203001
बुलंदशहर में बजरंग दल नेता का लड़कियों के साथ डांस वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में बजरंग दल के जिला संयोजक गोलू राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गोलू राजपूत को बार की लड़कियों के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह घटना बजरंग दल के सदस्यों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और संगठन की छवि पर सवाल उठने लगे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जांजगीर-चांपा में शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, गिरोह गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शादी के सपना दिखाया जमीन दिखाएं और जब कर दी साफ, शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश,, जांजगीर पुलिस के साइबर थाना ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश,, शादी का विज्ञापन देकर रिश्ता तय कराने के नाम पर 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी,, नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू को बनाया गया ठगी का शिकार,, महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स होने का दावा कर ‘पदमा’ नाम से युवती ने बढ़ाया संपर्क,, मां के इलाज, खुद की बीमारी, एक्सीडेंट और मां की मौत का बहाना बनाकर ऐंठे पैसे,, मामले में 4 महिला और 1 पुरुष सहित कुल 5 आरोपी गिरफ्तार,, गिरफ्तार आरोपी: भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो, सभी राजनांदगांव क्षेत्र के निवासी,, साइबर थाना में अपराध क्रमांक 10/26 दर्ज, आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी पर शादी के नाम पर ठगी से जुड़ी अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं,,0
0
Report
कटरा जंगल में जुआड़ियों पर पुलिस की दबिश, 9 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा कटरा जंगल में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 9 आरोपियों का निकाला जुलूस,, जांजगीर-चांपा के पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश,, जुआ खेलते पकड़े गए 9 आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस,, आरोपियों से 47 हजार 500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त,, मौके से 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार और 8 मोबाइल फोन भी बरामद,, गिरफ्तार आरोपी दीपक राय (42 वर्ष), निवासी मड़वा, जिला बलौदा बाजार,, रूपचंद रात्रे (36 वर्ष), निवासी देवरी, जिला बिलासपुर; संजू कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़; रमेश कुमार कश्यप (28 वर्ष), निवासी झूलन, पामगढ़,, सुरेंद्र लहरे (26 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़; सुनील सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार; साहिल लहरे (22 वर्ष), निवासी रसौटा, पामगढ़,, मयंक शर्मा (22 वर्ष), निवासी उसलापुर, बिलासपुर और विशाल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, अकलतरा,, सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई,,0
0
Report
यूपी के युवाओं को लेकर अखिलेश पर भाजपा का तीखा हमला जारी
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव के यूपी के लड़कों पर दिए गए बयान पर बीजेपी का आक्रामक रुख जारी बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंश का अखिलेश पर पलटवार वो यूपी के लड़के नहीं सपा कार्यकर्ता रहे होंगे, इसी लिए अखिलेश उन्हें पहचान गए ये आपका कार्यकाल नहीं है, जहां महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था。 आज बीजेपी को सरकार में प्रदेश का नौजवान देश में ही नहीं दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा यूपी का युवा आज स्टार्टअप, उद्योग व टेक्नोलॉजी को बात करता है लेकिन अखिलेश अपने सरकार में भी और अब भी यूपी के युवाओं को बदनाम कर रहे है: सुभाष यदुवंश, mlc BJP0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के विभूतिपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के विभूतिपुर में महिला से मारपीट, वीडियो वायरल, पीड़ित महिला ने दिया थाने में दिया आवेदन । वीडियो के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच । समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन वार्ड 14 में एक महिला के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजकुमार महतो की पत्नी अनीता देवी के साथ मारपीट किए जाने की बात बताई जा रही है। मामले में पीड़िता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया है कि वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रामबाबू पासवान और उसकी पत्नी बिंदु देवी ने उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए अपने दरवाजे पर ले गई। वहां उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ डालने की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी छाती पर पैर रखकर दबाव बनाया। पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। उसकी हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
सीतामढ़ी में नवरात्र अवसर पर शास्त्र-शस्त्र वितरण से नई चर्चाएं
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बीजेपी के पूर्व नगर विधायक मिथलेश कुमार और राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से जिले के दुर्गा पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जा रहा है। शास्त्र में रामायण और शस्त्र के रूप में त्रिशूल और गदा का वितरण किया जा रहा है। माता सीता की जन्म स्थली सीतामढ़ी में पिछले कई वर्षों से शारदीय नवरात्र के अवसर पर सभी पूजा पंडालों में शास्त्र और शस्त्र का वितरण किया जाता आ रहा है। इस बार भी सिलसिला को आगे बढ़ाते हुए BJP के नेता और RSS के सदस्यों द्वारा वितरण कार्य किया जा रहा है। वितरण किए जाने का मुख्य उद्देश्य धर्म सनातन की परंपरा को आगे बढ़ाना और युवाओं में धर्म के प्रति आस्था बढ़ाना है। राष्ट्रीय स्वयं सेविका विनीता ने कहा कि इस मौके पर पंच परिवर्तन का कार्य चल रहा है जो हमारी परंपरा है उसे जिंदा रखना और विस्तार करना है।0
0
Report
बड़हिया के शक्तिपीठ मां जगदंबा मंदिर में नवरात्र में भक्तों की भीड़
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले के बड़हिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर के इलाकों से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है। शारदीय नवरात्र को लेकर मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए भक्तों का पहुंचना जारी है। श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आस्था के इस महापर्व पर बड़हिया का मां जगदंबा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。0
0
Report
Advertisement
अमरावती के पिंपळखुटा में सोयाबीन गंजी जलकर खाक, किसान को बड़ा नुकसान
Amravati, Maharashtra:अमरावती जिल्ह्यातील पिंपळखुटा शिवारात सोयाबीनच्या गंजीला भीषण आग; शेतकऱ्याचं मोठं नुकसान अमरावती जिल्ह्यातील धामणगाव रेल्वे तालुक्यातील पिंपळखुटा शेतशिवारात शंकर तीरतकर यांच्या शेतातील तीन एकरांतील सोयाबीनच्या गंजीला भीषण आग लागली. या आगीत सोयाबीनचं मोठं नुकसान झालं झालं असून शेतकऱ्याच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला आहे. घटनेची माहिती मिळताच मंगरूळ दस्तगीर पोलीस घटनास्थळी दाखल झाले असून ही आग नेमकी कशामुळे लागली की लावण्यात आली याचा तपास पोलीस करत आहे. आधीच संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्याला या आगीमुळे मोठा आर्थिक फटका बसला आहे.0
0
Report
बिहार पुलिस महकमे में बड़े तबादले: दो आईपीएस समेत 33 अधिकारी नए प्रभार पर
Patna, Bihar:पटना बिहार में गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईपीएस, चार एएसपी और 27 एसडीपीओ समेत कुल 33 अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है。 आईपीएस अधिकारी नारायण उपाध्याय को फुलवारी का एसडीपीओ-1 और आशीष राज को मसौढ़ी का एसडीपीओ-2 बनाया गया है। वहीं, कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय, संजय को निगरानी, अजय कुमार सिंह को एसटीएफ और सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध में तैनात किया गया है। भास्कर रंजन को डुमरांव का एएसपी बनाया गया है。 इसके अलावा सुमित शेखर को सदर छपरा का एसडीपीओ-1, दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर का एसडीपीओ-2 और प्रांजल को सीवान का एसडीपीओ-1 बनाया गया है। मंगलेश कुमार सिंह को बारसोई, संतोष कुमार पोद्धार को खगड़िया-2 और रवि कुमार को जगदीशपुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है。 नवीन कुमार, मनीष चंद्र चौधरी और मो. फैसल चांद को साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ज्योति कुमारी और मनीषा बेबी को विशेष निगरानी इकाई में तैनात किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करना है।0
0
Report
मेरठ के शिव शक्ति विहार में बच्चों पर कार टकराने के बाद आरोपी गिरफ्तार
मेरठ: शिव शक्ति विहार में दो मासूम बच्चों को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी चालक गिरफ्तार मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में दो छोटे बच्चों को कार से टक्कर मारकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें गली में खेल रहे दो छोटे-छोटे बच्चों को एक कार चालक लापरवाही से टक्कर मारकर निकल जाता है। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें ही आईं और उनकी हालत सामान्य है। जांच में वीडियो काली नदी चौकी क्षेत्र के शिव शक्ति विहार का पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना भावनपुर पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और मुकदमा संख्या 376/2026 धारा 281/125ए बीएनएस के तहत केस दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर एसपी देहात और सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना भावनपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। विवेचना में चालक की पहचान बादल पुत्र जीत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने 10 अक्टूबर 2026 को गेसूपुर पुल के पास से आरोपी को धर दबोचा。 गिरफ्तार अभियुक्त बादल पुत्र जीत मूल रूप से रुकनपुर मोरना थाना भावनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में शिव शक्ति विहार में रह रहा है। उसकी उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार नंबर UP15EXXXX भी बरामद कर ली है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार इनामी लुटेरा घायल, 2 गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इनामी आरोपी बंटी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात पुलिस देवला से सरकड़ी खुमार जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की ओर जा रही मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार रुकने के बजाय भागने लगे और पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बंटी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी मुनीर को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान बंटी पुत्र श्रवण, निवासी लखनौती कला, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में की है। वह लूट के एक मुकदमे में वांछित था। दूसरे आरोपी की पहचान मुनीर पुत्र ताहिर, निवासी माझीपुर, थाना बेहट, सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, 460 रुपये नकद, लूटा गया पीली धातु का एक कुंडल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, बंटी के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बसपा यूपी में 2027 के लिए 100 प्रत्याशी तय, 15 नवंबर तक सूची पूरी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में टिकट तय करने में बसपा आगे। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए करीब 100 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं और 15 नवंबर तक 250 से अधिक प्रत्याशी तय करेगी। उत्तर प्रदेश में अपनी अस्तित्व बचाने की जद्दोजहद में बसपा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर रही है। पार्टी ने 100 प्रत्याशी घोषित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, लेकिन आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई। जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए नामों की पुष्टि हो रही है। सुप्रीमो मायावती अपने आवास पर टिकट के उम्मीदवारों से मिलकर दावेदारी परख रही हैं और जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दे रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्तूबर तक जिलों में कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, लखनऊ, अंबेडकरनगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के जिलों में आगामी कार्यक्रमों की आयोजना कर रहे हैं; इन कार्यक्रमों में प्रत्याशी की घोषणा होगी。0
0
Report
कम बारिश से शहापुर के चावल खेत उजाड़, बग्गला रोग से फसल संकट
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात यंदा भात शेतीवर मोठं संकट उभं ठाकलं आहे. कमी पावसामुळे भाताची पिकं हातातून जाण्याची भीती व्यक्त होत असून, भातावर बगळ्या आणि करपा रोगाचा मोठा प्रादुर्भाव झाला आहे. त्यामुळे शेतकरी चिंताग्रस्त आहेत. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस भात पिकाच्या वाढीसाठी अत्यंत आवश्यक मानला जातो, परंतु या वर्षी तो गायब राहिला आणि तापमानाचा पारा वाढला. डोळखांब, टेंभुर्ली, खराडे, कसारा, खर्डी, किन्व्हली, कान्वे, मांजरे या गावांतील चावलाच्या फक्च्यांची पिक धोक्यात आली आहे. शेतात उभी असलेली भाताची पिकं करपू लागली आहेत. काळ्या भाताचा फुटवा होत असून, विविध रोगांचा प्रादुर्भाव सुरू झाला आहे. शासनाने या बाबीकडे तातडीने लक्ष देऊन पंचनामे करावेत आणि शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणीत शहापूरच्या शेतकऱ्यांकडून होत आहे.0
0
Report
Advertisement
निकाह में कार न मिलने पर दूल्हा बरात नहीं लाया, दहेज मांग से शादी रोक दी गई
Sambhal, Uttar Pradesh:स Sambhal में निकाह में car की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा. नाराज दूल्हा घर से गायब. सजी धजी दुल्हन करती रही इंतजार.. दहेज में car की मांग ने शादी की तैयारी पर किये गये लाखों के खर्च पर फेरा पानी. ढाई साल के प्रेम प्रसंग के चलते दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से दोनों का निकाह तय किया था. मामला पुलिस में पहुँचा, दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश में जुटे लोग. राय सत्ती थाना इलाके के परियावली गाँव का मामला.0
0
Report
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर दो गुटों की जमकर मारपीट, युवतियां भी भिड़ीं; वीडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर भिड़ गईं, जबकि चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घटना से जुड़े वायरल वीडियो की पुष्टि की है। युवतियों में कहासुनी, फिर सड़क पर मारपीट सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। युवक को सड़क पर गिराकर उस पर लात-घूंसे बरसाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों गुट फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से मौके पर पहुंचे थे। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बारादरी पुलिस कर रही जांच मामले में बारादरी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने और विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
मेरठ SRIT कैंपस में दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, सुरक्षा बढ़ी
मेरठ के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRIT) परिसर में रविवार देर रात दो हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। घटना आर्यभट्ट और एपीजे अब्दुल कलाम हॉस्टल के छात्रों के बीच हुई। मारपीट के बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज से लेकर यूनिवर्सिटी तक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं。 घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि, विवाद की वजह, मारपीट में शामिल छात्रों की संख्या और किसी के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विवाद के बाद परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा बताया जा रहा है कि दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद परिसर में भीड़ जुट गई। कॉलेज और यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल, विवाद की असल वजह और घटनाक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के कुछ दिन बाद घटना कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। ऐसे में छात्रों के बीच मारपीट की घटना से कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले एक महीने में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आने और उनसे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाए गए हैं, यह स्पष्ट नहीं है।0
0
Report
Advertisement
