icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

रावतभाटा परमाणु बिजलीघर के CISF जवान की गोली लगकर मौत; जांच शुरू

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - CISF जवान की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है. मृतक जवान की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 25 वर्षीय प्रमिर सरकार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जवान रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान सर्विस राइफल से फायर होने की सूचना है. गोली लगने के बाद जवान को राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस और CISF अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. अधिकारियों के अनुसार गोली सीने के आर-पार हुई. घटना हादसा है या अन्य कारण, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा. परिजनों को सूचना दे दी गई है. जवान 2025 बैच में CISF में भर्ती हुआ था.
0
0
Report

ETT टीचर्स यूनियन के 180 सदस्य पंजाब वित्तमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: ETT (एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग) टीचर्स यूनियन के 180 सदस्य अपने परिवारों के साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर के बाहर अपनी विविध मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। चंडीगढ़ | एक प्रदर्शनकारी का कहना है, "हमें असल में 2016 में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में भर्ती प्रक्रिया में कमियों के आधार पर हमें नौकरी से निकाल दिया गया। बाद में, कोर्ट के आदेश पर हमें फिर से नौकरी पर रखा गया। हालांकि, आम आदमी पार्टी की सरकार ने—विभाग के एक क्लर्क के साथ मिलीभगत करके—हमें बहाल करते समय उस क्लर्क को बचाया। अब, एक IAS रिपोर्ट में कहा गया है कि यह समस्या क्लर्क की गलती की वजह से हुई थी और इसमें हम 180 ETT शिक्षकों की कोई गलती नहीं थी; फिर भी, पिछले हफ़्ते कई मीटिंग्स के बावजूद हमें कोई न्याय नहीं मिला... हम न्याय की उम्मीद में चंडीगढ़ आए थे, लेकिन हमारे शिक्षकों के साथ मारपीट और हिंसा की जा रही है"
0
0
Report
Advertisement

बारां में सफाई महा-अभियान शुरू, नगर निकायों में तेज सफाई अभियान

Baran, Rajasthan:जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगरीय निकाय क्षेत्रों में चला सफाई महा-अभियान बारां जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा के निर्देशानुसार आज जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में सफाई महा-अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरन्तर निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने पूर्व में किए गए सफाई कार्यों का जायजा लिया और जहाँ भी कमी पाई गई, उसे मौके पर ही दूर करवाया गया। सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्रों में कचरा संग्रहण, नाली सफाई और सार्वजनिक स्थलों, मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और अस्पताल परिसरों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। इस दौरान आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को सुबह-शाम सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें。
0
0
Report

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ाया, शिक्षक जैसी भूमिका निभाई

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में बदला नजारा, अधिकारी से शिक्षक बने कलेक्टर पार्थ जायसवाल। ग्राम पंचायत कर्री के सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में अचानक पहुंचे कलेक्टर। मासूम बच्चों के बीच बैठकर कलेक्टर ने खुद लगाई बच्चों की क्लास। बच्चों को पढ़ाया ‘क से कबूतर’ और ‘A for Apple’, सवाल पूछकर परखी पढ़ाई। कलेक्टर को शिक्षक के रूप में अपने बीच पाकर बच्चे भी बेहद उत्साहित नजर आए। विधायक मनीषा सिंह और कमिश्नर सुरभि गुप्ता भी निरीक्षण के दौरान रहीं मौजूद। अधिकारियों ने बच्चों के लिए तैयार भोजन का स्वाद चखकर परखी गुणवत्ता। भोजन चखते ही कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने सब्जी में नमक कम होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच कलेक्टर का बच्चों के प्रति आत्मीय अंदाज बना चर्चा का विषय।
0
0
Report
Advertisement

बागपत में पुलिस कार की टक्कर से दंपति को चोट, वीडियो वायरल

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक बार फिर खाकी पर गंभीर आरोप लगे हैं। बाइक सवार दंपति को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की कार ने टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कार सवार पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के मनोली गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र रामकिशन अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में बागपत आ रहे थे। इसी दौरान बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना गांव के पास पुलिसकर्मियों की कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की हालत बिगड़ने की बात कही जा रही है। बिजेंद्र ने घटना को लेकर हरियाणा के मनोली थाने में तहरीर दी है। साथ ही बागपत के अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि 18 अगस्त को हुई घटना के باوجود अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। अब सवाल है कि वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस कब तक जांच पूरी कर कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top