203393
बुलंदशहर में गैस गीजर में आग, मिस्त्री और हेल्पर झुलसे!
Dibai, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई में बाथरूम में लगे गैस गीजर के सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में टंकी की मरम्मत कर रहे मिस्त्री और उनके हेल्पर झुलस गए। घर के मालिक ने दोनों को डिबाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर किया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना डिबाई के महादेव मोहल्ला के निवासी मिस्त्री और हेल्पर के साथ हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानिश आज़ाद अंसारी ने राहुल गांधी पर रायबरेली के विकास और रोजगार के मुद्दे उठाए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "राहुल गांधी अपने राजनीतिक पर्यटन पर रायबरेली आए हैं...रायबरेली के लिए उन्होंने क्या काम किया?...रायबरेली की उन्नति और विकास के लिए उन्होंने कितनी बार संसद में बात रखी?, रायबरेली के कितने नौजवानों को रोजगार से जोड़ा?...रायबरेली की नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए उन्होंने क्या काम किया? यह सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए। एक सांसद के रूप में राहुल गांधी पूरे तरह से विफल साबित हुए हैं..."0
0
Report
भोपाल: इंटर्न डॉक्टर्स का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मंत्रालय पहुंचा, स्टाइपेंड पर बातचीत जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल इंटर्न डॉक्टर्स चार सदस्यीय प्रतिधि मंडल पहुंचा मंत्रालय मंत्रालय में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के साथ चल रही चर्चा इंटर्न्स की मांगों को लेकर सरकार और प्रतिनिधिमंडल में बातचीत जारी इसके पहले मुलाकात में सरकार ने दिया था 18 हजार स्टाइपेंड का प्रस्ताव डॉक्टरों की तरफ से दिया गया था अपना प्रस्ताव लिखित आश्वासन के लिए अड़े इंटर्न्स0
0
Report
सेवा-समर्पण कार्यक्रम के 25 साल पूरे: पीएम मोदी के सम्मान में भाजपा नेता मंच पर
Raipur, Chhattisgarh:सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम जारी। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कार्यक्रम का आयोजन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 साल पूरा होने को लेकर आयोजित है कार्यक्रम। कार्यक्रम में सांसद और राष्ट्रीय संयोजक प्रकोष्ठ संकुल वी.डी. शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित अन्य मौजूद.0
0
Report
Advertisement
अनूप्रिया नागर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, हनुमान अंश पर खास बातचीत
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-- हनुमान अंश की निर्माता अनूप्रिया नागर पहुंचे वृंदावन, प्रेमानन्द महाराज से की मुलाकात, जी मीडिया़ से की विशेष बातचीत0
0
Report
अजय राय का आरोप: यूपी में दंगे करवाने की सरकार की साजिश
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, \"सरकार लगातार प्रदेश के अंदर दंगा कराना चाहती है, कैसे हिंदू मुसलमान के दंगे हों, कैसे आपसी भाईचारा खराब हो, इसी के प्रयोग के तहत पहुंची सहारनपुर में किया है, इसके पहले प्रयोग कर चुके हैं मुजफ्फरनगर में, और बनारस के अंदर कई मस्जिद को तोड़ा है, पहुंची शहीद किया, अब मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद को नोटिस दिया है, संभल में देखा आपने, तो ये पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर विकास कर नहीं पाए...\"0
0
Report
जालौन में किसान की सर्पदंश से मौत, बच्चों पर पिता का साया टूट गया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कालपी koटवाली क्षेत्र के ग्राम बरदौली में खेत पर फसल देखने गए 55 वर्षीय किसान हरगोबिंद की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हरगोबिंद रोज की तरह अपनी फसल का हाल देखने के लिए खेत गए थे। खेत में फसल का निरीक्षण करते समय अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने हरगोबिंद का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, हरगोबिंद परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हरगोबिंद की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद बरदौली गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
बकौली UER-2 पर टाटा टियागो में भीषण आग, चालक सुरक्षित बाहर निकल गया
New Delhi, Delhi:स्टोरी बकौली UER-2 पर टाटा टियागो कार में लगी भीषण आग; डैशबोर्ड से धुआं उठते ही बाहर कूदा चालक, जलकर खाक हुई गाड़ी बकौली UER-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) पर आज सुबह-सुबह एक कार में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बवाना से आते समय एक टाटा टियागो (Tata Tiago) कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी से बाहर आ गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पानी पीने के लिए रोकी कार, तभी डैशबोर्ड से उठने लगा धुआं पीड़ित कार चालक मुख्य रूप से दिल्ली के बवाना इलाके का रहने वाला है। उसने दिल्ली पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आज सुबह करीब 11:00 बजे वह बवाना से अपनी टाटा टियागो कार लेकर आ रहा था। UER-2 बकौली के पास पहुंचने पर उसे प्यास लगी, जिसके बाद उसने गाड़ी की रफ्तार कम की और पानी पीने के लिए कार को सड़क के किनारे साइड में लगा दिया। गाड़ी रुकते ही अचानक कार के डैशबॉर्ड से तेज धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते ही कार चालक बिना एक सेकंड गंवाए तुरंत गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर की तरफ भागा। देखते ही देखते आग का गोला बनी टियागो, दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची चालक के बाहर निकलते ही कार में लगी आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार लपटों और काले धुएं के गुबार से घिर गई। राहगीरों और चालक ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग (Delhi Fire Service) और स्थानीय पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की 3 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर लोहे का कंकाल बन चुकी थी। बड़ा हादसा टला, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस चश्मदीदों के मुताबिक, अगर कार चालक पानी पीने के लिए गाड़ी नहीं रोकता और डैशबॉर्ड से धुआं निकलने के दौरान कार के भीतर ही फंसा रह जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर जलती कार के कारण UER-2 पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू करवाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के एंगल से आग लगने के पुख्ता कारणों की जांच में जुटी हैं।0
0
Report
जळगाव के शिवतीर्थ मैदान पर आदिवासी आंदोलन, मांगें न मानने पर आत्मदहन की चेतावनी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव में शिवतीर्थ मैदान पर आई संघटने की वती से आमरण उपोषण शुरू हुआ। सरकार के ध्यान आकर्षित करने के लिए आंदोलक जोरदार घोषणाबाजी कर रहे हैं और सरकार विरोधी नारों से माहौल गरम कर रहे हैं। आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके और शालेय शिक्षण मंत्री से राजीनामा की मांग के साथ आश्रमशालाओं में सुरक्षा, अन्न और स्वास्थ्य व्यवस्था की जाँच, सेंटर किचन बंद करने, तथा आदिवासियों पर अत्याचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। गडचिरोली में मृतक के परिवारों को एक करोड़ और उपचाराधीन लोगों को 50 लाख रुपए सहायता प्रदान करने की भी मांग है। इसके साथ ही आंदोलक दो दिनों में मांग पूरी न होने पर आत्मदहन की चेतावनी दे चुके हैं, जिससे आंदोलन के उग्र होने की संभावना जताई जा रही है。0
0
Report
नेवाडे जिला परिषद स्कूल को 15 लाख का स्वच्छतागृह मिला, बच्चों के चेहरे खिले
Thane, Maharashtra:नेवाडे जिल्हा परिषद शाळेला संस्थेकडून १५ लाखांचे स्वच्छतागृह, विद्यार्थ्यांचा आनंद गगनात... भिवंडी तालुक्यातील नेवाडे येथील जिल्हा परिषद शाळेतील विद्यार्थ्यांची मोठी गैरसोय "मै हूँ ना" संस्थेमुळे दूर झाली आहे. उघड्यावर शौचास जाणाऱ्या विद्यार्थ्यांना आता १५ लाखांचे सुसज्ज स्वच्छतागृह मिळाले आहे. नेवाडे जिल्हा परिषद शाळेत स्वच्छतागृह नसल्याने विद्यार्थ्यांना उघड्यावर जावे लागत होते. जिल्हा परिषदेचे याकडे दुर्लक्ष होत असताना ग्रामस्थांनी "मै हूँ ना" संस्थेकडे धाव घेतली. संस्थेने तातडीने पुढाकार घेत १५ लाख रुपये खर्चून सुसज्ज स्वच्छतागृह बांधून दिले. एवढेच नव्हे तर शाळेसाठी दोन संगणक आणि वर्गखोलीची दुरुस्तीही केली. स्वच्छतागृह मिळताच विद्यार्थ्यांच्या चेहऱ्यावरचा आनंद पाहण्याजोगा होता. या सुविधेचा लोकार्पण सोहळा मोठ्या उत्साहात पार पडला असल्याची माहिती भेटली.0
0
Report
Advertisement
इंदौर के वार्ड 60 में अतिक्रमण के खिलाफ निगम ने 50 दुकानें-12 घर गिराए
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के वार्ड 60 के साउथ तोड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। नाले के ऊपर किए गए निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम का अमला मौके पर पहुंचा है। कार्रवाई के दौरान करीब 50 दुकानें और 12-13 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर 5 जेसीबी और 3 पोकलेन मशीनें लगाई गई । बताया जा रहा है कि कई निर्माण नाले के ऊपर बेस बनाकर किए गए थे, जिन्हें अब निगम द्वारा हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में निगम का अमला तैनात रहा। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। वहीं क्षेत्र में नदी पर अतिक्रमण को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। निगम की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप की स्थिति है। बाइट - एसडीएम घनश्याम धनगर0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने मोदी के 25 साल को मॉडल बताया, 17 सितम्बर सेवा दिवस
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल का कार्यकाल पूरे विश्व में मॉडल बन गया है। 17 सितंबर उनका जन्मदिन है। उस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का काम सरकार करेगी, पार्टी करेगी देश और प्रदेश करेगा।"0
0
Report
स्कूल वैन के दरवाज़े से मासूम की मौत: पुलिस जांच शुरू
Katni, Madhya Pradesh:एंकर कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है। द्वारिका स्कूल की चलती तूफान वैन का दरवाजा अचानक खुलने से 10 वर्षीय मासूम छात्र सड़क पर गिर गया। गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व मातम पसर गया है। वी ओ 1 टीकर निवासी दिनेश यादव का 10 वर्षीय पुत्र जीत यादव द्वारिका स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था। रोजाना की भांति वह पढ़ाई पूरी कर स्कूल की तूफान गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक वैन का दरवाजा खुल जाने से जीत अनियंत्रित होकर चलती गाड़ी से सीधे सड़क पर जा गिरा। हादसे में मासूम लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया तुरंत ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया..ये खबर सुनते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद विजयराघवगढ़ थाना पुलिस ने मौके और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चालक की लापरवाही, वाहन की फिटनेस और स्कूल प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उससे खिलाफ सख्त वैधानिक धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही उग्र जनता को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है0
0
Report
Advertisement
पुंछ के स्कूल में स्वच्छता पर सेमिनार, बच्चों ने लिया सक्रिय भाग
Chikri Ban, पुंछ के पीएम श्री हाई स्कूल दिगवार में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है और स्वच्छता को सिर्फ अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक आदतों में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर विद्यार्थियों से स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों से अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश दिया गया।0
0
Report
शिवगंज नगरपालिका वार्ड 8 मतदान विवाद: तीनों प्रत्याशी आमने-सामने
Sirohi, Rajasthan:सिरोही शिवगंज से बड़ी खबर शिवगंज नगर पालिका चुनाव में वार्ड संख्या 8 में मतदान को लेकर निर्दलीय, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के बीच हुआ विवाद कहासुनी के बाद तीनों पक्ष हुए आमने-सामने सूचना पर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और स्थिति को किया नियंत्रित डीएसपी ने तीनों प्रत्याशी को समझाइश कर मामला करवाया शांत फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में0
0
Report
छत्तीसगढ़ के साथ बैठक: यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:बस ऑनर फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के साथ परिवहन मंत्री केदार कश्यप की बैठक हुई. बैठक में फेडरेशन की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा और बसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग पर विशेष जोर दिया गया. यात्री किराये के विषय में जल्द समाधान के निर्देश भी मंत्री कश्यप ने दिए. साथ ही कहा कि परिवहन विभाग की अधिकाधिक सेवाएं ऑनलाइन होंगी. बैठक में यात्री किराए के पुनर्निर्धारण, स्लीपर बसों के टैक्स, बसों की समय-सारिणी, ऑनलाइन परमिट, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, फिटनेस प्रमाण-पत्र और महिला यात्रीों की सुरक्षा सहित परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में चर्चा हुई. बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर सहित अन्य मौजूद रहें.....0
0
Report
Advertisement
