203001
बुलंदशहर में DM-SSP ने किया कावड़ यात्रा के चलते मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Bulandshahr, Uttar Pradesh:डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। गुलावठी और सिकंदराबाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने कांवड़ियों को शांतिपूर्ण यात्रा के निर्देश दिए। बड़ा महादेव मंदिर पर कांवड़ शिविर सेवा की भी जांच की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीरेंद्र बेसोया के बेटे ऋषभ ने सरेंडर किया; कोर्ट-कस्टडी और गिरफ्तारी की पुष्टि
New Delhi, Delhi:इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर वीरेंद्र बेसोया के बेटे ऋषभ बेसोया ने किया सरेंडर... UAE से वापस भारत आकर इन्वेस्टीगेशन जॉइन करना चाहता था ऋषभ... दिल्ली हाइकोर्ट ने ऋषभ को लेकर जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट सर्कुलर को किया था सस्पेंड... एयरपोर्ट पहुंचते ही स्पेशल सेल ने ऋषभ को किया गिरफ्तार... हज़ारो करोड़ की ड्रग्स बरामदगी केस में ऋषभ को भी बनाया गया था आरोपी... पिछले कई सालों से UK मे रहकर कर रहा नामी यूनिवर्सिटी से कर रहा था कानून की पढ़ाई... ऋषभ को कोर्ट में पेश कर स्पेशल सेल ने ली 7 दिन की पुलिस कस्टडी...0
0
Report
कटनी में दो चाकूबाजी घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा चिंता: 2 युवक गंभीर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में चाकूबाजी: दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाज़ी, दो युवक गंभीर रूप से घायल. एंकर: कटनी जिले में चाकूबाज़ी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात चाकू से हमले की वारदात सामने आईं. दोनों घटनाओं में युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वीओ: पहला मामला कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की चार नंबर गली से सामने आया, जहां ससुराल गए युवक विकास निषाद पर कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास हुई. यहां तीन युवकों द्वारा एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले में एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. बाइट कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक0
0
Report
बिलासपुर में त्योहार से पहले पुलिस ने 100 बदमाशों को चेतावनी दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस ने गुंडे-बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर की कानून व्यवस्था और त्योहारों में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने करीब 100 चिन्हित गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाकर सख्त समझाइश दी। पुलिस ने दो टूक कहा है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या अपराध किया तो खैर नहीं होगी। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बिलासपुर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चिन्हित गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी की क्लास लेते हुए आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि विवाद, मारपीट, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी। समझाइश के दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के सामने कान पकड़कर दोबारा अपराध नहीं करने का वादा भी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी आखिरी मौका है। समझाइश के बावजूद अगर कोई व्यक्ति अपराध या उपद्रव में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
डबरा में 20 साल बाद दोस्त ने चोरी की योजना बनाकर सात लोगों को बीमार कर दिया
Morena, Madhya Pradesh:आपराधिक मानसिकता के लोग अब नए नए तरीके से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला डबरा में देखने को मिला जहां जेल रोड काली माता मंदिर के पास निवास करने वाली उर्मिला बघेल की बचपन की दोस्त भानमति चौहान 20 साल बाद चोरी के इरादे से अपनी ही महिला दोस्त उर्मिला के घर आई दो दिन तक रहने के बाद उसने कुछ ऐसा प्लान किया कि घर के 7 लोग बीमार हो गए वहीं 3 बच्चे अभी भी गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार उर्मिला और भानुमति की दोस्ती उनके मायके उटीला में 20 साल पहले हुई थी दोनों शादी के बाद अपने अपने ससुराल चली गई लेकिन जब 20 साल बाद मुलाकात हुई भानुमति ने उर्मिला को अपनी बातों के जाल में फसाया और बताया कि उसका पति मर चुका है जिसके बाद वह परेशान है और दर दर भटकती फिर रही है।इसी दौरान दोनों बचपन के पुराने दिनों को याद किया ओर शाम होते ही भानमती चली गई फिर एक दिन बाद शाम को भानमती लौटकर आई साथ में कोल्ड्रिंक ओर लड्डू लाई और फिर कोल्ड्रिंक ओर लड्डू घर ओर किराएदारों को नशीला पदार्थ मिलाकर 7 लोगो को खिलाए जिसके बाद सभी बेहोश होकर सो गए और चोरी का सिल शिला शुरू हुआ चोरी के इरादे से आई महिला ने पेरो की पायल सहित सभी के गहने उतारने शुरू कर दिए इतने में ही एक बड़ी बेटी जग गई जिसने न तो कोलड्रिंक पी और न ही लड्डू खाए थे उसने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद चोरी करने के इरादे से आई महिला को पकड़ा लिया गया फिलहाल महिला को देहात थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। ओर पूछताछ शुरू की है वही अभी भी घर ओर किराएदारों के तीन बच्चों की हालत गंभीर है जिन्हें उल्टी दस्त की समस्या होने पर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। *नशे के बाद इनकी बिगड़ी तबीयत..* उर्मिला 33 जितेंद्र 25 भावना 23 मोनिका 6 साल वंशिका 4 साल राहुल 19 अभिकेश 18 बाइट- जितेंद्र पीड़ित बाइट- मिर्ज़ा आशिफ बेग- देहात थाना प्रभारी0
0
Report
बिछिया पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन पर नाइट ऑपरेशन कर 22 पशु बरामद
Mandla, Madhya Pradesh:मवेशियों के अवैध परिवहन पर बिछिया पुलिस का नाइट ऑपरेशन\n\nमण्डला - बिछिया पुलिस ने रात के अंधेरे में मवेशियों के अवैध और क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहनों से 22 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई में तीनों वाहनों समेत कुल 32 लाख 95 हजार रुपये का मशरूखा जब्त किया है। मामले में जबलपुर निवासी छह आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सभी 22 मवेशियों को सुरक्षित कांजीहाउस बिछिया में रखवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनय और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। बिछिया पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध या क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
खंडवा में किसानों ने कलेक्टर नहीं मिलने पर ज्ञापन कुत्ते को सौंपा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में किसानों का अनोखा विरोध... कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन... सिटी मजिस्ट्रेट के सामने किसानों ने जताया विरोध... खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंपकर विरोध दर्ज कराया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो किसानों की नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि प्रशासन के अधिकारियों के पास किसानों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है तो आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा। बाइट — शिवकुमार शर्मा (कक्का जी) अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ。 किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल किसानों के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के खेत में करंट से किसान की मौत, घटना की जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में खेत में मोटर जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। हादसा बेलिएपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में हुआ। किसान खेत में सिंचाई के लिए केबल बिछाकर मोटर कनेक्ट कर रहा था, तभी बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर के बेलिएपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में उस समय बड़ा हादसा हो गया। गांव के निवासी 35 वर्षीय किसान विनोद मौर्या पुत्र उमाशंकर मौर्या खेत में पानी चलाने के लिए केबल तार बिछाकर बिजली का मोटर कनेक्ट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली के बोर्ड में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। करंट लगने से विनोद बोर्ड से चिपक गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बिजली की सप्लाई बंद कराई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में विनोद को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर बेलिएपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया है।0
0
Report
कैंट में चाय चर्चा: योगी सरकार की वापसी और शिक्षा-रोजगार पर बहस तेज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी की सबसे बड़ी विधानसभा कैंट में चाय की अड़ी पर विश्वविद्यालय के छात्रों और स्थानीय युवाओं के बीच चुनावी मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली。 महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को अब तक का सबसे बेहतर कार्यकाल बताया。 चर्चा के दौरान युवाओं ने कानून व्यवस्था में सुधार को सराहा और अपराधियों पर पुलिस की कड़ाई तथा त्वरित कार्रवाई के तरीके को खासा पसंद किया。 स्थानीय निवासियों और युवाओं का दावा है कि विकास और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के दम पर राज्य में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी होगी。 चौपाल में जब कुछ छात्रों ने सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए, तो युवा नेताओं ने सरकार के आंकड़े और उपलब्धियां गिनाकर उन्हें तगड़ा जवाब दिया。 कैंट विधानसभा क्षेत्र पिछले 7 चुनावों से लगातार भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ बना हुआ है。 स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि राज्य सरकार शानदार काम कर रही है, लेकिन इस बार प्रत्याशी बदलने का सुझाव दिया。 चाय पर चर्चा के दौरान युवाओं ने सरकार का ध्यान उच्च शिक्षा, रोजगार और शैक्षणिक संस्थानों के इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने की ओर खींचा。 बनारसी अड़ी पर युवाओं का जोश देखने लायक था, जहां चाय की चुस्कियों के साथ विकास बनाम स्थानीय मुद्दों पर जमकर गरमा-गरम बहस हुई। जनता ने कहा आगामी चुनाव में राष्ट्रीय और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिनिधियों का प्रदर्शन भी वोटिंग का मुख्य आधार बनेगा。0
0
Report
48 घंटे में काशीपुर हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार
Jaspur, Uttarakhand:48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का खुलासा स्थान: काशीपुर पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली कुण्डा पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन का विवाद सामने आया है। आरोपियों की निशांदेही पर वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार भी बरामद की गई है। 13 सितंबर को गुलजारपुर कुण्डेश्वरी निवासी हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन, संदिग्धों से पूछताछ तथा वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों ने जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त संदीप सिंह उर्फ सोना और उसकी पत्नी संदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, संदीप सिंह पर हरदीप सिंह को गोली मारने का आरोप है, जबकि संदीप कौर की भूमिका हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और नष्ट करने के षडयंत्र में सामने आई है। पुलिस ने अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस और कार बरामद की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की ओर से मामले की आगे की विवेचना जारी है。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में बुजुर्ग की लाठियों से पिटाई कर हत्या, परिवार ने सड़क पर लगाया जाम
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, 80 वर्षीय से बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, घर के सामने बैठे गरीब बुजुर्ग पर दबंगों ने बरसाई लाठियां, मारपीट की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, बुजुर्ग की मौत से परिवार में मचा कोहराम, 80 वर्षीय जय सिंह की मौत से मंचा हड़कंप, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद, फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव का मामला।0
0
Report
आकाश में चंद्र-शुक्र की अद्भुत युति; अकोला वासियों ने उसे कैमरे में कैद किया
Akola, Maharashtra:अकोल्याच्या आकाशात आज चंद्र आणि शुक्र ग्रहाची मनमोहक युती पाहायला मिळाली. चंद्राच्या अगदी जवळ शुक्र ग्रह आल्याने आकाशात दोघांचं मनोमिलन झाल्याचं सुंदर चित्र दिसून आलं. काही अंतरावर असलेले हेدوघं खगोलीय पिंड एकमेकांच्या जवळ असल्याने हा नजारा नागरिकांसाठी आकर्षणाचा ठरला. सायंकाळच्या आकाशात दिसलेल्या या सुंदर खगोलीय घटनेने अकोलेकरांचं लक्ष वेधून घेतलं. अनेकांनी हा अविस्मरणीय नजारा आपल्या मोबाईल कॅमेऱ्यात टिपत सोशल मीडियावरही शेअर केला.0
0
Report
Bharatpur: रिश्वतखोर AEN गोविंद प्रसाद के घर से 43.38 लाख नकद, 20 किलोग्राम चांदी बरामद
Bharatpur, Rajasthan:Bharatpur: रिश्वतखोर AEN के घर से निकला खजाना 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया AEN गोविंद प्रसाद, भुसावर पंचायत समिति में था तैनात, ACB की छापेमारी में घर से 43 लाख 38 हजार रुपए नकद बरामद, घर से 20 किलो चांदी की सिल्लियां भी मिली, हिंडौन में 2 दुकानें, जयपुर मानसरोवर में मकान के दस्तावेज मिले, DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में हुई ASP अमित सिंह की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति की जांच में जुटा ACB, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस, पंचायत समिति में 30 हजार की रिश्वत लेते हजार रंगे हाथ पकड़ा था AEN0
0
Report
Advertisement
गौतमबुद्ध नगर बार कार्यालय में चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में भारी विरोध
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के कार्यालय परिसर में मंगलवार को चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। नए चैंबर बनाए जाने के विरोध में एक गुट के अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया।विरोध के दौरान निर्माण कार्य से संबंधित शिलापट तोड़ दिया गया और चेंबर के लिए लाई गई निर्माण सामग्री को भी उठाकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि बार कार्यालय परिसर में नए चैंबर बनाए जाने का काम चल रहा था,अधिवक्ताओं के गुट ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई उनका कहना था कि चैंबर निर्माण को लेकर पहले से विवाद की स्थिति बनी हुई है और इसी के चलते उन्होंने निर्माण का विरोध किया। जानकारी के मुताबिक चैंबर निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं के बीच पहले से ही मतभेद चल आ रहे हैं ,ऐसे में मंगलवार की घटना ने पुराने विवाद को फिर से सामने ला दिया हालांकि विरोध और तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद अब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने बताया कि लाइब्रेरी हॉल में वर्तमान अध्यक्ष और सचिव द्वारा अवैध रूप से बिना किसी अनुमति के चैंबर निर्माण का कार्य कर दी गया,जिसको लेकर अधिवक्ताओं में रोष था, आज अधिवक्ता चौक पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता इकट्ठा हुए और आम सहमति से निर्णय हुआ कि इस अवैध निर्माण को किसी अभी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,सभी नें एक राय होकर इस अवैध निर्माण तोड़ने का काम किया। वहीं बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि आज न्यायालय में इस घटना का क्रम के बाद आम सभा की बैठक बुलाई गई है। उसमें यह निर्णय लिया गया है। आने वाले समय में बार के चुनाव में इन लोगों में से कोई भी चुनाव लड़ेगा तो उससे पहले अनुशासन कमेटी इन लोगों से इस तोड़ फोड़ की भरपाई करेगी। वही ,सूरजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि हमारे पास किसी भी तरह की कोई सूचना या शिकायत नहीं मिली है,यह वकीलों के बीच का मामला था जो आपस में बातचीत करके सुलझा लिया गया है।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहल
Rewari, Haryana:हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने zee दिल्ली एनसीआर से बातचीत कर सेवा संकल्प अभियान के बारे में दी जानकारी. प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान. 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे हरियाणा में सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी के साथ होंगे कार्यक्रम. ब्रिक्स का देश को मिलेगा लाभ. देश की नीतियों को प्रमोट करने के लिए उठाए गए अच्छे कदम. रेवाड़ी ऐम्स मे जल्द शुरू होंगी क्लास. रेवाड़ी में बनने वाले 300 बेड के अस्पताल का नक्शा हुआ तैयार. जल्द फाइनेंस से बजट अलॉट करवा कर छोड़ा जाएगा टेंडर. डेंगू और मलेरिआ को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क. नगर पालिका और परिषद में पहुंचाई फॉगिंग वाली दवाइयां. कहा : जिला प्रशासन भी इसको लेकर रहें सतर्क0
0
Report
फरीदाबाद: विपुल गोयल के गणेश उत्सव में कई भाजपा नेता पहुँचे
Faridabad, Haryana:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश उत्सव समारोह में पहुंचे राज्यपाल असीम गोयल फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित गणेश उत्सव समारोह में आज दूसरे दिन बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और श्रद्धालु पहुंचे। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल असीम गोयल ने शिरकत कर भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी गणपति के दर्शन और आशीर्वाद लेने समारोह में पहुंचे। इसके अलावा मंत्री गौरव गौतम, डॉ. अनिल जैन, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। गणेश उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। आयोजकों के अनुसार कल दोपहर बाद गणपति विसर्जन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
