ठेले पर मरीज वीडियो वायरल मामले में डीएम का एक्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एक वृद्ध मरीज को ठेले पर धोने के मामले में जिलाधिकारी सीपी सिंह ने गंभीरता दिखाते हुए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। यह मामला खुर्जा के सरकारी अस्पताल का है, जहां हड्डी टूटे एक वृद्ध मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके अलावा अस्पताल में तीन दिन तक डॉक्टर न होने की बात भी सामने आई थी। इस खबर के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
