203389
नरौरा की गंगा में बहती वृद्धा को गोताखोरों ने बचाया
Narora, Uttar Pradesh:नरौरा के राजघाट पर गंगा नदी में बह रही एक वृद्ध महिला को गोताखोरों ने बाढ़ की परवाह किए बिना बचाया। महिला डिबाई थाना क्षेत्र की रहने वाली थी, जो गृह क्लेश से परेशान होकर कर्णवास गंगा घाट पर नदी में कूद गई थी। वह करीब पांच किलोमीटर तक बहती हुई आई। गोताखोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे सकुशल बचाया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमकाथाना नगरपालिका ने फायर NOC सत्यापन के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू की
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीमकाथाना नगर पालिका क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती। अधिशाषी अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल पंप, कोचिंग, हॉस्पिटल और बैंकों का औचक निरीक्षण किया गया। सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर पालिका क्षेत्र में आगजनी की संभावित घटनाओं को रोकने और जनहानि के खतरे को शून्य करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी कड़ी में आज अधिशाषी अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस टीम में कनिष्ठ अभियंता (जेएन) सहित पालिका के फायर कार्मिक व अग्निशमन दस्ता शामिल रहा। औचक निरीक्षण के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों, कोचिंग संस्थानों, हॉस्पिटलों और बैंकों में अचानक पहुंचकर वहाँ लगे अग्निशमन उपकरणों की भौतिक स्थिति, उनकी एक्सपायरी डेट, वाटर सिस्टम और आपातकालीन निकास द्वारों की गहनता से जाँच की। इसके साथ ही संस्थानों के पास वैध फायर एनओसी है या नहीं, इसके दस्तावेज़ खंगाले गए। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं पाई गई या जहाँ सुरक्षा मानकों में लापरवाही मिली, उन्हें मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त हिदायत दी गई। अधिशाषी अधिकारी रणजीत सिंह ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संस्थापकों को निर्देशित किया कि वे तय समयावधि के भीतर अपनी फायर एनओसी रिन्यू करवाएं और सभी आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को वर्किंग कंडीशन में रखें। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस हिदायत के बाद भी यदि किसी संस्थान द्वारा अग्निशमन मानकों को पूरा नहीं किया गया और बिना एनओसी के संचालन जारी रखा, तो पालिका द्वारा उनके खिलाफ सीलिंग सहित अन्य कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पालिका की इस अचानक हुई कार्रवाई से आज पूरे शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल रहा।0
0
Report
Baramalt माल्टिंग ने 2.5 लाख क्विंटल जौ सीधे किसानों से खरीदा; लक्ष्य 5 लाख
Jaipur, Rajasthan:केशवाना(कोटपूतली)....बारमाल्ट माल्टिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान के कोटपूतली स्थित केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक अग्रणी कृषि-आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग है। कंपनी जौ एवं बाजरे से उच्च गुणवत्ता वाले माल्ट और माल्ट एक्सट्रैक्ट का निर्माण करती है तथा अपने अधिकांश कच्चे माल की खरीद सीधे राजस्थान के किसानों से करती है। सतत कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बारमाल्ट वर्तमान में 5,000 से अधिक किसानों के साथ सहयोगात्मक जौ खेती कार्यक्रम संचालित कर रही है। इस पहल के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण फसल और आय वृद्धि के अवसर मिल रहे हैं। कंपनी ने इस सीजन में approximately 2.5 लाख क्विंटल जौ की सीधी खरीद की है तथा आगामी वर्ष में इसे 5 लाख क्विंटल तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि मूल्य संवर्धन और ग्रामीण विकास के प्रति समर्पित बारमाल्ट क्षेत्रीय औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, साथ ही केशवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दे रही है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में शुद्ध लिखो–सुंदर लिखो अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में शिक्षकों के लेखन कौशल और भाषा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डाइट चित्तौड़गढ़ द्वारा शुद्ध लिखो–सुंदर लिखो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दसोरा ने कहा कि शिक्षक का शुद्ध और सुंदर लेखन विद्यार्थियों के सीखने की नींव होता है। अभियान के तहत प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को सप्ताह में दो बार श्रुतलेख उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिनका परीक्षण ब्लॉक और डाइट स्तर पर किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के सभी 11 ब्लॉकों के सीबीईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
खानपुर में बच्ची ट्रांसफार्मर के पास खेलकर मौत के खतरे में सुरक्षा की मांग
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) जालावाड़ जिले के खानपुर कस्बे से CCTV में कैद हुआ एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे तक खड़े हो जाए। CCTV के वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक मासूम बच्ची खेलते हुए सड़क किनारे खुले में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई और चबूतरे पर चढ़कर उसके उपकरणों से छेड़छाड़ करने लगी। यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में बच्ची ट्रांसफार्मर के उपकरणों पर चढ़ते उतरते दिखाई दे रही है, जबकि उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं, कि वहां दौड़ता हाई वोल्टेज करंट उसकी जान के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता था। जिस किसी ने यह वीडियो देखा उसके पसीने छूट गये। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश दिखाई दिया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि सड़क किनारे बिना सुरक्षा घेराबंदी के रखे गए ये ट्रांसफार्मर कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और नगर पालिका प्रशासन से तुरंत ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी मासूम की जिंदगी खतरे में न पड़े।0
0
Report
वरदा थाना पुलिस और DST की बड़ी कार्रवाई, खेत में लहलहाती गांजे की खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:वरदा थाना पुलिस और DST की बड़ी कार्रवाई, खेत में लहलहाती गांजे की खेती पकड़ी, एक गिरफ्तार पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे और सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वरदा थानाधिकारी रिजवान खान को DST टीम के जरिए मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिराता फला कोठारीया निवासी थावरचन्द रोत ने अपने घर के पास खेत में गांजे के हरे पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरदा थाना पुलिस और DST की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने जब थावरचन्द के घर के पास स्थित खेत की तलाशी ली, तो वहाँ सुखाने के लिए रखा हुआ 558 ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही खेत से गांजे के छोटे-बड़े कुल 50 नग हरे पौधे बरामद किए गए। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर इन हरे पौधों का कुल वजन 4 किलोग्राम 210 ग्राम पाया गया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी भू-स्वामी थावरचन्द रोत (65 वर्ष) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि वह इस गांजे को किन-किन लोगों को सप्लाई करता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं।0
0
Report
41 दिवसीय तपस्या जारी, हर्ष गिरी महाराज के भक्तों میں आस्था फिर मजबूत
Churu, Rajasthan:तेज धूप में पांच धूनों के बीच 35वें दिन भी जारी रही हर्ष गिरी महाराज की तपस्या, 9 जून को विशाल जागरण व 10 जून को भंडारा सादुलपुर क्षेत्र के भाकरा गांव स्थित तपोभूमि केसेनिया जोहड़ में बाबा श्योपुरी महाराज की समाधि स्थल पर चल रही 41 दिवसीय तपस्या इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद बाबा विकास गिरी महाराज के परम शिष्य हर्ष गिरी महाराज पांच धूनों के बीच कठोर तपस्या कर रहे हैं। तपस्या का यह क्रम अब 35वें दिन में प्रवेश कर चुका है। ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि बाबा श्योपुरी महाराज की पावन तपोस्थली पर यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान 41 दिनों तक चलेगा। तपस्या के दौरान हर्ष गिरी महाराज लगातार साधना में लीन हैं। क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी और तपते मौसम के बावजूद उनकी अटूट श्रद्धा और संकल्प श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का विषय बना हुआ है। तपोभूमि में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं तथा महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है। दूर-दराज के गांवों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं और धर्म लाभ ले रहे हैं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों और बाबा श्योपुरी महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि तपस्या के समापन अवसर पर 9 जून को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके पश्चात 10 जून को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। तपोभूमि केसेनिया जोहड़ में चल रहा यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों के जुड़ाव का प्रतीक बन गया है। प्रतिदिन बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या इस आयोजन की लोकप्रियता और लोगों की गहरी आस्था को दर्शा रही है。0
0
Report
Advertisement
महोबा में बिना फायर एनओसी चल रहे होटल- बिल्डिंग पर चेकिंग: आग सुरक्षा पर जोर
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग फायर एनओसी के बिना संचालित हो रहे जनपद के ज्यादातर होटल और कर्मिशियल बिल्डिंग, अग्निकांड से निपटने के इंतजाम ना कर हादसों को दावत दे रहे होटल और बिल्डिंग संचालक, नोटिस जारी कर अग्निशमन विभाग ने माँगा स्पष्टीकरण, नोटिस की अनदेखी कर बिना सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रहे होटल और कमर्शियल बिल्डिंग, अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान, dमकलकर्मियों ने शहर के हंड्रेड पाम होटल में मॉकड्रिल कर कर्मचारियों को किया जागरूक।0
0
Report
सड़क अभाव के कारण घायल किशन को एक किमी तक लटकाकर अस्पताल पहुंचाया गया
Chhindwara, Madhya Pradesh:सिस्टम की लापरवाही का नतीजा सड़क के अभाव में पेड़ से गिरे बच्चे को 1 किमी तक टांगकर पहुंचाया एम्बुलेंस तक . छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा के दमुआ में ग्राम पंचायत बखारी में सिस्टम की लापरवाही की दर्दनाक तस्वीर सामने आई .यहां आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा 15 साल का बच्चा किशन अचानक करीब 20 से 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया. हादसे में किशन के सिर और पैर में गंभीर चोट आई वहीं पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है. घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस सड़क नहीं होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. मजबूरी में परिजनों और ग्रामीणों ने घायल किशन को करीब एक किलोमीटर तक टांगकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जहां से उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया. दमुआ अस्पताल में डॉक्टर अवनी ने किशन का प्राथमिक उपचार किया और उसे देर शाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम और सरकारी दावों की पोल खोल दी है . ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी के दौर में उन्हें कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अगर सड़क का निर्माण हो जाए तो उन्हें शिक्षा ,पानी और आपातकालीन स्थिति में ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा .इस स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाली बारिश में इस गांव की स्थिति क्या होती होगी0
0
Report
Advertisement
बागपत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में एक नाबालिग युवती ने कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा। उसका आरोप है कि गांव के ही कुछ परिचित युवकों ने पहले उसे अपने झांसे में लिया और फिर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Drunk driver overturns car near Rinmukteshwar Temple; pilgrims escape unharmed
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पास शराब के नशे में धुत चालक ने पलटाई कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु उज्जैन के प्रसिद्ध ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के सामने आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। भर्तृहरि गुफा के दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं की टवेरा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार का ड्राइवर अत्यधिक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण पूरी तरह खो गया और यह दुर्घटना हो गई। कार पलटते ही मौके पर हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी लगते ही ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत, स्थानीय साधु-संत और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। संतों और स्थानीय प्रवासियों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि ड्राइवर की इस घोर लापरवाही के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है。0
0
Report
रीवा के सिलपरा नहर में SDERF ने महिला की जान बचाई
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित सिलपरा नहर में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान SDERF टीम की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बीते दिन नहर में डूबे सेना के जवान की तलाश के लिए SDERF की टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान 65 वर्षीय पार्वती चतुर्वेदी अचानक चक्कर आने से नहर में गिर गईं। अचानक महिला को नहर में गिरता देख SDERF का जवान नहर में छलांग लगा दिया जिसके कारण महिला की जान बची इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है... महिला کو नहर में गिरता देख मौके पर मौजूद SDERF जवान ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें 112 पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। SDERF की त्वरित कार्रवाई और साहसिक बचाव अभियान से महिला की जान बच गई। वहीं, नहर में लापता सेना के जवान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। "रीवा की सिलपरा नहर में SDERF की मुस्तैदी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। सेना के जवान की तलाश के दौरान नहर में गिरी 65 वर्षीय महिला को जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल लापता सैनिक की तलाश जारी है।"0
0
Report
Advertisement
भोपाल में 9 फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ FIR; NHM में नौकरी चल रही थी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 9 फ़र्ज़ी डॉक्टर पर हुई FIR फर्जी MBBS की डिग्री से कर रहे थे NHM डिपार्टमेंट में नौकरी प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में कर रहे थे सरकारी नौकरी NHM डिपार्टमेंट ने FIR कराई दर्ज डॉ.आकाश चंदेलकर, डॉ.मोहरसिंह, डॉ.कमलकिशोर, डॉ.मोनिका, डॉ.हारूण डॉ.शांति, डॉ.सोनम, डॉ.बुद्धमान, डॉ.पवन पर FIR हुई दर्ज चुनाभट्टी पुलिस कर रही मामले की जांच0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में रंगदारी माँगने वाले दो भाइयों मोनिंदर-नरेंद्र गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा — युवराज मेहता के लिए पानी में उतारने वाला मनिंदर रंगदारी में गिरफ्तार, रेस्टोरेंट और रेहड़ी वालों को डराकर हर महीने रंगदारी मांगने वाले दो भाई गिरफ्तार, मोनिंदर और नरेंद्र नाम के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, हर महीने उन्हें डराकर 20 हजार की मांगते थे रंगदारी, शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, युवराज मेहता के मामले से चर्चा में आया था आरोपी मोनिंदर, नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।0
0
Report
बागसेवनिया लव जिहाद केस में नाबालिगों से दुष्कर्म के बड़े खुलासे, आरोपी गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - बागसेवनिया लव जिहाद मामले में बड़े खुलासे आरोपियों ने पहले भी कई बार शहर की अलग अलग होटलों में डरा धमकाकर दुष्कर्म किया.... आरोपियों ने दोनों नाबालिग बच्चियों को रात में शराब पिलाई और पुरे शहर में घुमाया..... सुबह 4 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चाय पिलाई.... वही से होटल ले जाने की जिद करने लगे होटल नहीं जाने पर पुराने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी..... साकेत नगर की एक निजी होटल में ले जाकर दोनों नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म किया.... पुलिस ने होटल संचालक को किया गिरफ्तार आरोपी बासिद और सेफ पुलिस की गिरफ्त में0
0
Report
Advertisement
