icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow23 Aug 2024, 07:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अटरू की नयी चेयरपर्सन निशा नेनिवाल ने पदभार लेते ही भ्रष्टाचार मुक्त वादा किया

Baran, Rajasthan:वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशा नेनिवाल ने संभाला नगरपालिका चेयरमैन का पदभार बारां के अटरू में नगरपालिका की नव निर्वाचित चेयरमैन निशा नेनिवाल ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल ध्वनि के बीच पदभार ग्रहण किया। पदभार से पूर्व नगरपालिका परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरतेंद्र सिसोदिया ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के सानिध्य में पूजा हुई। पंडित महेंद्र औदीच्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। इससे पूर्व परिसर में गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव कर स्थान को पवित्र किया गया, इसके बाद महाआरती हुई। पूजा में चेयरमैन निशा नेनिवाल, वाइस चेयरमैन मनोज सुमन, नेता प्रतिपक्ष कृष्ण मुरारी दिलावर और नगर अध्यक्ष दिनेश नेनिवाल सहित पार्षद शामिल रहे। पदभार समारोह में वाइस चेयरमैन मनोज सुमन ने नगरपालिका को दलालों से मुक्त रखने की बात कही। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश नेनिवाल ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार किया जाएगा और किसी भी तरह की लूट-खसोट बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि अटरू के 20 हजार मतदाताओं ने जिस विश्वास से चुना है, उस पर खरा उतरना है। उन्होंने अटरू में स्टेडियम, बुद्धसागर तालाब, गायत्री नगर स्कूल मैदान और पार्वती बांध पर पिकनिक स्पॉट विकसित करने का सपना बताया। सभी ने ‘ग्रीन अटरू-क्लीन अटरू’ बनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

आरएसपुरा जुवेनाइल होम फरार आरोपी गिरफ्तार, करणजीत सिंह दिल्ली से पकड़ा गया

Jammu, आरएसपुरा Juvenile Observation Home Escape Case में बड़ा ब्रेकथ्रू जम्मू-कश्मीर पुलिस को आरएसपुरा Juvenile Observation Home से फरार हुए आरोपियों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू पुलिस की Special Operations Group यानी SOG ने मुख्य स्थानीय आरोपी करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करणजीत सिंह पर करीब 13 FIR दर्ज हैं और वह पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। दरअसल, 16 फरवरी 2026 को आरएसपुरा स्थित Juvenile Observation Home से तीन कैदी फरार हो गए थे। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय आरोपी करणजीत सिंह शामिल था। आरोप है कि फरारी के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई और फायरिंग की घटना भी हुई। इस मामले में आरएसपुरा पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 39/2026 दर्ज की गई थी। बाद में फरार हुए दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि करणजीत सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने SIT यानी Special Investigation Team का गठन भी किया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय करणजीत नाबालिग था, लेकिन अब उसकी उम्र 19 साल हो चुकी है और वह बालिग है। करणजीत सिंह को गातारू मर्डर केस समेत हत्या के प्रयास, मारपीट, दंगा, आपराधिक धमकी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में आरोपी बताया गया है। SOG ने इसी ऑपरेशन के दौरान उसके दो कथित सहयोगियों को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इनमें अर्निया निवासी नरेश कुमार उर्फ मेजर और बिश्नाह के माखनपुर निवासी राहुल कुमार उर्फ सुंडी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, नरेश पर हिंसक मारपीट, दंगा और अवैध हथियार रखने से जुड़े मामले हैं, जबकि राहुल पर जेल परिसर में कथित तौर पर नशीले पदार्थ पहुंचाने से जुड़े मामले में NDPS Act और Prisons Act के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। SOG और जम्मू पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं。
0
0
Report
Advertisement

पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल, पंजाब में LeT की गतिविधियाँ उजागर

Jammu, पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल, पंजाब में LeT की कथित खुलेआम गतिविधियों का वीडियो सामने आया पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठाए जा रहे हैं। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सुरक्षा अभियानों, चेकपोस्ट और सख्त कार्रवाई का सामना करने वाले आम लोगों के बीच असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, पंजाब में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा यानी LeT के सदस्यों के कथित तौर पर खुलेआम गतिविधियां करने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में संगठन से जुड़े लोग सामूहिक नमाज के दौरान ऑटोमैटिक हथियारों के साथ दिखाई दिए। लश्कर-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के तौर पर सूचीबद्ध किया हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठाया जा रहा है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मानदंड अलग-अलग इलाकों और समूहों के लिए अलग क्यों दिखाई देते हैं। आलोचकों का आरोप है कि जहां पश्तून और बलूच आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा अभियानों और चेकपोस्ट का दबाव है, वहीं पंजाब में कुछ प्रतिबंधित आतंकी नेटवर्क को अपेक्षाकृत अधिक जगह मिलने के आरोप लगते रहे हैं।
0
0
Report

BJP NC भिड़ंत: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी को लेकर विवाद

Chaka, महाराजा हरि सिंह और शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला को लेकर छुट्टी पर विवाद छिड़ने के बाद BJP और NC आमने-सामने हैं। विधानसभा में NC का सामना करते हुए और NC के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, BJP की जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने कहा कि महाराजा हरि सिंह और शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार, BJP ने आज महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन मनाया और राज्य में उनकी भूमिका, योगदान और कद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने ही जम्मू-कश्मीर को औपचारिक रूप से भारत संघ में मिलाने में बहुत बड़ी और ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर चाकूबाजी, टोलकर्मी ने गंवाई जान

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) गोगामेड़ी टोल प्लाजा पर गलत लाइन में प्रवेश रोकने पर तीन बाइक सवारों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने चाकू से टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। चाकू लगने से एक टोलकर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। गोगामेड़ी पुलिस के अनुसार गोगामेड़ी टोल प्लाजा के मैनेजर राधेश्याम मीणा ने बताया कि बुधवार अल सुबह तीन बजे गोगामेड़ी की तरफ से तीन मोटरसाइकिल सवार आए और गलत लाइन में प्रवेश कराने लगे। टोलकर्मी ने उन्हें रोककर समझाने का प्रयास किया तो विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर टोलकर्मी कारूलाल नागर के पेट में वार कर दिया। वहीं धर्मवीर के पीठ पर भी चाकू से वार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों में से एक के पास तलवार भी थी, जिसे उसने लहराया। हमले के बाद तीनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल कारूलाल नागर निवासी बोरखेड़ी, झालावाड़ को पहले गोगामेड़ी ले जाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा भादरा रेफर किया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोगामेड़ी थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की है। मिली जानकारी अनुसार हमलावरों के मोटरसाइकॉल पर सोनीपत पुलिस का लोगो लगा था। हरियाणा के नम्बर की मोटरसाइकिल को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक कारूलाल नागर का शव राजकीय उच्च राज्य के सामने भादरा में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है परिजनों के पहुंचने पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

नागौर: एसीबी ने कोतवाली के ASI चैनाराम 10 हजार रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

Nagaur, Rajasthan:नागौर एसीबी की टीम ने नागौर की कोतवाली थाने के एएसआई को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया । नागौर की एसीबी एडिशन एसपी कल्पना सोलंकी के नेतृत्व में कारवाई करते हुए एएसआई चैनाराम को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सोलंकी ने बताया कि आरोपी परिवादी से उनके परिजन की पुलिस कस्टडी में रिमांड नहीं लेने की बात पर 40 हजार रुपए की डिमांड की थी । इसके बाद 15 हजार रूपए में बात फाइनल हुई । वहीं आज नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी परिवादी द्वारा 10 हजार रुपए चाय की दुकान पर रखवाये । जिसको लेकर नागौर एसीबी की टीम ने आरोपी कोतवाली थाने के एएसआई चैनाराम को गिरफ्तार किया है । वहीं फिल्हाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
0
0
Report
Advertisement

भभुआ के दुर्गा मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी, क्षेत्र में आक्रोश

Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के वार्ड 24 में मंदिर का ताला तोड़कर 10 से 15 लाख मूल्य के जेवर ले उड़े बेखौफ चोर। इसके बाद शातिर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए माता दुर्गा के सोने के हार, नथिया, कान का मंटिका, बाली और मुकुट समेत करीब 5 कीमती सामान चोरी कर लिए। चोरी गए आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 10 से 15 लाख रुपये आंका जा रहा है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ गई है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं। स्थानीय निवासियों और पार्षद ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अन्यथा क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।
0
0
Report

कलेक्टर गेट के बाहर किसान धरना: लिखित आश्वासन नहीं, चूल्हे पर दाल-बाटी बनती रही

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर किसानों का आंदोलन देर शाम तक जारी रहा। कलेक्टोरेट के मुख्य गेट के बाहर किसान धरने पर बैठे रहे और वहीं सड़क पर कंडे-लकड़ी जलाकर दाल-बाटी बनाई गई। यानी किसान सिर्फ नारेबाजी और धरने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कलेक्टोरेट के बाहर ही भोजन बनाने का इंतजाम कर लिया। किसानों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे धरना खत्म नहीं करेंगे。 फसल बीमा, स्थानीय कलेक्टर को हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान संघ ने प्रदर्शन किया। कृषि उपज मंडी से बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे और जमकर नारेबाज़ी की। इसके बाद किसान मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सुरक्षा के लिए मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग की। वहीं किसानों को समझाइश देने एडीएम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं ने अधिकारियों से वन-टू-वन जवाब मांगा। इस दौरान एडीएम और किसान नेताओं के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। किसान सिर्फ मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दे। बात नहीं बनी तो देर शाम तक धरना जारी रहा। कलेक्टोरेट के गेट के बाहर चूल्हा जला, दाल-बाटी बनाई और किसान वहीं भोजन करते नजर आए।आंदोलन के बीच सड़क पर बना ये चूल्हा किसानों के लंबे धरने की तस्वीर पेश कर रहा था। देर शाम किसान नारेबाज़ी करते हुए मुख्य गेट की ओर बढ़े और बैरिकेड हटाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली।
0
0
Report
Advertisement

आबकारी विभाग ने पाली जिले में 8 अभियोग दर्ज कर शराब जब्त की

Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर।आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष अभियान।पाली जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा औरAEO शिव कुमार चौधरी के सुपरविजन में की गई कार्रवाई।प्रहराधिकारी रिडमल सिंह राठौड़ औरअ Abकारी निरीक्षक सम्पतराज सैन ने 2 अभियोग दर्ज किए।इस दौरान विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई।आबकारी थाना बाली, सुमेरपुर और सोजत में एक-एक अभियोग दर्ज।आबकारी निरीक्षक सोजत व सुमेरपुर ने भी एक-एक अभियाेग दर्ज किए।शराब दुकानों के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर अभियोग दर्ज।जिले में आज विभिन्न दलों द्वारा कुल 8 अभियोग दर्ज किए गए
0
0
Report

90 फुट गहरे सूखे कुएं से चार लोगों का रेस्क्यू, हालत गंभीर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।बचाने उतरे तो खुद फंसे, 90 फीट नीचे जिंदगी की जंग। 90 फीट गहरे सूखे कुएं में फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू। कूकस में एक महिला और पुरुष गिरे थे कुएं में। दोनों को बचाने उतरे 2 लोग भी कुएं में फंसे। चार लोगों के फंसने की सूचना पर दौड़ी सिविल डिफेंस की टीम। कच्चा कुआं होने से रेस्क्यू बना बेहद चुनौतीपूर्ण। दीवारें धंसने के खतरे के बीच चला बचाव अभियान। क्रेन की मदद से चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू किए गए महिला-पुरुष की हालत गंभीर। दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य दो लोगों को नहीं आई कोई गंभीर चोट। सिविल डिफेंस की DQRT टीम ने संभाला मोर्चा। उप नियंत्रक अमित शर्मा के नेतृत्व में चला रेस्क्यू ऑपरेशन। आसिफ खान, साकिब, निक्की, अफजल, युवराज और लक्ष्मण सिंह सहित टीम रही ऑपरेशन में। ADM साउथ युगांतर शर्मा के मार्गदर्शन में चला बचाव अभियान。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top