203001
बुलंदशहर में थानेदार के व्यवहार से नाराज किसान नेताओं ने किया थाने के बहार प्रदर्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के नगला मायापुर गांव में भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं और युवा जिला अध्यक्ष राकेश लोधी के नेतृत्व में किसानों ने थाने का घेराव किया। उनका आरोप है कि देर रात बदमाशों ने भाकियू कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया और पुलिस की मिलीभगत से उसके खेत में जबरन बिजली के खंभे गाड़ दिए। किसानों ने खानपुर थाना प्रभारी पर उनकी बात न सुनने का भी आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रामीण आवास नामांकन त्रुटि से हितग्राहियों के नाम अटक; विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रालय को लिखा पत्र
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) में तकनीक त्रुटि से नहीं जुड़ पाया हितग्राहियों का नाम. डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्रालय को लिखा पत्र. छत्तीसगढ़ में 11 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे बन चुके हैं. कुछ लाख आवास अभी बन रहे हैं. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत 47 हजार आवास पूरे बनाए गए हैं, 15 हजार आवास जन मन योजना के तहत मिले है. छत्तीसगढ़ पहले राज्यों में है जिसने आवास सूची सबसे पहले पूरी की. गांव में कई लोगों के नाम आवास सूची में नहीं मिल पाये. पीएम आवास योजना के तहत एक भी पात्र हितग्राह नहीं छूटना चाहिए. अपील है लोगों से की जो पात्र हितग्राहयी है वो इस योजना का लाभ लें EOW ने कई मामलों में फरार चल रहे कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के पुत्र से की पूछताछ. मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान, कहा- EOW, सारी संस्थाएं काम कर रही है. पुराना प्रकरण है, जिनके पास जो जानकारी है उन्हें दे देना चाहिए बीजापुर में नक्सलियों से जप्त राशि की पुलिस ने मंगाई दावा आपत्ति, इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान, कहा- UAPA एक्ट के तहत यह कार्रवाई की जा रही है. 10 करोड़ से ज्यादा की राशि है, उसका अंतिम निष्पादन करने से पहले यह कार्रवाई की जाती है. आने वाले समय में और भी राशि जप्त हो सकती है0
0
Report
सीएम धामी हरिद्वार के श्रीराम कथा में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:ज्वालापुर रोड, हरिद्वार में आयोजित श्रीराम कथा में सीएम धामी हुए शामिल0
0
Report
ED ने झांसी के ठिकानों पर छापेमारी, पूर्व विधायक दीप नारायण के घरों में दबिश
Nagpur, Maharashtra:एंकर- प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम झांसी के गरौठा से पूर्व सपा विधायक दीप नारायण के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। यूपी सतर्कता अधिष्ठान ने दीप नारायण पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। इसी केस के आधार पर ईडी ने सपा के पूर्व दीप नारायण के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। मून सिटी के अलावा पूर्व विधायक के पैतृक गांव बुड़ावली, उनके साले अनिरुद्ध कुमार यादव के मोठ वाले घर पर भी ईडी की टीम कार्रवाई कर रही, तलाशी के दौरान ईडी ने कई तरह के रिकॉर्ड बरामद किए हैं और पूर्व विधायक के कारोबार से जुड़ी फर्म के दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। ईडी की कई टीम में एक साथ अलग-अलग जगह पर छापेमारी कार्रवाई कर रही है और पूर्व विधायक के पार्टनरों से भी पूछताछ की जा रही है। छापेमारी जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है, और घर पर आने जाने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी गई है और उनसे भी पूछताछ की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
डीएम का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षामित्र को नोटिस के निर्देश; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलई बेलवा एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की उपस्थिति और बच्चों की डिजिटल उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की डिजिटल उपस्थिति, पठन-पाठन की व्यवस्था और शिक्षकों की उपस्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे और उन्हें निपुण बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। साथ ही विद्यालय में बच्चों की नियमित एवं डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और स्वच्छ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के समुचित विकास के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत छह शिक्षकों और दो शिक्षामित्रों में से एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिला। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित शिक्षामित्र के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यालयों में नियमित उपस्थिति, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी है।0
0
Report
वन-वे ब्रिज खुलने से कांटा टोली से सिरम टोली चौक तक सफर महज 2-3 मिनट
Ranchi, Jharkhand:तकरीबन 7 महीने के इंतजार के बाद कांटा टोली, बहू बाजार फ्लाईओवर से होकर डोरंडा हिनू सुजाता चौक कडरू जाने वाले वाहन चालकों को अब चुटिया थाना होकर जाने की मजबूरी खत्म कर दी गयी है। क्योंकि अब वन वे सड़क को टू वे कर दिया गया है,दरअसल निर्माण कार्य की वजह से बीते साल नवंबर में सड़क को वन में किया गया था। इस वजह से अब वाहन कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे उतरकर सीधे सिरम टोली चौक जा सकेंगे। दरअसल मेकॉन सिरम टोली फ्लावर और बहू बाजार कांटे टोली फ्लावर को जोड़ने के लिए बना रहे ब्रिज के कनेक्टिंग रोड को दोनो तरफ से चालू कर दिया गया है। पहले सिर्फ सिरम टोली से वाहन चालक सीधे जा सकते थे कांटाटोली फ्लाईओवर से आने वाले वाहन चालक को ब्रिज के नीचे उतरकर दाईं और मुड़कर यानी यू टर्न लेकर बहू बाजार से चुटिया होकर सिरम टोली चौक जाना पड़ता था जिसमें 15 से आधे घंटे का समय लग जाता था लेकिन अब दोनों तरफ रास्ता खुल जाने की वजह से चालक महज दो से तीन मिनट में सिरम टोली चौक पहुंच जाएंगे।0
0
Report
टिहरी जिले में मौसम बदलाव: बारिश, स्लाइडिंग जोन, मॉनिटरिंग जारी
New Tehri, Uttarakhand:मौसम में बदलाव का असर टिहरी जिले में भी देखने को मिला। मंगलवार से रुक-रुक कर बारिश जारी है और जिले की 8 ग्रामीण सड़कों बनाड़ चल रही हैं। नई टिहरी, घनसाली, प्रताप नगर, जाखनीधार में भी बारिश हो रही है, जिसके कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। हाईवे पर जहां स्लाइडिंग जोन है वहां मशीनें तैनात की गईं हैं और नदियों के जलस्तर सहित टिहरी डैम के जलस्तर पर भी नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे के पेड़ों की कटान: वन्यजीव संरक्षण पर सवाल
Dehradun, Uttarakhand:एंकर देहरादून ऋषिकेश हाईवे में पेड़ों के कटान को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है। देहरादून से ऋषिकेश हाईवे को फोर लेन और सिक्स लेन बनाया जा रहा है। जिसके लिए ऋषिकेश और एयरपोर्ट के बीच में लगभग 3 से 4 हजार पेड़ों का कटान होना है। जिसको लेकर प्रकृति प्रेमी लगातार आवाज उठा रहे हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं देहरादून और ऋषिकेश के बीच में जिस जगह पर पेड़ों का कटान किया जा रहा है वॉक थ्रू 1 पेड़ों का कटान ग्राफिक्स *भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना आधुनिक राजमार्ग के साथ वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता* *लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह परियोजना 743 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत बनाई जा रही है* *इस परियोजना के लिए निर्धारित 60 मीटर राइट ऑफ वे (ROW) को घटाकर केवल 23 मीटर रखा गया है* *वैज्ञानिक आकलन के आधार पर 754 पेड़ों को प्रतिरोपण (ट्रांसप्लांटेशन) के लिए उपयुक्त चिन्हित किया गया* *परियोजना के अंतर्गत 1 प्रमुख ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास, 4 समर्पित एलीफेंट अंडरपास, ग्रीन गाइड हेज, साउंड बैरियर,एंटी-ग्लेयर स्क्रीन जैसे कई प्रावधान किये गए हैं* * सामान्यतः राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 60 मीटर राइट ऑफ वे (ROW) निर्धारित होता है, लेकिन वन क्षेत्र में इसे घटाकर केवल 23 मीटर रखा गया है। इससे राजमार्ग की सुरक्षा संबंधी मानकों से समझौता किए बिना पेड़ों की कटाई को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। * इसके अतिरिक्त, फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) द्वारा किए गए वैज्ञानिक आकलन के आधार पर 754 पेड़ों को प्रतिरोपण (ट्रांसप्लांटेशन) के लिए उपयुक्त चिन्हित किया गया है। इनका प्रतिरोपण आगामी मानसून के दौरान किया जाएगा। वन्य जीवों के लिए क्या कुछ होगा • 1 प्रमुख ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास • 4 समर्पित एलीफेंट अंडपास • ग्रीन गाइड हेज • साउंड बैरियर • एंटी-ग्लेयर स्क्रीन • वन्यजीव चेतावनी संकेतक • गति नियंत्रण (स्पीड कैल्मिंग) उपाय • निर्धारित 'नो हॉर्न' जोन इन सभी उपायों को इस उद्देश्य से परियोजना में शामिल किया गया है कि वन्यजीवों की प्राकृतिक आवाजाही बनी रहे और मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना कम हो। वन विभाग के अभिलेखों के अनुसार, मौजूदे दो-लेन मार्ग पर ऋषिकेश और बड़कोट वन रेंज के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में 29 वन्यजीवों की मृत्यु दर्ज की गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित राजमार्ग में हाथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड संरचना सहित विशेष एलीफेंट अंडपास विकसित किए जा रहे हैं। इससे वन्यजीवों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी और इस व्यस्त मार्ग पर वन्यजीव दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। वॉक थ्रू सात मोड़ दिखाते हुए फॉरेस्ट के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में विभाग से जो निर्देश मिले हैं उसी के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है लगभग 3 से 4000 पेड़ का कटान होना है जिसमें से 753 पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन किया जाना है। टिक टैक वन दरोगा एस एस बिष्ट के साथ0
0
Report
DM से सुरक्षित पुनर्वास न मिलने पर खड़िया खनन से घरों का खतरा बढ़ा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर भैरूचौबट्टा गांव के ग्रामीणों ने खड़िया खनन पट्टाधारक पर अनुबंध का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन शुरू होने से पहले प्रभावित परिवारों को नए मकान बनाकर सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब पट्टाधारक अपने वादे से पीछे हट रहा है। उन्होंने बताया कि खड़िया खनन के कारण उनके मकानों के आसपास की भूमि असुरक्षित हो गई है। वहीं, लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मकानों पर खतरा और बढ़ गया है।0
0
Report
राजकुमार दास और अवधेश दास गोविंद गिरी से मिलने पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:गोविंद गिरी से मिलने के लिए पहुंचे हैं राजकुमार दास अवधेश दास0
0
Report
Advertisement
ई20 पेट्रोल पर उठी नाराज़गी: लोग मांगते एथनॉल घटे, सरकार दे जवाब
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :एथनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) को लेकर लोगों से जी मीडिया संवाददाता खास बातचीत की है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा ज्यादा आ रही है, इसको लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और आने वाले समय में दिक्कत बढ़ सकती है जब गाड़ियों में नहीं चल पाएंगे। इसको लेकर एथनॉल की मात्रा कम करनी चाहिए और तेल शुद्ध डालना चाहिए ताकि रेट पूरा मिलते ही तेल भी शुद्ध मिले, यही हाल मोटरसाइकिलो का है। लोग बार-बार सर्विस करानी पड़ने से JAब पर असर और मार्ग में खराबी जैसी समस्याओं का भी सामना कर रहे हैं; सरकार से हमारी यही मांग है कि एथनॉल की मात्रा कम करे。0
0
Report
बिंदापुर पुलिस ने चोरी की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश, चोर गिरफ्तायर
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद उसकी पहचान कर उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण, 2 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार वर्मा ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान से सोने के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और CCTV कैमरा चोरी हो गया है। मामला दर्ज होते ही बिंदापुर थाना की विशेष टीम ने जांच शुरू की। और आरोपी को धर दबोचा。0
0
Report
पट्टी टाल गिरने से मजदूर की मौत, खंडार में स्टेट हाईवे जाम
जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार खंडार कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में पट्टी की टाल पर मजदूर महेंद्र माली पत्थर लाद रहा था। इसी दौरान पट्टियां खिसककर उसके ऊपर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर विनोद माली उसे खण्डार उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान महेंद्र माली ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने थाना खण्डार में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाद में आक्रोशित परिजनों ने स्टेट हाईवे-123 पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खण्डार तहसीलदार जयप्रकाश रोनल और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों से समझाइश की और दोषी टाल संचालक पर मुकदमा दर्ज कराने, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद स्टेट हाईवे-123 खण्डार-सवाई माधोपुर बालेर मार्ग पर आवाज़ागमन शुरू हुआ।0
0
Report
Advertisement
अनुपम खेर अयोध्या पहुंचे, श्री राम भूमि की शूटिंग आरम्भ और आशीर्वाद ली
Ayodhya, Uttar Pradesh:फिल्म अभिनेता अनुपम खेर अपनी नई फिल्म श्री राम भूमि की शूटिंग के सिलसिले में अयोध्या पहुंचे। शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन कर भगवान राम और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में मंदिर से जुड़े चोरी के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कुछ लोगों के गलत काम से मंदिर की प्रतिष्ठा पर कोई असर नहीं पड़ता। नई फिल्म श्री राम भूमि की शूटिंग शुरू होने से पहले अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। अनुपम खेर ने कहा कि किसी भी नए कार्य की शुरुआत भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग अयोध्या में करीब 10 से 12 दिनों तक चलेगी और वे सभी लोगों की सेहत, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करने आए हैं। अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता ने कहा कि हमारी नई फिल्म शुरू हो रही है श्री राम भूमि'। उसकी शूटिंग की शुरुआत आज अयोध्या में है। किसी भी नए काम की शुरुआत रामलला और हनुमान जी के आशीर्वाद के बिना कैसे हो सकती है। इसलिए आशीर्वाद लेने आया हूँ और सब लोगों की सेहत और शांति के लिए प्रार्थना करने आया हूँ। राम मंदिर से जुड़े हालिया चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में अनुपम खेर ने कहा कि चोर हर जगह होते हैं, लेकिन इससे मंदिर की गरिमा और आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जैसे घर में चोरी होने पर लोग चोर को दोष देते हैं, घर को नहीं, उसी तरह मंदिर की प्रतिष्ठा को कुछ लोगों की हरकतों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। अनुपम खेर ने कहा कि चोर तो हर जगह होते हैं। उससे मंदिर की मान-प्रतिष्ठा कम नहीं होती। जिस मंदिर की स्थापना में 500 साल लगे, उसमें अगर कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं तो उससे मंदिर की मर्यादा पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। सनातन और आस्था के मुद्दे पर अनुपम खेर ने कहा कि दान श्रद्धा और विश्वास से किया जाता है, किसी अपेक्षा या लाभ के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि गलत काम की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन इससे भगवान राम, सनातन धर्म या श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ता। घर में चोरी होती है तो आप चोर को कोसते हैं, घर को नहीं। यही बात हिंदू समाज को भी समझनी चाहिए। गलत काम की आलोचना होनी चाहिए, लेकिन इससे मंदिर, भगवान राम या सनातन की प्रतिष्ठा पर कोई फर्क नहीं पड़ता।0
0
Report
इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल: माइलेज घटने के दावे बनाम पर्यावरणीय लाभों पर बहस तेज
Panipat, Haryana:इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बवाल, किसी ने बताया नुकसान तो किसी ने किया समर्थन देशभर में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर बहस तेज होती जा रही है। कुछ वाहन चालक दावा कर रहे हैं कि उनकी गाड़ियों की माइलेज कम हो गई है, पिकअप घट गया है और इंजन या कार्बोरेटर में खराबी आने लगी है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इन दावों को खारिज करते हुए इथेनॉल मिश्रण को पर्यावरण और देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। आखिर सड़क पर चलने वाले वाहन चालक क्या सोचते हैं, देखिए यह खास रिपोर्ट। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में उनकी गाड़ियों की माइलेज 10 से 15 प्रतिशत तक कम हो गई है। उनका दावा है कि पेट्रोल जल्दी खत्म हो जाता है और इंजन के प्रदर्शन पर भी असर पड़ रहा है। कुछ वाहन चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी गाड़ियों के कार्बोरेटर और अन्य पुर्जों में खराबी आने लगी है। उनका कहना है कि मैकेनिक भी पेट्रोल की गुणवत्ता को इसकी वजह बता रहे हैं। वहीं कई लोगों ने पिकअप कम होने और गाड़ी में झटके आने की शिकायत भी की। हालांकि सभी वाहन चालक इन दावों से सहमत नहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और वास्तविक असर कुछ महीनों बाद ही सामने आएगा। उनका मानना है कि बिना ठोस आंकड़ों के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। वहीं कुछ वाहन चालकों ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का समर्थन भी किया। उनका कहना है कि इससे प्रदूषण कम होता है, पेट्रोल पर निर्भरता घटती है और देश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ता है। उनका दावा है कि उनकी गाड़ियों में किसी तरह की परेशानी नहीं आई है।0
0
Report
नवादा में जलजमाव के कारण सड़क जाम; सांसद- विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
Nawada, Bihar:नवादा में जलजमाव से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी, प्रशासन को सीधी चुनौती, लगातार शिकायत के باوجود जनप्रतिनिधियों-प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान नवादा जिले के रोह बाजार स्थित सिउर रोड पर जलजमाव से परेशान नागरिकों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सांसद और विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की, आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले लगभग दस वर्षों से जलजमाव की इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन उनकी गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नवादा के सांसद और गोविंदपुर के विधायक के खिलाफ भी लोगों ने नारे बाजी किया है. जलजमाव के कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 4-5 टोटो और बाइक पलट जाते हैं, जिससे यात्री घायल होते होते हैं। बुधवार को भी इसी स्थान पर एक टोटो पलट गया, जिसमें चालक सहित करीब आधा दर्जन छात्र चोटिल हो गए। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।0
0
Report
Advertisement
