203001
बुलंदशहर में शराब पार्टी में विवाद, चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से ली गई जान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की धारदार हथियार से जान ले ली गई। खुर्जा पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना ने स्थानीय लोगों में सनसनी फैला दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दलित परिवार को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया गिरफ्तार: पोस्टर से हुआ खुलासा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बमरारा गांव में दबंग की धमकियों से परेशान दलित परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए थे। पीड़ित रामकिशन अनुरागी ने कर्ज चुकाने के बावजूद दो लाख रुपये मांगने और बेटी को उठाने की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामला सोशल मीडिया में आने के बाद सुर्खियों में आया तो पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। mahoba-charkhari area case involving threats to a Dalit family; posters outside home declare property for sale; police arrest the accused after social media attention. दरअसल, रामकिशन अनुरागी ने आरोप लगाया था कि पिछले साल उसने गांव के ही नरेंद्र राजपूत से 65 हजार रुपये उधार लिए थे। पीड़ित का दावा था कि वह मूलधन और ब्याज मिलाकर अब तक तीन लाख पांच हजार रुपये चुका चुका है। इसके बावजूद उससे दो लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। रामकिशन का आरोप था कि रुपये देने से इनकार करने पर उसे जातिसूचक गालियां दी गईं, जान से मारने की धमकी दी गई और उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में चरखारी थाने में शिकायत देने की बात कही थी। कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए थे। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार किया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। वहीं, सीओ चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच रुपये-पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा है। पुलिस कार्रवाई से संतुष्टि जताने के बाद पीड़ित ने पोस्टर भी हटा लिए हैं।0
0
Report
जौनपुर: पुरानी रंजिश पर दबंग ने महिला पर लात-घूसों से हमला, वीडियो वायरल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुरानी रंजीश को लेकर दबंग व्यक्ति ने महिला को उसके घर पर चढ़कर लात घूसों से जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल। चन्दवक थाना क्षेत्र के हीरापुर (मचहटी) गांव बताया जा रहा है पूरा मामला0
0
Report
कानपुर के रावण मंदिर में दशहरे पर रावण पूजा का अनोखा नजारा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में आज दिन के दिन होती है रावण की पूजा. कानपुर में बना है रावण का मंदिर. दशहरे के दिन खुलता है रावण का मंदिर. रावण मंदिर की अनोखी परंपरा. साल में सिर्फ दशहरे के दिन खुलते हैं मंदिर के कपाट. रावण की पूजा के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु. विजयादशमी पर होती है विशेष पूजा-अर्चना. रावण की पूजा करके दीप जलाकर लेते हैं आशीर्वाद. कानपुर का रावण मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए देशभर में चर्चा में रहता है. जहां दशहरे पर रावण दहन की तैयारी होती हैं, वहीं कानपुर के इस मंदिर में रावण की पूजा की जाती है. विजयादशमी के दिन मंदिर के कपाट खोले जाते हैं और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के अनुसार श्रद्धालु दर्शन करते हैं और आस्था प्रकट करते हैं. मंदिर दशहरे की परंपराओं को एक अलग नजरिए से देखने का अवसर देता है. बाइट-पंडित राम बाजपेयी–मंदिर पुजारी0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ पुल पर तीन दिन से गायब व्यक्ति का शव मिला; पत्नी अस्पताल, आर्थिक तंगी कारण?
Aligarh, Uttar Pradesh:जमालपुर में पुल से फाँसी लगे व्यक्ति का शव मिलने का मामला, तीन दिन से गायब व्यक्ति का शव पुल से लटका मिला, जेएन मेडिकल कॉलेज में हुआ है पत्नी का ऑपरेशन, पिछले 23 दिनों से जेएन मेडिकल कॉलेज में एडमिट है मृतक की पत्नी, एटा के जलेसर का निवासी है मृतक मुजीउर्रहमान, आर्थिक तंगी और परेशानी से जूझ रही पत्नी को देख परेशान पति ने छीन ली खुद की जान, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, क्वार्सी थाना इलाके के नगला पटवारी पुलिस चौकी क्षेत्र जमालपुर पुल की घटना.0
0
Report
अमरौहा: विजयदशमी पर 35 ठिकानों पर रावण दहन, मेले और सुरक्षा तेज
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। जनपद अमरोहा में आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिले में 35 स्थानों पर रावण दहन होगा, जबकि विभिन्न स्थानों पर दशहरा मेले भी आयोजित किए जाएंगे। अमरोहा शहर के Ramलीला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इससे पहले श्रीराम और रावण के युद्ध की लीला का मंचन होगा। संक्रमण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं。0
0
Report
सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक टकराने से दो मौत, तीन घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। पुलिस द्वारा घटना में आगे की कार्रवाई जारी। विजयदशमी के दिन हुए इस सड़क हादसे से घटना संबंधित इलाके में खुशियां मातम में बदली। पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग का है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और पांच युवक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक, आश्रम मोड़ निवासी दीपक, रविंद्र और धर्मेंद्र एक बाइक पर सवार होकर किरबिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार देवरी गांव निवासी सूरज और सुरेंद्र की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रविंद्र, धर्मेंद्र और सूरज की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल, म्योरपुर-मुर्धवा मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं, जबकि तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
विजयादशमी पर नेताओं की शुभकामनाएं, रामराज्य की कामना
विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है। अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की जीत और अहंकार के विनाश के महापर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम जी की प्रेरणा हमें सत्य, श्रम और सहयोग के पथ पर अग्रसर होकर आदर्श जीवन के निर्माण की दिशा प्रदान करती है। श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे, लोक कल्याण के पावन ध्येय से रामराज्य की स्थापना हो, यही प्रार्थना है。0
0
Report
दशहरा पर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी, सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा तेज
Maharajganj, Uttar Pradesh:आज पूरे देश में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया जा रहा है ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस अलर्ट मोड में हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी, संदिग्धों की तलाश और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। खुली सीमा पर भी जवानों की पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं जिससे नेपाल से खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई भी आतंकी भारत में प्रवेश न कर सके। वॉक थ्रू ऑन दशहरा पर्व अलर्ट0
0
Report
U-जॉइंट एक साथ टूट गया: तकनीकी खराबी उजागर
Noida, Uttar Pradesh:U joint snaps together0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में दुर्गापूजा सुरक्षा चाक-चौबंद, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है... विभिन्न चौक-चौराहा व पूजा पंडाल के पास श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस जवानों की तैनाती की गयी है... पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह ने दुर्गा पूजा आपसी सोहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की... एसपी कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया... एसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा में उपद्रव या अशांति फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी... उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी... सांप्रदायिक या भड़काऊ सामाग्रियां पोस्ट करने वालों पर चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी... उन्होंने कहा कि शहर व आसपास विभिन्न चौक-चौराहों में खासकर संवेदनशील मोहल्ले को अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस की खासतौर पर नजर बनी रहेगी... सहयोगी... साथ ही हर गतिविधि व पल पल की खबर उन्हें अपने वरीय अधिकारियों को देना होगा... सुनसान इलाकों में स्थानीय थाना द्वारा पेट्रोलिंग गश्ती लगातार करेंगे... अफवाहों पर ध्यान न दें... सोशल मीडिया की खबरों का एक बार अवश्य सत्यापन जरूर कर लें...0
0
Report
मायावती ने दशहरा पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई दी
Lucknow, Uttar Pradesh:मायावती ने दशहरा की प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी0
0
Report
कैन्डी उत्पादन: प्रक्रिया की पूरी जानकारी
Noida, Uttar Pradesh:candy production candy production process0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इमरजेंसी टीमों ने घायल को सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्म के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।0
0
Report
ब्रश आर्ट की उत्कृष्ट प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं: प्रेम, एकता और नई आशा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए。 जय श्रीराम0
0
Report
Advertisement
