203001
डीएम एसएसपी ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एसएसपी श्लोक कुमार के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत के पोलो को कवर कराने सहित सभी आवश्यक व्यवस्था ध्यान में रखते हुए कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के जालोरी गेट पर कैंडल मार्च के पश्चात 25–26 मई की हड़ताल रद्द
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के जालोरी गेट पर AISBISF के आह्वान पर आयोजित कैंडल मार्च में कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकता और संघर्षशीलता का परिचय दिया। मार्च में विभिन्न बैंकों एवं संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान UFBU के विभिन्न घटक दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने भी सहभागिता कर आंदोलन को समर्थन प्रदान किया। कर्मचारियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और उन्हें शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। कैंडल मार्च के माध्यम से कर्मचारियों ने आमजन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। इस बीच कर्मचारियों के लिए राहत की खबर भी सामने आई। फेडरेशन नेताओं और प्रबंधन के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही, जिसके बाद 25 और 26 मई को प्रस्तावित हड़ताल को रद्द कर दिया गया। संगठन की ओर से सभी कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने बिलाड़ा तालाब अतिक्रमण पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बिलाड़ा स्थित राजोलाव तालाब और उसके कैचमेंट क्षेत्र में कथित अतिक्रमण एवं निर्माण कार्यों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत स्थिति रिपोर्ट तलब की है। साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई तक तालाब और उससे जुड़े क्षेत्र में यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व जस्टिस डॉ नुपूर भाटी की डिवीजन बेंच में बिलाड़ा निवासी एवं पूर्व वायुसेना कर्मी ओमप्रकाश राठौड़ की ओर से अधिवक्ता सत्यप्रकाश शर्मा एवं अधिवक्ता अभिमन्यु खत्री ने याचिका दायर की। याचिका में कोर्ट को बताया कि राजोलाव तालाव की भूमि, खसरा संख्या 1236 में स्थित 95 बीघा 14 बिस्वा क्षेत्र में फैली हुई है। इस भूमि तथा उसके आसपास के कैचमेंट और नाड़ी क्षेत्र में कृषि उपज मंडी समिति, नगरपालिका बोर्ड, मोती सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, तहसील भवन, समाज कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई संस्थानों के लिए आवंटन और निर्माण किए गए हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से पेश जवाब पर नाराजगी जताई और कहा कि जवाब में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि तालाब और उसके कैचमेंट क्षेत्र को प्रभावित किया गया है या नहीं। इस पर अतिरिक्त महाधिवक्ता एन.एस. राजपुरोहित ने अतिरिक्त शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा। खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह स्पष्ट रूप से बताए कि संबंधित क्षेत्र में कोई अतिक्रमण हुआ है या नहीं। कोर्ट ने मामले को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करते हुए तब तक यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने जल संकट के हल के लिए सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर सहित प्रदेश में बढ़ते जल संकट और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर चल रही स्वत: संज्ञान याचिका में राज्य सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि वर्ष 2011 में लागू की गई वर्षा जल संचयन नीति का वर्तमान में कितना प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और जल संरक्षण के लिए अब तक कौन-कौन से ठोस कदम उठाए गए हैं। न्यायाधीश डॉ पुष्पेन्द्रसिंह भाटी व न्यायाधीश डॉ नुपूर भाटी की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान एमिकस क्यूरी अधिवक्ता अभिषेक मेहता और अदिति मोड ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय जल संरक्षण नीति के अनुरूप वर्षा जल संचयन को अनिवार्य बनाने के लिए व्यापक नीति लागू की थी। यह नीति नगर निकाय कानूनों और अन्य प्रचलित प्रावधानों के माध्यम से लागू की गई है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए इसकी वास्तविक स्थिति और प्रभाव का मूल्यांकन आवश्यक है। एमिकस क्यूरी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि 7 अप्रैल 2011 को जारी की गई राज्य सरकार की नीति काफी विस्तृत और व्यापक है, लेकिन यह देखना जरूरी है कि आज के समय में उसका पालन किस स्तर तक हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार जल संकट गहराता जा रहा है, ऐसे में सरकार को यह बताना चाहिए कि वर्षा जल संचयन, भूजल संरक्षण और जल प्रबंधन को लेकर क्या व्यावहारिक प्रयास किए गए हैं। सुनवाई के दौरान पारंपरिक और विरासत जल स्रोतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अदालत से आग्रह किया गया कि राज्य सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक बावड़ी, तालाब, कुंड और अन्य जल स्रोतों का पूरा विवरण रिकॉर्ड पर प्रस्तुत करे। साथ ही यह भी बताया जाए कि इन जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और रखरखाव के लिए क्या योजनाएं बनाई गई हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से तैयार विस्तृत कार्ययोजना को भी रिकॉर्ड पर लाने की मांग की गई। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार और संबंधित विभागों से जवाब मांगा है। केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास तथा राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण खंडेलवाल, एन.एस. राजपुरोहित और सरकारी अधिवक्ता पी.एस. चुंडावत ने कोर्ट से समय देने का आग्रह किया। सरकारी पक्ष ने कहा कि संबंधित विभागों से विस्तृत निर्देश प्राप्त किए जा रहे हैं और जल्द ही एक समग्र स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसमें प्रदेश में जल संकट की स्थिति, जल संरक्षण नीति का क्रियान्वयन, अब तक हुई प्रगति तथा विरासत जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। खंडपीठ ने राज्य सरकार को समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 को तय की है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के लिए पाली से सीधी रात्री रेल सेवा शुरू, वैष्णव ने हरी झंडी
Pali, Rajasthan:केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एकदिवसीय पाली दौरे पर रहे जहां पाली रेलवे स्टेशन पर पाली से दिल्ली के लिए सीधी रात्रि कालीन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तो वही अपने संबोधन में कहा कि कई वर्षों से पाली वासियों की एक मांग थी कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ हो जिसको लेकर स्थानीय नेताओं सहित मेरी स्वयं की भी पैरवी थी कि मेरे गृह जिले में इस तरह की मांग पूरी होनी चाहिए जिसको लेकर आज यह सौगात पाली वासियों को मिल रही है, वही मंत्री वैष्णव ने लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत थी इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, लोकसभा सांसद पीपी चौधरी पाली विधायक भीमराज भाटी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे तो वही पाली रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर जोधपुर रेलवे मंडल के डीआरएम सहित अधिकारी आवश्यक तैयारी में जुटे रहे।0
0
Report
ANTF द्वितीय अभिनंदन समारोह: जालोर के कर्मचारियों को सम्मान
Jalore, Rajasthan:जिला-जालोर विधानसभा-सांचौर ANTF का द्वितीय अभिनंदन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित, समारोह में 126 कार्मिकों को 55 टोकन और 278 कैश रिवॉर्ड देकर किया सम्मानित, जालोर ANTF चौकी के कांस्टेबल मांगीलाल बिश्नोई ने 5 टोकन व 4 कैश रिवॉर्ड प्राप्त कर हासिल किया द्वितीय स्थान, कार्यक्रम में एडिजी दिनेश एम एन, आईजी विकास कुमार सहित अधिकारी रहे उपस्थित, एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन0
0
Report
भीमगढ़ साधु हत्या केस: आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड
Dholpur, Rajasthan:एडीजे कोर्ट बाड़ी ने सुनाया फैसला, माता के मंदिर में साधु की हत्या का मामला भीमगढ़ गांव में चढ़ावे को लेकर दो मंदिरों के साधुओं में झगड़ा हुआ था आरोपी ने पुजारी का सिर काटकर कट्टे में भर नदी में फेंक दिया था बाड़ी शहर की एडीजे कोर्ट ने वर्ष 2022 में हुए एक साधु की निर्मम हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी साधु महेश दास उर्फ जालिम सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह मामला कंचनपुर थाना क्षेत्र के भीमगढ़ गांव का है। अपर लोक अभियोजक एडवोकेट मनोज सिंह परिहार ने बताया कि यह घटना 21 दिसंबर 2022 को भीमगढ़ गांव में पार्वती नदी किनारे स्थित माता मंदिर पर हुई थी। गांव के माता मंदिर पुजारी महाबुद्दीन की दूसरे मंदिर के साधु ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। आरोपी ने साधु के सिर को धड़ से अलग कर दिया और धड़ के भी कई टुकड़े किए। हत्या के बाद, आरोपी ने शव के टुकड़ों को दो प्लास्टिक के कट्टों में बांधकर नदी में फेंक दिया था। कई दिनों बाद जब ये कट्टे नदी में ऊपर आए, तब ग्रामीणों को घटना का पता चला। सूचना मिलने पर कंचनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पाया कि पास के मंदिर का साधु गायब था, जिस पर शक गहराया। पुलिस ने आरोपी महेश दास उर्फ जालिम सिंह को यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि माता मंदिर का पुजारी महाबुद्दीन लगातार मंदिर पर आस्था बढ़ा रहा था, जिससे उसके यहां भीड़ और चढ़ावा बढ़ने लगा था। इसी बात से चिढ़कर उसने महाबुद्दीन की हत्या कर दी। साधु की इस निर्मम हत्या का मामला एडीजे कोर्ट में विचाराधीन था। सुनवाई के दौरान राजकीय अभिभाषक परिहार ने 55 सबूत और दस्तावेज पेश किए। आज न्यायाधीश सुनील कुमार गुप्ता ने मामले में फैसला सुनाते हुए महेश दास उर्फ जालिम सिंह को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाना) के तहत दोषी माना और आजीवन कारावास के साथ पचास हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई0
0
Report
Advertisement
जनगणना ड्यूटी को लेकर भड़के पंचायत सहायक, बहेड़ी तहसील में किया प्रदर्शन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। जनगणना ड्यूटी में तैनाती को लेकर बहेड़ी विकास खंड के पंचायत सहायकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पंचायत सहायक तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए अपनी ड्यूटी अपनी ही ग्राम पंचायतों में लगाए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों का आरोप है कि विकास खंड की 108 ग्राम पंचायतों में कार्यरत सहायकों को दूर-दराज क्षेत्रों में ड्यूटी दी गई है, जबकि शिक्षकों को उनकी सुविधा के अनुसार तैनाती मिली है। इससे पंचायत सहायकों में असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय स्थानीय ग्राम पंचायत में कार्य कराने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब उस आश्वासन को नजरअंदाज किया जा रहा है। तहसील परिसर पहुंचे पंचायत सहायकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि उनकी ड्यूटी उनकी स्वयं की पंचायतों में नहीं लगाई गई, तो वे सामूहिक रूप से जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। पंचायत सहायकों ने इसे उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने पंचायत सहायकों को समझाने का प्रयास किया और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आपसी सहमति से ड्यूटी परिवर्तन का विकल्प अपनाया जा सकता है। फिलहाल पंचायत सहायकों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और गर्मा सकता है।0
0
Report
यूपी में बम्पर PCS तबादले: क्या बदलेगा आपका ड्यूटी क्षेत्र
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में बम्पर पीसीएस तबादले0
0
Report
डिंडोरी में सरकारी कुएँ पर भूमि विवाद में मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थानाक्षेत्र से शासकीय जमीन पर बने कुएं को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम गन्नागुड़ा में दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गन्नागुड़ा में शासकीय भूमि पर ग्रामीणों के उपयोग और निस्तार के लिए करीब तीन साल पहले एक कुआं खुदवाया गया था। लगातार मिट्टी झरने के कारण कुएं की मरम्मत और जुड़ाई का काम कराया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान अजमेर पट्टा ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और घसीटते हुए थप्पड़ मारे। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने बनाया है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत गाड़ासरई थाने के साथ-साथ की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में बिजली संकट: ट्रांसफार्मर फूंक, कई सेक्टर प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम में बड़ा बिजली संकट सेक्टर-72 के 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफार्मर फूंकने से 7 बिजली घर ठप रैपिड मेट्रो की सेवा पिछले एक घंटे से सेवा बाधित रैपिड मेट्रो में हजारों लोग करते है सफ़र सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 और मारुति 66KVA बिजली घर प्रभावित सेक्टर-38 से 57 तक, सेक्टर-15 पार्ट-1/2 और सेक्टर-18 में बिजली गुल ट्रांसफार्मर ठीक होने में लगेंगे 8 से 10 घंटे, देर रात तक सप्लाई बहाल होने की उम्मीद0
0
Report
गांव के जंगल में प्लास्टिक डिब्बा फंसे कवर बिज्जू की रेस्क्यू टीम ने जान बचाई
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मुंह में फंसे प्लास्टिक डिब्बे से तड़प रहा था कवर बिज्जू, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान एंकर नर्मदापुरम- जिले के गोंची-तरोंदा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तबेले में खतरनाक कवर बिज्जू दिखाई दिया। लेकिन जैसे ही लोग करीब पहुंचे, नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। बिज्जू के मुंह में प्लास्टिक का डिब्बा बुरी तरह फंसा हुआ था। हालत इतनी खराब थी कि वह न ठीक से देख पा रहा था, न सांस ले पा रहा था। दर्द से तड़पता यह वन्यजीव तबेले में दुबका बैठा था और उसकी हर सांस जिंदगी की जंग लड़ रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देश पर सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम के सदस्य अभय चौरे और मोहित मेहरा मौके पर पहुंचे。 मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी के साथ ऑपरेशन शुरू किया। मुंह में डिब्बा फंसे होने के कारण कवर बिज्जू बुरी तरह घबराया हुआ था और लगातार छटपटा रहा था, जिससे रेस्क्यू बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया। टीम ने जान जोखिम में डालकर उसे काबू किया और काफी मशक्कत के बाद उसके मुंह में फंसा प्लास्टिक का डिब्बा बाहर निकाल लिया। जैसे ही डिब्बा निकला, बिज्जू ने राहत की लंबी सांस ली और वहां मौजूद लोगों ने भी चैन की सांस ली। रेस्क्यू के बाद वन्यजीव को सुरक्षित तरीके से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर प्लास्टिक कचरे के खतरनाक दुष्परिणामों को उजागर कर दिया। अगर समय रहते सूचना नहीं मिलती, तो दम घुटने से इस बेजुबान की मौत तय थी। वन विभाग और रेस्क्यू टीम की तत्परता ने एक मासूम वन्यजीव की जिंदगी बचा ली।0
0
Report
रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, यातायात में सुधार का नया दौर
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया. साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत से बने शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक पुरन्दर मिश्रा भी मौजूद रहें. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और यह ओवरब्रिज उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. बात दें कि इस ब्रिज की लंबाई 787 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर है, वहीं 48.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस ओवरब्रिज के बनने से रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था और ज्यादा मजबूत होगी और समय की बचत भी होगी0
0
Report
Advertisement
टोंक के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बाइक भिड़ंत के बाद तनाव, एक घायल
Noida, Uttar Pradesh:टोंक पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में 2 मोटरसाइकिल भीड़त के बाद बनी विवाद की स्थिति, मौके पर जुटी भीड़, सूचना के बाद पुरानी टोंक थाना पुलिस और लाइन पुलिस का जाप्ता पहुंचा मौके पर, मौके पर मौजूद भीड़ को पुलिस ने भेजा अपने-अपने घर, फिलहाल मौके पर बनी हुई है शांति, थाना क्षेत्र के काला बाबा की हैं घटना, 1 जने के घायल होने की भी सूचना...0
0
Report
हेमकुण्ड साहिब कपाट खुलते ही बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात दबाव बढ़ा; पुलिस अलर्ट
Noida, Uttar Pradesh:एंकरबद्रीनाथ धाम यात्रा शुरू होने के बाद अब शनिवार को श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने जा रहे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। कर्णप्रयाग में कोतवाल विनोद थपलियाल खुद सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए हैं। वह सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं।0
0
Report
हरिद्वार के ज्वालापुर में गंगा नहर में नॉनवेज फेंकने मामला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
Haridwar, Uttarakhand:धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गंग नहर में कथित तौर पर नॉनवेज सामग्री फेंके जाने के मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. ZEE MEDIA पर खबर प्रमुखता से प्रसारित होने और हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दुर्गा चौक के पास गंग नहर पुल पर कुछ स्थानीय लोगों ने दो युवकों पर चिकन बिरयानी गंग नहर में फेंकने का आरोप लगाया था, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद संत समाज और हिंदूवादी संगठनों में भी नाराजगी देखने को मिली. पुलिस अब वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
