203001
बुलंदशहर में छात्रा से हुई छेड़छाड़ के चलते परिवार ने की शिकायत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल से लौटते समय हुई इस घटना की जानकारी छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा में शराबी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, बेटी चिल्लाकर बचाने में नाकाम
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में शराबी पति ने पत्नी को गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी बेटी बचाने के लिए काफी चिल्लाई लेकिन पिता ने एक नहीं मनाई और बेटी के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इटावा जनपद के थाना भरेह इलाके के अंतर्गत पहलन गांव के रहने वाले शिवपूजन नाम के व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी अवधेश देवी की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि शिवपूजन जो कि शराब का आदी है और प्रतिदिन शराब का सेवन करता है जिससे पत्नी और पति में लगातार कहा सुनी होती है बीते शाम को भी जब पति शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी से खाना को लेकर कहां सुनी हो गई तभी शराब के नशे में चूर पति ने पत्नी की गला दबा दिया पास में मौजूद बेटी ने अपने पिता को काफी मना करती रही लेकिन शराब के नशे में पिता ने अपनी बेटी की एक भी न मानी और नशे के आदि शिवपूजन ने पत्नी की गला दबा कर निर्मम हत्या कर दी जैसे ही पत्नी चारपाई पर गिरी तो पति मौके से भागने में सफल रहा आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल के साथ साथ आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
इटावा में लंगूर और अजगर का रेस्क्यू, राहत से हर्षित ग्रामीण
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के एक गांव में लंगूर और अजगर का कई दिनों से दहशत बना हुआ था शिकायत मिलने पर सेंचुरी कर्मियों ने रेस्क्यू कर सकुशल प्रकृतिवास में छोड़ा जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है। इटावा जनपद के राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी क्षेत्र के गाती गांव में कई दिनों से लंगूर बंदर का आतंक बना हुआ था जिसकी वजह से ग्रामीण काफी दहशत में नजर आ रहे थे कई दिनों से दहशत के बाद की सूचना जब राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी कर्मियों को लगी तो सेंचुरी कर्मियों ने लंगूर बंदर का रेस्क्यू करने के लिए टीम के साथ मौके पर पहुंचे इसके बाद लंगूर बंदर का टीम ने रेस्क्यू कड़ी मशक्कत करते हुए रेस्क्यू किया तभी उनकी नजर पास में एक विशालकाय करीब 5 फीट लंबे अजगर सांप पर पड़ी तो उसको भी टीम के द्वारा रेस्क्यू किया गया दोनों को उसके प्राकृतिकवास में छोड़ा गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।0
0
Report
महोबा: 1250 किलो अवैध विस्फोटक से भरे पिकअप मामले में चार पर मुकदमा दर्ज
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर-महोबा में बीते रोज पकड़े गए अवैध विस्फोटक मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कबरई थाना क्षेत्र में पकड़े गए पिकअप वाहन से 1250 किलो अवैध विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में आरोपी वाहन चालक और उसका साथी विस्फोटक से जुड़े वैध प्रपत्र और जीएसटी ई-वे बिल नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया वहीं इस मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी आरोपियों समेत चार लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल बीते रोज कबरई थाना क्षेत्र के घरोन रोड पर पकड़े गए विस्फोटक से भरे पिकअप लोडर वाहन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रवर्तन दल और पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी 95 एटी 1646 को रोका था, जिसमें 50 गत्तों में भरा हुआ कुल 1250 किलोग्राम अवैध विस्फोटक लदा हुआ था। मौके पर मौजूद वाहन चालक रामहेत पाल और उसका साथी तुलसीदास पूछताछ के दौरान विस्फोटक सामग्री के संबंध में कोई भी वैध और पूर्ण प्रपत्र पेश नहीं कर सके। जांच में सामने आया कि वाहन का चालक प्रशिक्षित भी नहीं था और बिना किसी सुरक्षा मानकों के भारी मात्रा में विस्फोटक को आबादी वाले क्षेत्रों से ले जाया जा रहा था। इस गंभीर सुरक्षा चूक और अवैध परिवहन के खुलासे के बाद नायब तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी सामग्री को वैध मैग्जीन धारक की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखवाया गया। सूचना पर एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ रविकांत गौड़ भी जांच करने पहुंचे। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि मामले की चेकिंग के दौरान वाहन में विस्फोटक सामग्री के परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र नहीं पाए गए तथा वाहन में करीब 1,250 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री पाई गई। विस्फोटक सामग्री अवैध पाए जाने पर थाना कबरई पर समीचीन धाराओं में 04 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमें से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
जानिए पति ने क्यो पत्नी को उतारा मौत के घाट,आरोप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के ग्राम पालम में रविवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गृह क्लेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अवधेश कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम शिवपूजन सिंह गुर्जर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शिवपूजन शराब पीने का आदी था और आए दिन शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। रविवार रात भी किसी पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में शिवपूजन ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
चूरू में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी, मतदान कल शांतिपूर्ण ढंग से होगा
Churu, Rajasthan:चूरू। जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत तीसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। कल सुबह 7 बजे से जिले की 7 पंचायत समितियों के होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा तथा पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने आज जिले के राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनसरा, मूंदीताल, चैनपुरा छोटा, चैनपुरा बड़ा व बिरमी खाल्सा आदि क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के क्रम में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, मतदाताओं की सुगम आवाजाही, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों तथा मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मूलभूत सुविधाएं माकूल रहें तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समुचित समन्वय रखते हुए मतदान प्रक्रिया से पूर्व सभी तैयारियों का पुनः परीक्षण करें तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएं। इसी के साथ मतदान दलों के रवानगी के उपरांत मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील बूथों पर मुस्तैदी से निगरानी व सुरक्षा तथा मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए निर्वाचनों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान का वातावरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान ASI रिछपाल सिंह, दिनेश कुमार, SHO राजेश सिहाग सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
निम्बाहेड़ा में पुरानी रंजिश पर महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के उखलिया गांव में 50 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका लेहरी बाई उर्फ सीता बाई गांव में मजदूरी करती थी और अकेली रहती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शंभूलाल भील का महिला से पुराना विवाद था। करीब डेढ़ महीने पहले शराब पीकर हंगामा करने पर महिला ने नोहरे के मालिक से उसकी शिकायत की थी। इसी रंजिश में आरोपी ने रात के समय कमरे में सो रही महिला के चेहरे पर सरिये से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। थानाधिकारी संजय शर्मा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ में नकली घी के खिलाफ कार्रवाई; 17,868 लीटर बरामद
Sri Ganganagar, Rajasthan:त्योहारी सीजन से पहले नकली घी के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ में 17,868 लीटर घी जब्त करीब आधा दर्जन ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी, 1.23 करोड़ रुपये का घी बरामदगी वाले मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, गोदाम सील त्योहारी सीजन से पहले आमजन की सेहत के साथ खिलवाड़ कर नकली घी बेचने के कारोबार के खिलाफ श्रीगंगानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने जयपुर सीआईडी और डीएसटी टीम के सहयोग से जिले में करीब आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की है। इन कार्रवाइयों में श्रीगंगानगर शहर और सूरतगढ़ से कुल 17,868 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया है。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि संयुक्त टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए नकली घी के कारोबार का खुलासा किया है। श्रीगंगानगर शहर में अनन्या ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 16,348 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से 3.50 लाख रुपये नकद और एक मारुति वैन भी बरामद की गई है। इस मामले में तीन आरोपियों राम तायल, मुकेश कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर गोदाम सील किया गया है。 वहीं, सूरतगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वार्ड-39 स्थित पारस होलसेल भंडार के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 1520 लीटर घी जब्त किया। गोदाम से बंसरी, गौकेश, वास्तु, बांसली और मायरा सहित विभिन्न ब्रांड के घी के पैकेट मिले हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणजीत खुड़िया और एएसआई छोटूराम सहित पुलिस एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे。 एसपी हरिशंकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाम ऑयल के नाम पर देसी घी बताकर उत्पाद बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस घी की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले में अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
मैनपुरी में पति ने पत्नी को लोहे की जंजीरों में बांधा; मामला गहरा
Noida, Uttar Pradesh:आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ की, एक पति ने अपनी ही पत्नी को लोहे की जंजीरों में बांध दिया..मैनपुरी का ये मामला सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली हकीकत बयां कर रहा है CLOSING PTC विवाद कितना भी बड़ा क्यों न हो, किसी को जंजीरों में जकड़ना उसका समाधान नहीं हो सकता...याद रखिए, रिश्ते भरोसे और सम्मान से चलते हैं, कैद और बंदिशों से नहीं।0
0
Report
डिस्कॉम बूंदी में सत्यनिष्ठा और ऊर्जा संरक्षण की शपथ, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार संकेत
Jaipur, Rajasthan:डिस्कॉम बूंदी में सत्यनिष्ठा एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सत्यनिष्ठा एवं ऊर्जा संरक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधीक्षण अभियंता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने और बिजली बचत को बढ़ावा देने की शपथ ली। अधीक्षण अभियंता ने पारदर्शिता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से 5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण, BLDC पंखे और LED बल्ब अपनाने की अपील की। इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों और उद्योगों को भी ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
Advertisement
कैथल की मिठाई फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग टीम का छापा, मक्खियों के बीच माल नष्ट
Kaithal, Haryana:कैथल में मिठाई फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग की रेड, गंदगी और मक्खियों के बीच तैयार हो रही थी मिठाई; खराब माल मौके पर करवाया नष्ट त्योहारी सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच कैथल में मिलावट और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जींद रोड स्थित अंकित कुशवास्हा मिष्ठान भंडार पर CM फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मौके पर मिठाइयों की हालत और सफाई व्यवस्था देखकर टीम ने कार्रवाई की। मीडिया कैमरों में सामने आया कि दुकान में कई तरह की मिठाइयां बिना ढके रखी हुई थीं। कुछ मिठाइयों में मरी हुई मक्खियाँ भी पड़ी दिखाई दीं, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। वहीं, खराब हालत में मिली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी और घटिया गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज किया जाता है। विभाग का प्रयास है कि लोगों को साफ-सुथरी और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध हों। अधिकारियों के अनुसार, मौके से खराब मिठाई को नष्ट करवाया गया है और अन्य मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं नकली, मिलावटी या घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयोंां तैयार किए जाने या बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। त्योहारों की मिठास में मिलावट न घुले, इसी उद्देश्य से प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की जांच का अभियान तेज कर दिया है.0
0
Report
मुख्य मंत्री ने करोड़ो रुपए के 69 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
Gonda, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री ने गौरा और मनकापुर को दी 520 करोड़ की सौगात, 69 परियोजनाओं का लोकार्पण गौरा चौकी गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिंगार घाट मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र को 520 करोड़ रुपये की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मंच से सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से गौरा और मनकापुर सहित पूरे जनपद में विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक, आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना है। आज राशन, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस और आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। सपा सरकार पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी सरकार पर गरीबों की अनदेखी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों के बच्चों की कोई अहमियत नहीं थी। गोंडा, बलरामपुर और बहराइच में अज्ञात बीमारी से सैकड़ों बच्चों की मौत होती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को बीमारी का पता तक नहीं चल पाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में शामिल था। सपा शासनकाल में खाद्यान्न घोटाला होता था, गरीबों का हक लूटा जाता था। जब क्षेत्र के विकास के लिए लखनऊ से पैसा चलता था तो बीच में पैसा लूटकर सैफई पहुंच जाता था। आज प्रदेश के हर जिले का समान रूप से विकास हो रहा है और गोंडा अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। विपक्ष पर केंद्रीय मंत्री भी हमलावर कार्यक्रम की शुरुआत गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के विवरण से की। वहीं केंद्रीय विदेश एवं पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने भी सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।0
0
Report
बस्तर में राशन विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल से 485 दुकानों पर ताला, असर जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:प्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, इस हड़ताल के चलते बस्तर जिले में 485 राशन दुकानों में ताला जड़ चुका है, जगदलपुर के पुरानी कृषि मंडी में राशन विक्रेता संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा, आंदोलन के जरिए विक्रेता अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं, उनकी प्रमुख मांगों में मार्जिन मनी और कमीशन में वृद्धि, तीन साल का बकाया भुगतान, बारदाना राशि का नियमित भुगतान, ई-पॉस मशीन की समस्याओं का समाधान और राशन दुकानदारों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है।0
0
Report
Advertisement
आरा में महादलित मुसहर समाज के 9 सूत्री मांगों के लिए विशाल धरना
Mumbai, Maharashtra:आरा में आज अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर महादलित मुसहर समाज के लोगों ने जिला समाहरणालय के सामने एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया । इस धरना प्रदर्शन के दौरान महादलित मुसहर समाज के लोगों ने सरकार से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी भोजपुर को एक ज्ञापन भी सौंपा है । मुसर समाज के लोगों ने सरकार से मांग रखा है कि उन्हें भी सरकार के द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए । जहां महादलित मुसहर समाज के लोगों को सरकार के तरफ से कई योजनाओं में वंचित रखा गया है उन सभी योजनाओं में जोड़ने का काम किया जाए । इन्हीं मांगों को लेकर आरा में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था । जिसमें हजारों की संख्या में जिले भर से आए महादलित मुसहर समाज के लोगों ने भाग लिया । इस धरना प्रदर्शन के दौरान अनुसार समुदाय के लोगों में एक अलग ही एकजुटता देखने को मिली है ।धरने में भारी संख्या में महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई है।0
0
Report
जन सुराज ने MLC के दल-बदल पर भाजपा में शामिल को कानून उल्लंघन बताया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद पहुंचे जन सुराज पार्टी के संगठन प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने हाल ही में निर्वाचित दो विधान पार्षदों बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव जीतने के महज 72 ساعت के भीतर दोनों का भाजपा में शामिल होना संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन है। इसके सारे पुख्ता साक्ष्य विधान परिषद के सभापति को सौंप दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 2027 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निकाय चुनावों के करीब 4 लाख पदों पर जन सुराज पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। दरअसल शहर के एक निजी मैरेज हॉल में जन सुराज पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के संगठन प्रमुख किशोर कुमार मुन्ना ने हालिया एमएलसी चुनाव को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तिरहूत स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतने के 72 घंटे के भीतर ये दोनों एमएलसी बीजेपी में शामिल हो गए। संवैधानिक की दसवीं अनुसूची साफ कहती है कि कोई निर्दलीय सदस्य किसी दल में शामिल होता है तो उसकी सदस्यता समाप्त हो जाती है। जब इन्हें लगा कि सदस्यता जा सकती है, तब इन्होंने पलटी मारी। लेकिन इनके बयान और फोटो साक्ष्य के तौर पर सभापति जी को सौंप दिए गए हैं, इनकी सदस्यता रद्द होगी। वहीं 2027 में होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव में 4 लाख पदों पर जन सुराज उम्मीदवार उतारेगी। प्रशांत किशोर जी का स्पष्ट मानना है कि बिना चुनाव लड़े संगठन का विस्तार नहीं हो सकता। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर किशोर कुमार मुन्ना ने पार्टी की रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जहानाबाद में जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक 40 से अधिक प्रमुख लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जन सुराज का लक्ष्य वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद, नगर परिषद सभापति और मेयर तक के हर पद पर मजबूत विकल्प देना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हार के डर से पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं कराना चाहती। एमएलसी की आठ में से पांच सीटों पर जनता ने सत्ता पक्ष को नकार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलाव सिर्फ विधायक या सांसद बदलने से नहीं, बल्कि पंचायत स्तर पर अच्छे लोगों को चुनकर लाने से ही संभव होगा। Byte - किशोर कुमार मुन्ना, संगठन प्रमुख,जन सुराज0
0
Report
तेज़ रफ्तार ऑटो पलटने से मधुबनी में आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी की मौत
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से एक महिला की मौत दो लोग घायल. घटना लौकहा थाना के चन्नीपुर गांव के पास NH सड़क की है. मृतक महिला की पहचान लौकही थाना के महदेवा गांव निवासी सुनीता देवी के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है मृतिका आशा कार्यकर्ता थी और ड्यूटी पर लौकही अस्पताल जा रही थी तभी हादसे की शिकार हो गयी. हादसे में एक महिला और ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए. सुनीता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और आशा कार्यकर्ताओं में मातम छा गया. हादसे की सूचना मिलते ही लौकहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी के सदर अस्पताल भेज दिया गया है. सुनीता देवी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं. परिजनों के अनुसार, आशा कार्यकर्ता के रूप में मिलने वाले मानदेय से ही परिवार का भरण-पोषण होता था. लौकहा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
