203001
बुलंदशहर में पिता द्वारा बेटी की जान लेने की कोशिश
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अनूपशहर में सौतेले पिता ने बेटी की जान लेने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अधजली हालत में अस्पताल पहुंचाया। आरोपी पिता को रियासत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी की पहली पत्नी से जन्मी है पीड़ित युवती के चाचा ने FIR दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि गंगा किनारे झाड़ियों में ले जाकर आरोपी ने युवती की जान लेने की कोशिश की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DYFI के प्रदर्शन में डीएसटी टीम पर आरोप, तीन दिन में जांच की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:सुरेवाला चौकी के सामने DYFI कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र की सुरेवाला पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार को DYFI कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएसटी टीम पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 2 अगस्त की रात डीएसटी टीम ने एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने डीएसटी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी रमेशचंद्र माचरा और टिब्बी थानाधिकारी राकेश सांखला मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाइश की। अधिकारियों ने मामले की जांच करवाने तथा तीन दिन में जांच रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार मुकदमा दर्ज करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को देखते हुए सुरेवाला चौकी के समक्ष पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कामरेड जगजीत सिंह जग्गी, जसविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच हरनेक सिंह सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
कोटपूतली में स्वच्छता अभियान से जलभराव व गंदगी पर प्रशासन ने राहत दावा
Jaipur, Rajasthan:जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली...... ज़ी मीडिया की खबर का एक बार फिर दमदार असर दिखा शहर सहित आसपास के क्षेत्र मे पिछले 10 दिनों से गंदगी व जलभराव की स्थति हो रही है जिसको लेकर सक्रमण फैलने व महामारी की आशंका को देखते हुये ज़ी मीडया जे प्रमुखता से मुद्दा उठाया और जिमेवारों को चेताया जिसके बाद जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिले के सभी नगरपरिषद आयुक्त व नगरपालिका EO निर्देश देते हुये कहा पुरे जिले मे जहां भी जो संसाधन है उनसे काम करवाते हुये शहर व कस्बो मे पूर्णतया तरिके से सफाई की व्यस्था कर आमजन को राहत प्रदान करे साथ ही बारिश के मौसम जहां भी जलभराव की स्थिति है वहा मौके पर जाकर व्यस्थाओ को दुरस्त करवाने का काम करे इस विषय मे जिले के अभी SDM व तहसीलदार भी मौका रिपोर्ट करेंगे। जिसके बाद नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा के निर्देशन में नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर सफाई करवाई गई तथा लंबे समय से जमा कचरे का उठाव कराया गया। अभियांन के दौरान राठौड़ पार्क वाली गली (वार्ड 22), दिल्ली दरवाजा (वार्ड 22), कृष्णा टॉकीज के सामने (वार्ड 20), पशु चिकित्सालय के सामने (वार्ड 20), उज्जीवन बैंक के पास (वार्ड 21), रामकरण गुर्जर के मकान के पास (वार्ड 31), मैन ज्योतिबा फुले सर्किल से आजाद चौक तक, छोटा बाजार, तहसील के पीछे तथा सरदार स्कूल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा हटाया गया। साथ ही नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित की गई। नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा ने अधिकारियों, जमादारों एवं सफाई कार्मिकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन समयबद्ध डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। सड़क, बाजार, सार्वजनिक स्थल एवं नालियों में किसी भी प्रकार का कचरा जमा नहीं रहने दिया जाए तथा कचरे का नियमित एवं वैज्ञानिक निस्तारण किया जाए। सभी सफाई प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिदिन निरीक्षण कर कार्य की निगराणी करें तथा जहां भी सफाई की आवश्यकता हो, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। वही जिला कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों अपील करते हुये कहा है। साफ सफाई को लेकर आमजन भी अपनी भगीदारी देकर प्रशासन का सहयोग करे सभी कचरा कचरा पात्र मे डाले और सुबह ऑटो टिपर मे कचरा डलवाये ताकि ज़ब तक सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म ना ज़ब तक साफ सफाई की व्यस्था सभी मिलकर सही रख सके...... बाइट:01....अपर्णा गुप्ता जिला कलेक्टर कोटपूतली_बहरोड़0
0
Report
टिहरी के मंदार इंटर कॉलेज की बिल्डिंग बदहाल, शिक्षा महकमे पर सवाल
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी का आलम ये है कि जहां बच्चे है वहां शिक्षक नहीं और जहा शिक्षक वहां बच्चे नहीं,वही अब प्रताप नगर क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मंदार का वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूल की बिल्डिंग की दुर्दशा दिखाई गई है जो किसी बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रही है,स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य मंदार के विजय पाल रावत द्वारा कई बार इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रशासन से मौखिक लिखित शिकायत की गई लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जब इस मामले में मीडिया द्वारा भी अधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की गई तो अधिकारी फोन तक उठाने को तैयार नहीं है,बरसात के चलते इन दिनों टिहरी में कई जगह पर प्राकृतिक आपदा की घटनाएं हो रही है लेकिन इस स्कूल की अनदेखी तो मानव जनित आपदा होगी आखिर इसका जिम्मेदार कौन है ये बड़ा सवाल है।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में ABVP प्रदर्शन के दौरान पुलिस और नेताओं के बीच टकराव
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में ABVP प्रदर्शन के दौरान पुलिस और नेताओं के बीच टकराव0
0
Report
बांसवाड़ा में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए घर-घर संपर्क की रणनीति तय की
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बांसवाड़ा शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने की। इस दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विकास भवन प्रभारी योगपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप पाटीदार, गौतम सिंह राणा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेताओं ने निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गईं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से बैठक में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।0
0
Report
लखीमपुर-खीरी चुनावी चाय जनता को राय, विधानसभा धौरहरा।
Pipra Jhala, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी। विधानसभा धौरहरा में चुनावी चाय जनता की राय में जनता ने विधायक द्वारा किए गए कार्यों पर अपनी राय व्यक्त की, असंतुष्ट नजर आई कार्यों से जनता।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में 13.52 करोड़ की पेयजल योजना से जल समस्या का स्थायी समाधान दिखेगा
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ को ₹13.52 करोड़ की पेयजल परियोजना की सौगात विधायक विक्रम सिंह जाखल ने किया 8 ट्यूबवैलों का शिलान्यास काहा— नवलगढ़ में किमी नई पाइपलाइन बिछेगी 36 करोड़ की रिंग रोड-बाईपास परियोजना भी जल्द शुरू निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान पेयजल, सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था होगी और बेहतर अमृत 2.0 योजना के तहत झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 13.52 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने भक्तों वाला जोहड़ पहुंचकर प्रस्तावित 13 नए ट्यूबवैलों में से 8 ट्यूबवैलों का भूमि पूजन किया। साथ ही योजना के तहत 2 लाख लीटर क्षमता की सीडब्ल्यूआर टंकी तथा 5 लाख लीटर क्षमता के उच्च जलाशय के निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी भी दी गई। विधायक जाखल ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद नवलगढ़ शहर के कई वार्डों में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शहर में करीब 70 किलोमीटर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जो नवलगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी पाइपलाइन परियोजनाओं में से एक होगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संभव हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा संबंधित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य शहरों और गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि शहर में सीवरेज और गंदे पानी की निकासी लंबे समय से बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेयजल परियोजना के साथ-साथ जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था को भी चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा, ताकि नवलगढ़ को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके। जाखल ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरपालिका और पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में मजबूत तरीके जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और नवलगढ़ सहित क्षेत्र की सभी निकायों एवं पंचायत समितियों में भाजपा को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।0
0
Report
मैहर सरकारी स्कूल में धुरंधर फिल्म दिखाने पर अतिथि शिक्षक बर्खास्त
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के सरकारी स्कूल में बिना अनुमति स्टूडेंट्स को ‘धुरंधर’ दिखाने वाले अतिथि शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही साबित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने ये एक्शन लिया। मामला अमरपाटन तहसील की ग्राम पंचायत कठहा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 31 जुलाई का है। स्कूल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें क्लासरूम की डिजिटल एलई LCD स्क्रीन पर धुरंधर फिल्म चलती दिखाई दे रही है। कक्षा 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बैठकर фильм देख रहे हैं। क्लास में अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर पैरेंट्स ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। अमरपाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि पांचवें पीरियड के दौरान क्लास में फिल्म चलाई गई थी। जिसके बाद हिंदी पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल की सेवा समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए गए। जांच के दौरान टीचर हंसराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म स्टूडेंट्स की इच्छा से चलाई गई थी। उन्हें स्मार्ट टीवी तो क्या स्मार्ट फोन चलाना भी नहीं आता। हालांकि, डीईओ शर्मा ने इस तर्क को गैर-जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि टीचर की लापरवाही से स्कूल और शिक्षा विभाग की छवि खराब हुई है। आपको बता दे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने धुरंधर को 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया है। इसके चलते 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं बावजूद इसके फिल्म दिखाने का मामला सामने आया था जिसके बाद ये बड़े कार्यवाही देखने को मिली है。0
0
Report
रायसेन के मण्डीदीप में औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन को बढ़ावा पर उद्योगपतियों से संवाद
Raisen, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रायसेन जिले के मण्डीदीप में उद्योग विभाग के आयुक्त दिलीप कुमार, भोपाल संभागायुक्त करमवीर शर्मा, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा उद्योगपतियों से क्षेत्र में औद्योगिकीकरण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के संबंध में संवाद किया गया। इस अवसर पर होशंगाबाद रेंज आईजी चन्द्रशेखर सोलंकी सहित अन्य अधिकारी तथा उद्योगपति उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
CM के जयपुर दौरे के दौरान अजमेरी गेट पास सीवरेज समस्या का निदान, सफाई शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुरमुख्यमंत्री गए तो सीवरेज लाइन से हो रही परेशानी का हुआ निदान ।अजमेरी गेट के पास का है मामला ।सड़क पर फैल रहा था सीवरेज का पानी।मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलते ही हरकत में आया नगर निगम।आनन-फानन में सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया।सड़क पर फैले सीवरेज के पानी की तत्काल शुरू कराई गई सफाई।नगर निगम अधिकारी मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्थाएं।राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हैंडलूम उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे थे मुख्यमंत्री。0
0
Report
गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली दिव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा मंडल बालापुर
Bethania Kandhai Di, Uttar Pradesh:संत शिरोमणि *श्री गुरु रविदास महाराज जी* की *650वीं जयंती* के अवसर पर शुक्रवार को विधानसभा गैसड़ी के *मंडल बालापुर* में *समरसता संकल्प अभियान* के तहत भव्य *दिव्य कलश यात्रा* निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ *पूर्व विधायक श्री शैलेश कुमार सिंह "शैलू"* के नेतृत्व में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कलश यात्रा *मनसुरवा, रनियापुर, कुशहवा, बालापुर, लोहटी* से होते हुए *नथुनिया मोड़* पर संपन्न हुई। हाथों में कलश और भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु *"जय गुरु रविदास"* के जयकारे लगाते चल रहे थे। डीजे-भजन और ढोल की धुन से माहौल भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर *समरसता का संदेश* दिया। *शैलू * ने कहा - "गुरु रविदास जी ने _मन चंगा तो कठौती में गंगा_ का संदेश देकर समाज में समानता और भाईचारे की नींव रखी। उनकी जयंती पर हम भेदभाव मिटाकर एकजुट समाज बनाने का संकल्प लेते हैं।" इस अवसर पर राजाराम गौतम, दयाराम प्रजापति, इंद्रजीत साहू, मदनलाल, हरीश मिश्रा, कमलेश पांडे, राधेश्याम वर्मा, अनूप यादव, वासुदेव कश्यप, सुरेश श्रीवास्तव, घनश्याम यादव, गिरधारी लाल प्रजापति, राम करन प्रधान, शकील खान, विवेक श्री वास्तव, संतराम गौतम, वंशराज गौतम, महादेव, फूल कुमार शिल्पकार, पारस नाथ, वीरेंद्र गुप्ता* सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण हुआ।0
0
Report
वाशीम में सेना जवान ने गर्भवती पत्नी की हत्या, परिजनों सहित गिरफ्तार
Washim, Maharashtra:अँकर: वाशीम के करंजा तालुक्यात शिवनगर में भारतीय सेना से जुड़े जवान ने सात महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या की। मृत महिला के भाई के बयान पर खुणा मामला दर्ज किया गया है और सेना की 6th मराठा बटालियन में कार्यरत 28 वर्षीय पति ज्ञानेश्वर मदने और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो: मृत महिला के भाई के बयान के अनुसार, कल दोपहर 3 बजे ज्ञानेश्वर मदने ने उसे फोन कर बताया कि मृत दीपाली घर पर हैं और अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृत महिला के भाई और माता-पिता मध्यप्रदेश के BURHANPUR जिले में रहते हैं और जब वे शाम 7 बजे करंजा आये तो दीपाली को मृत अवस्था में पाया गया। मृत महिला के भाई राहुल माने ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश्वर मदने का दूसरी महिला के साथ अनैतिक संबंध था, जिसके कारण वह दीपाली को प्रताड़ित करता था। कुछ महीने पहले दोनों परिवारों में बैठक हुई और आपसी समझ से मामला मिटा लिया गया। पुलिस ने मृत दीपाली की गला पर निशान देखकर संदेह किया और खुणा मामला दर्ज किया। आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
केशव मौर्य: राहुल गांधी से युवाओं-गरीबों पर असर नहीं होगा, भाजपा का साथ
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी देश में कहीं भी जाएं, उनके आने-जाने का कोई भी प्रभाव ना युवाओं, ना गरीबों, ना किसानों और ना महिलाओं में पड़ने वाला है। यह चारों वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में जो सबका साथ और सबका विकास का काम हो रहा है, उसका बहुत सार्थक और व्यापक परिणाम है और इसी कारण से भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है..."0
0
Report
वाराणसी में सलमान बना सनी, सनसनी फैल गई
Varanasi, Uttar Pradesh:सलमान बना सनी...वाराणसी में सनसनी0
0
Report
रायबरेली में बुलडोजर से माल्यार्पण, भाजपाध्यक्ष रोहित मिश्रा के साथ वायरल वीडियो
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे एक बार फिर बुलडोज़र का जलवा दिखा है। यहां भाजपा पदाधिकारी को हाइड्रा से माला पहनाने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर प्रगतिपुरम के पास भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का हाइड्रा मशीन से माल्यार्पण किया गया। रोहित प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ जा रहे थे。0
0
Report
Advertisement
