Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में मृत किसान के नाम पर फर्जी कर्ज, बेटे ने एसडीएम से मांगा न्याय

Oct 05, 2024 12:00:36
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में स्थित सोही सहकारी समिति द्वारा एक मृत किसान के नाम पर 10,000 रुपये का कर्ज दिखाया गया। किसान की जान 2016 में जा चुकी थी, जबकि कर्ज 2017 का बताया जा रहा है। जब समिति की टीम वसूली के लिए पहुंची, तो मामला सामने आया। मृतक के बेटे ने एसडीएम को दस्तावेज दिखाकर न्याय की गुहार लगाई है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 05, 2026 07:55:06
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव आज थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक उन्नाव जयप्रकाश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ ब्रजमोहन शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Feb 05, 2026 07:51:09
Shamli, Uttar Pradesh:दो पक्षों में खूनी संघर्ष... जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गंगेरू चौकी क्षेत्र स्थित खेड़ा कुर्तान गांव में बच्चों के मामूली विवाद के बाद तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति ने पीड़ित के घर के दरवाजे पर धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे गांव में दहशत फैल गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले पर गांव में बलवा हुआ था. आरोपी ने तलवार लेकर पीड़ित के घर के बाहर जाकर दरवाजे पर एक के बाद एक वार किए. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया है और चर्चा का विषय बना हुआ है. पीड़ित मुस्तफा ने बताया कि बच्चों के आपसी विवाद के बाद आरोपी ने तलवार से उनके घर पर हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने गांव में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया. मुस्तफा ने कांधला थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना कांधला के गंगेरू चौकी प्रभारी विक्रम सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
RARAM ANUJ
Feb 05, 2026 07:50:49
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में इन दिनों देवभूमि की लोक संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। 'सेवा संकल्प' फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय 'कौथिग मेले' का आगाज़ एक भव्य रैली के साथ हुआ, जिसमें उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी। इस मेले की सूत्रधार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी और सेवा संकल्प की संस्थापक गीता धामी हैं। गीता धामी ने कहना है कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों की कला और संस्कृति को एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया, "यहाँ प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आए शिल्पकार और दुकानदार न केवल अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि यहाँ कला, संस्कृति और परंपरा का एक अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है।" वहीं, उत्तराखंड कला संस्कृति परिषद की उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) मधु भट्ट ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की लोक विधाओं को वैश्विक पहचान दिलाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड का यह कौथिग उस संकल्प की एक जीवंत झलक है, जहाँ हमारी जड़ों को सींचने का प्रयास किया जा रहा है
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 05, 2026 07:50:10
Bhagalpur, Bihar:एंकर - भागलपुर में राजस्व कर्मचारियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आया है। जिलाधिकारी कार्यालय के समीप सभी 16 अंचलों के राजस्व कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ गए और राष्ट्रगान के साथ धरने की शुरुआत की। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के बोझ और अनदेखी ने उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने, गृह जिले में पोस्टिंग देने और कार्यभार कम करने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। कर्मचारियों ने आरोप है कि उनसे रोज़ाना 12 से 16 घंटे तक काम लिया जा रहा है, रविवार की छुट्टी भी नसीब नहीं होती। ऊपर से जमीन म्यूटेशन और परिमार्जन का दबाव लगातार बढ़ाया जा रहा है। कर्मचारियों ने भावुक होकर कहा कि दूर-दराज जिलों में पोस्टिंग होने के कारण वे अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। कोई नालंदा में है तो कोई गया या अन्य जिलों में लंबी दूरी की वजह से पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। राजस्व कर्मचारियों ने विभागीय मंत्री विजय सिन्हा से उम्मीद जताई है कि जिस तरह वे आम जनता की समस्याएं सुनकर समाधान कर रहे हैं, उसी तरह राजस्व कर्मचारियों की पीड़ा और मांगों को भी गंभीरता से सुना जाए। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 05, 2026 07:49:47
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पहुँचे पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू राजगंज के लाठाटाड़ में रहने वाले किशोर महतो से मिलने पहुँचे। शंकर किशोर महतो स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्ष राजनीति के समय साथ रहने वाले झारखंड आंदोलनकारियो में से एक है। धनबाद दौरा के दौरान मंत्री झारखंड आंदोलनकारी के घर पहुँचे। मंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर भेंट की। इस अवसर पर मंत्री ने झारखंड आंदोलन के दिनों की चर्चा करते हुए शंकर किशोर महतो से उनके आंदोलन से जुड़ने के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। शंकर किशोर महतो ने बताया कि वे विनोद बिहारी महतो के माध्यम से आंदोलन से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के शुरुआती दौर में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। साथियों को जेल से छुड़ाने के लिए आर्थिक सहयोग तक जुटाना पड़ता था। उन्होंने आगे बताया कि उस समय पलमा (टुंडी विधानसभा क्षेत्र) में शंकर मुर्मू के घर से संगठन का संचालन किया जाता था। बाद में पोखरिया में आश्रम बना, जहां से झारखंड आंदोलन की गतिविधियां संचालित होती थीं। शिवाजी समाज के माध्यम से भी आंदोलन को गति मिली, जिससे गुरुजी शिबू सोरेन जुड़े हुए थे। वही मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेن पर एक 3 घण्टे का फ़िल्म बना है। जिसे लेकर रिसर्च किया जा रहा है। शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में साथ रहे उनके साथी अब बहुत कम जीवित है। उनकी संख्या सीमित है। शिबू सोरेन पर बनने वाली फिल्म पूरी तरह से वास्तविक तथ्यों पर बने। इसे लेकर शिबू सोरेन के साथ जुड़े लोगों से मिलकर जानकारी ले रहे है। फ़िल्म पूरी तरह से तथ्यों पर होगी। काल्पनिक नही। शिबू सोरेन के साथ रहे लोग कभी भी यह सोचकर साथ नही जुड़े थे कि उन्हें कभी एमपी एमएलए बनना है। वह खुद 33 सालों से जेएमएम से जुड़े है। परिस्तिथि ने उन्हें मंत्री बना दिया है। शंकर महतो की बात वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बताएंगे। प्रयास करेंगे कि जल्द मुख्यमंत्री से मिलवाये। साथ गाँव की जिन समस्याओं को बताया गया है उसे वह दूर करेंगे। झारखंड के युवाओं का रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन आज भी एक बड़ी समस्या है। अलग झारखंड राज्य की लड़ाई इसी उद्देश्य से लड़ी गई थी कि यहां के लोगों को अपने राज्य में ही बेहतर अवसर मिल सकें। समस्याएं पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं, लेकिन पहले की तुलना में स्थिति में सुधार हुआ है और आगे भी प्रयास जारी हैं।
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Feb 05, 2026 07:48:49
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। बिनारसी हत्या प्रकरण से जुड़ी पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक फरवरी को रविदास जयंती शोभायात्रा के बाद बिनारसी गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया था। वही दोनों पक्षों में बवाल युवती से संबंधों को लेकर हुआ था, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। इस दौरान एक युवक को गोली मार दी गई थी जबकि दूसरे युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। इस कड़ी में पुलिस ने दबिश देकर दोनों पक्षों से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 05, 2026 07:48:32
Jaspur, Uttarakhand:बाज़पुर में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भूसे से भरा एक बड़ा ट्रक और नियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना से मृतक के परिजनों में भी कोहराम मच गया। बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरा निवासी नाजिम दोराहा चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी की कार को धुलवाने के लिए लेकर गया था। नाजिम ने दोराहा चौकी से कुछ दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर सड़क किनारे कार को खड़ा कर दिया कि अचानक भूसे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया जिससे कार पूरी तरह पिचक गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने कड़ी मश्कत के बाद कार में सवार नाजिम को बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाजिम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सीओ विभव सैनी ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भूसे से भरा एक ट्रक पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसमें एक युवक की मौत हुई है उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी。
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 05, 2026 07:48:17
Etah, Uttar Pradesh:धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। मृतक के पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सوار युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 05, 2026 07:47:13
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र जनपद में चलती ट्रेन से गिरने पर एक युवक का बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया,जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। VO: मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार और जोरूखाड़ के बीच रेलवे लाइन का है।गुरुवार अल सुबह करीब 4 बजे टाटा जमशेदनगर से जम्मू तवी जा रही टाटा एक्सप्रेस से 38 वर्षीय आलम पुत्र रमजान निवासी शाहगंज रॉबर्ट्सगंज गिर गया।बताया जा रहा है कि रात में प्यास लगने पर युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा हुआ था,इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।गिरते ही उसका बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घायल युवक दर्द से कराहता हुआ रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा रहा।सुबह स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल को सीएचसी दुद्धी भेजवाया,जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल युवक का इलाज जारी है。
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Feb 05, 2026 07:47:03
0
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Feb 05, 2026 07:46:44
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अंबुज श्रीवास्तव کا ऐलान, पद्यमश्री धनराज पिल्लै होंगे मुख्यातिथि अम्बुज हॉकी सोसाइटी ने नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी 8 से 12 फरवरी तक होगा स्व. गुलाब चन्द मेमोरियल टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने दी प्रतियोगिता की जानकारी प्रतियोगिता में प्रदेश की 6 शीर्ष टीमें लेंगी हिस्सा ओलंपियन व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले पद्मश्री धनराज पिल्लै होंगे प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एनसीआर, प्रयागराज, साई लखनऊ, यूपी पुलिस सहित 6 टीमें होंगी शामिल नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार बनेगा महिला हॉकी का केंद्र गाजीपुर में खेल प्रेमियों के लिए बड़ा उत्सव की तैयारियाँ गाजीपुर में महिला हॉकी को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अम्बुज हॉकी सोसाइटी गाजीपुर के तत्वावधान में आज नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी से 12 फरवरी तक स्वर्गीय गुलाब चंद्र मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेश की कुल 6 शीर्ष टीमें भाग लेंगी, जहाँ दर्शकों को ओलंपियन और राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों के बीच جبरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी, चार बार के ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित पद्मश्री धनराज पिल्लै होंगे। जिनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रमुख टीमों में एनसीआर प्रयागराज, अयोध्या स्पोर्ट्स हॉस्टल, गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, प्रयागराज अम्बेडकर क्लब, साई लखनऊ और यूपी पुलिस की टीम शामिल हैं।  महिला हॉकी को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रतियोगिता गाजीपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बाइट- अंबुज श्रीवताव- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top