203408
भाकियू संपूर्ण भारत की पंचायत में किसानों ने रखीं अपनी समस्याएं
Gulaothi, Uttar Pradesh:गुलावठी में भाकियू संपूर्ण भारत की बैठक प्रदेशाध्यक्ष पवन तेवतिया की अध्यक्षता में हुई। किसानों ने बिजली कटौती, ट्यूबवेल बिल, जर्जर सड़कें, रजवाहों में पानी की कमी, एमएसपी और बंदरों के आतंक जैसी समस्याएं उठाईं। गुलावठी के सीएचसी में बंदरों के काटे का इंजेक्शन उपलब्ध कराने और गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उरई में पुलिस ने 7 बाइकों को सीज किया, 3 बुलेट साइलेंसर जब्त
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई में यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सात बाइकों को सीज किया है। वहीं तीन बुलेट बाइकों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न होती है जिससे आमजन को असुविधा होती है तथा ध्वनि प्रदूषण फैलता है। उरई कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट लगाएं और अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
खेतड़ी के राजकीय अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर मंजूर, 16 कर्मी तैनात
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं झुंझुनूं जिले के खेतड़ी को सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के प्रयास लाए रंग राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी में ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ सहित 16 कार्मिकों की हुई नियुक्ति अस्पताल उपकरणों के लिए करीब 3 करोड़ रुपए स्वीकृत 42 करोड़ रुपए की लागत से नए अस्पताल भवन का निर्माण जारी ट्रॉमा सेंटर घोषित होने पर ग्रामीणों और चिकित्सा कर्मियों ने जताई खुशी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं जिले के खेतड़ी को बड़ी सौगात दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की मांग पर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर मंजूर कर दिया है। जिससे अब सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर मरीजों को बेहतर व त्वरित उपचार मिल सकेगा। ट्रॉमा सेंटर के संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ सहित कुल 16 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। साथ ही अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 3 करोड़ रुपए की राशि चिकित्सा उपकरणों के लिए स्वीकृत की गई है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत करवाया है। इससे खेतड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 42 करोड़ रुपए की लागत से नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। नए भवन के तैयार होने के बाद मरीजों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर घोषित किए जाने पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और चिकित्सा कर्मचारियों ने विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसडीएम सुनील चौहान, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. प्रवीण शर्मा सहित अनेक चिकित्सक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट – इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, विधायक, खेतड़ी0
0
Report
भोपाल में युवक खंभे पर चढ़ा, पुलिस बचाव अभियान शुरू
Delhi, Delhi:भोपाल : शासकीय प्रेस एम पी नगर के सामने खंभे पर चढ़ा युवक. युवक के खंभे पर चढ़ने से मौके पर लोगों की भीड़ जुटी. सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ. सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी. युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए.0
0
Report
Advertisement
हाथरस: फ्रंट ऑफ़िस के विरोध पर अनिश्चितकालीन हड़ताल, रजिस्ट्री कार्यालय ठप
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में फ्रंट ऑफिस प्रणाली के विरोध तहसील सदर में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों ने की हड़ताल रजिस्ट्री कार्यालय का कामकाज ठप हाथरस तहसील सदर में लागू की जा रही ‘फ्रंट ऑफिस’ प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है... संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया, जिससे रजिस्ट्री कार्यालय का समूचा कामकाज ठप पड़ गया और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा... धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘फ्रंट ऑफिस’ व्यवस्था को तानाशाहीपूर्ण निर्णय बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की... उनका कहना है कि इस नई प्रणाली के लागू होने से वर्षों से रजिस्ट्री और दस्तावेजी कार्यों से जुड़े हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा... धरने की अध्यक्षता राकेश चौधरी ने की... वक्ताओं ने कहा कि सरकार का यह निर्णय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों के हितों के विपरीत है... उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने समय रहते अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा... हड़ताल के चलते तहसील परिसर में सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं... रजिस्ट्री कार्यालय बंद रहने से जमीनों की खरीद-फरोख्त, संपत्ति पंजीकरण और अन्य संबंधित कार्य पूरी तरह बाधित हो रहे हैं... दूर-दराज से आए लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है, जिससे उनमें भी नाराजगी देखी जा रही है... प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी...0
0
Report
100 रुपये की सब्जी के दाम पर बवाल, बिजनौर के बुध बाजार में मारपीट वीडियो वायरल
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर में महंगाई के दौर में सब्जियों के बढ़ते दाम अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं, लेकिन बिजनौर के नूरपुर में सब्जी के दाम को लेकर शुरू हुई मामूली बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के बुध बाजार का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ग्राहक सब्जी खरीदने के लिए बाजार पहुंचा था। इसी दौरान सब्जी के दाम को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में माहौल इतना गर्म हो गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में बाजार के बीच दोनों पक्षों को एक-दूसरे से उलझते हुए देखा जा सकता है। आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने नूरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि बुध बाजार में काफी भीड़ रहती है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। हालांकि इस बार विवाद का वीडियो वायरल होने के कारण मामला अधिक चर्चा में आ गया है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर छोटे विवाद भी यदि समय रहते शांत न किए जाएं तो वे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा कर सकते हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।0
0
Report
पेंड्रा में गर्भवती महिला की मौत पर गुस्सा: अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हुई FIR मांग
Karhi, Chhattisgarh:-पेंड्रा पेंड्रा थाना क्षेत्र के मुरमुर गाँव की रहने वाली गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। नाराज लोगों ने मृतका का शव अस्पताल के सामने रखकर गौरेला-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया करीब 2 घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश तथा जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। पूरा मामला जिले की 22 वर्षीय ज्योति चौधरी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा बेहतर व सुरक्षित प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु होने और महिला की हालत गंभीर होने की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए 10 जून को उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया था।।。 बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने परिजनों को सलाह दी कि महिला को बिलासपुर ले जाने के बजाय सेमरा तिराहा स्थित डीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए, जहां बेहतर उपचार मिलने की बात कही गई। परिजन महिला को उक्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। आरोप है कि चार से पांच दिनों तक अस्पताल में उपचार के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीडी हॉस्पिटल सेमरा ने 16 तारीख को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर 17 तारीख को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 महिला की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। वे मृतका का शव लेकर सीधे डीडी हॉस्पिटल पहुंचे और अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब तीन से चार घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस, प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तीखी बहस की स्थिति भी बनी रही। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।।।0
0
Report
Advertisement
तीन साल की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई; गुलमोहर पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के वाटर वर्क्स चौराहे पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा एक विशाल गुलमोहर का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से वहां स्थापित सरस डेयरी की गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय गुमटी पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर पिछले तीन वर्षों से नगर परिषद, जलदाय विभाग और विद्युत विभाग को लगातार शिकायतें दी जाती रही हैं, लेकिन किसी भी विभाग ने जिम्मेदारी लेते हुए ठोस कार्रवाई नहीं की। नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद ने पेड़ के पास विद्युत तार होने का हवाला देकर मामला विद्युत विभाग का बताया, जबकि विद्युत विभाग ने केवल आश्वासन देकर मामले को टाल दिया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि वाटर वर्क्स चौराहा शहर का प्रमुख और व्यस्त मार्ग है, जो कई गांवों को जोड़ता है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहनों और स्कूल बसों का आवागमन होता है। ऐसे में लंबे समय से खतरा बने पेड़ों को हटाने की मांग लगातार उठती रही, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस पेड़ के गिरने की आशंका जताई जा रही थी, वह आखिरकार धराशायी हो गया। वहीं पास में स्थित एक अन्य बड़ा पेड़ भी झुकी हुई स्थिति में है, जिसकी जड़ें कमजोर हो चुकी हैं और उसका भारी तना सड़क की ओर लटका हुआ है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उसे नहीं हटाया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि गिर चुके पेड़ को तत्काल हटाया जाए तथा आसपास के अन्य खतरनाक पेड़ों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी संभावित जनहानि को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है या फिर अब इस घटना के बाद जिम्मेदार विभाग चेतेंगे।0
0
Report
जयपुर के शिवदासपुरा में कुएं से महिला शव, चांदी के कड़े लुटने की आशंका
Jaipur, Rajasthan:Jaipur राजधानी जयपुर में आज सुबह कुएं में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पिछले 8 दिन पहले लापता होने पर परिवार महिला क़ो ढूंढ रहे थे।पूरा मामला शिवदासपुरा थाना क्षेत्र का है जहाँ पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है।शुरुआती जांच में चांदी के कड़ों लूट के लिए महिला की हत्या करना सामने आया है।मृतक की पहचान 53 वर्षीय बीना देवी निवासी शिवदासपुरा के रुप में हुई है। मृतका पिछले करीब 8 दिनों से लापता थी। शिवदासपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई हुई थी। हनुमानपुरा पावर ग्रिड के पीछे ढूंढ नदी के पास स्थित कुएं से गुरुवार सुबह बदबू आने पर ग्रामीणों ने देखा। कुएं के अंदर लाश पड़ी होने का पता चलने पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिविल डिफेंस व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। मृतका बीना देवी मजदूरी का काम करती थी। 11 जून को दोपहर करीब 12 बजे वह दवाई लेने घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटने पर परिवारजन उसे ढूंढ रहे थे। मृतका के पैर में पहने चांदी के कड़े गायब है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि चांदी के कड़ों को लूटने के लिए उसकी हत्या की गई है। कुएं में फेंक कर शव ठिकाने लगा दिया। पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने फर्जीवाड़ा करने वाले अस्पतालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है । राज्य में संचालित आयुष्मान योजना में ये सभी अस्पताल फर्जीवाड़ा कर रहे थे । राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण CEO रीना जोशी ने इस मामले में जानकारी दी है , CEO रीना जोशी का कहना है कि कई अस्पतालों में आयुष्मान योजना के फ़र्जी वाड़े की सूचना मिल रही थे । जिसके बाद स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम ने जब छापेमारी की तो पता चला कि कई अस्पताल आयुष्मान योजना के बाउजूद मरीजों से पैसे ले रहे थे जिस पर कार्रवाई की गई है । बाइट रीना जोशी CEO राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में गर्भवती महिला पर बस कुचली, अस्पताल ले जाते समय मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:BREAKING FATEHPUR गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौके पर मौत बस की टक्कर के बाद पहियों के नीचे आने से मौके पर दर्दनाक मौत अपने भाई के साथ बाइक से जिला अस्पताल टीका लगवाने जा रही थी खुशबू देवी पत्नी सुजान भाई के साथ टीका लगाकर जिला अस्पताल से लोटते समय हुआ हादसा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू बस नंबर UP 78 LM 9644 ने महिला को कुचला गर्भवती महिला की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल फतेहपुर शहर के देवीगंज पुल के पास की घटना0
0
Report
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए Samba पुलिस ने सुरक्षा ड्रिल कर तैयारी दिखायी
Jammu, Samba Police conducted a comprehensive mock drill on the Shri Amarnath Ji Yatra 2026 contingency plan near AIIMS Bridge Vijaypur to assess preparedness, coordination and response capabilities of various agencies during the pilgrimage. The exercise was supervised by SDPO Vijaypur alongwith SHO PS Vijaypur and witnessed participation of Samba Police, SOG Samba, CAPF, SDRF, Fire & Emergency Services and Health and Services Department. The scenario involved an emergency during movement of the Yatra convoy. Agencies activated SOPs to ensure coordinated response and discussed operational aspects to strengthen contingency response framework. SSP Samba stated such exercises enhance preparedness, improve response time and ensure seamless coordination among stakeholders.0
0
Report
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Chief Minister Pushkar Singh Dhami chairing the State Cabinet meeting at the State Secretariat in Dehradun. देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की।0
0
Report
Advertisement
भोपाल: माखनलाल यूनिवर्सिटी के सामने युवक खंभे पर चढ़ा, वीडियो वायरल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल माखनलाल यूनिवर्सिटी के सामने खंभे पर चढ़ा युवक युवक के खंभे पर चढ़ने से मौके पर लोगों की भीड़ जुटी सोशल मीडिया वीडियो हुआ वायरल सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए0
0
Report
विवेचक पर अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। न्यायालय के आदेश पर श्यामदेउरवा थाना में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे परतावल चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार पर वादी के साथ अभद्र व्यवहार करने और चौकी से धक्का देकर बाहर निकालने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र निवासी वादी विवेचक के बुलावे पर परतावल चौकी पहुंचा था। आरोप है कि काफी देर तक बैठाने के बाद विवेचक ने कागजात देने और हस्ताक्षर करने को कहा। वादी द्वारा बातचीत के तरीके पर आपत्ति जताने पर उपनिरीक्षक नाराज हो गए। वादी का आरोप है कि विवेचक ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कॉलर पकड़ लिया और चौकी से बाहर धक्का दे दिया। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हो गया और चौकी में ही फूट-फूटकर रोने लगा। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
*संजयनगर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में युवक अर्जुन की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार 15 जून की रात संजयनगर निवासी अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अर्पित मौर्य, कपिल और कुश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बारादरी, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दो संदिग्ध भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अर्पित के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अर्जुन की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि बरामद तमंचे से ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, पुलिस पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
