icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

​हाथरस के कमला बाजार में दिनदहाड़े किशोर से मारपीट, दुकान में घुसकर पीटने का आरोप, VIDEO

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow1m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े एक दुकान पर काम कर रहे 17 साल के किशोर के साथ मारपीट हुई। पीड़ित ने 10 से 12 अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर उसे पीटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव तेहरा का रहने वाला 17 वर्षीय अनस कमला बाजार की एक दुकान पर काम करता है। अनस ने बताया कि सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सामान खरीदने की बात को लेकर 10 से 12 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनस ने इसका विरोध किया, तो आरोपी दुकान के अंदर घुस आए और उसे घेरकर पीटा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से चले गए। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अनस को इलाज और मेडिकल जांच के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है और घायल का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : बिलसंडा में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया

Pilibhit, Uttar Pradesh:लखनऊ के इको गार्डन में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने के लिए पीलीभीत में दर्जनों पंचायत सहायकों ने बिलसंडा के खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला को कई मांगों का ज्ञापन देकर धरने में शामिल होने लखनऊ जाने के लिए अनुमति मांगी है। वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे पंचायत सहायकों को खंड विकास अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पंचायत सहायकों का कहना है बीते रविवार के दिन यानी छुट्टी के दिन प्रशिक्षण रखा गया था जिसके चलते लोग वह लोग नहीं पहुंच पाए। गौरतलब है पंचायत सहायकों की मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर दर्जनों पंचायत सहायकों ने आज सोमवार के दिन दोपहर लगभग 2:00 बजे बिलसंडा ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से मानदेय में वृद्धि करना,स्थानीयकरण, महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश और समायोजन की व्यवस्था करने की बातों सहित तमाम बिन्दुओं की मांग की गई।
0
0
Report

मथुरा में आपसी विवाद में युवक गोली, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, आरोपी ने खुद पुलिस को दी सूचना; हिरासत में लिया गया मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के परखम गांव के समीप एक व्यक्ति ने आपसी कहासुनी के बाद दूसरे युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र के परखम के पास एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं पुलिस को सूचित किया कि उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि गोली पीड़ित युवक के सीने (छाती) में लगी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका गहन उपचार चल रहा है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में घटना का तात्कालिक कारण दोनो पक्षों के बीच हुआ आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। एसएसपी के अनुसार, गोली चलाने वाला आरोपी मूल रूप से पड़ोसी जिले फिरोजाबाद का रहने वाला है, जबकि गोली लगने से घायल हुआ व्यक्ति मथुरा का निवासी है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार
0
0
Report
Advertisement

बिलासपुर सकरी में हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार, युवक की मौत

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, युवक के साथ लाठी-डंडे और हाथ-मुक्के से मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला ग्राम लोखण्डी का है। पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर की रात 19 वर्षीय शेख इस्माईल घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात करीब एक बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के कुछ युवकों ने शेख इस्माईल के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लाठी-डंडे से मारपीट की है।मारपीट में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। डायल 112 की मदद से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया।,इलाज के दौरान 12 सितंबर को शेख इस्माईल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं जोड़ीं सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोखण्डी निवासी अक्षय कुमार गढ़ेवाल, प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम, दिलीप कुमार निर्मलकर और गोविंद पटेल उर्फ दौलत शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी और डंडे भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
0
0
Report

खंडवा में मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं से पर्यावरण संरक्षण का उत्साह बढ़ा

Khandwa, Madhya Pradesh:पर्यावरण संरक्षण की पहल को मिल रहा समर्थन, मिट्टी की गणेश प्रतिमा लेने स्टालों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग. खंडवा में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. अनाज मंडी क्षेत्र में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिमाएं खरीदने पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि अन्य विक्रेताओं के साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मिट्टी की गणेश प्रतिमा तैयार कर स्टाल लगाए हैं. खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भी स्टालों का निरीक्षण करने के बाद मिट्टी की गणेश प्रतिमा खरीदी.
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के एयरपोर्ट पर Indigo उड़ान में पायलट ने उड़ान रोक दी, यात्रियों में हंगामा

JPJai Pal15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ा हंगामा। • वाराणसी से बेंगलुरु मुंबई मार्ग की इंडिगो फ्लाइट का मामला。 • सुरक्षा जांच और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पायलट ने उड़ान से किया इनकार。 • पायलट ने एयरलाइंस और एविएशन को कान में तेज दर्द और अस्वस्थता की दी जानकारी。 • समय पर उड़ान न भरने और अचानक सूचना मिलने पर यात्रियों ने टर्मिनल पर किया प्रदर्शन。 • हंगामा बढ़ता देख सभी यात्रियों को सुरक्षा के तहत विमान से डि-बोर्ड कर टर्मिनल बिल्डिंग में बैठाया गया。 • यात्रियों ने एयरलाइंस प्रबंधन पर रिफ्रेशमेंट और सटीक अपडेट न देने का लगाया आरोप। • एयरलाइंस ने आपात स्थिति में वैकल्पिक पायलट का किया इंतजाम。 • वैकल्पिक क्रू की व्यवस्था होने तक फ्लाइट कई घंटे लेट रही。 • अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ही शांत हुआ यात्रियों का गुस्सा।
0
0
Report
Advertisement

संभल के गणेश उत्सव में मुस्लिम इश्तियाक वेग का विशाल लड्डू भोग—भाईचारे की मिसाल

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल। श्री गणेश चतुर्थी पर चंदौसी में मुस्लिम इश्तियाक वेग की गणेश भक्ति की अनोखी तस्वीर । समाज सेवी मुस्लिम इश्तियाक वेग ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 2 क्विंटल बूंदी के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया । ढोल ताशे के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते विशाल लड्डू को लेकर गणेश मंदिर पहुंचे मुस्लिम इश्तियाक वेग । प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुस्लिम इश्तियाक वेग ने विशाल लड्डू का भोग भगवान गजानन को अर्पित किया । मुस्लिम इश्तियाक वेग पिछले 25 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में विशाल लड्डू का भोग अर्पित करने की परम्परा ।
0
0
Report

शिर्डी में बनावटी पूजा सामग्री मिलने पर नगरपरिषद ने कड़ी कार्रवाई शुरू की

Shirdi, Maharashtra:राज्यात गणेशोत्सवाची लगबग सुरू असून गणरायाला विराजमान करण्यासाठी प्रत्येक कुटुंबात लगबग सुरू आहे. गणेश उत्सवासाठी लागणाऱ्या डेकोरेशनच्या साहित्यासह पूजेच्या साहित्याची देखील दुकान थाटली आहेत.. शिर्डी शहरामध्ये पूजेच्या साहित्याच्या दुकानावर एक धक्कादायक प्रकार शिर्डी नगरपरिषदेच्या कर्मचाऱ्यांच्या लक्षात आलाय. शिर्डी शहरामध्ये थाटलेल्या पूजा विक्री साहित्याच्या दुकानात हरतालिकाच्या पूजेच्या साहित्यात चक्क प्लास्टिकचे बदाम सापडल्याने एकच खळबळ उडालीये. नगरपरिषदेचा कर्मचारी पूजेचे साहित्य घेण्यासाठी गेला असता त्या कर्मचाऱ्यांच्या निदर्शनास हा प्रकार आलाय.. कर्मचाऱ्यांना तात्काळ वरिष्ठांना माहिती देत या प्रकाराची माहिती दिली असून शिर्डी नगरपरिषद अतिक्रमण विभाग आणि MSF विभागाच्या कर्मचाऱ्यांनी बनावट पूजेचे साहित्य विकणाऱ्याला ताब्यात घेतलय. हा प्रकार लक्षात आल्यानंतर शिर्डी नगरपरिषद प्रशासनाने शिर्डी शहरामध्ये थाटलेल्या पूजेचे साहित्य विक्री करणाऱ्या दुकानांची तपासणी सुरू केली असून बनावट पूजेचे साहित्य किंवा बनावट वस्तू विकणारांवर आता शिर्डी नगरपरिषद प्रशासन कडक कारवाई करणार आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top