203001
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में किसानों का धरना प्रदर्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तत्वावधान में पूर्व प्रमुख पिंटू प्रधान के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर किसान संघठन ने अपनी आवाज उठाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एनसीएल खड़िया mines से डीजल चोरी: शक्तिनगर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एनसीएल की खड़िया mines से डीजल चोरी का मामला सामने आया है. शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल सुरक्षाकर्मियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाला पाइप और एक बोलेरो वाहन बरामद हुआ है. शुरुआति जांच में एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की मिलीभगत से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव का निवासी बताया गया है. उसके खिलाफ शक्तिनगर थाने में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं.0
0
Report
कानपुर में 50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, कारखानें से जुड़ा उजागर
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने गोविंद नगर इलाके से रिजवान नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है कि इस आरोपी के तार बीते 29 अक्टूबर को उरई में डीआरआई और एटीएस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में पकड़े गए उस फर्जी कारखाने से जुड़े हैं। जहां गुलाब जल बनाने की आड़ में अवैध रूप से ड्रग्स तैयार की जा रही थी। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि यह गिरोह कच्चे माल की सप्लाई का काम करता था और इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना मुंबई का रहने वाला खैयाम है। जिसके जरिए मुंबई और देश के विभिन्न हिस्सों में तैयार माल खपाया जाता था। फिलहाल कानपुर ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इनकी सप्लाई के एंगल पर गहन छानबीन की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।0
0
Report
देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी का विपक्ष पर तंज: PDA और कृष्ण मुद्दों पर वार
Deoria, Uttar Pradesh:यूपी के देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के द्वारा दिया गया बयान, कि मैं फिर भी अयोध्या भी जाऊंगा वृंदावन भी जाऊंगा, इस पर बीजेपी शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि पीडीए का मतलब क्या है? पीडीए मतलब पहले दर्शन फिर आशीर्वाद। देखिए अखिलेश यादव जी चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आ गया तो भगवान राम याद आ गए। चुनाव आ गया तो भगवान कृष्ण याद आ गए। पूरी की पूरी इनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर जो गोलियाँ चलाई हैं, वो हिंदू समाज भूल नहीं सकता। और अपमानित किया। गोलियाँ चलवाने के बाद मुझे याद आता है कि भगवान राम के नाम पर पूरी दुनिया दीपावली मनाती है। और अखिलेश जी की सरकार में एक दीपक भगवान राम के लिए खुद के आंगन में नहीं लगने दिया इन्होंने। इन लोगों ने बकायदे जफरयाब जिलानी साहब को वकील रखा, सरकारी वकील रखा। जफरयाब जिलानी जो बाबरी मस्जिद का मुकदमा लड़ते थे, उनको उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के अखिलेश जी की सरकार उसको तनख्वाह देती थी। उनको बंगला देती थी। और भगवान कृष्ण की क्या बात करेंगे ये लोग? भगवान कृष्ण जन्मभूमि की जो ज़मीन थी, उसको उठा के सैकड़ों एकड़ जमीन इन्होंने कब्रिस्तान को दे दी, वक्फ बोर्ड को दे दी। तो किस मुँह से भगवान राम और भगवान कृष्ण का नाम ले रहे हैं? अखिलेश जी ऐलान करें कि भगवान राम कृष्ण की जो जन्मस्थली है उसकी कार सेवा करेंगे, हम भी अखिलेश जी के साथ चलेंगे। अखिलेश जी कहें तो अगर सच्चे यादववंशी हैं अखिलेश जी, तो उनको भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को मुक्त कराने के लिए जो वहाँ पर अवैध बनी हुई है वहाँ पर मस्जिद, उससे मुक्त कराने की कार सेवा का अभियान श्रीमान अखिलेश यादव जी को यादववंशी होने के नाते प्रारंभ करना चाहिए। हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। सवाल:अखिलेश यादव ने कहा है कि पंचानवे पाँच के लड़ाई? वहीं इस पर बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आप लोग से पीडीए की बात करी, अखिलेश यादव जी का पीडीए आपको राजसभा चुनाव में दिखाई दे गया? सारे गरीब अब्दुल्ला जो उनके लिए लाठी खाते हैं, उनके लिए बदनाम होते हैं, गरीब अब्दुल्ला बैठा रह गया कि राज्यसभा जाएगा। किसको भेज दिया? पी से परिवार, रामगोपाल यादव। डी से दौलतमंद नाथवानी जी का बेटा। कोई अब्दुल्ला को मौका नहीं मिला। अब्दुल्ला को तरीबिछाने के लिए और मार खाने के लिए छोड़ दिया गया। यादवंशी परिवार का गरीब बेटा कोई जा नहीं सकता था क्या? रामगोपाल यादव जी छत्तीस साल से लगातार पार्लियामेंट के भीतर हैं। किसी और को मौका नहीं मिलना चाहिए। धर्मेंद्र यादव जी आएंगे सैफई और मैनपुरी से आके लड़ जाएंगे चुनाव। आजमगढ़ से। आजमगढ़ को गरीब का बेटा नहीं है? कोई गरीब यादववंशी नहीं है? तो अखिलेश यादव जी का पीडीए केवल परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। केवल परिवार को बढ़ाना है, दौलतमंद को बढ़ाना है और ऐसे अपराधियों को बढ़ाना है। सवाल अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी चुनाव में अस्सी बीस की लड़ाई होगी, जवाब:-इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अस्सी बीस की लड़ाई का मायने यही है, आप देखिए कल रामपुर के भीतर एक घटना हुई है। और सीआरपीएफ कैंप पर अटैक हुआ था रामपुर के भीतर। और उस सीआरपीएफ अटैक में हमारे साथ जवान शहीद हुए थे। उसमें एक व्यक्ति था, जिसको बकायदे कोर्ट से सजा मिली और बाद में हाई कोर्ट से वो छूट गया। कल उसकी हत्या हो गई है। आप देखिए इस प्रकार के एलिमेंट समाजवादी पार्टी की सरकार ने इनको बढ़ाया, इनको पाला पोसा। सरकार उसकी जांच करवा रही है, हत्या कैसे हुई है? हम किसी ऐसी घटना के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन इस प्रकार के तत्वों को समाजवादी पार्टी ने बढ़ावा दिया। समाजवादी पार्टी ने अराजक तत्वों को बढ़ावा दिया, आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए और इसलिए उत्तर प्रदेश में 2017 में भी अस्सी बनाम बीस की लड़ाई हुई थी। अस्सी वो जो इस देश को प्यार करते हैं, इस माटी को प्यार करते हैं। बीस वो जो दंगाई हैं, कट्टर हैं, बात-बात पे चाकू निकालते हैं और गला रेतते हैं। बाइस में भी अस्सी-बीस का चुनाव हुआ और सत्ताईस में भी अस्सी-बीस का चुनाव होगा। अस्सी वो जो हिंदुस्तान, पाकिस्तान का मैच जब इंडिया जीतती है तो हिंदुस्तान के लिए पटाखे फोड़ते हैं और बीस वो कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मैच होता है और पाकिस्तान जीत जाए तो पाकिस्तान के लिए पटाखे छोड़ते हैं। वहीं पूर्वांचल मेगा डेवलपमेंट प्लान पर शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योगी सरकार का एक बड़ा कदम है वही देवरिया में बढ़ते अपराध पर सदर विधायक ने कहा कि कई छोटी-मोटी घटनाएं हो रही हैं उसे पर जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा। बाइट...1से5... शलभ मणि त्रिपाठी, बीजेपी विधायक देवरिया सदर।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ अमन नगर में बच्चों को उठाने के प्रयास का आरोप, युवती से पूछताछ
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के अमन नगर में एक युवती पर बच्चों को उठाने के प्रयास के आरोप लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने युवती को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और युवती को अपने साथ थाने ले गया। पुलिस ने थाने में युवती से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल युवती पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ संपत्ति फ्रीज, वज्र प्रहार में बड़ी कार्रवाई
Baran, Rajasthan:ऑपरेशन वज्र प्रहार ,तस्कर अरविंद मीणा की 3.76 करोड़ की संपत्ति फ्रीज बारां में ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंदांशु ने बताया कि थाना हरनावदाशाहजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अध्याय 5ए के तहत वित्तीय जांच कर अरविंद मीणा निवासी भगवान के खिलाफ धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की। इसमें 3.76 करोड़ की अवैध संपत्तियां फ्रीज कराई गईं। यह वर्ष 2026 में संपत्ति फ्रीज कराने की 10 वीं कार्रवाई है। जांच में सामने आया कि अरविंद ने तस्करी से अवैध आय अर्जित कर परिजनों के नाम संपत्तियां खरीदीं। प्रस्ताव SAFEMA कोर्ट नई दिल्ली में दायर किया गया। फ्रीज संपत्तियों में एक बोलेरो जीप, तीन मोटरसाइकिल, पत्नी सुनीताबाई के नाम हरनावदाशाहजी में 25X40 वर्गफुट भूखंड और बैंक खातों में करोड़ों का संदिग्ध लेन-देन शामिल है। प्रकरण में 603 किलोग्राम डोडा-चूरा जब्त हुआ था। अनुसंधान में अरविंद का जोधपुर, टोंक, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही व झालावाड़ के तस्करों से संपर्क मिला।0
0
Report
जालौन में फर्जी बिजलीकर्मियों ने दुकानदार से अवैध वसूली, मारपीट, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में फर्जी बिजली विभागकर्मी बनकर पहुंचे युवक, गांव में चेकिंग के नाम पर दुकानदार से अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर की मारपीट, ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर गांव से भागे युवक, ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
बस में बेहोश मिला नेपाली युवक जहर खुरानी की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में त्योहार पर नेपाल लौट रहे एक युवक ने आरोप लगाया कि बस में किसी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसका सामान व नकदी गायब हो गई। बाद में वह घायल हालत में बस के नीचे मिला। बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बता दे कि घायल की पहचान नेपाल के परासी जिले के नोवल निवासी सोमनाथ केवट के रूप में हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में यहां आया था और त्योहार पर घर लौट रहा था। घायल की पहचान नेपाल के परासी जिले के नोवल निवासी सोमनाथ केवट के रूप में हुई है। वह रोजगार के सिलसिले में यहां आया था और त्योहार पर घर लौट रहा था। सोमनाथ के मुताबिक, बस में सफर के दौरान किसी ने उसे खाने के लिए कुछ दिया। उसे खाने के बाद वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गया। होश आने पर उसका सामान और रुपये गायब थे। यह स्पष्ट नहीं है कि सोमनाथ बस के नीचे किन हालात में पहुंचा और उसे चोट कैसे लगी। घटना की जानकारी बुधवार दोपहर सामने आई। जिला अस्पताल में सोमनाथ का इलाज चल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही, इसलिए उससे घटना की पूरी जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल उसके आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। बस में उसके साथ कौन था, सामान और रुपये कहां गायब हुए और वह बस के नीचे कैसे पहुंचा- इन बातों की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
बांके बिहारी मंदिर के पास बंद मकान में आग, एक घंटे बाद नियंत्रण
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर के पास मकान में लगी आग: 500 मीटर दूर से दिखा धुआं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पाया काबू मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास एक बंद पड़े मकान में आग लग गई। तंग गलियों में बने मकान में आग लगने से आस पड़ोस में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अकोला वाली धर्मशाला के पास हुई घटना बांके बिहारी मंदिर के VIP रास्ते के समीप स्थित गली में अकोला वाली धर्मशाला के पास एक मकान बंद पड़ा हुआ है। यहां बुधवार की दोपहर को अचानक तेज धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं ने आग का रूप ले लिया और तेज तेज लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण निकल रहा काला धुआं करीब 500 मीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। पुलिस को दी सूचना बंद खंडहर हो चुके मकान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात S I शिव कुमार शर्मा, सिपाही अनिकेत के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। एक घंटे तक नहीं पहुंची दमकल आग लगने की सूचना पुलिस कर्मियों ने दमकल को दी। दरोगा शिव कुमार शर्मा और सिपाही अनिकेत स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे थे,परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी का कोई अता पता नहीं था। घनी बस्ती में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल था, लेकिन एक घंटे तक दमकल की कोई टीम मौके पर नहीं पहुँची। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे और भीड़ खत्म हो चुकी थी। अधिक भीड़ होने पर लोग इन तंग गलियों से होते हुए मंदिर की तरफ जाने का प्रयास करते हैं।0
0
Report
डीडवाना के केराप गांव के पास बाइक दुर्घटना, युवक के सींग से गंभीर घायल
Didwana, Rajasthan:डीडवाना के केराप गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक से गिरने के बाद एक युवक के शरीर में गोवंश का सींग घुस गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खुनखुना निवासी मुराद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। केराप के पास संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर गोवंश का सींग गिरते ही युवक के शरीर में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल को डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
भट्ठे के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र से है, जहां बौनामऊ गांव निवासी 42 वर्षीय विनोद सिंह उर्फ बब्बी का शव भट्ठे के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई संजय ने घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि विनोद सिंह की पत्नी अनीता का बीमारी के चलते पहले ही निधन हो चुका है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। परिजनों की आशंका के बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान विनोद सिंह उर्फ बब्बी, उम्र 42 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय कल्लू सिंह, निवासी बौनामऊ थाना माखी के रूप में हुई है। भट्ठे के पास शव मिलने की खबर से गांव में चर्चाओं का माहौल है। पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी और अब पिता की मौत से दो बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वजह सामने लाने की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
ट्रैफिक जाम में फंसी चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव:- शुक्लागंज के राजधानी मार्ग पर शुक्लागंज कोतवाली गंगाघाट के पास पोनी रोड तिराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रैफिक जाम में फंसी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।0
0
Report
सात बच्चों के सिर से छीना मां साया, दर्दनाक हादसे त्योहार की खुशियों को ग़म में बदला
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जिल अस्पताल लोहिया में मृत घोषित कर दिया गया।महिला शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस सूचना भेज दी। वहीं सूचना पर पहुंचे पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरिकेश कुमार ने महिला के शव का पंचनामा वर्कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। मामले में पांचाल घाट चौकी चार्ज हरिकेश ने बताया कि महिला की शव का पंचनामा वर्क कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पारित करने वाले कार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दीपावली के कारण उदयपुर में सैलानियों की बंपर आवक, पर्यटन सीजन शुरू
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर की कुदरती फिजा इन दिनों सैलानियों की सौंधी आवक से महक उठी हैं। दीपावली अवकाश के चलते इस बार भी उदयपुर में पर्यटकों की बंपर आवक हो रही है, जिससे शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेले जैसा माहौल नजर आ रहा है। यहाँ के विश्व प्रसिद्ध फतहसागर और पीछोला झील के साथ मोतीमगरी, सिटी पैलेस और सहेलियों की बाड़ी सहित अन्य प्रसिद्ध जगहों पर सैलानियों की भीड़ मौजूद है, जिससे शहर जाम जैसी स्थिति से गुजर रहा है, पर प्राकृतिक खूबसूरती के कारण पर्यटक खुश दिख रहे हैं और झीलों में बोटिंग का अनुभव भी ले रहे हैं। दीपावली अवकाश के कारण देशी सैलानियों की संख्या बढ़ी है और पर्यटन व्यवसायी भी इस आगाज से उत्साहित हैं। फिलहाल पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भी संख्या में वृद्धि हो रही है और आने वाले दिनों में विदेशी सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा; होली तक यह पर्यटन सीजन जारी रहने की उम्मीद है।0
0
Report
गोटेगांव में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्राम सिमरिया की महिलाओं ने एसडीओपी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब पर तुरंत रोक लगाने और कारोबारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि इसी रास्ते से होकर वे निकलती हैं और बच्चे स्कूल जाते हैं। शराबियों के जमावड़े के कारण आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और गाली-गलौज की घटनाएं हो रही हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग घर का सामान बेच-बेचकर शराब पीने लगे हैं, जिससे परिवारों में कलह बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से साफ कहा है कि अगर जल्द आरोपियों पर केस दर्ज कर अवैध शराब बंद नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।0
0
Report
Hormuz Island की Red Beach iron oxide से गहरा लाल, बारिश के बाद दिखती है तेज रंगत
Noida, Uttar Pradesh:Red Beach on Hormuz Island gets its deep red colour from iron oxide in the soil, which becomes especially vivid after rainfall.0
0
Report
Advertisement
