Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर के पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया को 3 साल 11 महीने की सजा

Aug 23, 2024 12:09:31
Bulandshahr, Uttar Pradesh

पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया को आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 3 साल 11 महीने की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना हुआ है। यह मामला 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान खुर्जा कोतवाली में दर्ज हुआ था जहां बंशी पहाड़िया सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी थे। अनूपशहर की एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अब उन्हें जेल भेज दिया गया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HHHarvinder Harvinder
Mar 09, 2026 09:19:03
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 09, 2026 09:18:42
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुतला दहन कर लगाए नारे मौलाना पर 11 लाख का इनाम घोषित किया जौनपुर। जिले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिहार के एक मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की माता के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज़गी जताते हुए उसका पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से संबंधित मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।और कहाँ की जो भी मौलाना सर काट कर लाये गा उसे 11 लाख का इनाम दिया जायेगा इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “मुर्दाबाद के नारे लगाए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अस्वीकार्य है और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास किया।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 09, 2026 09:18:04
Ranchi, Jharkhand:आज रांची रेल मंडल की ओर से महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची रेल मंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह, सीनियर डीसीएम सूची सिंह, जैप से सरोजिनी लकड़ा, इनकम टैक्स विभाग की याशी सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें आगे बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान डीआरएम करुणानिधि सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि रांची रेल मंडल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब कई विभागों में महिलाओं की मौजूदगी बहुत कम थी, लेकिन आज लगभग हर विभाग में महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं और उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि रांची रेल मंडल में करीब 11 प्रतिशत कर्मचारी महिलाएं हैं, जो रेलवे के संचालन में अहम भूमिका निभा रही हैं। डीआरएम ने कहा कि रेलवे में काम करने वाली महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, ताकि अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो सकें और आगे बढ़ सकें। बाइट:सरोजनी लकड़ा (ips jap) बाइट: करुणानिधि सिंह (डीआरएम, रांची रेल मंडल) बाइट: सूची सिंह (senior DCM) बाइट:याशी सिंह(इनकम टैक्स)
0
comment0
Report
PDPAWAN DURGAM
Mar 09, 2026 09:17:12
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 09, 2026 09:15:52
Banswara, Rajasthan:एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक और कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि परिवादी ने अपने ई-मित्र के माध्यम से एक आवेदक के जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन पत्र में पटवारी के कथित फर्जी हस्ताक्षर का हवाला देकर तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने परिवादी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का डर दिखाया और मामले को निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 26 और 27 फरवरी 2026 को शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान आरोपी वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के निर्देशन में बांसवाड़ा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कचरू कटारा ने परिवादी से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली और यह राशि अपने परिचित मिलन भट्ट, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (कोष कार्यालय बांसवाड़ा) को दे दी। मिलन भट्ट द्वारा रिश्वत की राशि अपने पास रखने पर एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और 10 हजार रुपए बरामद कर लिए। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। साथ ही दोनों के निवास स्थानों की तलाशी भी ली जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Mar 09, 2026 09:15:36
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 09, 2026 09:09:42
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में हनीट्रैप का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कारोबारी को जाल में फंसाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी, बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इस गैंग के तार इंदौर से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है। दरअसल ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का संगठित गिरोह सक्रिय था। इस गैंग ने एक कारोबारी को अपने जाल में फंसाया। मां और बेटी ने कारोबारी को फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही कारोबारी फ्लैट पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पति और दामाद ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने कारोबारी को रेप केस में फंसाने की धमकी दी और डराकर उससे करीब 12 लाख रुपए और 8 तोला सोना ले लिया। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पड़ाव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी, बेटी और दामाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इस हनीट्रैप गैंग के तार इंदौर से जुड़े हो सकते हैं। इंदौर की रहने वाली नेहा नाम की युवती से भी कई अहम राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। फिलहाल पुलिस इस पूरे हनीट्रैप नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, और उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 09, 2026 09:09:27
Bageshwar, Uttarakhand:ईरान-ईजरायल तनाव के बीच ईरान के सीरी द्वीप पर हुए मिसाइल हमले में बागेश्वर जिले के लोहागढ़ी निवासी कैलाश सिंह बिष्ट बाल-बाल बच गए। 7 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे द्वीप के पोर्ट क्षेत्र में मिसाइल हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कैलाश ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए परिजनों को बताया कि जिस जगह वह जहाज पर काम कर रहे थे, उसी इलाके में हमला हुआ। हमले में करीब सात लोग घायल हुए हैं। फिलहाल कैलाश सुरक्षित हैं, लेकिन द्वीप पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इधर, कैलाश की अगले महीने शादी भी तय है। ऐसे में वे समय पर सुरक्षित घर पहुंच पाएंगे या नहीं, इसे लेकर परिजन और लड़की पक्ष दोनों ही चिंतित हैं। परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से उन्हें जल्द सुरक्षित भारत लाने की मांग की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top