहरातील एमडी ड्रग्ज तस्करी प्रकरणाचा तपास आता मावळपर्यंत पुणे जिल्ह्यातील वडगाव येथील अक्षय रिटे याला पोलिसांनी केली अटक ड्रग्ज प्रकरणात चौथ्या आरोपीच्या अटकेनंतर आरोपींची संख्या चारवर अक्षय रिटेला न्यायालयात हजर केले आसता १७ ऑगस्टपर्यंत पोलीस कोठडी कळंब ड्रग्ज प्रकरणात निखिल जाधव, अरविंद कांबळे आणि लखन गायकवाड हे आरोपी आहेत अटक या प्रकरणात तपास पुढे जात असताना आणखी आरोपी निष्पन्न होण्याची शक्यता0
0
Report
Advertisement
अयोध्या के राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प: 9 महीने में 60 हजार किताबें नया अंदाज
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या को सुंदरतम और आधुनिक शहर बनाने के साथ-साथ यहां की ऐतिहासिक और विरासत इमारतों के संरक्षण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाइंस स्थित सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक राजकीय पुस्तकालय के कायाकल्प की शुरुआत हो गई है। ऐतिहासिक पुस्तकालय के उच्चीकरण और नई गैलरी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत की। अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से करीब 3 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा। परियोजना के लिए वित्त पोषण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की ओर से किया जा रहा है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स प्रिज्म कंस्ट्रक्शन को दी गई है। निर्माण कार्य को करीब 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक पुस्तकालय में करीब 60 हजार किताबें मौजूद हैं, जिनमें कई दुर्लभ किताबें भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। नए हॉल और आधुनिक सुविधाओं के विकसित होने से छात्रों और पाठकों को बेहतर अध्ययन का माहौल मिलेगा। साथ ही अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहर को भी नई पहचान मिलेगी।0
0
Report
हनुमानगढ़ के गुरुद्वारे में बीबी हरमीत खालसा का आगमन, सुरक्षा कड़े इंतजाम
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला स्थित गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब की पूर्व मुख्य सेवादार बीबी हरमीत कौर खालसा रविवार को संगत के साथ गुरुघर पहुंचीं। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। हनुमानगढ़ टाउन और संगरिया थानाप्रभारी जाब्ते के साथ तैनात रहे। पीलीबंगा से अतिरिक्त पुलिस बल और आरएससी के जवान भी बुलाए गए। महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई। गोलूवाला थानाधिकारी रजनदीप कौर भी मौके पर मौजूद रहीं। बीबी हरमीत कौर करीब आधे घंटे तक गुरुद्वारा परिसर में संगत के साथ रहीं और मत्था टेककर शांतिपूर्वक बाहर निकल गईं। इस दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी। गुरुद्वारा विवाद पिछले वर्ष अक्टूबर से चल रहा है। एसडीएम द्वारा एसएचओ को रिसीवर नियुक्त करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाएं सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी हैं। 12 अगस्त के फैसले में भी रिसीवर नियुक्ति का आदेश बरकरार रखा गया।0
0
Report
अमित शाह के विरोध के पहले अलवर में पुलिस हिरासत; NSUI नेता समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:अमित शाह के विरोध से पहले पुलिस की कार्रवाई, NSUI प्रदेश महासचिव विनोद जाटव सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में Alwar। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे के विरोध को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NSUI प्रदेश महासचिव विनोद जाटव, युवा नेता विशाल भाटी, प्रदेश सचिव अंकित गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष अजय चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं को RR सर्किल से हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अमित शाह के दौरे के दौरान छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। हिरासत में लिए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार छीना नहीं जाना चाहिए। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय राजनीतिक एवं छात्र संगठनों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।0
0
Report
Advertisement
