203408
डीएम बुलंदशहर सीपी सिंह को लखनऊ में किया गया सम्मानित
Gulaothi, Uttar Pradesh:डीएम बुलंदशहर सीपी सिंह को लखनऊ में सम्मानित किया गया। गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ में सम्मानित किया। रेड क्रॉस में बेहतर काम करने पर सम्मानित किया। राजभवन में डीएम बुलंदशहर सीपी सिंह को सम्मानित किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, शिक्षिका व ग्रामीणों से विवाद का वीडियो वायरल
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत भाटापारा भुईगांव स्थित शासकीय स्कूल में प्रधान पाठक पर शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचने का गंभीर आरोप लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल परिसर में प्रधान पाठक ने पहले एक शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार और विवाद किया। शोर सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो वह उनसे भी उलझ पड़े। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
UP NEWS : पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के चोरों को पकड़ा,ट्रैक्टर ट्राली और बाइक बरामद
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस ने चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा है जिनके कब्जे से एक नया ट्रैक्टर और ट्राली घटना में उपयोग की गई बाइक बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपी जनपद बरेली और पीलीभीत के रहने वाले है जिनके ऊपर एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी बिलसंडा पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से दी है। गौरतलब है थाना बिलसंडा क्षेत्र के रामपुर अमृत गांव के रहने वाले ध्रुव मिश्रा का कहना है कि 18/19 सितंबर की रात गांव के बाहर रोड किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा था जिसे अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरूकर की। जिसके खुलासे के लिए पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने तीन टीमों को लगाया था। सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किए गए ट्रैक्टर ट्राली सहित घटना में उपयोग की गई एक बाइक भी बरामद कर ली। थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि आरोपी दिन में रैकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बहन को हटाने के बाद लिंक रोड के माध्यम से फरार हो जाते थे और सुरक्षित जगहों पर वाहनों को खड़ा कर जिसके बाद चोरी के वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। वहीं उनका कहना है पकड़े गए आरोपी राहुल पुत्र पप्पू जनपद बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बीजामऊ का रहने वाला है जिसके ऊपर रामपुर,पीलीभीत और बरेली जनपदों के थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। वहीं दूसरा आरोपी अरविंद कुमार पुत्र सत्यप्रकाश जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र की ईटगांव का रहने वाला है जिसके ऊपर तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।0
0
Report
सहारनपुर में पारिवारिक विवाद से पत्नी की हत्या, पति ने धारदार हथियार से हमला
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के थाना नानौता क्षेत्र के मोहल्ला चाह मंजिली कोट में हड़कम मच गया जब पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारे पति ने खुदका भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर आस-पास के लोग जमा हो गए और दोनों को उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया। मौके पर पहुंची थाना नानौता पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल भेजा और पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान पुत्र उम्रदराज निवासी कैराना जनपद शामली ने अपनी पत्नी गजाला पुत्री इस्लाम का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना मोहल्ला चाह मंजिली कोट में घटी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इरफान की ससुराल थी शादी, दोनों पति-पत्नी शादी में आए हुए थे। सूत्रों के अनुसार छोटी लड़की पर समान ज्यादा और अपनी पत्नी को कम समान मिलने से नाराज इरफान ने गुस्से में पत्नी गजाला का गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और नगर में सकते की स्थिति है। क्षेत्राधिकार गंगोह शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि शाम के समय थाने नानौता क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला चाह मंजली कोर्ट में इरफान अपने ससुराल आ रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते इरफान ने अपनी पत्नी श्रीमती गजाला पर धारदार हथियार से हमला कर दीघ रूप से घायल कर दिया। घायल गजाला को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी नानौता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अभियुक्त इरफान ने अपने गले पर भी चोटें पहुंचाई थीं जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और शांति-व्यवस्था सामान्य है। तहरीर प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली छावनी में हिंदी पखवाड़ा: हास्य कवि अरुण जैमिनी का कवितात्मक पाठ
New Delhi, Delhi:दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित हुआ. हास्य कवि जैमनी ने सब को हस्ते हस्ते लौट पोट कर दीये. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. एंकर... दिल्ली छावनी में रक्षा संपदा संगठन में हिंदी पखवाड़ा खुशियों के साथ मना रहा है राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता, रुचि एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल एवं राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान (निडेम), दिल्ली छावनी के संयुक्त तत्वावधान में चाणक्य सभागार, निडेम, दिल्ली छावनी में सुप्रसिद्ध हास्य कवि श्री अरुण जैमिनी का हास्य काव्य पाठ आयोजित किया गया. हास्य कवि जैमनी ने कहा हिन्दी को बोले हिन्दी अपने हस्ताक्षर करें. इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री ए के जैन, महानिदेशक (कार्मिक) सैन्य अभियंता सेवाएं, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा मंत्रालय एवं महानिदेeshालय, रक्षा संपदा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित रक्षा संपदा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हास्य काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया। हास्य काव्य पाठ के दौरान सुप्रसिद्ध कवि श्री अरुण जैमिनी ने अपनी विशिष्ट हास्य शैली, चुटीली प्रस्तुतियों और सामाजिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों पर आधारित कविताओं से पूरे सभागार को हंसी और ठहाकों से गुंजायमान कर दिया।0
0
Report
गणेश विसर्जन से लौटते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से राजसमंद में 4 की मौत, 14 घायल
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र के तुर्किया खेड़ा गांव आज दोपहर गणेश विसर्जन से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक मोड़ आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए और मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को रेलमगरा हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे में 12 साल के मासूम हरीश लोहार, ललित, पुष्पा कंवर निवासी तकडिया का गुड़ा पाखंड और शंकर सिंह निवासी तुर्किया खेड़ा की मौत हुई है। गंभीर घायलों को राजसमंद के आरके हॉस्पिटल रेफर किया गया। यहां भर्ती अनीता कंवर और ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल आशा कंवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और एसपी हेमंत कलाल आरके हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
जमुई की पीड़िता के परिवार से मुलाकात, एक माह में सजा का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:लोकसेवक आवास में जमुई की पीड़ित बच्ची एवं उनके परिवार से मुलाकात की। बेटी को निर्भय होकर आगे बढ़ने और परिवार को शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया। परिवार ने भी पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। सभी दोषियों के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल के माध्यम से एक माह के भीतर कठोरतम सजा सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के सांवेर में आइसक्रीम गोदाम में भीषण आग, फ्रिजर व माल जलकर खाक
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के सांवेर में आइस्क्रीम के डिस्ट्रीब्यूशन गोदाम में लगी भीषण आग गोदाम में बने फ्रिजर सहित रखी हुई आइस्क्रीम ओर माल जलकर खाक सूचना मिलते ही सांवेर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस जांच के बाद ही आग की वास्तविक वजह सामने आएगी। उज्जैन निवासी कारोबारी का बताया जा रहा है गोदाम0
0
Report
UP NEWS : करेली पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज किया,बिजली विभाग ने 4 लाख का जुर्माना ठोका
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में ट्रांसफार्मर पर मोरंग भरा ओवरलोड ट्रक पलटने के मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी यशवीर सिंह के निर्देश पर अवर अभियंता राजेश कुमार ने ट्रक और उसके अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है आरोप है कि चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पोल में टक्कर मार दी जिससे ट्रांसफार्मर,खंभे और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे के समय कोई इंसान मौके पर नहीं था और 11000 की लाइन बंद थी जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। वहीं एसडीओ यशवीर सिंह का कहना है बिजली यंत्रों की 4 लाख 12 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति हुई है। वहीं करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में के.के. श्रीवास्तव पर ईडी का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल और ₹3.25 करोड़ की संपत्त
Raipur, Chhattisgarh:प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 23 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित विशेष अदालत (PMLA) में अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की। इससे पूर्व, मामले में वित्तीय कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने 22 सितंबर 2026 को एक अनंतिम कुर्की आदेश (PAO) जारी कर आरोपी की ₹3.25 करोड़ मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
बहेड़ी में होगा ‘अग्निशिखा’ युवती सम्मेलन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला बरेली के बहेड़ी नगर द्वारा छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की सहभागिता को लेकर ‘अग्निशिखा’ जिला युवती सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में बरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1000 छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में छात्राओं को वर्तमान समय में उनके सामने मौजूद शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही छात्राओं की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम की तैयारियां प्रांत छात्रा प्रमुख सोनू चौधरी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य गायत्री गंगवार, जिला छात्रा प्रमुख रीना, नगर अध्यक्ष डॉ. अवधेश एवं नगर मंत्री शेखर रस्तोगी के मार्गदर्शन में चल रही हैं। एबीवीपी की ओर से जिले की छात्राओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया गया है।0
0
Report
UP NEWS : फिरसा चुर्राह में बुजुर्ग को सांप ने काटा झाड़फूंक करने से हुई मौत
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र में बुजुर्ग को सांप के काट लिया जिनके परिजन इलाज के लिए ले जाने के बजाय झाड़ फूक के चक्कर में पड़ गए जिसके चलते बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है थाना करेली के क्षेत्र के ग्राम फिरसा चुर्राह के रहने वाले सीताराम पुत्र टोडी लाल उम्र लगभग 75 वर्ष बताया जा रहा है 23/24 सितंबर की रात घर में टीन के बने कमरे में तख्त पर लेटे हुए थे तभी उन्हें सांप ने काट लिया। पुलिस का कहना है बुजुर्ग के पोते शिवेंद्र द्वारा इलाज के लिए जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के सुनासर लेकर गए बुजुर्ग को फायदा ना होने पर वापस बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिस पर मृतक के परिजन उनका शव घर ग्राम फिरसा चुर्राह लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने मामले का मेमो थाना करेली भेजा जिस पर करेली थाने की पुलिस ने गांव पहुंचकर मृतक सीताराम के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करेली थाना अध्यक्ष विपिन शुक्ला का कहना है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा से बुजुर्ग की मौत के मामले में थाने पर मेमो भेजा गया था जिसमें बताया गया है कि बुजुर्ग की सांप के काटने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा गया।0
0
Report
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चांद बाबू गिरफ्तार
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां, बरेली। थाना देवरनियां पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चांद बाबू पुत्र फारूख, निवासी ग्राम गुनाहटू, थाना देवरनियां, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चांद बाबू के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप से संबंधित मुकदमा दर्ज था और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है। उसके खिलाफ थाना देवरनियां में पूर्व में भी कई मामले पंजीकृत बताए गए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मनोज कुमार तथा हेड कांस्टेबल कुलवन्त सिंह शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
जळगाव गणेश विसर्जन स्टेज मामले में राजनीतिक टकराव तेज
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव Anchor : जळगाव शहरातील गणेश विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान गणेश मंडळांच्या स्वागतासाठी स्टेज उभारण्याच्या परवानगीवरून राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष आणि शिवसेना शिंदे गट आमनेसामने आल्याचे पाहायला मिळाले. जळगाव महानगरपालिकेच्या अतिक्रमण विभागात स्टेज उभारण्यासाठी जागा देण्याच्या मुद्द्यावरून दोन्ही पक्षांचे कार्यकर्ते आणि नेते यांच्यात वाद निर्माण झाला. यावेळी काही काळ वातावरणात तणावाचे चित्र पाहायला मिळाले. राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाच्या नेत्यांनी महानगरपालिकेचा अतिक्रमण विभाग सत्ताधाऱ्यांच्या दबावाखाली काम करत असल्याचा आरोप केला. तसेच, विसर्जन मिरवणुकीसाठी स्टेज उभारण्याबाबत आपण 16 सप्टेंबर रोजीच अर्ज केला असल्याचा दावा राष्ट्रवादीकडून करण्यात आला. महानगरपालिकेचे उपायुक्त पंकज गोसावी यांनी आवक-जावक रजिस्टर तपासल्यानंतर अर्जाची नोंद स्पष्ट झाली. त्यानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाला नियमानुसार स्टेज उभारण्याची परवानगी देण्यात आली. यावेळी शिवसेना शिंदे गटाचे जिल्हाप्रमुख विष्णू भंगाळे, महिला आघाडीच्या नेत्या सरिता कोल्हे, नगरसेविका रेशमा काळे, तसेच राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे महानगराध्यक्ष अशोक लाडवंजारी, संग्रामसिंग पाटील, सुनील माळी आदी उपस्थित होते. स्टेजच्या अर्जावरून काहीसा गैरसमज झाला होता. सार्वजनिक गणेशोत्सव आनंदाने आणि उत्साहात साजरा व्हावा, यासाठी आम्ही पुढाकार घेत आहोत. या प्रकरणात कोणतेही राजकारण नसून सामाजिक बांधिलकीच्या भावनेतून काम केले जात आहे. नियमानुसार राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाला स्टेज उभारण्यासाठी परवानगी देण्यात आली आहे. नियमानुसार आम्ही 16 सप्टेंबर रोजीच जळगाव महानगरपालिकेकडे विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान स्टेज उभारण्यासाठी परवानगी मागितली होती. महानगरपालिकेत आयएएस अधिकारी कार्यरत असल्यामुळे वरिष्ठ पातळीवरील कारभार सुरळीत असला, तरी काही कर्मचारी अधिकाऱ्यांची दिशाभूल करत असल्याचे या प्रकरणातून दिसून आले. परवानगीसाठी नागरिकांना आणि संस्थांना एका विभागातून दुसऱ्या विभागात पाठविण्याचा प्रकार सुरू असल्याचा दावाही त्यांनी केला. तसेच, जळगाव महानगरपालिकेत शिवसेना आणि भाजपची सत्ता असल्याने अधिकारी दबावाखाली काम करत असल्याचा आरोप अशोक लाडवंजारी यांनी केला. बाईट अशोक लाडवंजारी, महानगराध्यक्ष, राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष विसर्जन मिरवणूकमध्ये स्टेज लावण्यासाठी आम्ही नियमानुसार AGORDERच अर्ज केला होता, परंतु महानगरपालिकेच्या अधिकारी यांनी सत्ताधारी यांच्या दबावापोटी त्यांना जागा देण्याचा प्रयत्न केला होता. आम्ही सर्व काही कागदपत्रे आणि नियमनुसार हा लढा चालू ठेवला. या संदर्भात उपायुक्त पंकज गोसावी यांच्याकडे तक्रार दिली त्यांनी रजिस्टर केलं आणि त्यानुसार आम्हाला आता स्टेज लावण्यासाठी परवानगी देण्यात आली आहे. बाईट संग्रामसिंह पाटील, कार्याध्यक्ष, राष्ट्रवादी काँग्रेस शरद पवार गट0
0
Report
बाजार गंज में अवैध फड़ हटाने को लेकर समुदाय के बीच तनाव, पुलिस पहुंची
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । हयातनगर थाना इलाके के बाजार गंज में अवैध फड़ / खोखे हटवाए जाने के मामले को लेकर दोनों समुदाय आमने सामने ... इलाके में घंटों रहे अफरा तफरी के हालात मुस्लिम शख्श फखरुद्दीन पर इलाके के हिंदुओं के घरों के आगे अतिक्रमण कर अवैध फड़/ खोखे लगवाने का आरोप ..मामले की सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत । मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगरपालिका की टीम अवैध फड़ / खोखे चिन्हित करने पहुंची । अवैध फड़/ खोखे हटवाए जाने की जानकारी पर इलाके के मुस्लिम भड़के ... मुस्लिम ..हिंदू समुदाय आमने सामने ..सी ओ कुलदीप सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स और PAC के साथ मौके पर पहुंचे . बाजार गंज इलाका छावनी में तब्दील ..सीओ कुलदीप सिंह ने बमुश्किल सम्भाले हालात । हालात देख अवैध फड़/खोखा दुकानदारो ने आनन फानन में हटाई अवैध फड़.. अवैध कब्जे के आरोपी मुस्लिम शख्स फखरुद्दीन का दावा ..54 वर्ष पूर्व नीलामी में खरीदी थी जमीन .. अवैध कब्जे के आरोपों को बताया गलत ..माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया । इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस / पी ए सी तैनात .. हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन इलाके के बाजार गंज का मामला । बाइट ..कुलदीप सिंह Co संभल बाइट फखरुद्दीन ..अवैध कब्जे के आरोपी बाइट ..पराग वाष्र्णेय,शिकायत कर्ता बाईट .. स्थानीय महिला बाइट .. अमन कुमार .. जे ई नगर पालिका बाइट .. फड़ दुकानदार0
0
Report
दिल्ली के कश्मीरी गेट में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या; हमलावर फरार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या पुलिस मौके पर..जांच जारी हमलावर मौके से फरार हत्या की वजह अभी क्लियर नहीं है..लूट और कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
