203403
प्रसिद्ध व्यापारी एवं शिवभक्त की बिजनौर में गई जान
Bugrasi, Uttar Pradesh:क्षेत्र के गांव बनभौरा निवासी प्रसिद्ध व्यापारी एवं शिव भक्त की कांवड़ लाते वक्त बिजनौर में मौत हो गई। 53 वर्षीय ओमप्रकाश चौहान का बुगरासी-स्याना रोड पर हाजीपुर में ईंट भट्टा तथा इंडियन पेट्रोल पंप है। ओमप्रकाश चौहान गांव के ही अन्य शिवभक्तों के साथ हरिद्वार से जल ला रहे थे। कांवड़ियों के जत्थे में आ रहे ओमप्रकाश चौहान की बिजनौर के पास अचानक तवियत खराब हो गई। उन्हें तुरंत चिकित्सक को दिखाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PGI Lucknow पुलिस ने घर चोरी का केस सुलझाकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): PGI Police solve house burglary case, arrest four accused and recover jewellery worth over Rs 20 lakh. 10 जुलाई को PGI पुलिस स्टेशन इलाके में एक बंद घर में चोरी की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। PGI पुलिस टीम ने चार आरोपियों—अर्जुन रावत, विनय कुमार, दीपक यादव (जो PGI पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले हैं) और सुदै अली (जो मोहनलालगंज पुलिस स्टेशन इलाके का रहने वाला है)—को गिरफ्तार कर इस मामले को सुलझा लिया। इनके पास से लगभग ₹20,00,000 कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।0
0
Report
बोकारो में तीन मिनट के मॉक ड्रिल के दौरान रोशनी बंद, सायरन बजे
Bokaro Steel City, Jharkhand:आज 15 जुलाई को शाम 7.03 बजे बोकारो में तीन मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। तीन मिनट तक लाइट और गाड़ियों की हेडलाइट बंद रहेंगी। घबराइए नहीं ये मॉक ड्रिल है। इस मॉक ड्रिल में युद्ध जैसे हालात के बराबर परिस्थितियाँ होंगी: सायरन बजेगा, एम्बुलेंस और अस्पताल होंगे। बोकारो जिला प्रशासन ने ऊषा पेट्रोल पंप और सेक्टर 12 स्थित मेडिकेंट हॉस्पिटल को चिन्हित किया है। शाम 7.03 मिनट से 3 मिनट के लिए पूरा बोकारो अंधेरा रहेगा और मोबाइल व घरों के इन्वर्टर तक बंद रहेंगे। उपायुक्त ने कहा कि घबराएं नहीं यह सिर्फ मॉक ड्रिल है। अभ्यास के दौरान एयर रेड, बम विस्फोट और राहत व बचाव अभियान की वास्तविक परिस्थिति जैसी प्रदर्शन होगी। दो मिनट तक रुक-रुककर सायरन बजाया जाएगा और मॉक ड्रिल समाप्त होने पर एक लंबा सायरन बजेगा ताकि खतरे का संकेत मिल सके। घायलों के उपचार और आपातकालीन व्यवस्था पूरी तैयारी के साथ रहेगी। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक नजर रखेंगे। इमरजेंसी मास कॉलिंग सिस्टम की व्यवस्था होगी। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस की व्यवस्था दी जाएगी। अजय नाथ झा और नाथू सिंह मीणा ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं; यह मॉक ड्रिल है ताकि आपदा से निपटने की ट्रेनिंग मिल सके। आम नागरिक भी सिविल डिफेंस की तरह होते हैं और ऐसे हालात में कैसे निपटना है यह जानकारी रखना चाहिए इसलिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में CM भजनलाल शर्मा दौरे की तैयारी, 16-18 जुलाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रस्तावित दौरा, 16 जुलाई से 18 जुलाई के बीच हो सकता प्रस्तावित दौरा, दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, हेलीपेड स्थल, रात्रि विश्राम स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा, कार्यकर्ता के घर करेंगे रात्रि विश्राम, आज जारी हो सकता है आधिकारिक कार्यक्रम, CM दौरे को लेकर भाजपा नेता भी है अलर्ट, CM का झाड़ोल के बीड़ा गांव में है प्रस्तावित कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
मंदिर के बाहर प्रेम विवाह के बाद बहनों ने दूल्हे की पिटाई, वीडियो वायरल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में प्रेम विवाह के बाद मंदिर से बाहर आ रहे दूल्हे की उसकी दो बहनों ने नई नवेली दुल्हन के सामने पिटाई कर दी। बहनों का आरोप है कि वह घर से पांच लाख रुपये लेकर भाग गया और तीन बच्चों की मां से शादी कर ली। दूल्हा कह रहा है कि उसने भैंस बेचकर शादी की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना थानेश्वर मंदिर के पास सरायरंजन थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी सतावन चौधरी और उसकी प्रेमिका के कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में हिंदू रीति से विवाह के क्रम में घटित हुई।0
0
Report
उदयपुर में पुलिस बनकर बदमाशों ने युवक का अपहरण कर मारपीट की, CCTV फुटेज से तलाश जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर युवक के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महेंद्र सिंह न्यू आशापुरा होटल आया हुआ था। इस दौरान कार में सवार हो कर पांच युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को जिला पुलिस स्पेशल टीम बताकर मारपीट की और फिर उसे कार में डाल दिया। इसके बाद नेगडिया टोल के पास जंगल में ले गए। वहां एक अन्य कार में चार से पांच युवक और आए। उन्होंने भी महेंद्र के साथ मारपीट की और बंदूक नॉक पर जेब में रखी नगदी, मोबाइल और गले में पहनी सोने की चैन ले ली। बदमाशों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करने के लिए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महेंद्र ने अपने साथ हुए घटना क्रम का सुखेर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।0
0
Report
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पैसे के लेनदेन पर गोलाबारी, दो की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग। घटना में अजब सिंह और सोनू की मौत, गोलीबारी में दो अन्य लोग घायल। एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे, भारी पुलिस फोर्स तैनात। एडीजी मेरठ ज़ोन भानु भास्कर और डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। दर्जनभर से अधिक राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई, डबल मर्डर से क्षेत्र में दहशत का माहौल। दोनों पक्षों की ओर से सरेआम अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में तनाव के हालात। घटना बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर की।0
0
Report
Advertisement
Kapadwanj के पास नर्मदा नहर में महिला ने दो बच्चों समेत दी आत्मघाती छलांग
Kheda, Gujarat:ખેડા બિગ બ્રેકિંગ.... કપડવંજ પાસેની નહેરમાં મહિલાએ તેના બે બાળકો સાથે ઝંપલાવ્યું.... મહુધા તાલુકાના મહીસા ગામની પરિનીત મહિલાાએ નહેરમાં ઝંપલાવ્યું... પરિણીત મહિલા ભાવનાબેન ચૌહાણે તેમના બે બાળકો નિત્યા ઉંમર 4 અને પિયુષ ઉમર 6 સાથે નહેરમાં ઝંપલાવ્યું.... કાલપડવંજ ફાયર બ્રિગેડ અને પોલીસે ઘટના સ્થળે પહોંચી... ફાયર બ્રિગેડના તરવૈયાઓના અભાવને કારણે મહિલા અને તેના બાળકોને બચાવી શકાયું નહીં... મહિલા અને તેમના બંને બાળકો નહેરના ઊંડા પાણીમાં ગરકાવ...0
0
Report
रायबरेली: श्रावण कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एडिशनल एसपी ने निरीक्षण किया
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मे श्रावण मास की कांवण यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया है। इस कड़ी मे एडिशनल एसपी अलोक सिंह ने बछरवां इलाके के कांवण मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों को परखा और साथ भंवरेश्वर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। एडिशनल एसपी आलोक सिंह नें बताया कि कांवण यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ उनकी यात्रा पूरी कराई जायेगी साथ ही ज़िले के जिन जिन मंदिरों मे जलाभिषेक होना है वहां भी विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दौरान गंगा नदी के घाटों पर भी विशेष सतर्कता रखी जायेगी।0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद से रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन रुकी, वीडियो वायरल
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। सामने से ट्रेन आ रही थी इसलिए क्रॉसिंग बंद थी और दोनों तरफ लोग ट्रेन के जाने का इंतजार कर रहे थे। भारी ट्रेन भी रुक गई। ड्राइवर ने हॉर्न बजाया तो पति ने इशारा किया और दोनों दूसरे पटरी पर चले गए, ट्रेन आगे बढ़ी। रेलवे ट्रैक पर पति-पत्नी के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सीवर सफाई दौरान मौत: मशीनों के अभाव से कर्मी की मौत, न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh): Sanitation Worker Dies After Entering A Sewer During A Cleaning Drive In Gejha Village. Body Brought To The Hospital For Post-Mortem/ Visuals / Swatantra Singh (Adcp Central Noida), Dharmendra (Brother Of The Deceased) S/B & Reax (Police Byte Source: Noida Police) Noida, UP | Sector 93 Geja area pictures, where Shivа नाम के एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गईась सीवर की सफाई करते समय. नोएडा में, शिवा नाम का एक मज़दूर सफ़ाई के लिए सीवर में उतरा लेकिन समय पर बाहर नहीं आ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फ़ेज़-2 की पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची। इसके बजाय, पुलिस और फ़ायर ब्रिगेड की मदद से शिवा को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यह घटना नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार और लापरवाही को उजागर करती है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति के लिए बनी मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया गया और अधिकारियों ने अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभाई। एक पीड़ित के भाई, जिनकी मौत भी इसी तरह की लापरवाही के कारण सीवर में गिरने से हुई थी, ने न्याय की माँग की है और अधिकारियों की वाल्मीकि समुदाय के प्रति उदासीनता की आलोचना की है, जो अक्सर सफ़ाई के ऐसे खतरनाक कामों में लगे रहते हैं। ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. संचित शर्मा कहते हैं, "सेक्टर 44 के रहने वाले शिवा नाम के व्यक्ति का शव रात 8:55 बजे गेझा, सेक्टर 93 से हमारे पास लाया गया। हमें बताया गया कि शिवा सीवर लाइन में डूब गया था। यह जानकारी मिलने पर पुलिस और उनके परिवार वाले शव को हमारे पास लाए। जाँच करने पर उनके वाइटल्स (शरीर के ज़रूरी संकेत) रिकॉर्ड नहीं हो पा रहे थे ECG में कोई गतिविधि नहीं दिखी और उनकी आँखों की पुतलियों में भी कोई रिफ़्लेक्स नहीं था।"0
0
Report
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन; प्रश्नकाल व विपक्षी मुद्दों पर जोर
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन प्रश्नकाल में डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत देंगे जवाब CM विष्णुदेव साय मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे मंत्री लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल भी पत्रों को पटल पर रखेंगे सदन में आज लगाए जाएंगे दो ध्यानाकर्षण इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की शिकार का मुद्दा गूँजेगा शासकीय मुद्रणालय के प्रिंटिंग कार्य में अनियमितता का मामला गूंजेगा विधायक विक्रम उसेंडी गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों एवं संकल्पों संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी, राघवेंद्र सिंह याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे 7 शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे0
0
Report
राजस्थान सरकार ने 18 आईपीएस के तबादले कर दिए, बड़े प्रशासनिक बदलाव
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर सरकार ने मंगलवार 18 आईपीएस का तबादला कर दिया अनिल पालीवाल को DG होमगार्ड मालिनी अग्रवाल को DG यातायात शरत कविराज को आईजी क्राइम ब्राँच राजेंद्र सिंह को आईजी विजिलेंस अंशुमन भोमिया को जोधपुर पुलिस कमिश्नर डॉ रवि को आईजी अजमेर रेंज कैलाश बिश्नोई को आईजी P & W प्रीति चंद्र को आईजी भरतपुर रेंज प्रदीप मोहन शर्मा को एडिशनल कमिश्नर यातायात जयपुर राजेश कुमार कांवट को एसपी बालोतरा नरेंद्र सिंह मीणा को कमांडेंट 10वीं बटालियन RAC PD नित्य को एसपी एसीबी जोधपुर रमेश को एसपी सिविल राइट्स PHQ बी आदित्य को एसपी हनुमानगढ़ पंकज यादव को एसपी जोधपुर ग्रामीण अजय सिंह राठौड़ को RAC 7 वीं बटालियन भरतपुर विशाल जांगिड़ को एसपी प्रतापगढ़ अनुष्ठा कालिया को डीसीपी हेडक्वार्टर जयपुर0
0
Report
Advertisement
पंचकूला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 625 ग्राम हेरोइन बरामद
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने मंगलवार को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और लगातार दो सफल कार्रवाइयों को अंजाम दिया। अलग-अलग मामलों में क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।0
0
Report
प्रतापगढ़ के IPS ट्रांसफर: बी. आदित्य का स्थानांतरण, विशाल जांगिड़ होंगे नया एसपी
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला, विशाल जांगिड़ संभालेंगे जिले की कमान एंकर/इंट्रो : राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। कार्मिक (क-1) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य का तबादला कर उन्हें हनुमानगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं 10वीं बटालियन आरएसी, बीकानेर के कमांडेंट विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किए गए हैं। प्रतापगढ़ में कार्यरत पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य अब हनुमानगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि विशाल जांगिड़ प्रतापगढ़ जिले की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रदेशभर में कई आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, जिनमें प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला भी शामिल है।0
0
Report
नीमकाथाना में महिला कांग्रेस की जिला बैठक, संसद चलो अभियान तैयारियों पर जोर
Sikar, Rajasthan:महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक हुई आयोजित। बैठक में नीमकाथाना प्रभारी पायल सैनी महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद। बैठक में आगामी 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा। सीकर जिले के नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान ने की, जबकि नीमकथाना प्रभारी श्रीमती पायल सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में आगामी 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित होने वाले 'संसद चलो' अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों, ब्लॉक पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने, गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने तथा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई।महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खुशाल चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले 'संसद चलो' विशाल प्रदर्शन में शेखावाटी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी को लेकर महिला कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित कर अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने बताया कि नीमकाथाना में आयोजित महिला जिला कार्यकारिणी की यह पहली संगठनात्मक बैठक रही, जिसे कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और उत्साहवर्धक बताया।नीमकाथाना प्रभारी एवं महिला कॉंग्रेस महासचिव पायल सैनी ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं महिला कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। प्रत्येक महिला कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा संसद चलो अभियान में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।बैठक में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण, पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।इस अवसर पर सुनीता सैनी, पूर्व सरपंच हर्षा सैनी, सुमन देवी, रितु स्वामी, प्रियंका सैनी, तनु स्वामी, पूनम कंवर सहित अनेक लोग रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
