icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow10 Oct 2024, 04:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हमीरपुर GST छापे में गुटखा कारोबारी अमित कुमार के करोड़ों GST चोरी का आरोप

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- करोड़ो की टैक्स चोरी के शक में लखनऊ GST का छापा, लखनऊ से 5 गाड़ियों से पहुंचे GST के अधिकारियों ने गुटखा कारोबारी के यहां की छापेमारी, किस्मत गुटखा के मालिक अमित कुमार पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप, बीते कई सालों से तम्बाकू मिश्रित गुटखे का कारोबार कर रहा है कारोबारी, टैक्स से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही लखनऊ से आई जीएसटी की टीम, जीएसटी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही गुटखा कारोबारी फरार, अंदर से शटर बंद कर टैक्स से सम्बंधित रिकॉर्डों की जांच कर रही लखनऊ GST की टीम, मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला ।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रताड़ना के आरोप जाँच की मांग की

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर कांग्रेस पार्टी का एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन, कांग्रेस पार्षदों को प्रताड़ित करने और भाजपा के पक्ष में दबाव बनाने का लगाया आरोप, एसपी के नाम सौपा ज्ञापन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डूंगरपुर की ओर से एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया गया | इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों पर पुलिस तथा प्रशासन द्वारा दबाव बनाने एवं प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है | वही एसपी के नाम ज्ञापन सौपकर जांच करवाने की मांग की है | पीसीसी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ शंकर यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया | इस मौके पर डॉ शंकर यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पुलिस और स्थानीय प्रशासन का उपयोग कर कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है ताकि वे भाजपा के खेमे में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक निर्वाचित प्रतिनिधि को अपनी स्वतंत्र इच्छा और संवैधानिक अधिकारों के अनुसार कार्य करने का पूर्ण अधिकार है। पुलिस या प्रशासनिक अनुचित कार्रवाई, धमकी और दबाव के जरिए जनप्रतिनिधियों को प्रभावित करना लोकतांत्रिक मूल्यों का सीधा उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी ने एसपी के नाम ज्ञापन सौपकर इस प्रकार की प्रताड़ना और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है |
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ दुर्ग के लिए एकतरफा यातायात योजना: शनिवार-रविवार प्रयोगात्मक तौर पर लागू

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की पहल की है। अधिकारियों ने दुर्ग पर संयुक्त निरीक्षण कर जाम से बचाव के लिए व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। इसी क्रम में सतबीस देवरी मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों के लिए एकतरफा यातायात व्यवस्था शुरू की गई है। अब दुर्ग से नीचे आने वाले वाहनों को सतबीस देवरी के पास वाली सड़क से डायवर्ट कर रामपोल की ओर से नीचे उतारा जाएगा। यह व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर शनिवार और रविवार को लागू रहेगी। परिणामों और आमजन की सुविधा का आकलन करने के बाद इसे नियमित करने पर निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र से जहरीला कोबरा सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल में छोड़ दिया गया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में एक खतरनाक जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग) निकलने से हड़कंप मच गया...यह कोबरा सांप काफी बड़ा और खतरनाक था...सांप फुंककार मार रहा था...परिसर में मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसकी तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर अशरफुल शेख को दी गई...सूचना मिलते ही अशरफुल शेख तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी सूझ-बूझ व सावधानी से इस खतरनाक कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया...रेस्क्यू के बाद उन्होंने कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया...जिससे कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली...इस दौरान अशरफुल शेख ने कहा कि सांप पर्यावरण के संतुलन और किसानों के मित्र हैं...जब भी घर, संस्थान या आसपास कोई सांप दिखे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं...तुरंत किसी विशेषज्ञ को सूचित करें...बेजुबानों की रक्षा करना हम सभी का मानवीय फर्ज है...
0
0
Report

खूँटी जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स वर्षों से बंद, ठेकेदारों के कारण निष्क्रिय

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - वर्षों से जिला परिषद की योजना का निर्माण होकर पड़ा पर नहीं मिला आज तक किसी को लाभ । एंकर - खूँटी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला परिषद् की योजना तो बना दी जाती है पर उसका लाभ जनता को मिले इसपर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं समझी जाती है। जिसके का लोग उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। और योजना उद्देश्य विहीन हो जाता है। लेकिन हां, इसका लाभ उन्हें अवश्य मिल जाता है जो ठीकेदार होते हैं और फिर गुणवत्ता का ख्याल न रखकर मुंह बंद कर लिया जाता है। इन्हीं में से एक जिला परिषद् द्वारा निर्मित कर्रा प्रखंड अंतर्गत जम्हार बाजार के समीप जिला परिषद से कुल पंद्रह दुकानें बनी है । लेकिन वर्षों से बंद पड़ा है दुकान का शटर पर ताला लटका हुआ है और सामने झाड़ियाँ केवल उसे छेंकने का काम करती है जहाँ लोग शराबखोरी और अड्डेबाजी करते हैं। यहahi मात्र नहीं बल्कि इसी प्रकार से कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशाम्बी में भी लगभग साठ दुकानों से मार्केट बनाने केक्षनाम पर ठीकेदारी दुई और आजतक एक भी दुकानें नहीं खुली। सथानी लोग बतलाते हैं कि ایسا जगह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है जहां पूंजी लगाकर कोई फायदा नहीं। वहाँ कोई जाता नहीं है। ऐसे में दुकान का सामानों की बिक्री कैसे होगी । वहीं अब इस मार्केट काम्प्लेक्स में दरारें तक दिखाई देने लगी है। जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया बतलाते हैं कि टेंडर तो होता है पर कोई इसे लेता ही नहीं है। इसलिए ही मार्केट काम्प्लेक्स ऐसे ही पड़े हुआ है। इधर , मुरहू प्रखंड के माकी मुण्डा मार्केट काम्प्लेक्स का भी यही हाल है। जहां 42 दुकानों से मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है। लेकिन सभी में ताला लटका रहता है। जिसे दो चार लोग गोदाम के रुप में उपयोग कर रहे हैं पर , ज्यादातर दुकानें ऐसे ही बेकार पड़ा है। जहां ग्रामीणों और जनपद प्रतिनिधियों ने मार्केट कंपलेक्स खुलवाने की बात कर रहे हैं वही जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने कहा कि हमारा काम ऑप्शन करना था जो हो गया है अब उसमें देखेंगे कि कैसे दुकान खुल पाएगा। हालांकि बता दें कि विगत 500 वर्षों से अधिक समय हो गया । लेकिन अभी तक मुरहू प्रखंड और कर्रा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों में जिला परिषद द्वारा बने मार्केट कंपलेक्स का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण ना तो बाजार का बढ़ोतरी हो रहा है और ना ही अभी तक लोगों उक्त दुकान कमरों के द्वारा किसी को रोजगार मिल पाया है। बाईट - ग्रामीण, कर्रा । बाईट - नेलानी देमता, जिला परिषद् सदस्य मुरहू । बाईट - मसीह गुड़िया, अध्यक्ष, जिला परिषद् खूँटी।
0
0
Report

ग्वालियर सड़क गुणवत्ता मामले में हाई कोर्ट ने नगर निगम से शपथपत्र जवाब मांगा

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सड़कों की गुणवत्ता को लेकर हाई कोर्ट के निर्देश पर चल रही जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच आयोग की हाइकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में सामने आया है कि बेटी बचाओ मार्ग से लिए गए सड़क के सैंपल गुणवत्ता के मानकों पर खरे नहीं उतरे। इतना ही नहीं, सड़कों की डीपीआर में लगाई गई पीडब्ल्यूडी की कुछ लैब रिपोर्ट भी जांच के घेरे में आ गई हैं। संबंधित लैब प्रभारी ने शपथपत्र देकर इन रिपोर्टों को तैयार करने से ही इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मामले में नगर निगम आयुक्त के शपथपत्र पर हाई कोर्ट में जवाब दाखिल होना है। ग्वालियर की सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए हाई कोर्ट के आदेश पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। बीती 19 अगस्त को हाई कोर्ट के निर्देश पर तीन सड़कों से सैंपल लिए गए थे। इनमें श्मशान से गुड़ा तिराहा, कस्तूरबा चौक से गुड़ा-गुड़ी का नाका और गुड़ा-गुड़ी का नाका से बेटी बचाओ चौराहा होते हुए हनुमान टॉकीज तक जाने वाली सड़क शामिल थी। जांच आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सड़कों से लिए गए सैंपल गुणवत्ता के मानकों पर विफल पाए गए हैं। खास तौर पर बेटी बचाओ मार्ग की जांच में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए हैं। मामले यहीं नहीं रुके; जांच आयोग को दो सड़कों की डीपीआर में पीडब्ल्यूडी की जोनल रिसर्च लैब के नाम से कुछ रिपोर्ट मिलीं। इन रिपोर्टों की तुलना लैब के मूल वर्षवार रजिस्टर से की गई, तो रिपोर्ट में दर्ज क्रमांक मूल रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए। इसके बाद लैब प्रभारी ने 29 अगस्त को शपथपत्र देकर कहा कि संबंधित रिपोर्ट उनकी लैब ने न तो तैयार की हैं, न जारी की हैं और न ही प्रमाणित की हैं। इन रिपोर्टों को लैब के मूल रिकॉर्ड का हिस्सा भी नहीं बताया गया है, यानी सवाल अब सिर्फ सड़क की गुणवत्ता का नहीं, बल्कि डीपीआर में लगाई गई लैब रिपोर्ट की विश्वसनीयता का भी है। एक सड़क की पुरानी डीपीआर से संबंधित माप पुस्तिका भी उपलब्ध नहीं मिली। नगर निगम ने इस मामले में तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, संबंधित ठेकेदार को गारंटी अवधि के दौरान सड़क की मरम्मत कराने के लिए नोटिस दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हाई कोर्ट ने अब नगर निगम आयुक्त के शपथपत्र पर जवाब मांगा है और निगम को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। ग्वालियर की सड़कों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। अब जांच आयोग की रिपोर्ट में सामने आए इन तथ्यों के बाद जिम्मेदार विभागों और निर्माण एजेशियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आज भी हाई कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है जहाँ कुलदीप नर्सरी से फूलबाग चौराहा तक की सड़क के लिए गए नमूनों की रिपोर्ट पर सुनवाई होगी।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में स्वच्छता पखवाड़ा: गिरिराज सिंह ने सफाई कर्मियों को किया सम्मान

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में सेवा संकल्प स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों का अनोखे अंदाज में सम्मान किया गया। अंबेडकार चौक पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सफाई कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर सड़क की सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के अंबेडकर चौक की हैं, जहां सेवा संकल्प स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों का सम्मान किया। गिरिराज सिंह ने एक सफाई कर्मी पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उनके योगदान को नमन किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने खुद झाड़ू उठाई और सड़क पर सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाई कर्मियों का काम नहीं है, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी।कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त सोमेश माथुर, महापौर पिंकी देवी समेत नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया। केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद सफाई कर्मियों में भी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने शहर की स्वच्छता के लिए और अधिक मेहनत करने की बात कही।फिलहाल, सेवा संकल्प स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बाइट — केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
0
0
Report

पटना कोर्ट को बम धमकी: तलाशी जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Patna, Bihar:पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पटना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करायादिया गया है और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। धमकी की सूचना के बाद कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और अन्य लोगों में चिंता का माहौल है। अधिवक्ता अंशुमान ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट को बार-बार इस तरह की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे परिसर की बारीकी से जांच कर रही हैं। हर संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। तलाशी पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top