203001
बुलंदशहर में दो पक्षों में हुए बवाल के बाद डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के करीरी गांव में दो समुदायों के बीच मारपीट और पथराव की घटना पर पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर-सरमथुरा के शांत धरने में उपद्रव, बाजार में तोड़फोड़ से माहौल तनावपूर्ण
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर सरमथुरा में चल रहा धरना शांतिपूर्ण तरीके से कुछ दूरी पर जारी है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाजार में तोड़फोड़ की गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। टाइगर रिजर्व के विरोध में लंबे समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। मुख्य धरना स्थल से दूर कुछ लोगों ने बाजार में उत्पात मचाया और इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी पर पथराव किया, जिससे कांच टूट गए। स्थिति को संभालने के लिए जिले भर के थानों से पुलिस बल और कई सीओ मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धरना दे रहे अधिकांश लोग शांतिपूर्ण हैं, सिर्फ कुछ लोगों द्वारा ही तोड़फोड़ की गई है। पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है。0
0
Report
अलवर के रैणी में स्कॉर्पियो टायर फटने से पलटी, एक की मौत छह घायल
Alwar, Rajasthan:स्कॉर्पियो का टायर फटने से खेत में पलटी गाड़ी, एक की मौत, छह घायल अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में गढ़ीसवाईराम से लक्ष्मणगढ़ जाने वाले मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिनान में खाना खाने के बाद लक्ष्मणगढ़ लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो गाड़ी टायर पंचर होने के बाद असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर गढ़ीसवाईराम चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल बाबूलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को गढ़ीसवाईराम अस्पताल पहुंचाया। घायलों में योगेश साहू, राजू सैनी, अमन खान, कुश पाराशर, रौनक खंडेलवाल, हिमांशु शर्मा और शुभम शामिल हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर हालत को देखते हुए अलवर रेफर कर दिया, जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खूँटी के आंगनबाड़ी सेविकाओं का पोषाहार राशि नहीं मिलने पर विरोध
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार की राशि सात महीनों से नहीं मिली है जिससे सेविकाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने पूंजी से पोषाहार पका भोजन दिया, लेकिन फरवरी से पोषाहार की राशि नहीं मिली है। इससे बच्चों को पोषाहार मिलना बंद हो गया है और सेविकाओं ने सरकार से राशि की मांग के लिए बैठक कर एकजुटता दिखाई है। बैठक में जिलेभर से सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। जिलाध्यक्ष जयवंती नाग ने बताया कि पिछले फरवरी से पोषाहार का पैसा बकाया है जिसे सरकार ने अब तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हम पोषाहार देना भी बंद कर चुके हैं। रेखा देवी ने कहा कि पूंजी लगाकर राशन खरीदा जाता है फिर भी मूल्य कम कर दिया जाता है। कुंती देवी ने कहा कि अगर पोषाहार का पैसा नहीं मिला तो बच्चों को कैसे पोषाहार देंगे; या पैसा दें या स्वयं वितरण करें।0
0
Report
Advertisement
रोहतास के डेहरी में BCA पाठ्यक्रम की शुरुआत; कुशवाहा ने किया उद्घाटन
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां महिला कॉलेज डालमिया नगर में आज से B.C.A. के पाठ्यक्रम की शुरुआत हो गई। जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपेंद्र कुशवाहा ने की। इस दौरान कालेज के शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान एवं मंत्रोचारण के साथ हुई। समारोह का मुख्य आयोजन समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष कुमारी नीतू रानी एवं गणित के विभागाध्यक्ष अनुराधा यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां, उपलब्धियां एवं भविष्य की योजनाओं से अतिथियों एवं उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा की बहुत जरूरी है। कंप्यूटर की जानकारी व्यवसाय, प्रशासन यहां तक की दैनिक जीवन में लगभग हर क्षेत्र में अब कंप्यूटर मोबाइल और तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तकनीकी ज्ञान अधिक से अधिक ग्रहण करना चाहिए। क्योंकि यह दुनिया धीरे-धीरे डिजिटल तकनीक में दक्ष लोगों के लिए आसान होता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने की सलाह दी।0
0
Report
साल्ही नदी में कोयला दूषित पानी छोड़ने पर ग्रामीणों ने उठाई मांग
Kusu, Chhattisgarh:कोल माइंस की अनदेखी से जल हो रहा प्रदूषण। परसा कोल माइंस से साल्ही नदी में छोड़ा जा रहा दूषित काला पानी। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल कर कार्रवाई की मांग। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर लगाया दूषित पानी नदी में छोड़ने का आरोप। साल्ही नदी से आगे अटेम नदी में मिल रहा दूषित काला पानी। कोल कंपनी ने सालही नदी में पुलिया निर्माण। मछलियों और जलीय जीवों सहित मवेशियों पर संभावित खतरे को लेकर चिंता। ग्रामीणों ने पर्यावरण विभाग से पानी के सैंपल लेकर वैज्ञानिक जांच कराने की उठाई मांग। हसदेव क्षेत्र में खनन को लेकर पहले भी विरोध रहा। माइंस का संचालन राजस्थान विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व में भी नदी में राजस्थान विद्युत निगम लिमिटेड के द्वारा पानी छोड़ा गया था, जिसे सूचना मिलते ही बंद कर दिया गया था। इस बार भी इस तरीके से दोबारा कोयला का गंदा पानी नदी में छोड़ा जा रहा है तो यह बिल्कुल सही नहीं है।0
0
Report
बूंदी नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस के बोर्ड बनने के संकेत, भाजपा के खिलाफ रणनीति
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी नगर परिषद में कांग्रेस को बोर्ड बनने की उम्मीद : हरिमोहन शर्मा बूंदी। विधायक हरिमोहन शर्मा ने नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में बोर्ड बनने के संकेत मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया और पार्टी में भाजपा की तुलना में विद्रोह या नाराजगी कम दिखाई दी। शर्मा ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार को सुव्यवस्थित बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर प्रभावी चुनाव प्रचार में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा नेताओं पर चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि धनबल के मामले में कांग्रेस पीछे है, लेकिन उन्हें बूंदी की जनता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने शहर में विकास के अभाव को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। सभापति पद के उम्मीदवार के सवाल पर शर्मा ने कहा कि जीत के बाद रायशुमारी और आम सहमति से सभापति चुना जाएगा। कांग्रेस की ओर से पहले से किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है।0
0
Report
Advertisement
लंझियाटोला पंचायत घोटाला: गबन के आरोप, जांच टीम गठित
Khairgarh, Uttar Pradesh:छुईखदान जनपद की ग्राम पंचायत लंझियाटोला और आश्रित ग्राम बगमर्रा में विकास कार्यों को लेकर सरपंच पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि मुरुम, नाली सफाई, वाटर कूलर, मुक्तिधाम और स्कूल मरम्मत के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर काम अधूरे या नदारद हैं। ग्रामीणों के अनुसार दो साल में मुरुम की एक भी ट्रिप नहीं डाली गई, जबकि भुगतान होने का आरोप है। नाली सफाई के लिए लाखों रुपये निकालने के बावजूद सफाई नहीं हुई। स्कूल में वाटर कूलर और छत मरम्मत का काम भी जमीन पर नजर नहीं आने का दावा किया गया है। पंच पंचम राम चंदेल ने 8 से 10 लाख रुपये के गबन की आशंका जताई है। उपसरपंच अंजीता बंजारे ने आवास योजना में ग्रामीणों से 500-500 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। CEO केश्वरी देवांगन ने कहा कि शिकायत पर जांच टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।0
0
Report
इंदौर के कारीगर गणेश प्रतिमा बनाने में जुटे, त्योहार की साज-सज्जा तेज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर देशभर में गणेश उत्सव को लेकर धूम है वही मध्य प्रदेश में गणेश उत्सव अनूठे तरीके से मनाया जाता है वही गणेश स्थापना के पहले ही बप्पा के भक्तों में खासा उत्साह है तो वहीं उन्हें का उत्साह और दुगना करने के लिए गणेश प्रतिमा बनाने वाले कारीगर भी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं क्या बुजुर्ग क्या युवा क्या महिला सरकारी घर अपनी ओर से इन प्रतिमाओं को बनाने में जी जान लग रहा है ताकि भगवान गणेश की प्रतिमा सुंदर और सुसज्जित दिखाई दे जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन इंदौर के कुछ ऐसे ही कारीगरों के बीच पहुंचे जहां भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक प्रतिमा में बनाई जा रही है देखिए किस तरह कारीगर बारीकी से अपने हाथों की कला से भगवान श्री गणेश की एक से बढ़कर एक प्रतिमा बना रहे हैं0
0
Report
मंडला में सांभर शिकार: तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने जेल भेजा
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - सांभर के शिकार के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने तीनों को भेजा जिला जेल ग्राम कटंगटोला में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सांभर के शिकार के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रामफल, संतू और चैनसिंह के रूप में हुई है। वन विभाग ने इनके कब्जे से सांभर का मांस और अन्य अवयव जब्त किए हैं। पोला पर्व को देखते हुए बफर क्षेत्र में सघन गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल मंडला भेजने के आदेश दिए गए। वन विभाग ने वन्यजीव अपराधों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता की नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में स्वाइनफ्लू: मरीजों की पहचान 407, इलाज जारी 138
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक。 छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइनफ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान । कहा- अब तक छत्तीसगढ़ 407 मरीजों की हुई है पहचान । लगभग 300 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं और 138 मरीजों का इलाज जारी है । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रोटोकॉल था उसी प्रकार पालन किया जा रहा है । उन्होंने कहा चिंता का कोई विषय नहीं है, हमारे सभी अस्पताल में इलाज और जांच निःशुल्क है । लोगों से भीड़भाड़ से बचने की अपील । बाइट श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री0
0
Report
धनबाद भूली में हथियार के साथ अपराध की योजना बनाते अपराधी गिरफ्तार, 3 फरार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के भूली में अपराध की योजना बना रहे अपराधकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। सी ब्लॉक छठ घाट के पास सुनसान स्थान पर अपराधियों के जुटने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए, जबकि एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। शनिवार को धनबाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला सी ब्लॉक छठ घाट के पास का है, जहां 12 सितंबर की रात करीब 12 बजकर 5 मिनट पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी हथियार के साथ किसी गंभीर अपराध की योजना बनाने के लिए जुटे हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की, तो तीन युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। वहीं, भागने के दौरान गिर जाने से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी की पहचान 23 वर्षीय आसिफ आलम के रूप में हुई है। वह निचितपुर टाउनशिप, शिव मंदिर के पास, ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो पैंट की कमर में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और बाएं पॉकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कारतूस के पेंदे पर 8 एमएम KF लिखा हुआ है। इसके अलावा एक हल्के ऑरेंज कलर का MOTO EDGE 50 मोबाइल भी जब्त किया गया है। हथियार का वैध कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में बैंकमोड़ थाना, भूली ओपी कांड संख्या 164/26, दिनांक 12 सितंबर 2026 को BNS की धारा 111(2), 111(3), 111(4), 61(2) और आर्म्स एक्ट धारा 25(1-ब)ए, 26, 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आसिफ आलम का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बैंकमोड़ और चिरकुंडा थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार तीनों युवकों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में इश्क के लिए पति की हत्या, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:इश्क की खातिर शौहर की हत्या उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में इश्क की ख़ातिर शौहर की हत्या का एक सनसनीख़ेज़ मामला सामने आई है। जहाँ एक कलयुगी पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने पति को नींद की गोली दूध में देकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इस मामले में पुलिस नवहत्यारन पत्नी और उसके आशिक को गिरफ्तार कर उनकी असल जगह जेल में पहुँचा दिया है। दरसअल रतनपुरी पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक डेड बॉडी मिली है। जिसके चलते उस समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में मर्तक शकिब के परिजनों ने अपनी पुत्रवधू तबस्सुम और जमाई शाहरुख पर अवैध संबंध के चलते 7 सितंबर को नींद की गोली दूध में मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जिसके संबंध में एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा नई टीमों का गठन कर इस मामले के खुलासे पर लगाया गया था। जिसने आज हत्यारन पत्नी तबस्सुम और मृतक राकिब के बहनोई शाहरुख को गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश किया है पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया है कि पिछले दो सालों से उनके बीच अवैध संबंध चले आ रहे थे। जिसका जब मर्तक राकिब को पता चला तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया था । जिसके बाद हत्यारन पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख ने राकिब की हत्या की साज़िश रच डाली, जिसके तहत 7 सितंबर की रात तबस्सुम ने प्लान के तहत राकिब को दूध में नींद की गोली की अधिक मात्रा देकर उसे हमेशा के लिए नींद के आगोश में सुला दिया था। इस मामले में मर्तक राकीब के परिजनों ने अपनी पुत्रवधु तबस्सुम और जमाई शाहरुख़ पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला दूध की तरह साफ हो गया। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाड़िक ने बताया कि दिनांक 8 सितंबर 2026 को थाना रतनपुरी को एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है इसी क्रम में जब जांच की गई तो आज 12 सितंबर 2026 को इस घटना का अनावरण हुआ इसमें यह पता चला है कि जो यह मृतक व्यक्ति है राकिब उसकी पत्नी तबस्सुम म्रतक व्यक्ति का बहनोई शाहरुख उन दोनों के अवैध संबंध थे और अवैध संबंध बनाने के लिए राकिब को नींद की गोली दूध में मिलाकर ज्यादा मात्रा में दी गई जिससे उसकी मृत्यु हुई उस संबंध में मुकदमा पंजीकृत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है जो अभियुक्त हैं इनका नाम एक का तबस्सुम और एक शाहरुख इसमें ये दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं और साथ ही साथ इनमें जो नशीली गोलियां और उनके रैपर के साथ मिले हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सीओ बुढ़ाना के निर्देशन में और सो रतनपुरी उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है जिनके करीब डेढ़ से 2 साल से उनके अवैध संबंध थे यह जो मृतक राकीब है इसका यह बहनोई है यह तो अभी जांच का विषय है और यह कहां से लायी गई कैसे इनको लाया गया इसकी जांच चल रही है अभी इसमें कार्रवाई जारी है इनमें चार बच्चे हैं।0
0
Report
Advertisement
BSF जवान ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की, पंजाब क्वार्टर में सनसनी
Firozabad, Uttar Pradesh:BSF जवान दिनेश कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी के शव फिरोजाबाद के सांती गाँव पहुँचे, राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान ने पंजाब के फाजिल्का में सरकारी क्वार्टर में अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली थी। 38 वर्षीय दिनेश कुमार BSF में आरक्षी थे। वे पंजाब के फाजिल्का में तैनात थे। उनके परिवार में 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, 12 वर्षीय बेटी अनुष्का बघेल और 7 वर्षीय बेटे जयादित्य बघेल थे। बुधवार रात ड्यूटी से घर लौटने के बाद किसी बात को लेकर हत्या की गई। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे और मातम पसर गया। आज जवान और उनकी पत्नी का शव पैतृक गांव में देखने हेतु लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा; बीएसएफ जवानों और भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिमसंस्कार किया गया। पिता का कहना है कि हत्या के पीछे किसी दूसरे का हाथ नहीं है।0
0
Report
BRICS 2026: पत्तलों पर नेताओं की पेंटिंग, बिहार के रेत कलाकार की अनोखी प्रस्तुति
Munger, Bihar:भोज की पत्तल बनी कैनवास, मधुरेंद्र ने उकेरे BRICS के विश्व नेताओं के चेहरे .सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का अनोखा कला प्रयोग, 15 दिनों की मेहनत से तैयार की BRICS 2026 की विशेष कलाकृति\n\nमुंगेर: कला के लिए कैनवास का आकार नहीं, बल्कि कलाकार की कल्पना और हुनर मायने रखता है। इसी सोच को अपनी कला में साकार करते हुए अपनी अनोखी कला और प्रयोगधर्मिता के लिए बिहार के चर्चित विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने इस बार कला एक अनोखा प्रयोग किया है। उन्होंने पारंपरिक कैनवास के बजाय भोज में भोजन परोसने के लिए इस्तेमाल होने वाली पत्तल को अपनी कला का माध्यम बनाकर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18 वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS 2026) में शामिल होने वाले प्रमुख वैश्विक नेताओं के चेहरे उकेरे हैं।\n\nसैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इन पत्तलों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित कई वैश्विक नेताओं के चित्र तैयार किए हैं।\nकलाकृति के साथ “WELCOME TO INDIA – BRICS 2026” संदेश भी अंकित किया गया है। अलग-अलग पत्तलों पर नेताओं के चित्रों को फ्रेम की तरह सजाकर तैयार की गई यह रचना BRICS सम्मेलन के लिए भारत आने वाले विश्व नेताओं के स्वागत को समर्पित है।\n\nकलाकार मधुरेंद्र कुमार के अनुसार, इस विशेष कला को तैयार करने में करीब तीन दिनों का समय लगा। पत्तल की सतह सामान्य कैनवास की तुलना में अलग होने के कारण उस पर बारीक चित्र उकेरना आसान नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने चेहरे की रूपरेखा, आंखों, बाल, दाढ़ी और भाव-भंगिमा जैसे सूक्ष्म विवरणों को उभारने का प्रयास किया। मधुरेंद्र कहते हैं कि उनमें उनका उद्देश्य केवल विश्व नेताओं के चित्र बनाना नहीं, बल्कि कला के माध्यम से भारत की मेहमाननवाजी, शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश देना है। इस बार भोज में इस्तेमाल होने वाली पत्तल को कैनवास बनाकर विश्व नेताओं के चित्र उकेरना उनके इसी प्रयोगधर्मी कला सफर की एक नई कड़ी है। साधारण रूप से भोजन परोसने के काम आने वाली पत्तल को उन्होंने अपनी बारीक चित्रकारी के जरिए एक कलात्मक रूप देने का प्रयास किया है।\n\nमधुरेंद्र कुमार का कहना है कि BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर दुनिया के अलग-अलग देशों के नेता एक साथ आते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी कलाकृति के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि देशों के बीच संवाद और सहयोग से वैश्विक समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।\n\nउन्होंने कहा, “मैंने अपनी इस कलाकृति के जरिए दुनिया के तमाम नेताओं का भारत में स्वागत करने की कोशिश की है। मेरी कला का संदेश है कि दुनिया के सभी देश आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ आएं, क्योंकि मिलजुलकर ही हम शांति स्थापित कर सकते हैं और दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान निकाल सकते हैं।“\n\nबाइट : मधुरेंद्र कुमार कलाकार0
0
Report
सिंगरौली में 13 वर्षीय बालक की मौत, कोतरी नदी में तेज बहाव में डूबा
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग कोतरी नदी में बहे 13 साल के बालक का मिला शव बड़ा हादसा: जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम सहुआर में कोतरी नदी के तेज बहाव में बहा था मासूम बादल साहू अंधेरे के बावजूद परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर की नदी में खोजबीन सुबह उजाला होते ही ग्रामीणों के अथक प्रयास से नदी से बाहर निकाला गया 13 वर्षीय बादल का शव मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा मौके पर पहुंची जियावन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, मर्ग कायम कर जांच जारी0
0
Report
Advertisement
