icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203408
KTKush TayalFollow25 Jul 2024, 02:58 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झामुमो सांसद हांसदा: एसआईआर से मतदाता पहचान में संकट, पारदर्शिता पर सवाल

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा ने एसआईआर की प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आम नागरिकों को पहचान और दस्तावेजों के नाम पर परेशान किया जा रहा है, जबकि उनके मताधिकार पर भी संकट पैदा हो रहा है. सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से नियमों और निर्धारित प्रारूपों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के बावजूद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया चुनाव आयोग के बजाय सीधे IT मंत्रालय से जुड़कर संचालित हो रही है, तो गलत मतदाताओं को जोड़ने के आरोप भाजपा पर भी लागू होते हैं. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पहले अपनी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता स्पष्ट करनी चाहिए. विजय हांसदा ने कहा कि आधार कार्ड, बैंक नामांकन और अन्य दस्तावेजों के नाम पर नई-नई प्रक्रियाएं और योजनाएं लाकर आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है. इन प्रक्रियाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन आम नागरिक को राहत मिलने के बजाय पहचान का संकट झेलना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता के बजाय पूंजीपति मित्रों को पहुंचाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें सस्ती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने का रास्ता तैयार किया जा रहा है. संसद के आगामी सत्र को लेकर भी सांसद ने सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि सरकार सदन का सामना करने से बचती नजर आ रही है. नवंबर से दिसंबर तक प्रस्तावित सत्र में विपक्ष लगातार आमने-सामने की बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है. उन्होंने भाजपा पर असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता सदन में बहस के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले 12 वर्षों में संवैधानिक पदों पर बैठे देश के शीर्ष नेताओं ने कितनी बार मीडिया के सामने आकर खुले सवालों का सामना किया है. सांसद ने कहा कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है. अगर देश और राज्य में निष्पक्ष तरीके से चुनाव करा दिए जाएं तो जनता अपने वोट के जरिए खुद जवाब दे देगी. उन्होंने चिंता जताई कि मौजूदा प्रक्रियाओं से आम नागरिक के सामने पहचान का संकट खड़ा हो रहा है. लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार है, लेकिन सरकार की नीतियां इसी अधिकार को कमजोर करने की दिशा में बढ़ती दिखाई दे रही हैं.
0
0
Report

राजस्थान में मिनर मिनरल खानों के लिए नियम बदले; LOI और बिड सिक्योरिटी सरल

Jaipur, Rajasthan:हैडर- - 15 दिन में जारी करनी होगी एलओआई - माइनर मिनरल कंसेशन रूल्स में संशोधन - तय समयसीमा में पूरी होंगी औपचारिकताएं - ऑक्शन के बाद जल्द परिचालन में लाने की पहल - निवेश, रोजगार और राजस्व में होगी बढ़ोतरी - पर्यावरण स्वीकृति लेने की अवधि 6 माह घटाई राज्य में नीलाम माइनर मिनरल खानों को शीघ्र परिचालन में लाने के लिए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। राजस्थान माइनर मिनरल रियायत नियम, 2017 में चौथा संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार तय समय सीमा में नीलाम खानों की एलओआई जारी करने, स्वीकृति जारी करने, परफार्मेंस सिक्योरिटी व माइन प्लान अनुमोदन की निर्धारित समय सीमा अवधि को कम किया गया है। साथ ही पर्यावरण स्वीकृति की समय-सीमा कम करने और बिड सिक्योरिटी को व्यावहारिक बनाने के कदम भी उठाए गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जो कि स्वयं खान मंत्री भी हैं, वे चाहते हैं कि माइनिंग सेक्टर में राजस्थान अग्रणी प्रदेश बने। उनके मार्गदर्शन में राज्य के माइनिंग सेक्टर को सरलीकृत और पारदर्शी व्यवस्था बनाने के कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में नीलाम खानों में जल्द खनन कार्य आरंभ कराने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि निवेश, रोजगार, उत्पादन और राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। माइनर मिनरल्स में संशोधन क्या ? - माइनर मिनरल खानों की नीलामी के बाद एलओआई जारी करने की सीमा निर्धारित - आवश्यक औपचारिकता पूरी करने पर 15 दिन में एलओआई जारी करना जरूरी - इसके बावजूद एलओआई नहीं दी तो उच्च स्तर से जारी होगी स्वीकृति - खनन पट्टा और क्वारी लाइसेंस जारी करने की समयसीमा भी निर्धारित की गई - नियम 16 के अनुसार, निर्धारित शर्तों का अनुपालन यदि पूरा हुआ - तो एक महीने के भीतर खनन पट्टा जारी करना होगा - यदि सक्षम प्राधिकारी पट्टा नहीं देता, तो उच्च अधिकारी द्वारा दिया जाएगा - नियम 17 में क्वारी लाइसेंस में भी 1 महीने में लाइसेंस देना जरूरी - अब 3 माह के स्थान पर 45 दिनों में एग्रीमेंट संपादित करना होगा - परफॉर्मेंस सिक्योरिटी और माइन प्लान अनुमोदन की समय सीमा बदली - पूर्व की 6 माह की अवधि को कम कर 3 माह किया गया - पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने की अवधि डेढ़ साल से घटाकर 1 साल की गई वीओ- 2 नए प्रावधानों के अनुसार एक करोड़ 20 लाख से अधिक की रिजर्व प्राइस वाली माइनर मिनरल खानों की बिड सिक्योरिटी जमा कराने की राशि को भी व्यावहारिक बनाया गया है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार नीलामी में हिस्सा लेने वालों को रिजर्व प्राइस की एक तिहाई राशि ही बिड सिक्योरिटी डिपोजिट के रूप में जमा करानी होगी। उल्लेखनीय है कि माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा द्वारा राज्य में नीलाम माइनर व मेजर मिनरल खानों को जल्द से जल्द परिचालन में लाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए नियमों के सरलीकरण और प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। आज मेजर मिनरल ब्लॉक की नीलामी में राजस्थान समूचे देश में अग्रणी प्रदेश बन गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से राजस्थान के माइनिंग सेक्टर की प्रगति की सराहना कर चुके हैं। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
0
Report

अप्रैल में हैंडपंप मरम्मत, सात महीने बाद भी गाँवों में पानी की समस्या जारी

Jaipur, Rajasthan:अप्रैल में हैंडपंप चलाकर पानी की पड़ताल, नवंबर में भी पानी का इंतजारपहली तस्वीर अप्रैल की— जब कलेक्टर समेत पूरा प्रशासन गांवों पहुंचकर हैंडपंप चलाकर पानी तलाश रहा था, जयपुर के निम्बी गांव में 48 घंटे में हैंडपंप मरम्मत के आदेश दे रहा था। दूसरी तस्वीर नवम्बर की— गांवों में ग्रामीण लोकतंत्र की आस में वोट डाल रहे हैं। लेकिन सात महीने बाद भी सूखे हैंडपंपों से पानी आने की आस लगाए बैठे हैं। अप्रैल 2026 में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक सहित प्रशासनिक अमला गांवों में पहुंचा, निम्बी गांव में हैंडपंप चलाकर पानी की हकीकत जानी। खराब हैंडपंप 48 घंटे में सुधारने के आदेश दिए, लेकिन 7 महीने बाद भी ग्रामीण पानी की आस लगाए बैठे हैं। आज उन्हीं गांवों के ग्रामीण लोकतंत्र का फर्ज निभाने मतदान केंद्र पहुंचे, मगर पेयजल की समस्या बरकरार होने की शिकायत है। तब प्रशासन ने हैंडपंप चलाया था, आज ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। आखिर कब आएगा पानी ?
0
0
Report
Advertisement

डिज़ल चोर गिरफ्तार: ट्रक चालक और खरीदार सहित 100 लीटर चोरी का डीज़ल बरामद

Dhamtari, Chhattisgarh:डीजल चोरी का खुलासा, ट्रक चालक और चोरी का डीजल खरीदने वाला गिरफ्तार धमतरी जिले की कुरूद थाना पुलिस ने डीजल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग जरकिन में रखा 100 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार 240 रुपये बताई गई है...... पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक अजय ध्रुव माल परिवहन के लिए ट्रक लेकर निकला था..... इसी दौरान उसने ट्रक की टंकी से करीब 130 लीटर डीजल चोरी कर लिया...... और इसमें से 100 लीटर डीजल गांव के ही लाकेश उर्फ चुम्मन महिपाल को 6 हजार 800 रुपये में बेच दिया.... मामले की शिकायत मिलने के बाद कुरूद पुलिस ने तत्काल पतासाजी शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया..... वही पुलिस ने चोरी का डीजल भी बरामद कर लिया है..... दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

यमुना में मछलियों की मौत पर राजनीतिक रंजिश के बीच विशेषज्ञ जांच की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली की यमुना में मछलियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौथे दिन भी नदी में मरे हुए मछलियाँ पानी के ऊपर बहती दिखाई दे रही हैं। दुर्गंध से लोग परेशान हैं, दिल्ली सरकार आधुनिक मशीनों से यमुना की सफाई में जुटी है। छठ पूजा से पहले यमुना की हकीकत जानने के लिए Zee मीडिया की टीम ने रियलिटी चेक किया। दिल्ली की यमुना नदी, जहां कभी जीवनदायिनी कहलाने वाली नदी में अब मछलियों की लाशें तैरती नजर आ रही हैं। मछलियों की मौत का मामला सामने आए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन हालात अभी भी सुधरे नहीं हैं। नदी में मरी मछलियाँ लगातार बहती दिख रही हैं। झाड़ियों में फंसी मछलियाँ बदबू फैलाती हैं। कई मरी हुई मछलियाँ पानी के तेज बहाव के साथ आगे निकल गई हैं। Zee मीडिया टीम ने अलग-अलग हिस्सों में रियलिटी चेक किया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। नदी में मरी हुई मछलियाँ दिखाई दे रही हैं। झाड़ियों में फंसी मछलियों के कारण बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। सवाल है कि आखिर यमुना के पानी में ऐसा क्या हुआ कि हजारों मछलियाँ मौत के मुंह में समा गईं؟ दिल्ली सरकार छठ पूजा को देखते हुए यमुना की सफाई में जुट गई है। नदी में आधुनिक मशीनें उतारी गई हैं, जिनकी मदद से पानी में तैर रही मरी हुई मछलियाँ बाहर निकाली जा रही हैं। मकसद साफ है कि छठ व्रतधारियों को पूजा के दौरान गंदगी और दुर्गंध का सामना न करना पड़े। लेकिन सवाल यह है कि क्या मशीनों से मरी मछलियाँ हटाने भर से यमुना की समस्या खत्म हो जाएगी? इस पूरे मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सुरेंद्र से Zee मीडिया ने बातचीत की, जिसने सबसे पहले मछलियों की मौत का वीडियो वायरल किया था। सुरेंद्र ने आम आदमी पार्टी पर लगे आरोपों को खारिज किया कि मरी हुई मछलियाँ किसी राजनीतिक दल ने डाली हैं, बल्कि जहरीले पानी की वजह से हजारों मछलियाँ मरी हैं। उन्होंने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। फिलहाल यमुना में मछलियों की मौत का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। एक तरफ बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की सियासत तेज है, तो दूसरी तरफ यमुना की बदहाल तस्वीर सरकार के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। जरूरत है कि राजनीति से ऊपर उठकर जहरीले पानी की जांच के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाए और पानी के नमूनों की जांच कराई जाए, ताकि मछलियों की मौत की असल वजह सामने आ सके। रिपोर्ट - नसीम अहमद Zee मीडिया वज़ीराबाद, दिल्ली।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में हिट एंड रन: दो बच्चों के घायल, कार चालक मौके से फरार

Kota, Rajasthan:कोटा में हिट एंड रन की घटना, कार की टक्कर से दो मासूम घायल कोटा में देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जवाहर नगर पेट्रोल पंप के सामने हनुमान मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रहे दो नाबालिग बच्चों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया。 घटना की सूचना मिलते ही दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने घायल बच्चों के माता-पिता को सुबह थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। दोनों घायल बालाकुंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पिता हनुमान प्रसाद ऑटो चलाते हैं। हादसे के बाद दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
0
0
Report

उदयपुर के खेरवाड़ा में सोम नदी में युवक की मौत, जांच शुरू

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के जवास स्थित सोम नदी में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई सूचना पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बहार निकालकर खेरवाड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया वहीं मृतक की पहचान सामितेड निवासी नारायण मीणा के रूप में हुई मृतक का घर भी नदी के पास ही बताया जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

नयापुरा खाई रोड पर बदमाशों ने युवक से 20 हजार लूट ली

Kota, Rajasthan:नयापुरा खाई रोड पर युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, 20 हजार की लूट, घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती, नयापुरा खाई रोड पर मोटर साइकिल सवार एक युवक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसे ₹20000 लूट कर ले गए घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घायल व्यक्ति राजेश पुत्र ओमप्रकाश हरिजन ने बताया कि खाई रोड पर मोटरसाइकिल से सामान लेने जा रहा था कि दो बदमाश आए और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और मारपीट की साथ उसकी जेब में रखे ₹20000 भी निकाल कर लेंगे मारपीट में युवक के पसलियों में गंभीर चोट लगी है जिसकी शिकायत नयापुरा थाने पर दी गई है घायल का उपचार एमबीएस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है
0
0
Report
Advertisement

शिवपुर में ट्रांसफॉर्मर तार की चपेट से महिला की मौत, गांव में मातम

Khajuria Khurd, Bihar:रतवार पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास घास काटते समय बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुर गांव निवासी मोहन राम की पत्नी किरण देवी (लगभग 40 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है और पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकरी के अनुसार किरण देवी रोजमर्रा की तरह गांव के बाहर घास काटने गई थीं। उसी स्थान पर पास में लगा हुआ ट्रांसफार्मर था। घास काटते समय ट्रांसफार्मर के तार की चपेट में आ जाने से करंट इतना तेज था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वे मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रतवार पंचायत के मुखिया मोतीलाल पाल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल दिखा। मुखिया ने बताया कि किरण देवी शिवपुर गांव की निवासी थीं और ट्रांसफार्मर के नीचे तार से करंट लगने से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी फोन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को दी गई है। प्रशासनिक अधिकारी पहुंचने के बाद कागजी कार्रवाई व पोस्टमॉर्टम की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इधर अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है।
0
0
Report

रांची में दोस्ती के विवाद में युवक की गोली हत्या, इलाके में दहशत

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में देर रात गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गढ़ाटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तनवीर नामक युवक के रूप में हुई है। इस हत्याकांड का आरोप मृतक के ही दोस्त पर लगा है. जानकारी के अनुसार, तनवीर अपने दोस्तों के साथ एक होटल में खाना खाने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके और उसके दोस्त के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोस्त ने तनवीर पर गोली चला दी। गोली लगने से तनवीर की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल विवाद की असली वजह और हत्या के पीछे की पूरी कहानी का पता लगाया जा रहा है। राजधानी में दोस्त द्वारा ही दोस्त की हत्या किए जाने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
0
0
Report

वन अधिकार से आदिवासी परिवारों को जमीन का अधिकार, जीवन बदला

Pakhanjur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों में जंगल सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि उनकी पहचान और संस्कृति का हिस्सा है। पीढ़ियों से वनभूमि पर खेती करने वाले परिवारों को अब वन अधिकार अधिनियम के तहत कानूनी अधिकार मिल रहा है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 12 हजार 828 वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता दी गई है। उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर और कोयलीबेड़ा जैसे वनांचलों में इस योजना का असर क्या है? वन अधिकार मिलने से आदिवासी परिवारों की जिंदगी में कितना बदलाव आया है? देखिए रिपोर्ट... जंगल की गोद में बसे इन गांवों में रहने वाले आदिवासी परिवारों का जीवन पीढ़ियों से वनभूमि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहा है। यही जमीन पर खेती, इसी जंगल से आजीविका और इसी मिट्टी से जुड़ी है इनकी पहचान। लेकिन जिस जमीन पर परिवार पीढ़ियों से खेती करते आ रहे थे, उस पर कानूनी अधिकार का दस्तावेज नहीं होना एक बड़ी चुनौती थी। वन अधिकार अधिनयम के तहत अब ऐसे पात्र परिवारों को व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा देकर जमीन पर उनका अधिकार मान्य किया जा रहा है। स्थानीय निवासी... सरकारी आंकड़े वन अधिकार मान्यता की दिशा में बड़ी उपलब्धि की तस्वीर पेश करते हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 88 हजार 79 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 46 हजार 868 सामुदायिक वन अधिकार और 4 हजार 412 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी किए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 12 हजार 531 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 192 सामुदायिक वन अधिकार और 105 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र जारी हुए। इन तीनों श्रेणियों में कुल 12 हजार 828 अधिकार पत्र जारी किए गए। 27 हजार हेक्टेयर से अधिक वनभूमि पर अधिकार की मान्यता इस बात का संकेत है कि वन अधिकार का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वन अधिकार की मान्यता सिर्फ व्यक्तिगत जमीन तक सीमित नहीं है। इसके तहत गांवों की ग्रामसभाओं को भी सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने पारंपरिक वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और उपयोग में भागीदारी देना है… जंगल से मिलने वाला महुआ, तेंदूपत्ता और दूसरे लघु वनोपज ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे में सामुदायिक वन अधिकार आदिवासी समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम है。 स्थानीय निवासी... वन अधिकार पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों के सामने अब खेती को बेहतर बनाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है। किसान चाहते हैं कि उन्हें सिंचाई, कृषि उपकरण, खाद-बीज और शासन की दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिले। वहीं वन अधिकार से जुड़े नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और त्रुटि सुधार जैसे मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार इन प्रक्रियाओं से जुड़े 16 हजार 105 आवेदनों का निराकरण किया गया है。
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में पंचायती राज के चौथे चरण में मतदान जारी

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण में आज मतदान सुबह से जारी है। जिले की 8 पंचायत समितियों में यह मतदान हो रहा है, जिला परिषद की 22 और पंचायत समिति की 140 सीटों पर मतदाता आज अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। करीब 6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता सुबह से अपना मतदान कर रहे हैं, करीब 4000 से अधिक कर्मचारी आज ड्यूटी पर तैनात हैं और जिले में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया, बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने भी गांव की सरकार चुनने में अपना मतदान किया, वही जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं और जरूरी दिशा निर्देश कर्मचारी और अधिकारियों को दे रहे हैं।
0
0
Report

भागलपुर में नंदू यादव की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच तेज

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला है, जहाँ सुबह-सुबह टहलने निकले नंदू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के पास की है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने नंदू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी अयूब खान, डीएसपी 2 राकेश कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। इधर, मृतक की पत्नी झुना देवी ने अपने देवर शंभू यादव पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि करीब 15 दिन पहले जमीन के बंटवारे और सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शंभू यादव पहले भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी गई थी। पत्नी का दावा है कि घटना के बाद उन्होंने शंभू यादव को भागते हुए देखा। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने भाई पर आरोप लगाया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गौरतलब है कि मृतक नंदू यादव पर भी पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुबह-सुबह हुई इस हत्या के पीछे असली वजह क्या है और इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top