बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
Siyana, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में बुधवार रात बदमाशों पर पुलिस कहर बनकर टूटी। एक ही रात में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अरनिया में आरोपी शहज़ाद के पैर में गोली लग गई है, पुलिस ने शहज़ाद का साथी तरीक़त को भी गिरफ्तार किया है. अरनिया से मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपियों के एक अन्य साथी नौशाद से खुर्जा देहात में मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी नौशाद भी पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है. घायल नौशाद पर 32 और शहजाद पर 18 मुकदमे दर्ज है. इनके पास से चोरी की मोटर, ऑटो, मोटरसाइकिल, तमंचा जिंदा व खोखा कारतूस बरामद की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
