203403
बरहाना गांव की बंद गौशाला के चलते छुट्टा पशुओं का उत्पात, किसानों और राहगीरों में रोष
Bugrasi, Uttar Pradesh:तहसील स्याना क्षेत्र के गांव बरहाना की गौशाला पिछले ढाई साल से बंद पड़ी है, जिसके कारण छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और कुछ मामलों में हमला भी कर रहे हैं। इसके अलावा, ये पशु सड़कों पर घूमकर राहगीरों पर भी हमले कर रहे हैं, जिससे लोगों में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने बंद पड़ी गौशाला में छुट्टा पशुओं को रखने की मांग की है। एसडीएम देवेंद्र पाल सिंह ने मामले की जानकारी लेने और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कबीरधाम: जंगल में 24 घंटे बाढ़ में फंसी रही कार, झलमला पुलिस ने 3 यात्रियों को सुरक्षित निकाला
Rahangi, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में भारी बारिश के बीच मंडला से रायपुर जा रहे तीन यात्री भोरमदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में बाढ़ के पानी में फंस गए। बांधा और कुकुरगुड़ा नाला उफान पर आने से उनकी कार झलमला जंगल के बीच करीब 24 घंटे फंसी रही। यात्रियों की सूचना पर झलमला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर मोर्चा संभाला। पुलिस टीम ने 26 सितंबर की सुबह वाहन सहित शिक्षिका रिचा झा, सुयश झा और संदीप शुक्ला को सकुशल बाहर निकाल लिया। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद यात्री अपने गंतव्य मंडला रवाना हो गए।0
0
Report
लखनऊ के चना गांव में बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, तीन दबे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ रहीमाबाद के चैना गांव में अत्यधिक बारिश से बड़ा हादसा बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिरी दीवार गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए हादसे में सुरेश, उनकी बेटी सलोनी और बेटा रजनीश दबे सुरेश की उम्र करीब 50 वर्ष, सलोनी 20 और रजनीश 24 वर्ष घटना आज 26 सितंबर को तड़के करीब 1:10 बजे हुई सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को सकुशल बाहर निकाला तीनों को पुलिस के सरकारी साधनों से सीएचसी मलिहाबाद भेजा गया मलबे से बाहर निकालने के बाद तीनों का उपचार कराया गया पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की घटना के बाद मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था कायम रही0
0
Report
वाराणसी में भारी बारिश से जलभराव, प्रधानमंत्री के क्षेत्र में विकास दावे सवालों के घेरे
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'स्मार्ट सिटी' और विकास के तमाम बड़े दावों की पोल एक ही बारिश में खुलकर सामने आ गई है! वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर पानी इस कदर बरस रहा है, मानो यह कोई स्टेशन नहीं बल्कि झरना स्थल बन गया हो। चारों तरफ पानी भरा है, रास्ते डूबे हुए हैं, और आम यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार प्रशासन पूरी तरह नदारद है! सवाल यह है? कि जब देश के प्रधानमंत्री के खुद के संसदीय क्षेत्र की मुख्य व्यवस्थाओं का यह हाल है, तो बाकी देश में सरकार के दावों की क्या स्थिति होगी? करोड़ों-अरबों के विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि हर मानसून में वाराणसी को पानी-पानी क्यों होना पड़ता है? प्रचार नहीं, जनता को स्थायी और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए!0
0
Report
Advertisement
स्कॉच फाउंडेशन ने राजस्थान स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग के AMS को गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड दिया
Jaipur, Rajasthan:इंडिया हैबिटेट सेंटर के सिल्वर ऑक हॉल में आयोजित स्कॉच फाउंडेशन के 109वें सम्मिट में यह पुरस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री समीर कोचर द्वारा स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग के निदेशक अपूर्व जोशी तथा विभाग के प्रतिनिधियों ओम प्रकाश शर्मा, गौरव गुप्ता एवं सुनीता बराड़ को प्रदान किया गया। स्कॉच फाउंडेशन द्वारा गर्वनेंस एवं विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं को विभिन्न श्रेणियों में स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग द्वारा भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शी क्रियान्वयन एवं हितसाधक आउटकम को सुनिश्चित करने के लिए विकसित किए गए ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम को वर्ष 2021 से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से पंचायती राज, नगरीय निकाय, विश्वविद्यालयों, देवस्थान विभाग आदि से सम्बन्धित संस्थाओं की पारदर्शी ऑडिट का सिस्टम विकसित किया गया है। अंकेक्षण दलों के गठन अंकेक्षण प्लानिंग, एक्जीक्यूशन तथा अनुपालनाएं ऑनलाइन किए जाकर सरकारी सिस्टम को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार अधिक पारदर्शी बनाए जाने का प्रयास किया गया है। स्थानीय निधि संपरीक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार इन संस्थाओं द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में उजागर अनियमितताओं एवं त्रुटियों के निराकरण की दृष्टि से राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के मार्गदर्शन में किए गए इस नवाचार को सम्मानित किए जाने पर वित्त-विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राजस्थान सरकार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया एवं समस्त संबद्ध पक्षों को जनहित में किए गए इस प्रयास के लिए बधाई दी है। कार्यक्रम में सेंटर फॉर साइंस की अध्यक्ष एंड एनवायरमेंट की अध्यक्ष prख्यात पर्यावरणविद् श्रीमती सुनीता नारायण को उनके द्वारा पर्यावरण एवं संपोषणीय विकास से जुड़े कार्यों के लिए लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया, विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों एवं अन्य संस्थानों सहित उड़ीसा के प्रमुख शासन सचिव शिक्षा विभाग तथा छत्तीसगढ़ के प्रमुख शासन सचिव जनजातीय विभाग को उनके द्वारा किया गए विशिष्ट कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों में स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।0
0
Report
ECI meeting: SIR, ECINet and new election processes decided
Noida, Uttar Pradesh:चुनाव आयोग की बैठक के अहम फैसले SIR में नोटिस पाने वालों को बड़ी राहत — अनमैप्ड और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी वाले लोगों के घर BLO जाकर दस्तावेज जुटाएंगे और ECINet पर अपलोड करेंगे। ERO ऑफिस में बुलाने की जरूरत नहीं — ऐसे लोगों की सुनवाई सामान्यतः कार्यालय में नहीं होगी। जरूरत पड़ने पर ERO के निर्णय से ऑनलाइन सुनवाई होगी। परिवार का कोई वयस्क सदस्य दे सकेगा जवाब — मतदाता जरूरत पड़ने पर परिवार के किसी वयस्क सदस्य को अपनी ओर से सुनवाई में शामिल होने के लिए अधिकृत कर सकता है। गरीब, बेघर और नाइट शेल्टर में रहने वालों के लिए विशेष कैंप — DEO पर्याप्त हेल्प डेस्क और विशेष कैंप लगाएंगे। ECINet की स्वतंत्र समीक्षा होगी — वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी ECINet की समीक्षा करेगी, इसमें IIT/IIIT का स्वतंत्र विशेषज्ञ भी शामिल होगा। दिल्ली में दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ी — फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026, जबकि निस्तारण की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 की गई। महाराष्ट्र में भी समयसीमा बढ़ी — दावे-आपत्तियां 12 अक्टूबर तक और उनके निस्तारण की समयसीमा 10 नवंबर 2026 तक। SIR के बाद छूटे नामों को जोड़ने का मौका — 20 राज्यों/UTs में SIR पूरा हो चुका है। छूटे मतदाता और नए/पहली बार वोटर Continuous Updation के तहत नाम जुड़वा सकते हैं। गोवा के 97 छूटे वोटरों पर कार्रवाई — 81 लोगों ने पहले ही Form-6 भर दिया है; BLO घर-घर जाकर बाकी मतदाताओं से भी फॉर्म भरवाएंगे। ECI ने SIR को लेकर फिर कहा—फैसले सर्वसम्मति से हुए — आयोग के मुताबिक 24 जून 2025 का SIR आदेश और बाद की समय-सारिणी आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से जारी हुई थी। कैबिनेट सचिव को भेजे पत्र पर सफाई — ECI ने कहा कि पत्र किसी नीति या IT डिवीजन से जुड़ा नहीं था, बल्कि ECI में प्रतिनियुक्त एक अधिकारी के कामकाज से संबंधित था। आयोग की बैठकों में नई प्रक्रिया — हर बैठक का एजेंडा पहले से सर्कुलेट होगा और बैठक की कार्यवाही के मिनट्स जारी किए जाएंगे। विदेश यात्राओं के लिए आयोग की मंजूरी जरूरी — अधिकारियों की foreign यात्राओं पर Commission की approval ली जाएगी। IT से जुड़े नए पोर्टल/मॉड्यूल पहले कमेटी में जाएंगे — नए IT initiatives को Commission के सामने रखने से पहले Committee of Officers में चर्चा होगी। बैठक 26 सितंबर को दोपहर 3 बजे हुई — प्रेस नोट को पूर्ण आयोग की मंजूरी प्राप्त है; बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार और Election Commissioners एस.एस. संधू व विवेक जोशी मौजूद थे。0
0
Report
झुंझुनूं: पेयजल संकट पर आयोग ने 72 घंटे में सुधार का आदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पाणी का बिल पूरा, फिर भी नलों में बूंद नहीं! उपभोक्ता आयोग का एक और बड़ा आदेश एलएंडटी के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट मैनेजर को अल्टीमेटम 72 घंटे के अंदर—अंदर व्यवस्था सुधारने के निर्देश झुंझुनूं शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए अधिकृत है कंपनी 30 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर देनी होगी पालना रिपोर्ट पालना रिपोर्ट नहीं दी तो जारी होगा गिरफ्तारी वारंट आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील व सदस्य ने दिया आदेश सर्दियों की दस्तक के साथ जहां गर्मी से राहत मिलने लगी है, वहीं झुंझुनूं शहर के कई उपभोक्ताओं के लिए पेयजल संकट अभी भी परेशानी का सबब बना हुआ है। पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने झुंझुनूं शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के लिए अधिकृत एलएंडटी कंपनी के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट मैनेजर को 72 घंटे के भीतर शहरवासियों को सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश की पालना सुनिश्चित करने के बाद इसकी पालना रिपोर्ट 30 सितंबर को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत करनी होगी। पेयजल संकट का यह मामला झुंझनूं शहर के लिए नया नहीं है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पूर्व में भी शहरवासियों की ओर से पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं आयोग के समक्ष रखी जा चुकी हैं। उस समय तत्कालीन सहायक अभियंता पुनित सैनी ने गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए सद्भावपूर्ण तरीके से उनका समाधान करवाया था। समस्याओं के समाधान के बाद आयोग ने भी उन प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण किया था। इसके बावजूद शहर में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का सिलसिला पूरी तरह थमा नहीं है। वर्तमान मामले में भी उपभोक्ताओं ने आयोग के समक्ष पेयजल उपलब्ध नहीं होने की समस्या रखी, जिसके बाद आयोग ने संबंधित वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के जिम्मेदार अधिकारी को तलब किया है। मामले में सबसे अहम पहलू यह है कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं पहले भी सामने आती रही हैं और संबंधित परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में भी रही हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं से पेयजल राशि के बिल लगातार लिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि नियमित रूप से राशि लिए जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आयोग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पेयजल आपूर्ति में कमी को ’’सेवा में दोष’’ के रूप में लिया और वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को संभाल रही एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को आवश्यक कार्रवाई के लिए तलब किया है। आयोग ने संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया है कि वह 72 घंटे के भीतर शहरवासियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके बाद की गई कार्रवाई की विस्तृत पालना रिपोर्ट आयोग के समक्ष निर्धारित तिथि पर प्रस्तुत करनी होगी। आयोग के निर्देश के बाद अब संबंधित वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली और शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर निगाह रहेगी। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आदेश के बाद लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। आयोग ने आदेश की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए यह भी कहा है कि यदि संबंधित वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट मैनेजर निर्धारित समय पर आयोग के आदेश की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। इस आदेश के बाद शहरवासियों की नजर अब 30 सितंबर को होने वाली सुनवाई पर रहेगी। उस दिन संबंधित अधिकारी को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पेयजल व्यवस्था में किए गए सुधार और आदेश की पालना की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।0
0
Report
Advertisement
कपासोन के खिलाड़ियों ने अंडर-17 क्रिकेट से जिला खिताब जीता, बॉक्सिंग में नौ पदक
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन जिले के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-17 क्रिकेट में मॉडल स्कूल कपासन की टीम ने केपीएस आकोला को हराकर जिला स्तरीय खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-14 बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर चैंपियनशिप हासिल की। उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों का नगर पालिका के बाहर माला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के कुल 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य पूरन मल जाट ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
पूजा आरती के बाद विसर्जन के निकली श्री गणेश की प्रतिमाएं जगह-जगह लगे जयकारे
Shankarpur, Uttar Pradesh:जनपद बहराइच के बाबागंज नवाबगंज आदि कस्बे में स्थापित श्री गणेश प्रतिभाओं को पूजा आरती के बाद विसर्जन के लिए निकल गया जगह-जगह जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा आरती की0
0
Report
नीमकाथाना में महेश मेगोतिया के स्वागत ने वार्ड 3 में दिखा एकजुटता
Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर पालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया का भव्य स्वागत एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद महेश मेगोतिया का वार्ड नंबर 3 में मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष जेपी यादव और पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान का भी वार्डवासियों ने साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। नगरपालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड नंबर 3 उनके परिवार की तरह है। वार्ड के लोगों के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासी बेझिझक उनके पास आएं और अपनी समस्याएं बताएं। लोगों के हर काम में आगे रहकर सहयोग करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगरपालिका उपाध्यक्ष जेपी यादव ने भी वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड के लोगों ने उन्हें जो मान-सम्मान और स्नेह दिया है, उसके लिए वे हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के साथ उनका जुड़ाव आगे भी बना रहेगा और क्षेत्र के विकास व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान ने कहा कि भले ही वे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, लेकिन वार्डवासियों के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। वार्ड के विकास और लोगों के हित में जो भी संभव होगा, वह कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर कचहरी चौक पर ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन, कांग्रेस ने देशद्रोह मुकदमे की मांग
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर के कचहरी चौंक पर कॉंग्रेस पार्टी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कॉंग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने ज्ञानेश कुमार का कोर्ट पेंट टाई से पुतला बनाकर कचहरी चौंक पहुँचे जहां उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की गई साथ ही साथ कॉंग्रेस नेता अजीत शर्मा ने उनपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। भागलपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को तार तार करने का काम किया है राष्ट्रपति महोदय से मांग है कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर करवाकर करी कार्यवाही करते हुए उनको पद से बर्खास्त करे। इसके साथ ही बिहार, बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव रद्द कर एक बार फिर वहां चुनाव करवाया जाए और इस बार चुनाव वैलेट पेपर से करवाया जाए। वहीं अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कहा कि जिस तरह ज्ञानेश कुमार कालाकोट पहनते हैं उसी तरह उन्होंने काले कारनामे किए।0
0
Report
नारायणी नदी में उफान से बढ़ी चिंता, वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज
Padrauna, Uttar Pradesh:नारायणी नदी में उफान से बढ़ी चिंता, वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज नेपाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश का असर—मदनपुर सुकरौली में ठोकर नंबर-3 के पास नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखे लोग कुशीनगर। नेपाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 26 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं नेपाल के देवघाट से सुबह 9:05 बजे करीब 3.76 लाख 800 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज होने की सूचना है।बड़ी मात्रा में पानी नदी में पहुंचने के साथ ही नारायणी का बहाव कई स्थानों पर बेहद तेज दिखाई दे रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है।मदनपुर सुकरौली में दिखा नदी का रौद्र खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी नदी तेज बहाव के साथ उफनाती नजर आई। इसी दौरान कुछ लोग नदी के किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखाई दिए।तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की यह गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में सवाल है कि नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, चेतावनी और लोगों को रोकने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है? नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत बढ़ते पानी और तेज बहाव को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासनिक स्तर पर भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाना और लोगों को नदी के किनारे जाने से रोकना महत्वपूर्ण होगा। नारायणी के बढ़ते जलस्तर ने खड्डा क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। नदी का रौद्र रूप देखते हुए लोगों से अपील है कि वे नदी के किनारे जाने, तेज बहाव के पास खड़े होने या किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज—मदनपुर सुकरौली में तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालते दिखे लोग। नेपाल की पहाड़ियों में लगातार बारिश का असर—मदनपुर सुकरौली में ठोकर नंबर-3 के पास नदी का रौद्र रूप, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखे लोग । नेपाल की पहाड़ियों में लगातार हो रही बारिश के बाद नारायणी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 26 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं नेपाल के देवघाट से सुबह 9:05 बजे करीब 3.76 लाख 800 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज होने की सूचना है। बड़ी मात्रा में पानी नदी में पहुंचने के साथ ही नारायणी का बहाव कई स्थानों पर बेहद तेज दिखाई दे रहा है। नदी के किनारे बसे इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मदनपुर सुकरौली में दिखा नदी का रौद्र रूप खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली स्थित ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी नदी तेज बहाव के साथ उफनाती नजर आई। इसी दौरान कुछ लोग नदी के किनारे पहुंचकर जान जोखिम में डालकर लकड़ी छानते दिखाई दिए। तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर के बीच लोगों की यह गतिविधि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में सवाल है कि नदी किनारे संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, चेतावनी और लोगों को रोकने की व्यवस्था0
0
Report
सीकर में SP की जनसुनवाई: बिना नंबर गाड़ियों के खिलाफ अभियान का निर्देश
Sikar, Rajasthan:सीकर दादिया थाने में एसपी की जनसुनवाई, 10 परिवादी पहुंचे, ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर जल्द चलेगा पुलिस का अभियान, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश ग्रामीणों ने चौराहों पर ब्रेकर बनाने और रघुनाथगढ़-सीकर के बीच नया थाना खोलने की मांग उठाई साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव सीकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने शनिवार को दादिया पुलिस थाने में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 10 परिवादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी थीं। एसपी ने संबंधित इन्वेस्टिगेशन अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान दादिया क्षेत्र में बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के घूमने का मुद्दा भी ग्रामीणों ने उठाया। इस पर एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि ऐसी गाड़ियों के खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना नंबर और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने चौराहों पर आने वाले रास्तों पर ब्रेकर बनाने का सुझाव भी दिया, ताकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही रघुनाथगढ़ से सीकर के बीच नया पुलिस थाना खोलने की मांग रखी गई। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव भी दिया गया।एसपी ने ग्रामीणों से घरों के बाहर सड़क किनारे मलबा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। साथ ही आसपास साफ-सफाई रखने और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण व मलबे से मुक्त रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक0
0
Report
Advertisement
राजस्थान विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत; शिक्षण और पेंशन पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय को नया कुलगुरु मिल गया है। कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु रहे प्रो. बी.पी. सारस्वत ने आज राजस्थान विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पूर्व कुलगुरु प्रो. अल्पना कटेजा का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रो. सारस्वत ने यह जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कर्मचारी मौजूद रहे。 कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सारस्वत ने विश्वविद्यालय के विकास, शिक्षकों की पदोन्नति, पेंशन व्यवस्था और छात्र हितों को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है और इससे उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने अपनी प्रथम वर्ष से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा इसी विश्वविद्यालय से पूरी की है। ऐसे में यहां कुलगुरु के रूप में कार्यभार संभालना उनके लिए सौभाग्य की बात है。 नए कुलगुरु ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित प्रोफेसरों की डीपीसी करवाकर उन्हें पदोन्नति दिलाना होगी। प्रो. सारस्वत ने कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए सरकार के कर्मचारियों के समान पेंशन व्यवस्था लागू करने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। छात्र हितों को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।0
0
Report
फतेहपुर जेल में सजा काट रहे अशोक की इलाज के दौरान मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:BREAKING-FATEHPUR पट्टीशाह हत्याकांड मामले में सजा याफ्ता कैदी की मौत उम्रकैद सजायाफ्ता कैदी अशोक की इलाज के दौरान मौत पट्टीशाह गोली हत्याकांड मामले में सजा काट रहा था अशोक 18 जून 2026 से जेल में बंद था अशोक लिवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारी के चलते चल रहा था इलाज 6 सितंबर को फतेहपुर से कानपुर मेडिकल कॉलेज किया गया था रिकॉर्ड बीती देर रात कानपुर मेडिकल कॉलेज में हुई मौत हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव का रहने वाला था अशोक0
0
Report
वैशाली से शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर के लिए महिला शराब तस्कर गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:वैशाली से शराब की खेप लेकर मुजफ्फरपुर डिलीवरी देने आ रही एक महिला शराब तस्कर को मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने बस से गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग और झोले से दर्जनों विदेशी शराब की बोतल बरामद हुई। सूचना मिलने पर सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु हाईवे पर शिवगंगा बस को रोककर जांच की गई और गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
