203001
बुलंदशहर में फर्जी आईपीएस अफसर गिरफ्तार, वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को धमकाता था
Bulandshahr, Uttar Pradesh:जहांगीराबाद पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फोन पर धमकाता था। आरोपी शफीक, जो जहांगीरपुर का निवासी है, जिसके पास से फर्जी आईडी और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी की अगुवाई में की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुचामन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले भाजपा समर्थित पार्षद बाड़ेबंदी के बीच
Didwana, Rajasthan:डीडवाना जिले के कुचामन सिटी नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कुचामन में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा और भाजपा समर्थित 19 नवनिर्वाचित पार्षदों को बस के जरिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय लाया गया, जहां आरओ सुरेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि कुचामन नगर परिषद के 45 वार्डों में कांग्रेस के 17, भाजपा के 15 और 13 निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। सभापति पद के लिए 23 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। सभापति का चुनाव 21 सितंबर को होना है। ऐसे में अब सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और समर्थन जुटाने की कवायद पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 45 सदस्यीय परिषद में बहुमत का आंकड़ा 23 है, जबकि मौजूदा परिणाम में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। भाजपा और भाजपा समर्थित पार्षदों को बस के जरिए कुचामन आरओ कार्यालय लाया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए तीनों थानों के थानाधिकारियों सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। आरओ कार्यालय में मौजूद सभी पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने नियमानुसार शपथ दिलाई। इस दौरान तहसीलदार रामेश्वर सहारण और कोषाधिकारी महिपाल सिंह भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षदों को वापस बस में बैठाकर बाड़ेबंदी में ले जाया गया। सभापति चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी को लेकर कुचामन की सियासत में हलचल तेज है। मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा चुनाव प्रभारी सूरज सोनी ने कहा कि यह संयोग है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है और इसी दिन भाजपा के पार्षद शहर के विकास और स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं। सोनी ने कहा कि चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम आई हैं, लेकिन भाजपा समर्थित निर्दलीय पार्षद खुद चलकर पार्टी को सहयोग देने के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि 21 सितंबर को सभापति पद के चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। भाजपा को कम सीटें मिलने के पीछे टिकट वितरण में चूक के सवाल पर सूरज सोनी ने कहा कि कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन निर्दलीय पार्षदों ने उस चूक को पूरा कर दिया है और भाजपा को जीत मिलने का भरोसा है। बाइट: सूरज सोनी, भाजपा चुनाव प्रभारी0
0
Report
देव छठ मेले में मचकुंड आस्था का महाकुंभ, 3 किमी तक श्रद्धालुओं की कतार
Dholpur, Rajasthan:देव छठ पर मचकुंड में उमड़ा आस्था का महाकुंभ, 3 KM तक श्रद्धालुओं की कतार धौलपुर। देव छठ के अवसर पर गुरुवार को तीर्थराज मचकुंड में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मचकुंड से करीब तीन किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। सुबह होते ही राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, भीड़ बढ़ती चली गई। मचकुंड के घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं रही। चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों की गूंज और पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाने की होड़ दिखाई दी। कलंगी विसर्जन बना मेले का खास आकर्षण देव छठ मेले में सबसे अलग और आकर्षक नजारा कलंगी विसर्जन का रहा। शादी के बाद सिर पर सजाई जाने वाली कलंगी, जिसे मोहरी और कलंगी भी कहा जाता है, का विसर्जन करने बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं मचकुंड पहुंचीं। लाल जोड़े में सजी नवविवाहिताएं परिवार के साथ सरोवर के घाटों पर पहुंचीं और मंत्रोच्चार के बीच परंपरा के अनुसार कलंगी का विसर्जन किया। मान्यता है कि तीर्थराज मचकुंड में कलंगी विसर्जन करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और अटूट रहता है। एक डुबकी, चार धाम के बराबर फल की मान्यता तीर्थराज मचकुंड को सभी तीर्थों का भांजा कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार राजा मुचुकुंद की आंखों की तेज से कालयवन भस्म हुआ था। इसके बाद देवताओं ने मुचुकुंद को तीर्थराज का वरदान दिया। इसी मान्यता के चलते देव छठ के दिन मचकुंड में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां एक डुबकी लगाने से चार धाम के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। सरोवर के चारों ओर मौजूद 108 मंदिर इसकी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को और बढ़ाते हैं。 पुलिस की माकूल व्यवस्था: पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर निगरानी देव छठ मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मुस्तैद रखा। मचकुंड की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों से लेकर घाटों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। घाटों पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के भीतर रहने और गहरे पानी में नहीं जाने की समझाइश दे रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को मेला क्षेत्र से पहले ही रोककर श्रद्धालुओं को पैदल प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है आस्था के साथ कौमी एकता का संदेश मचकुंड की पहचान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है। सरोवर के पास स्थित पहाड़ वाले अब्दाल शाह बाबा की मजार पर भी हिंदू-मुस्लिम श्रद्धालु पहुंचते हैं। दिन में जहां सरोवर में स्नान और कलंगी विसर्जन का सिलसिला चलता है, वहीं शाम को मजार पर कव्वाली और मुशायरे की महफिल सजती है। यही परंपरा मचकुंड को कौमी एकता की मिसाल बनाती है। व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर भारी भीड़ को देखते हुए मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुरेश राव लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। श्रद्धालुओं से गहरे पानी में नहीं जाने और निर्धारित स्थान पर ही स्नान व कलंगी विसर्जन करने की अपील की गई। सुरक्षा के लिए 10 प्रमुख घाटों पर जाली और रस्सी से बैरिकेडिंग की गई है। हर 100 मीटर पर लाउडस्पीकर, CCTV कैमरों और पांच कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है। महिलाओं के लिए अलग घाट और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को करीब तीन किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया है और श्रद्धालुओं को पैदल मचकुंड तक पहुंचाया जा रहा है0
0
Report
ग्वालियर ट्रैफिक ने मोडिफाइड साइलेंसर के चलते चालक का 11 हजार रुपये का चालान किया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस का निगेटिव वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर यातायात पुलिस की मुहिम का मजाक उड़ाने पर एक वाहन चालक का ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 हजार का चालान काटा है. दरअसल कुम्हरपुरा निवासी दिनेश को मोडिफाइड साइलेंसर लगी गाड़ी चलाने पर यातायात पुलिस द्वारा रोका गया था. लेकिन आरोपी वाहन चालक मौके से पुलिस को चकमा देकर कूदकर भाग निकला साथ ही पुलिस के सामने बाइक से स्टंटबाजी कर भागने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक को दोबारा दबोच लिया गया और बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगे जाने पर दिनेश आदिवासी का 11 हजार रुपए का चालान काटा है. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि चालान कटने के बाद में दिनेश ने नया वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जिसमें वह 11 हजार रुपए चालान की बात बोल रहा है. डीएसपी हेडक्वार्टर रोबिन जैन का कहना है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस द्वारा रोका गया था. लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर कूदकर भाग निकला था. बाद में आरोपी वाहन चालक को पुलिस द्वारा दोबारा से पकड़ा गया और उसके वाहन के खिलाफ ₹11000 के करीब के चालान की कार्रवाई की गई और यह अभियान लगातार जारी रहेगा.0
0
Report
Advertisement
शराब के नशे में डंपर चालक ने ऑटो को टक्कर दी, दो घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में कांच मंदिर के पास शराब के नशे में धुत एक डंपर चालक ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गाडरवारा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे में धुत ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
हमीरपुर: विरमा नदी में युवक डूबने से मौत, ग्रामीणों ने निकाला
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- रपटे में पैर फिसलने से नदी में डूबा युवक, नदी में डूबने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने खोजबीन कर युवक को नदी से बाहर निकाला, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित किया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जलालपुर थाना क्षेत्र के बिलगांव के पास विरमा नदी का मामला।0
0
Report
नौनतनवा में ट्रक से अवैध पटाखे भारी मात्रा में बरामद; जांच जारी
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नौतनवा पुलिस और प्रशासन ने भारी मात्रा में ट्रक से अवैध पटाखों के जखीरा बरामद किया. नौतनवा कस्बे में एक ट्रक से करीब 40 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के अवैध पटाखे बरामद हुए. पुलिस को सूचना मिली कि नौतनवा स्थित एक ट्रांसपोर्ट पर ट्रक से भारी संख्या में अवैध पटाखे आ रहे हैं. टीम ने ट्रक कब्जे में लिया और पटाखों को बरामद कर लिया. नौतनवा पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे कहाँ से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था. हालिया पटाखा फैक्ट्री विस्फोटों के बाद ऐसी बरामदगी सुरक्षा के लिहाज से अहम है. इस कार्रवाई ने सवाल उठाए कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का कारोबार किस नेटवर्क के जरिए संचालित हो रहा था. जांच जारी है और नाम सामने आने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत नगरपालिका ने मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 बुजुर्गों के साथ केक काटे
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत नगर पालिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। बीजेपी की पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में 76 बुजुर्गों से 76 केक कटवाए गए। इस दौरान बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई और महिलाओं-बुजुर्गों ने संगीतमय माहौल में जमकर डांस किया। पीलीभीत नगर पालिका परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर जश्न का माहौल देखने को मिला। पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 76 वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित कर उनसे 76 केक कटवाए गए। दूसरी ओर, स्कूली बच्चों के लिए एक खास पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पीएम मोदी के जीवन और कार्यों पर आकर्षक चित्र बनाए। पालिका प्रशासन के अनुसार, इन पेंटिंग्स को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) भेजा जाएगा। कार्यक्रम का आकर्षण तब और बढ़ गया जब पालिका अध्यक्ष खुद महिलाओं और बच्चों के साथ गानों पर थिरकती नजर आईं। बाइट: आस्था अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, पीलीभीत0
0
Report
बगहा में मोदी जन्मदिन पर रक्तदान और सेवा कार्यक्रम, नंदकिशोर राम ने जताया भरोसा
Bagaha, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को ख़ास यादगार औऱ विशेष बनाने बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम पटना से सीधा बगहा पहुंचे जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यकर्मों में भाग लिया । पीएम जन्मोत्सव के अवसर पर वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा औऱ रामनगर में अलग अलग कार्यक्रमों कि धूम मची है । रक्तदान, प्रतिष्ठान, एक दीया नरेंद्र मोदी के नाम समेत फ़ल औऱ मिठाई वितरण कार्यक्रम में मंत्री नंदकिशोर राम के साथ बगहा सदर विधायक राम सिंह भी मौजूद रहे । मंत्री नंदकिशोर राम नें कहा कि 25 वर्ष बेमिसाल क्योंकि जिस तरह 13 वर्षों तक गुजरात में सेवा क़र नरेंद्र भाई मोदी नें गुजरात को नजीर बनाया مجھے हीं नहीं पुरे देश वासियों को भरोसा है कि इन 12 वर्षों में जिस तरह उन्होंने देश की सेवा कि औऱ यह सेवा आगे बढ़कर भारत को निश्चित हीं विश्व गुरु बनायेगा, बस आप सभी अपना आशीर्वाद औऱ भरोसा बनाये रखिये । कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर राम के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने रक्तदान शिविर लगाला। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान जीवनदान किया । इस दौरान मंत्री ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी की सराहना की । बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक महीने भर का सेवा संकल्प अभियान कि आज से शुरुआत qur दी है लिहाजा इसी कड़ी में हर घर दीप कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे इसीलिए आशीर्वाद में लोग आज शाम दीए ज़ला रहें हैं । बाइट - नंदकिशोर राम, मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
आपसी संघर्ष से बाघ की मौत: बरघाट जंगल में शव बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:आपसी संघर्ष में हुई बाघकी मौत सिवनी जिले के बरघाट प्रोजेक्ट वन क्षेत्र के बहराइ के जंगल में बाघ का शव हुआ बरामद हुआ है विभाग ने मौके पर पहुंचकर बाघ का कराया अंतिम संस्कार बाघ की मौत का कारण प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष बताई जा रही है मृतक बाघ की उम्र लगभग ढाई वर्ष है और यह एक नर बाघ है बाघ के पूरे अंग सुरक्षित हैं बाघ की मौत का कारण गले की हड्डी टूटना बताया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ ने जन्मदिन पर प्रचार शुरू, जीत का लक्ष्य
Haldia, West Bengal:*প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিনেই আনুষ্ঠানিক ভাবে প্রচার কাজ শুরু করলেন নন্দীগ্রাম কেন্দ্রের বিজেপি প্রার্থী হাসিরানী রথ। ছেলের হারানোর শূন্যতার মধ্যেই লড়াই করতে হচ্ছে, বক্তব্য হাসিরানীদেবীর। বিরোধীরা অস্তিত্ব লড়াইয়ের জন্য লড়ছেন, আমরা লক্ষ্যাধিক ভোটে জয়ের জন্য লড়ছি, বক্তব্য, কাঁথির সাংসদ সৌমেন্দ্যু অধিকারীর。 গত মঙ্গলবার রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারীকে সঙ্গে নিয়ে মনোনয়ন জমা দিয়েছিলেন নন্দীগ্রাম উপনির্বাচনের বিজেপি প্রার্থী হাসিরানী রথ। প্রধানমন্ত্রীর জন্মদিনে বৃহস্পতিবার নন্দীগ্রামে গিয়ে আনুষ্ঠানিক ভাবে প্রচার শুরু করলেন এই কেন্দ্রের বিজেপি প্রার্থী হাসিরানী রথ। এদিন রেয়াপাড়ায় বিধায়ক কার্য্যালয়ে দলের মন্ডল সভাপতি, পাঁচ মন্ডলের দায়িত্বপ্রাপ্ত বিধায়ক, ১৭টি গ্রাম পঞ্চায়েতের ভারপ্রাপ্ত তমলুক সাংগঠনিক জেলার নেতাদের নিয়ে বৈঠক করেন তিনি। ছিলেন কাঁথির সাংসদ সৌমেন্দু অধিকারী, তমলুক সাংগঠনিক জেলার বিজেপির সভাপতি মলয় সিংহ সহ অন্যান্যরা। এদিন হাসিরানী রথ বলেন, এত কিছু আনন্দের মধ্যেও আমার মধ্যে একটা শূন্যতা আছে। ছেলের আত্মবলিদানের মধ্যেও আমাকে এই লড়াই লড়তে হচ্ছে। নন্দীগ্রাম শুভেন্দুবাবুর ছেড়ে যাওয়া আসন নয়, তিনি এই আসনের জন্য সবসময় আছেন। শুভেন্দুবাবুর যেমন বলেছেন সকলের জন্য ছাদ, সকলের জন্য ভাত তিনি এই কাজ করবেন। আমি প্রতিনিধিত্ব করলেও উনি সবসময় আপনাদের পাশে থাকবেন। শুভেন্দু অধিকারী আমার অভিভাবক, উনি যখন দায়িত্ব নিয়েছেন, আমি আমার ছেলের বিচার পাবো। ভোটের কিছুদিন আগে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় একটি সভায় বলেছিলেন, শুভেন্দুবাবুর রথকে উল্টো করে বাড়ি পাঠিয়ে দেবেন, আমরা তখন ভেবেছিলাম বিজয় রথ। তখন থেকেই প্ল্যান পোগ্রাম চলছিল তাই হয়ত ভবানীপুরের হারটা মেনে নিতে পারেনি মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়। সৌমেন্দু অধিকারী বলেন, তৃণমূলের এখন অস্তিত্ব বাচানোর লড়াই চলছে। আমরা আমাদের মত প্রচার করছি, লড়াই করছি। ১লক্ষ ১০ হাজার ভোটে জয়ের লক্ষ্যে এগোচ্ছি। সংখ্যালঘুরাতো আমাদের ভোট দেয়না, এই ভোটে তারা বিজেপিকে সুজোগ দিয়ে দেখুন। উন্নয়নতো আর বাছ বিচার করে হয়না。 বাইট হাসি রানী রথ। বাইট সৌমেন্দু অধিকারী।0
0
Report
शिवहर में सेवा संकल्प दिवस: दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल सहित उपकरण वितरित
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को गांधी भवन, शिवहर में ‘सेवा संकल्प दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। वहीं दृष्टिबाधित बच्चे को उपयोगी उपहार एवं सहायता सामग्री प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस है मै शुभकामना देती हूं कि वो स्वस्थ्य और निरोग रहे और 25 वर्षों से जो सेवा दे रहे हैं वे आगे भी निरंतर लगे रहे और देश की सेवा करते रहें और देश को और ऊंचाइयों पर पहुंचाएं0
0
Report
मानसा के वार्ड 4 के घर में घुसकर गोलीबारी, 2 युवक समेत 7 नाबालिग गिरफ्तार
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ 7 ਨਾਬਾਲਿਗ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤਿਆ ਗਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਕਾਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ। ਮਾਨਸਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਚਾਰ ਵਿੱਚ ਇਕ ਘਰ ਚੋਂ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ 7 ਨਾਬਾਲਿਗ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ; ਮਾਨਸਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 14 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਵਾਰਡ ਚਾਰ ਵਿੱਚ ਘਟਨਾ ਹੋਈ ਸੀ ਜਿੱਥੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ, ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ, ਫੜੇ ਗਏ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਸਮੇਤ ਮੁੱਖ ਅਪਰਾਧੀਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ, ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਰਤਿਆ ਗਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਅਤੇ ਕਾਰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਆਂ ਗਏ ਹਨ।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जयंती भव्यता के साथ मनाई गई ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही भव्यता के साथ मनाई गई,सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार और सृष्टिकर्ता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा को करहल में धूमधाम से मनाया गया,इस दिन फैक्ट्रियों,वर्कशॉप्स,मशीनों,औजारों और वाहनों की विशेष पूजा की जाती है। करहल के विश्वकर्मा समाज ने उनके चित्र के सम्मुख विशेष पूजा अर्चना कर उनकी आराधना की इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने भगवान विश्वकर्मा जी की आराधना कर व फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा का आयोजन करहल के ब्लॉक परिसर से शुरुआत की गई। शोभा यात्रा में लगभग एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजकों ने पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप का फूलमाला और अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत सत्कार किया। इस दौरान मौजूद रहे दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष,जयवीर शर्मा जिलाध्यक्ष,हेम कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष,सौरभ शर्मा जयंती अध्यक्ष,सुनील शर्मा जयंती उपाध्यक्ष,राकेश चंद्र शर्मा,राधेश्याम शर्मा,प्रांशु शर्मा कोषाध्यक्ष,राहुल शर्मा,देवेंद्र शर्मा,गंगा चरण शर्मा,ऋषि शर्मा,शिवकुमार शर्मा,लालू शर्मा,अर्जुन शर्मा,सुशील शर्मा,विष्णु शर्मा,विश्वकर्मा समाज के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन के मंदिर से पुजारी बंधक बनाकर चोरी, लाखों के नकदी व घंटियाँ गायब
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन की कालपी कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ग्राम उसरगांव के सामने स्थित प्राचीन देवपुरा माता मंदिर में चोरी की वारदात अंजाम दी। बदमाशों ने मंदिर में मौजूद पुजारी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर मंदिर के कमरों के ताले तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले पुजारी को अपने कब्जे में लिया और उसे बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर के कमरों की तलाशी ली। दानपात्रों के ताले तोड़कर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकदी निकाल ली गई। इसके अलावा पुजारी के पास रखी हजारों रुपये की रकम भी बदमाश ले गए। बदमाशों ने मंदिर में लगे पीतल के भारी-भरकम घंटे भी उतार लिए। इन घंटों का कुल वजन कुंतलभर से अधिक बताया जा रहा है। वारदात के दौरान कुछ संदिग्ध लोग सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। गुरुवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुजारी को बंधा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। चोरी की कुल कीमत का अभी आकलन नहीं हो सका है।0
0
Report
औद्योगिक नगरी गजरौला में रही विश्वकर्मा जयंती की धूम, जुबिलेंट में हुआ विशाल सहभोज
Gajraula, Uttar Pradesh:बृहस्पतिवार को गजरौला की सभी छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। सवेरे से ही इकाइयों को सजाकर मशीनों एवं अन्य उपकरणों की पूजा की गई। जुबिलेंट में हवन-यज्ञ भी हुआ। यहां जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा ने कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग यज्ञ में आहुतियां डालीं। इसके उपरांत फुटबाल ग्राउंड परिसर में विशाल सहभोज का आयोजन किया गया।0
0
Report
Advertisement
