icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांवड़ यात्रा 2026: गाज़ीपुर प्रशासन का अलर्ट, ददरी घाट पर सुरक्षा-यातायात कड़े इंतजाम

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारी तेज, डीएम-एसपी खुद उतरे मैदान में, ददरी घाट से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर गाजीपुर प्रशासन अलर्ट डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज राजा ने किया ददरी घाट का निरीक्षण 30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, तैयारियों का लिया जायजा घाट की सफाई, लाइट और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश झूलते बिजली के तार और क्षतिग्रस्त पोल तत्काल ठीक कराने का आदेश घाट पर नावों और नाविकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की पहली प्राथमिकता 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर गाजीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शनिवार को ददरी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ददरी घाट पर गंगा स्नान कर जल भरेंगे, इसलिए घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, आवागमन और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर पालिका को नियमित सफाई और पर्याप्त सफाईकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनज़र घाट पर पर्याप्त नावों और नाविकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य किया जा सके। वहीं विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर झूलते बिजली के तारों और क्षतिग्रस्त पोलों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने घाट और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएंगी。 बाइट: अनुपम शुक्ला- डीएम, गाजीपुर बाइट: डॉ ईरज राजा- एसपी, गाजीपुर
0
0
Report

मुंगेर में नौ किलोमीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर सड़कों को साफ, 50 संरचनाएं ध्वस्त

Munger, Bihar:श्रीकृष्ण सेतु से तेलिया तालाब तक चला बुलडोजर, 50 अवैध संरचनाएं ध्वस्त। सड़क सुरक्षा को लेकर नौ किलोमीटर तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मकान-दुकान और ढाबे हटाए गए. मुंगेर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शनिवार को मुंगेर में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सदर प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण सेतु से तेलिया तालाब तक करीब नौ किलोमीटर की दूरी में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए मकान, दुकान, ढाबे, गुमटियां और अन्य अवैध संरचनाओं को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व सदर अंचलाधिकारी अंजलि ने किया। कार्रवाई के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला, यातायात थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार, एनएचएआई के अधिकारी नीतीश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। श्रीकृष्ण सेतु स्थित एनएच-333बी के किनारे वर्षों से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। सड़क किनारे बने कई पक्के मकानों, दुकानों और ढाबों को जेसीबी से तोड़ा गया। कार्रवाई शुरू होते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और अतिक्रमणकारी जुट गए। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए जेसीबी के आगे आने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बिना पूर्व सूचना और नोटिस के उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है। हालांकि, प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान कई लोग अपने घरों से सामान निकालते नजर आए। कुछ लोगों ने स्वयं मुख्य दरवाजे और अन्य सामान हटाए, जबकि जेसीबी से पक्के मकानों और अन्य अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। कई अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन से कुछ दिनों की मोहलत देने की मांग की, लेकिन अभियान नहीं रोका गया। अंचलाधिकारी अंजलि ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अवैध निर्माण होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि करीब नौ किलोमीटर तक चले अभियान के दौरान सड़क किनारे बनी लगभग 50 दुकानों, गुमटियों, पक्के मकानों, ढाबों और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया गया। प्रशासन का उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-सोनम वांगचुक का मुद्दा,समाजवादी छात्र सभा ने उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन ।

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव के नेतृत्व में छात्र हितों को लेकर उप जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कस्बा करहल में सड़कों पर उतरे समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव,नगर के तिराहे चौराहे की सड़कों पर बैठ नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन सरकार को दी चेतावनी पांच सूत्रीय मांगों को किया जाए पूरा अन्यथा समाजवादी पार्टी आंदोलन की बनाई गई नई रणनीति ? छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं और पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं,जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में है। ज्ञापन में 5 प्रमुख मांगें रखी गईं,इनमें सोनम वांगचुक से वार्ता कर उनकी मांगें मानने,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे,पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पेपर लीक कराने वाली एजेंसियों का पंजीकरण निरस्त करने की मांग शामिल है। छात्र सभा ने सरकार से मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

शिकंजा, तमंचा-कारतूस के साथ बागपत का युवक दबोचा

Shrvan PanditShrvan PanditFollow6m ago
Shamli, Uttar Pradesh:चेकिंग अभियान में थाना भवन पुलिस का शामली पुलिस के सघन चेकिंग अभियान में थाना भवन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संदिग्धों की जांच के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना भवन। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना भवन पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र अख्तर निवासी ग्राम भडल, थाना दोघट, जनपद बागपत बताया। अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना भवन थाने में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद राघव, हेड कांस्टेबल अंकुर निर्वाल और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे, जिनकी सतर्कता से आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
0
0
Report
Advertisement

गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने को लेकर युवकों में जमकर मारपीट, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी, वीडियो वायरल..

Raj ChaudharyRaj ChaudharyFollow6m ago
Biara, Uttar Pradesh:धार्मिक नगरी वृन्दावन का अटल्ला चुंगी क्षेत्र एक बार फिर अखाड़ा बन गया। बीती रात एक गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने की बात को लेकर युवकों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच सरेराह जमकर लात-घूंसे चले, जिससे वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, इस पूरी घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र के गेस्ट हाउसों में श्रद्धालुओं को कमरा दिलाने और कमीशनबाजी को लेकर यहां आए दिन गाली-गलौज और विवाद होना आम बात हो चुकी है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं से स्थानीय कानून-व्यवस्था और वृन्दावन की छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल स्थानीय लोग और पीड़ित इस मामले में पुलिस से सख्त और दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

खाकी में तैनात सिपाही निकला हथियार तस्कर,भाई से कराता था पकड़े गए बदमाशों से अवैध हथियार की सप्लाई

Shrvan PanditShrvan PanditFollow9m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में कांधला थानां में तैनात एक सिपाही निकला अवैध हथियार तस्कर का सरगना। चचेरे भाई के माध्यम से सरकार द्वारा पकड़े गए अवैध हथियारों की करता था सप्लाई। मेरठ के मवाना थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए केशू यादव के खुलासे ने थाना कांधला की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूछताछ में केशू ने बताया कि उसे बरामद हथियार उसका चचेरा भाई अमित कुमार यादव उपलब्ध कराता था, जो कांधला थाने में माल मोहर्रिर के पद पर तैनात रहा है। आरोप है कि अमित कुमार यादव मालखाने में जमा हथियारों को निकालकर अवैध रूप से बेचने का कारोबार चला रहा था, जिसमें तुषार नामक युवक भी उसका सहयोगी था। मामले की परतें खोलने पर घटनाक्रम का संबंध 27 जून को मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सवेरा से भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। उस दौरान खालापार क्षेत्र में गांव हरियाखेड़ा निवासी गोविंद, सचिन और राहुल को लगभग 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। बरामद स्मैक की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई थी। खास बात यह थी कि गिरफ्तार गोविंद उस समय थाना कांधला में होमगार्ड के पद पर तैनात था। उसके पिता अरविन्द कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड थे, जिनकी सेवा के दौरान मृत्यु होने पर गोविंद को मृतक आश्रित के आधार पर नौकरी मिली थी।
0
0
Report

सीजे रमेश सिन्हा ने दंतेवाड़ा में विशेष लोक अदालत का वर्चुअल शुभारंभ किया

Dantewada, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दंतेवाड़ा आगमन पर न्यू सर्किट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने शनिवार को दंतेवाड़ा से प्रदेशव्यापी विशेष लोक अदालत का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह विशेष लोक अदालत परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 (चेक अनादरण) से संबंधित मामलों के त्वरित एवं आपसी समझौते से निपटारे के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के लगभग 7,930 प्रकरणों को निराकरण के लिए रखा गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि चेक अनादरण के मामलों का आपसी सहमति से समाधान होने पर पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से अधिकाधिक पुराने मामलों के निराकरण का आह्वान किया। मुख्य न्यायाधीश ने 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों के समझौते के माध्यम से निपटारे में भी सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने दंतेवाड़ा जिला न्यायालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया, लोक अदालत की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत न्यायालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में रूफटॉप सोलर से बिजली खर्च में भारी बचत, योजना जागरूकता बढ़ी

Rajnandgaon, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत राजनांदगांव में रूफटॉप सोलर लगाने के लिए जागरूक किया गया। नगर निगम में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को सोलर ऊर्जा के लाभों की जानकारी दी गई। विद्युत विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में वार्ड पार्षदों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। उद्देश्य था कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाएं; विशेषज्ञों ने लगवाने की प्रक्रिया, सब्सिडी, बिजली बिल में बचत और आर्थिक लाभ की जानकारी दी। जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि राजनांदगांव शहर में अब तक लगभग चार हजार उपभोक्ता अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवा चुके हैं और सभी वार्ड पार्षदों से जागरूकता फैलाने को कहा। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि रूफटॉप सोलर प्लांट से उपभोक्ता बिजली खर्च में बड़ी बचत कर सकते हैं और करीब 25 वर्षों तक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवार योजना से जुड़ें और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें।
0
0
Report

रायपुर के श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग पर शराबी युवक की ट्रेन से टक्कर, गंभीर घायल

Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर के श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शराब के नशे में रेलवे पटरी पर पहुंचे एक युवक को साउथ बिहार एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना के चलते साउथ बिहार एक्सप्रेस करीब 15 से 20 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि युवक अपने एक साथी के साथ नशे की हालत में पटरी पर मौजूद था। पूरा मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का है। रेलवे और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

निम्बाहेड़ा के स्कूल में हेल्पिंग हैंड यूथ सोसायटी ने खेल सामग्री वितरण किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के डला-किशनपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेल्पिंग हैंड यूथ सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, शतरंज सहित कई खेलों की सामग्री विद्यालय को सौंपी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वागत नृत्य से हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मुंदड़ा ने खेल सामग्री का सदुपयोग कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विद्यालय परिवार ने संस्था का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top