icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से जीवन प्रभावित

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, घरों में 3 फीट तक पानी । छतों पर रहने को मजबूर लोग, सरकारी कर्मी भी पलायन को मजबूर, पूर्व राजद विधायक ने सरकार पर साधा निशाना । समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि पिछले कुछ घंटों में नदी का जलस्तर करीब 10 सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी अब लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच चुका है। कहीं दो से तीन फीट पानी है तो कहीं सड़कें पूरी तरह डूब चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं, जबकि कुछ लोग अपना घर और सामान बचाने के लिए छतों पर रहने को मजबूर हैं। मोहनपुर प्रखंड की डुमरी दक्षिणी पंचायत में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी घुसा हुआ है। घर में रखा सामान पानी में डूब रहा है, ऐसे में लोग जरूरी सामान समेटकर ऊंची जगहों की ओर जा रहे हैं। जिन लोगों ने घर नहीं छोड़ाया है, उनके लिए नाव ही जिंदगी का सहारा बनी हुई है। बाढ़ ने सिर्फ आम लोगों की मुश्किलें नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि सरकारी व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी प्रभावित किया है। डुमरी दक्षिणी पंचायत की बाढ़ प्रभावित आंगनबाड़ी सेविका भी पानी बढ़ने के बाद अपना घर छोड़कर मायके चली गई हैं। ऐसे में सवाल है कि जब सरकारी कर्मी ही बाढ़ से बचने के लिए पलायन को मजबूर हैं, तो गांव के बच्चों और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच कैसे होगी?सबसे बड़ी समस्या सिर्फ घर में घुसा पानी नहीं, बल्कि पीने के साफ पानी और आवागमन की भी है। गांव के चारों तरफ पानी है और कई जगहों पर नाव ही आने-जाने का एकमात्र साधन बची है। ग्रामीणों का आरोप है कि नावों का निबंधन तो कराया गया है, लेकिन जरूरत के मुताबिक नाव उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना हो या घर के लिए जरूरी सामान लाना हो, हर काम मुश्किल हो गया है।बाढ़ के बीच राहत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे राजद के पूर्व विधायक एज्या यादव का दावा है कि उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की है और कई परिवारों को अब तक सरकारी सहायता नहीं मिली है। उनके मुताबिक राजद कार्यकर्ताओं की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है। पूर्व विधायक ने सरकार पर आपदा कोष को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चुनाव के दौरान पैसे बांटने के कारण सरकार के पास आपदा राहत के लिए पर्याप्त राशि नहीं बची है। वही बाढ़ प्रभावित इलाकों से मौके का जायजा लिया जी मीडिया संवाददाता मंटून कुमार रॉय ने....
0
0
Report
Advertisement

निहालगंज में शांतिपूर्ण मतदान के लिए फ्लैग मार्च, पुलिस कड़ी गश्त से तैयार

Dholpur, Rajasthan:एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में निहालगंज थाना पुलिस की भयमुक्त मतदान को लेकर कदम धौलपुर/ निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस जवानों ने मुख्य बाजारों, वार्डों, संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने आमजन से संवाद कर उन्हें बिना किसी डर के मतदान करने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब, नकदी के प्रवाह और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की जा रही है। क्विक रिस्पॉन्स टीम और अतिरिक्त बल भी तैनात रहेगा। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने या चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

महाकाल मंदिर: आरती के दौरान पुजारी चक्कर खाकर गिरा, हालत स्थिर

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की राजसी सवारी महाकाल मन्दिर लौटने के बाद भगवान की आरती के दौरान पुजारी चक्कर खाकर गिरा, आशीष पुजारी कर रहे थे मन्दिर के सभा मंडप में पूजन आरती, जब आशीष पुजारी ने आरती के लिए घण्टी व दीपक हाथ मे लिया और आरती शुरू की तो अचानक चक्कर आ गया और जमीन पर गिर गए, इस दौरान पास में खड़े अन्य पंडितों ने घण्टी व दीपक अपने हाथ मे लिया, वहीं अन्य पुजारी व सहयोगियों ने आशीष पुजारी को गोद मे उठाया व मन्दिर के चिकित्सा कक्ष में ले गए, तत्काल मन्दिर में मौजूद स्वास्थ्य टीम ने जांच की, जाँच में ब्लड प्रेशर व शुगर नार्मल आई, बताया जा रहा है कि सवारी मार्ग में करीब 15 किलोमीटर पैदल चलने के कारण आए चक्कर, मेडिकल जांच के बाद पूरी तरह स्वस्थ पाए गए आशीष पुजारी, स्थिति ठीक होने के कारण आराम के लिए घर पर ले जाया गया
0
0
Report

साक्षरता से बदलेगा देश का भविष्य, बेटियों की शिक्षा मजबूत

Betul, Madhya Pradesh:आज भी हमारे आसपास ऐसे कई लोग हैं जो किसी कारणवश पढ़ना-लिखना नहीं सीख पाए। ऐसे लोग रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में भी दूसरों पर निर्भर रहते हैं। इसलिए साक्षरता केवल शिक्षा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी है। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझता है, रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त करता है और अपने परिवार व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर बात लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा की करें, तो निश्चित रूप से समाज की सोच पहले की तुलना में बदली है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। हालांकि, अभी भी कुछ क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा को हर घर तक पहुँचाने की आवश्यकता है। यही कारण है कि साक्षरता केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जागरूक, सक्षम और विकसित समाज की मजबूत नींव है। शिक्षा का प्रकाश जितना अधिक फैलेगा, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top