बुलंदशहर में डॉक्टर पर सहकर्मी से दुष्कर्म और मारपीट का लगा आरोप,FIR दर्ज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में गैर समुदाय के डॉक्टर पर अपनी सहकर्मी से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगा है। एफआईआर में आरोपित डॉक्टर पर महिला का जबरन एबॉर्शन करवाने और मदरसे में ले जाने का भी आरोप है। सूचना के अनुसार पीड़िता 6 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के लाजपत नगर में बेसमेंट में आग, एक युवक की मौत, कई घायल
New Delhi, Delhi:south east Delhi के lajpat Nagar-2 स्थित चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में आग लगी, जिसमें 23 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई. आग दोपहर 1 बजे G-5 इमारत में लगी. बताया गया कि बेसमेंट में एक ऑफिस था. मृतक की पहचान गौर के रूप में हुई, जो ऑफिस के कर्मचारी थे. 38 वर्षीय परमजीत शर्मा 30 प्रतिशत झुलस गए हैं, जिनका उपचार जारी है. इलाके में ADCP उत्कर्ष ने बताया कि 18 नवंबर बुधवार को लगभग 1:17 बजे, लाजपत नगर पुलिस स्टेशन को PCR कॉल मिली. घटना में गश्त कर रहे HC गजानंद ने मौके पर पहुंचकर लोगो को बाहर निकाला. दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. गौरव नाम के कर्मचारी को बेसमेंट से बाहर निकाला गया और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रेम सिंह शर्मा नाम के एक अन्य कर्मचारी आग से झुलस गया है और ICU में भर्ती है. चार मंजिला इमारत में बेसमेंट में 'Milana Craft Works' नाम का ऑफिस/मीडिया हाउस है, जिसे बिल्डिंग के मालिक ही चलाते हैं. ऊपरी मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और अन्य लोग रहते हैं. शुरुआती जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, संभवतः आग से बचाव के उपकरण लगाने के लिए. दो कर्मचारियों की मौजूदगी में दो मजदूर वेल्डिंग कर रहे थे. ठेकेदार को बुलाया गया है. आग बुझा दी गई है. घटना के सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया. FIR दर्ज कर ली गई. जांच चल रही है. बिल्डिंग के मालिक, ठेकेदार और मजदूरों की भूमिका की भी जांच हो रही है.अनिल विज का जनता दरबार: अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और समयबद्ध निवारण की चेतावनी
Ambala, Haryana:अंबाला कैंट में कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने सख्त तेवरों में नजर आए। जनता दरबार लगाकर विज ने जहां लोगों की समस्याएं सुनीं, वहीं शिकायतों के समाधान में देरी करने वाले अधिकारियों को दो टूक चेतावनी भी दी। विज ने साफ कहा कि जनता को अपने कामों के लिए महीनों तक दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने चाहिए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं दूसरी ओर, अमेरिका में राहुल गांधी के देश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दिए गए बयान पर भी अनिल विज ने तीखा पलटवार किया। विज ने राहुल गांधी पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विदेशों में जाकर भारत को गाली देना और तालियां बटोरना ही अब उनका किरदार बन गया है। अंबाला कैंट में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाकर अपनी विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अनिल विज का एक बार फिर सख्त अंदाज देखने को मिला। विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोटूक कहा कि काम में बेवजह देरी और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासकर इंतकाल जैसे मामलों में लोगों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें, यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। विज ने चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी शिकायतें सामने आती हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह रहने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए।प्रेम संबंधों का खूनी अंजाम, 13 लाख की सुपारी देकर रचाई वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश, एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
Balaghat, Madhya Pradesh:प्रेम संबंधों का खूनी अंजाम, 13 लाख की सुपारी देकर रचाई वर्षा तुरकर की हत्या की साजिश, एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट
बालाघाट– एयर होस्टेस हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट....
मृतका वर्षा धुरनलाल तुरकर (35) दिवाली की छुट्टियो में अपने मायके मौजा किन्ही, तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट आई हुई थी। 14 नवंबर 2026 को वह गोंदिया निवासी अपने मित्र नितेश अग्रवाल के साथ तिरोड़ा गई थी। वहां से लौटते समय दोनो बोंडरानी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप जंगल में रुके थे। इसी दौरान शाम करीब 5.30 से 6 बजे के बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन अज्ञात हमलावरों ने वर्षा पर चाकू से पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई थी। इस मामले में शिकायत के आधार पर दवनीवाड़ा पुलिस ने 15 नवंबर को अपराध क्रमांक 550/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुडे को हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा ने छह अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियो की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने पिछले चार दिनों मे घटनास्थल से तिरोड़ा, खैरलांजी, वारासिवनी, बालाघाट और गोंदिया तक के मार्गों पर लगे करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान तीन संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से नितेश अग्रवाल की कार का पीछा करते दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। 19 नवंबर को पुलिस ने गोंदिया के मुरी क्षेत्र से इमरान करीम को हिरासत में लिया...जिसने पूछताछ में घटना को लेकर खुलासा किया...
नितेश अग्रवाल और वर्षा तुरकर के बीच प्रेमसंबंध होने के कारण नितेश की पत्नी मोना अग्रवाल कथित तौर पर परेशान थी। इसी के चलते उसने अपने घर के पास रहने वाले कुणाल कुंभलकर की मदद से वर्षा की हत्या की साजिश रची। कुणाल ने कथित तौर पर कुख्यात अपराधी शाहरुख पठाण से संपर्क किया और वर्षा की हत्या के लिए 13 लाख रुपये की सुपारी तय की। इसके बाद शाहरुख पठाण ने अपने परिचित मुरी निवासी इमरान करीम शेख, नलेन उर्फ नायलान शेख (24) और क्रिश राऊत (19) को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी।
कार की जीपीएस लोकेशन से आरोपियों ने हत्याकांड को दिया अंजाम
पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। नितेश अग्रवाल की कार उसकी पत्नी के नाम पर पंजीकृत थी। कार में टोयोटा आई-कनेक्ट एप के माध्यम से जीपीएस लोकेशन की सुविधा सक्रिय थी। नितेश की पत्नी ने आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराकर आरोपियों को कार की लोकेशन ट्रैक करने मे मदद की। इसी जीपीएस लोकेशन के आधार पर तीनों हमलावर नितेश की कार का पीछा करते हुए बोंडरानी गांव के जंगल में शिव मंदिर के पास पहुंचे। वहां वर्षा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
