203001
शासन प्रशासन को बदनाम करने की साजिश के तहत फर्जी वीडियो वायरल करने वाले अज्ञात पर FIR दर्ज- DM
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई तहसील में शराब पीने का वायरल वीडियो एक साजिश का हिस्सा निकला। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने खुलासा किया कि यह वीडियो फर्जी है और प्रशासन की छवि को खराब करने के लिए वायरल किया गया। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लातेिहार: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के सही निष्पादन पर अधिकारियों को निर्देश
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में सरकार ग्रामीणों के समुचित लाभ को लेकर जिले में कई जनकल्याणकारी योजना चला रही ताकि जनता को सरकार की योजना का लाभ मिल सके । चल रहे विकास योजनाओं का सही संचालन हो रहा या नही जिसको लेकर आज दिशा की बैठक की गई । बैठक राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, चतरा सांसद कालीचरण Singh, लातेहार और मानिका विधायक, डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव सहित जिले के सभी विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल हुए । ज्ञात हो जिले में चल रहे विकास योजनाओं संबंधित जनप्रतिनिधियों ने जनता की बुनियादी समस्याओ को जिले के पदाधिकारी को अवगत कराया गया । जिले के डीसी संदीप कुमार ने बैठक में उठे मुद्दों के सही तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया है जिले के सुदूरवर्ती इलाके में पुल-पुलिया, सड़क, स्कूल का संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही संचालन का मुद्दा बैठक में आया है । राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा जिले के विकास को लेकर दिशा की बैठक हुई बैठक में कई मामले आये है जिसका निष्पादन को लेकर जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है । चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जटिल समस्या का निष्पादन को लेकर निर्देश दिए गए है । वही देश में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के बारे में कहा कि जनता का विरोध लोकतंत्र में सब सही इसको रोका नही जा सकता ।0
0
Report
चतरा में अवैध शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़: 391 पेटी नकली शराब बरामद
Ansar Nagar, Jharkhand:नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, औरवा में मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 391 पेटी बोतलबंद शराब समेत 5560 लीटर से अधिक सामग्री जब्त, तीन नामजद आरोपी फरार चतरा : नवरात्र और दशहरा पर्व से पहले चतरा जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापेमारी कर घर में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई。 उत्पाद विभाग के अनुसार, दिलीप यादव उर्फ करण यादव अपने सहयोगियों के साथ घर में स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर उन पर नकली लेबल और hoलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी थी। छापेमारी में Royal Stag, Royal Challenge और Iconiq White ब्रांड की 391 पेटी यानी 9888 बोतलों में 3511.440 लीटर शराब, 39 गैलन में 1560 लीटर स्पिरिट, करीब 2000 लीटर तैयार रंगीन शराब, 40 लीटर कैरेमल, बड़ी संख्या में बोतल, ढक्कन, लेबल, एडहैसिव और तीन बोतल पंचिंग मशीन बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में दिलीप यादव, अरुण कुमार तिवारी और मिथिलेश कुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उत्पाद विभाग ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
दिल्ली INDIA बैठक पर बैरवा बोले—गठबंधन नाकाम रहते हैं भरोसे की कमी से
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक पर डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा कहते हैं, "जब भी उन्होंने गठबंधन बनाए हैं, वे गठबंधन नाकाम रहे हैं; इस नाकामी की वजह उनके काम करने के तरीके पर भरोसे की कमी है। इसके उलट, BJP के गठबंधन टिके रहते हैं क्योंकि वे पार्टी के सिद्धांतों, मूल्यों और काम करने के तौर-तरीकों पर आधारित होते हैं। जनता BJP पर भरोसा करती है, इसलिए उसके गठबंधन मजबूत बने रहते हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि उनका गठबंधन टिकेगा, या असल में, कभी टिका भी है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने कितनी बार गठबंधन बनाए और बाद में नाकाम रहे.."0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ के तालाब में हाथी शावक की मौत, 50 हाथियों का दल क्षेत्र में विचरता रहा
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, तमनार वन परिक्षेत्र का मामला, छेडोरिया गांव के पास जंगल में बने तालाब में डुबा शावक, करीबन 50 हाथियों का दल कर रहा है क्षेत्र में विचरण, वन विभाग की टीम मौके पर, शव को निकाला गया बाहर, पीएम की तैयारी में जुटा विभाग0
0
Report
त्रिपिंडी का पूजन अर्चन कर,किया पितरों के मोक्ष की कामना, मांगा आशीर्वाद
Bbrasi, Uttar Pradesh:बलुआ स्थित पश्चिमी वाहीनी गंगा घाट पर विधि विधान से किए गए त्रिपिंडी पूजा । की गयी मोक्ष की कामना। चनिया । स्थानीय क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर दर्जनों की संख्या में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने त्रिपिंडी का पूजन कर अपने पितरों को शांति एवं तारण की कामना की सुबह 8:00 बजे से ही घाट पर उपस्थित होकर जजमानों ने अपने-अपने पंडितों से त्रिपिंडी का पूजन करवा कर आशीर्वाद की कामना की । इस संदर्भ में विद्वान एवं कर्मकांडी पंडित मनोज पांडे उर्फ रिंकू ने बताया त्रिपिंडी पूजन में ब्रह्मा विष्णु महेश का पूजा होता है एवं विधि विधान से पूजन अर्चन कर अपने पितरों की शांति की कामना के साथ-साथ तारण करने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है साथ ही परिवार की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से कामना की जाती है और मोक्ष की भी कामना की जाती है। तीनों देवताओं के पूजन अर्चन के बाद अंत में श्री सत्यनारायण ठाकुर जी महाराज के श्री चरणों में सबको मुक्ति दी जाती है जिससे परिवार के भूले भटके पितरों को शांति मिल जाती है एवं मुक्ति मिल जाती है पूरे परिवार में सुख समृद्धि आ जाती है इसी उद्देश्य के साथ लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर त्रिपिंडी का पूजा किया एवं दान पुण्य कर मोक्ष की कामना की0
0
Report
बिहार को TB मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अभियान: 3.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार को टीवी मुक्त बनाने के लिए आज लोक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बिहार के राजपाल और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री समेत विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल हुए थे। वही बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा बिहार को टीबी मुक्त कराने के लिए हमारा विभाग दृढ़ संकल्पित है। इस अभियान में राजीव पाजी का सहयोग हमें पहले से मिलता रहा है और आगे भी उनका मार्गदर्शन एवं सुझाव मिलता रहे, इसकी हम कामना करते हैं। अब तक हमने करीब 3 करोड़ 50 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की है, जिसमें करीब 3 लाख 97 हजार लोगों की टीबी के संभावित मरीज के रूप में पहचान की गई है। इन सभी का इलाज कराया जा रहा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार में टीबी उन्मूलन के लिए हमारा विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। विभाग के पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और बिहार को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेगा। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
दानापुर के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मुफ्त का बोर्ड, मरीज बाहर से क्यों कराते हैं?
Patna, Bihar:आज आपको दिखाते हैं पटना से सटे दानापुर का अनुमंडल अस्पताल. अस्पताल के अन्दर अल्ट्रासाउंड का कमरा है और कमरे के बाहर लिखा है 'अपरिहार्य कारणों से अल्ट्रा साउंड जांच बंद है'. अल्ट्रासाउंड के कमरे में ताला लगा है और यहाँ के मरीज कहते हैं कि जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है और जेब से पैसे खर्च होते हैं, जबकि अस्पताल के भीतर ही एक बोर्ड लगा है कि यहाँ अल्ट्रासाउंड फ्री में होता है. इस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 300 गर्भवती महिलाएं आती हैं जिन्हें अल्ट्रासाउंड करवानी होती है, पर यहाँ आने वाली महिलाएं कहती हैं कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिलती. डॉक्टर अल्ट्रासाउंड की जांच लिखते हैं और कहते हैं कि बाहर से करवा लीजिए. guards भी कहते हैं कि अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है क्योंकि डॉक्टर साहब नहीं आते. बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने में मरीजों को 800 रूपये खर्च करने पड़ते हैं. आपको मरीजों की बात सुननी चाहिए. यह मुन्ना कुमार और पूजा कुमारी हैं; इनके पास दो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट हैं जो छह महीने में किए गए हैं लेकिन यह अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट बाहर की है क्योंकि अस्पताल में डॉक्टर पोस्टेड हैं पर आते नहीं. Zee Media की टीम जब अस्पताल पहुंची तो अल्ट्रासाउंड के कमरे पर ताला बंद पड़ा था. दरअसल, इस अस्पताल में डॉक्टरों की पोस्टिंग अल्ट्रासाउंड में है पर डॉक्टर आते नहीं. इस बारे में अस्पताल की प्रबंधन अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अस्पताल में पोस्टेड डॉक्टर नहीं आते. कई बार सरकार को पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. Zee Media ने जब अल्ट्रासाउंड के कमरे को खोलवाया तो यहाँ 21 अगस्त 26 को आखिरी अल्ट्रासाउंड हुआ था. अल्ट्रासाउंड के कमरे में दो अल्ट्रासाउंड मशीन थीं. यहाँ पोस्टेड GNM भी गायब मिली. GNM को खोजते हुए एक कमरे में स्टाफ के अनुसार ECG कक्ष में थी; वे वॉशरूम में थी. ECG तब भी उपलब्ध नहीं था. अस्पताल के अन्य कर्मी कहते हैं कि ECG वही कर लेता है. अब आप इन कागजों को देखिए कि अस्पताल के अल्ट्रा साउंड के डाक्टर गायब क्यों रहते हैं. अब आप इस गर्भवती महिला को देखिए. महिला मरीज का आरोप है कि पिछले छह महीने से यहाँ अल्ट्रासाउंड नहीं होता है और इसकारण उनको लगातार बाहर से अल्ट्रा साउंड कराना पड़ता है. यह है बिहार में सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली जांच की वास्तविक स्थिति. भले ही सम्राट सरकार और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दावा कर लें कि यहाँ स्वास्थ्य सुविधा बेहतर है पर हकीकत यही है कि अस्पताल में जांच नहीं होती और मरीज दलालों के सहारे बाहर जांच कराने को मजबूर होते हैं.0
0
Report
गन्ना किसानों के लिए डिजिटल समाधान: AI चैटबॉट और किसान पहचान पत्र का शुभारम्भ
Patna, Bihar:बिहार में गन्ना किसानों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने गन्ना साथी AI चैट बॉट और किसान डिजिटल पहचान पत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। AI चैट बॉट के जरिए किसान हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर विभाग की योजनाओं, सुविधाओं और तकनीकी जानकारी हासिल कर सकेंगे वहीं QR कोड से लैस डिजिटल पहचान पत्र सभी पंजीकृत गन्ना किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों को सुविधाओं के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें जरूरी जानकारी मोबाइल के जरिए ही मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विभाग लगातार काम कर रहा है साथ ही मिल मालिकों की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर भी विभाग ध्यान दे रहा है। ELEMENTS -- VISUAL, BYTE ( संजय कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री)0
0
Report
इंडिया गठबंधन दिल्ली बैठक: 2–8 अक्टूबर सेव डेमोक्रेसी, 6 अक्टूबर राष्ट्रपति भवन मार्च
Patna, Bihar:इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए आने वाले दिनों के कार्यक्रमों को लेकर भी साझा सहमति बनी.. विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया.. राजद का बयान... इंडिया महागठबंधन की जो बैठक आज नई दिल्ली में हुई, उसमें फैसले हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक 'सेव डेमोक्रेसी' (Save Democracy) कार्यक्रम चलाए जाएंगे और लोकतंत्र, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बचाने के लिए, लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए सभी जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। और 6 अक्टूबर को लोकसभा, राज्यसभा के सांसद चुनाव आयोग के सामने मार्च करेंगे और चुनाव आयोग से मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे। साथ ही साथ अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में विपक्ष के नेता महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मिलने का काम करेंगे और मिलकर के लोकतंत्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकतंत्र को बचाने के लिए और जिस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त का कारनामा सामने आया है, उससे देश और देशवासियों को निजात दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के जामो CHC में आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी जामो CHC में आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, मांगों को लेकर सड़क से स्वास्थ्य केंद्र तक गूंजा आशा कार्यकर्ताओं का विरोध, अमेठी के जामो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहुओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, अपनी समस्याओं और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और अपनी आवाज बुलंद की, प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, साथ ही मांगों पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की, आशा बहुओं के प्रदर्शन से स्वास्थ्य केंद्र में हलचल, जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, बड़ा सवाल—आशा बहुओं की मांगों पर स्वास्थ्य विभाग कब लेगा ठोस फैसला,0
0
Report
अखिलेश के बयान पर केतकी सिंह का पलटवार: गठबंधन धर्म निभाने में सपा फिसड्डी
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी में कानून व्यवस्था सहित पड़ा को लेकर अखिलेश यादव के दिए बयान पर भाजपा विधायक केतकी सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव में इतनी भी नैतिकता नहीं बची है कि वो पीडीए की बात करें। सपा सरकार में सबसे ज्यादा प्रताडित पीडीए समाज के लोग रहते थे। इसी पीढ़ी समाज की बहन बेटियों के प्रतिष्ठा को खतरा रहता था। ठाणे और तहसील में इनके पार्टी के गुंडे बगल में कुर्सी लगाकर बैठते थे और सबसे ज्यादा पीडीए को प्रताड़ित करते थे। एनडीए की सरकार में सबसे ज्यादा पीडीए का सम्मान किया है। उनकी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर एक ही समाज के लोगों को बैठाया जाता है और उन्हें आगे बढ़ाया जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही उठा पटक पर कहा कि यह आपस में एक दूसरे के सगे नहीं है तो जनता के सगे क्या होंगे। एक परिवार के नेता परिवार के साथ नहीं रह पा रहे हैं तो गठबंधन के साथ यह कैसे रहेंगे। गठबंधन का धर्म निभाना इनकी फितरत में नहीं है। आगामी चुनाव में मजेदार चीज होने वाली है कि इंडी गठबंधन हमें दिखाएगया। हालांकि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन सपा नई पार्टी है। यह देखने की बात है कि कौन खुद को बड़ा भाई साबित कर पता है। वहीं अवैध मस्जिदों पर सरकार की कार्रवाई पर विपक्ष के बयानों पर कहा कि सपा के नेता ने बयान दिया था कि सारे मठ मंदिरों के कागज मजबूत करा लो कि जब हम आएंगे तो बुलडोजर चलेगा। इस तरीके से धमकाते हुए जबकि देश की बहुसंख्यक आबादी के धार्मिक स्थलों अच्छा टारगेट करना यह बताता है कि उनकी सरकार आती है तो यह क्या करेंगे। जो जमीन सरकारी है वह हमारी है यह फंडा हमारी सरकार में नहीं है मस्जिद हो या कुछ भी अगर अतिक्रमण हुआ है तो सरकार उस पर कार्यवाही करेगी।0
0
Report
AAP नेता ACB दफ्तर पहुंचे, टिलक नगर सड़क की शिकायत दर्ज कराने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:आम आदमी पार्टी नेता ACB दफ्तर पहुंचे आप नेता तिलक नगर सड़क की शिकायत देगें आप का कहना सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब सड़क बनने में भ्रष्टाचार हुआ है इसकी जाँच हो सौरभ भारद्वाज, कुलदीप कुमार, संजीव झा, जरनैल सिंह पहुँचे मंत्री प्रवेश वर्मा ने जिस युवक को थप्पड़ मारा साहिब सिंह भी साथ में है。0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं जंगलों में लकड़ी घोटाला: IFS अफसर दोषी, फाइल दबाने का आरोप
Jaipur, Rajasthan:झुंझुनूं के जंगलों में लकड़ी नीलामी के नाम पर लाखों का घोटाला हुआ. वन विभाग की रिपोर्ट में फर्जीवाड़े के चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं; फर्जी रसीद, फर्जी हस्ताक्षर और नकद लेनदेन के जरिए निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सरकार को लाखों का चूना लगाया गया. प्रथमदृष्टया जांच में IFS अफसर DCF झुंझुणू काविया बी को दोषी माना गया. एक महीने पहले उनके खिलाफ सस्पेंड और एपीओ की कार्रवाई के लिए लिखा गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई. उच्च अधिकारी ने एसीबी से जांच की अनुशंसा तक कर दी, फिर भी घोटाले की फाइल अरण्य भवन में दबी है. रिपोर्ट में सहायक लेखाधिकारी मदनलाल सैनी और कनिष्ठ सहायक प्रहलाद सिंह को भी प्रथमदृष्टया दोषी माना गया, जिसमें प्रहलाद सिंह को निलंबित किया गया. जानकारों के अनुसार घोटाले का अनुमान लगभग 50 लाख तक पहुंच सकता है. प्रकरण 1 में मैसर्स शारदा इंटरप्राइजेज को लकड़ी निविदा प्रक्रिया के लिए 3 लाख 37 हजार की प्रतिभूति राशि नकद जमा करवाई गई; बदले में जीए 55 रसीद दी गई. नियमों के तहत सरकारी महकमे में केवल 500 रुपये तक लेनदेन सक्षम हैं, पर झुंझुनूं में 3 लाख से अधिक नकद लेनदेन हुआ. 4 निविदाओं में यह गड़बड़ी थी. प्रकरण 2 में JBfirms से 5,33,000 का नकद अवैध भुगतान लिया गया; सील और फर्जी हस्ताक्षर किए गए, रसीदें भी एसीएफ के नाम से सील लगाकर जारी की गईं. प्रकरण 3 के अनुसार 2020 से आरा मशीनों के नवीनीकरण पर रोक के बावजूद संचालकों से नवीनीकरण शुल्क लेकर GA-55 रसीद जारी की गई. तफ्तीश के दायरे में कंपनियाँ भी आ सकती हैं. उपवन संरक्षक दफ्तर में RTPS नियमों की उल्लंघन हुई; निविदा के लिए उपापन समिति बननी जरूरी है, लेकिन DCF दफ्तर ने बिना समिति के कार्यादेश जारी कर दिए. निविदा कार्यवाहियां नोटशीट के बिना पूरी कर ली गईं, और Algunas मामलों में प्रतिभूति राशि जमा नहीं होने के बावजूद कार्यादेश जारी हुए. डीसीएफ ने 12 निविदाओं के कार्यादेश जारी किए और भुगतान राशि जमा कराने के लिए आवश्यक ई ग्रास बैंक ड्राफ्ट, राष्ट्रीय बचत पत्र, बैंक गारंटी आदि का हवाला नहीं दिया गया. उप वन संरक्षक की गलत मंशा के संकेत मिले. पुलिस कार्रवाई के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए. कनिष्ठ सहायक प्रहलाद सिंह को भंडार का चार्ज दे जाने पर भी सवाल उठे. इस फर्जीवाड़े की खबरें और जांच से जुड़ी जानकारी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताई गई है.0
0
Report
झालावाड़ के पिडावा में ट्रैक्टर पलटा, चालक की हालत गंभीर—अस्पताल में भर्ती
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के सेमली चौहान गांव के पास बुधवार दोपहर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहा था। उसी दौरान मुख्य सड़क पर एक गड्ढे को बचाने के प्रयास में उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक ग्रामीणों द्वारा पिड़ावा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया गया।0
0
Report
पोकरण बाजार की सार्वजनिक शौचालय मांग: व्यापार संघ ने नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - पोकरण व्यापारिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की मांग, व्यापार संघ ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन पोकरण, जैसलमेर व्यापारिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं लघुशंका की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर व्यापार संघ समिति पोकरण के पदाधिकारी नगरपालिका पहुंचे। व्यापार संघ समिति अध्यक्ष राजेंद्र (राजेश) व्यास के नेतृत्व में व्यापारियों ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना गोपाल रंगा को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। व्यापार संघ ने बताया कि व्यापारिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण व्यापारियों, कर्मचारियों, महिलाओं सहित बाजार में आने वाले आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में व्यापारी पुलिस थाने के पास والی गली में लघुशंका के लिए जाते थे, लेकिन अब वहां रोक लगाने के साथ चालान की कार्रवाई की जाती है। वहीं विद्यालय के मैदान में भी लघुशंका की अनुमति नहीं होने से समस्या और बढ़ गई है। ज्ञापन में व्यापारिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के लिए स्थान उपलब्ध करवाने तथा आवश्यकता होने पर मोबाइल टॉयलेट या नगरपालिका की भूमि पर सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग की गई। नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना गोपाल रंगा ने व्यापारियों की समस्या सुनते हुए जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने जनहित से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका अध्यक्ष का आभार जताया।0
0
Report
Advertisement
