203001
अरुणाचल प्रदेश चुनाव ड्यूटी पर घायल CRPF जवान हुए शहीद वहीं सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के दौरान फ्लैग मार्च में गिरकर घायल हुए CRPF जवान रमेश चंद का मुरादाबाद के एशियन हॉस्पिटल में निधन हो गया। रामपुर आर्मी कैंप में ASI के पद पर तैनात रमेश खुर्जा के गांव किला मेवई के निवासी थे। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया, जहां शोक की लहर छा गई। सलामी के बाद सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदायूं में उधारी को लेकर विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तो केस दर्ज होगा
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग... एक उधारी को लेकर विवाद में युवक की लोहे की जंजीर में पड़ा ताला से पीटकर हत्या। आरोपी से 500 रुपए उधार लिये थे शाहिद ने, 300 रुपए वापस भी कर दिए थे। दो सौ रुपए उधारी शेष बचे थे जिसको लेकर आरोपी से मृतक का विवाद। मृतक शाहिद (35) पुत्र अरशद हुसैन निवासी चौधरी सराय शकील रोड थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। मारने वाले आरोपी नाहिम, वासिफ, फजल, रमजानपुर थाना कादरचौक क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के आजाद बाली गली के पास हुई व्यक्ति की हत्या।0
0
Report
भागलपुर विक्रमशिला पुल पर स्लैब टूटना: पुल सील, ट्रैफिक डायवर्ड
Patna, Bihar:भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के एक पिलर के पास स्लैब के ध्वस्त होने के बाद पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है। मौके पर भागलपुर के सदर एसडीएम विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी कैम्प कर रहे हैं। विक्रमशिला सेतु पर एक पिलर के पास पूरा स्लैब नदी में टूटकर गिर गया है। सोमवार दिनांक 4 मई 2026 को मध्य रात लगभग 12:45 बजे विक्रमशिला पुल के पाया नंबर 133 का एक स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया जिससे कि आवागमन बंद हो गया है, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष और कई पुलिस प्रशासन की त्वरित सतर्कता से किसी प्रकार की कोई जान माल के हानि नहीं होने की बात कही गई है। सभी गाड़ियों को पुल से वापस हटा लिया गया। तत्परता से वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर, जिला पदाधिकारी भागलपुर और सभी सीनियर पदाधिकारी और पुलिस बल पुल पर पहुंचकर पुल को पूरी तरीके से खाली करा कर सील कर दिया गया है, यातायात को डायवर्ट करते हुए सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर की तरफ कर दिया गया है। इसके लिए आवश्यक पुलिस बल की प्रतिनियुक्त कर दी गई है। सभी लोगों से अनुरोध किया गया है कि नवगछिया की तरफ जाने के लिए सुल्तानगंज होते हुए मुंगेर पुल की तरफ से सभी लोग अभी जा सकते हैं। नोट मौके से मिली सूचना0
0
Report
सीएम ने बच्चों को सेल्फी-रील के खतरों से सचेत किया; जीवन बचाने की अपील
Noida, Uttar Pradesh:सेल्फी व रील बनाने के चक्कर में हो रहे हादसे को लेकर सीएम ने बच्चों के लिए लिखी पाती: सीएम सोशल मीडिया ने विश्व को डिजिटल डेमोक्रेसी में किया परिवर्तित : सीएम सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स संचार व सूचना का मजबूत माध्यम: सीएम लेकिन सोशल मीडिया ने सभी की चिंता भी बढ़ाई है: सीएम जीवन को जोखिम में डालकर रील बनाने व सेल्फी लेने की बढ़ती होड़ चिंताजनक: सीएम युवा लाइक, व्यूज, फॉलोअर्स के चक्कर में स्टंट, रेलवे ट्रैक, ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर रील बनाना खतरनाक है: सीएम ऊंची इमारतों, नदियों, पुलों, एक्सप्रेसवे , पानी की टंकियों पर सेल्फी लेने का जोखिम उठा रहे हैं युवा: सीएम लाइक और व्यूज के लिए जीवन दांव पर न लगाएं। 'रील' और 'रियल' में अंतर करना सीखिए: सीएम खतरनाक ढंग से रील बनाना न केवल उनके लिए घातक है, बल्कि उनके अपनों के सपनों को भी क्षणभर में तोड़ सकता है: सीएम युवाओं पर परिवार, समाज, प्रदेश व देश का दायित्व है: सीएम देश , समाज के प्रति योगदान देकर वास्तविक नायक बन सकते हैं: सीएम अभिभावक अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें: सीएम0
0
Report
Advertisement
एटा में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस ने 25 हजार का इनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार, आरोपी प्रशांत लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर चल रहा था फरार, जालसाजी और धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, थाना राजा का रामपुर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ की कार्रवाई0
0
Report
भिवंडी में रियल एस्टेट व्यापारी पर लोहे की रॉड से हमला, 5 आरोपी फरार
Thane, Maharashtra:भिवंडी में व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला... लोखंडी रॉडने जबरी मारहाण.. ५ जणांविरुद्ध गुन्हा.. भिवंडी शहरात पुन्हा एकदा गुन्हेगारीची भीतीदायक घटना समोर आली असून शांतिनगर पोलीस ठाणी हद्दीत गुरुवारी उशिरा रात्री एका रिअल इस्टेट व्यावसायिकावर जीवघेणा हल्ला करण्यात आलायं. किरकोळ संशयातून हा हल्ला करण्यात आल्याची माहिती समोर आली आहे. या घटनेत व्यावसायिक गंभीर जखमी झाला आहे. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, न्यू आजादनगर येथील कमरूजमा मोहम्मद शब्बीर शेख (वय ३८) हे ३० एप्रिल रोजी रात्री सुमारे १.३० वाजता काम आटोपून दुचाकीवरून घरी जात होते. त्या वेळी निजामी हॉटेलसमोर काही जणांनी त्यांना अडवले. ‘बोरीशी संबंधित माहिती’ असल्याच्या संशयावरून आरोपींनी त्यांच्यावर अचानक हल्ला करत मारहाण सुरू केली. यावेळी लोखंडी रॉडने बेदम मारहाण करण्यात आली. या हल्ल्यात शेख यांच्या दोन्ही हात-पायांना फ्रॅक्चर झाले असून डोकं, पाठ आणि पोटावर गंभीर दुखापती झाल्या आहेत. तसेच त्यांचा मोबाईल आणि इतर साहित्यही गायब झाले आहे. जखमी अवस्थेत त्यांना तत्काळ मुंबईतील नायर रुग्णालयात दाखल करण्यात आले असून त्यांच्यावर उपचार सुरू आहेत. या प्रकरणी कबरूद्दीन सिद्दीकी, अफसार सिद्दीकी, इमरान अन्सारी, शहनवाज सिद्दीकी आणि आलम शेख (पूर्ण नाव अज्ञात) यांच्याविरुद्ध विविध कलमांखाली गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. सर्व आरोपी सध्या फरार असून पोलिसांकडून त्यांचा शोध सुरू आहे. या प्रकरणाचा तपास सहाय्यक पोलीस निरीक्षक सुरेश चोपडे करत आहेत. आरोपींना पकडण्यासाठी विशेष पथके तयार करण्यात आली आहेत. मात्र या घटनेमुळे परिसरात दहशतीचे वातावरण निर्णय झाले असून, या घटनेनंतर परिसरात तणावाचे वातावरण निर्माण झाले आहे. तसेच नागरिकांमध्ये भीती पसरली आहे. रात्रीच्या वेळी पोलीस गस्त वाढवावी आणि आरोपींवर कठोर कारवाई करावी, अशी मागणी स्थानिक नागरिकांकडून केली जात आहे. काही आरोपी पूर्वीपासून गुन्हेगारी पार्श्वभूमीचे असल्याची माहिती समोर येत आहे.0
0
Report
Muzaffarpur में 1 बोलेरो से 496 लीटर और बाइक से 518 लीटर अवैध शराब जब्त
Muzaffarpur, Uttar Pradesh: muzaffarpur police ने अवैध शराब बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की जहां एक बोलेरो गाड़ी से 496 लीटर और दूसरी कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल के साथ 518 लीटर अवैध शराब पकड़ा गया है। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अवैध रूप से रखी गई शराब बरामदगी को लेकर जिले के सभी थानों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है। पानापुर करियात थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल के साथ 518 लीटर अवैध शराब पकड़ा गया है, वहीं मनियारी थाना पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी से 496 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है और जप्त शराब की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि दो जगहों से शराब बरामद हुई है और दोनों वाहन जप्त किए गए हैं। बरामद शराब के कारोबारी फरार हो गया है, जिसकी पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर: कार हादसे में 4 की मौत, मुख्यमंत्री ने मुआवजे का निर्देश दिया
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:मुजफ्फरपुर में भीषण कार दुर्घटना में 4 दोस्तों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर में हुई भीषण हादसे में 4 लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है और मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि (Ex-gratia) तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े कंटेनर ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए ट्रक के अंदर घुस गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में मारे गए लोगों की पहचान सोनू, मंतोष, कुंदन और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है. वहीं बाइक सवार दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए एनएचआई के रेस्क्यू टीम के द्वारा अस्पताल में भेजा गया है. जिनमें एक हालत गंभीर बनी हुई हैं.0
0
Report
बुलंदशहर में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाप-बेटे को मारी टक्कर, मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उटरावली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने विक्की पर सवार बाप बेटे को मारी टक्कर स्कॉर्पियो की टक्कर से विक्की पर सवार बेटे की हुई मौके पर ही दर्दनाक मौत पिता की हालत गंभीर गंभीर हालत को देखते हुए पिता को स्थानीय लोगों और पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में छाई शोक की लहर पहासू थाना क्षेत्र करियवली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं बाप बेटे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के उटरावली गांव के शिकारपुर पहासू मार्ग की घटना0
0
Report
बुलंदशहर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कड़ी चेकिंग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: हाल ही में हुई अपराधिक घटना से सबक लेकर एक्टिव मोड में दिखी पुलिस। नगर के मुख्य मार्ग और चौराहों पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान। वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए सवारियों की भी लो गई तलाशी। दुकानों पर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले संचालकों को भी दी चेतावनी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान। आमजन से पुलिस की अपील किसी भी अवैध गतिविधि ना हों संलिप्त। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी।0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर से करंट से चार मासूम झुलसे, अस्पताल में इलाज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर बिजली की चपेट में आने से चार मासूम बच्चे झुलसे। परिजन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचे जिला अस्पताल, जिला अस्पताल में इलाज जारी। घर के बाहर नहाते वक्त हुआ हादसा। स्मार्ट मीटर से करंट आना बताया जा रहा है हादसे का कारण। एक ही परिवार के बताए जा रहे मासूम बच्चे। बुलंदशहर नगर के चांदपुर स्थित बर्फी देवी मोहल्ले का है पूरा मामला。0
0
Report
पंचकूला में बड़ा हादसा: CM के सलाहकार तरुण भंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
Panchkula, Haryana:पंचकूला में बड़ा हादसा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी की गाड़ी एक्सीडेंट हो गया है। गाड़ी पूरी तरह से सतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि तरुण भंडारी को चोट नहीं आई।0
0
Report
रेवाड़ी: पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बीजेपी पर जमकर हमला
Rewari, Haryana:रेवाड़ी से पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने बोला बीजेपी पर जुबानी हमला - रेवाड़ी में 15 भाजपा नेताओं को निष्कासित करने पर कहा - भारतीय जनता पार्टी की रही है पॉलिसी यूज़ एंड थ्रो.... नगर पालिका धारूहेड़ा के चेयरपर्सन रहे कंवर सिंह को इस्तेमाल करके अब जो काम नहीं हुए वह भी उन पर डाले.... नगरपालिका में मुख्यमंत्री के रोड शो पर भी की टिपणी- कहा ; मेरा और मेरे पिता का रहा लंबा राजनीतिक अनुभव... पहली बार देखा मुख्यमंत्री को नगर पालिका चुनाव में रोड शो करते हुए ..... जितनी थी मुख्यमंत्री के रोड शो में भीड़ उतनी हमारे एक मोहल्ले के कार्यक्रम में जुट रही है भीड़..... भारी बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी करेगी जीत दर्ज... बोले ; गुरुग्राम लोकसभा सांसद राव इंदरजीत सिंह हर बार चुनाव में बोलते है एक नया झूठ..... हर बार कहते है अब चुनाव नहीं लडूंगा, फिर चुनाव लड़ लेते हैं... अब जनता को डराने का कर रहे काम की कांग्रेस का यदि बना चेयरपर्सन तो कैसे होंगे कम.... उठाया सवाल की बीते वर्ष तो थे भाजपा के चेयरपर्सन तो क्यों नहीं कराया गया काम? अगर ऐसे ही लोगों को डरा कर वोट लेने है की विपक्ष का बन गया चेयरपर्सन तो काम नहीं होगा.... अगर ऐसा ही चाहते हैं तो चुनाव क्यों करवाते हैं राव इंदरजीत सिंह विपक्ष को रहने ही दे.... रेवाड़ी में धरने पर गए मुख्यमंत्री के सवाल पर बोले; मुख्यमंत्री से मेरी हुई थी बीते दिनों मुलाकात... मुख्यमंत्री को कराया था रामगढ़ -भगवानपुर में चल रहे धरने से अवगत... मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2 तारीख को रेवाड़ी आएंगे तो करेंगे समाधान.... राव इंदरजीत सिंह ने किया था लोगों से वादा की बनाएंगे 200 बेड का अस्पताल लेकिन उनका वहां ना जाना दर्शाता है सत्ता का है कितना घमंड.... पुराने समय के राजा अपनी गर्दन कटवा लेते थे लेकिन बात से नहीं मुकरते थे... लेकिन राव इंदरजीत सिंह ऐसे की वादा करके वादा खिलाफी करते हैं.....0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आने के संकेत, लकेट चटर्जी ने दिया बयान
Noida, Uttar Pradesh:North 24 Parganas, West Bengal: BJP leader Locket Chatterjee says, "We will know the results in a few hours. BJP is coming to power in West Bengal. Today, the VVPAT of Noapara was found somewhere else. The BDO and the police were taking it away. Our workers have…"0
0
Report
सीएम साय के दौरे में राजस्व रिकॉर्ड डिजिटल करने की घोषणा
Balrampur, Uttar Pradesh:एंकर..सुशासन तिहार के तीसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासन की तमाम योजनाओं का रियलिटी चेक करने निकले है.. मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा ,जशपुर , बलरामपुर जिले के दौरे पर रहे है..वही उन्होंने बलरामपुर कलेक्ट्रेट में जशपुर,सरगुजा, बलरामपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली..इस दौरान उन्होंने शासन की तमाम योजनाओं की समीक्षा की.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए..आज अपने दौरे के क्रम को मीडिया से साझा किया है!.उन्होंने घोषणा की प्रदेश में राजस्व रिकॉर्ड संधारित करने की दिशा में काम किया जाएगा..डिजिटल रिकॉर्ड रुम की स्थापना प्रदेश में की जाएगी!. विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले के पत्थलगांव ब्लाक के चन्दागढ़ जन चौपाल में सम्मिलित हुए..उन्होंने कहा की वे जन चौपाल में लखपति दीदी से मिले और सरकार की योजनाओं का फीड बैक लिया.. बलरामपुर जिले के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों से मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं को लेकर फिडबैक लिया,वही मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके है..उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को लेकर कहा की रिकॉर्ड रुम अब डिजिटल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा..वहीं कलेक्टोरेट कार्यालय में NRLM की दीदियों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करते हुए CM ने लखपती दीदी से बात की और उनके रोजगार को आगे बढ़ने के लिए 6 लाख का चेक भी प्रदान किये ।0
0
Report
बिलासपुर नगर निगम के स्वच्छता प्रभारी निलंबित, CCTV फुटेज में अभद्रता और वसूली का खुलासा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर नगर निगम के स्वच्छता पेट्रोलिंग प्रभारी और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार पंकज को निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह पूरी कार्रवाई देवरीखुर्द स्थित मिश्रा किराना स्टोर में 27 अप्रैल 2026 को हुई एक विवादित छापेमारी के बाद की गई है, जहाँ प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्ती की आड़ में दुकानदार से अवैध वसूली और बदसलूकी का मामला सामने आया था। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है। इसमें टीम के प्रभारी न केवल दुकान के भीतर नियम विरुद्ध तरीके से सिगरेट पीते और कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं, बल्कि दुकानदार के साथ अभद्रता करते भी देखे गए हैं। पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि टीम ने पहले 20 हजार रुपए की भारी-भरकम मांग की और अंततः बिना किसी आधिकारिक रसीद के 7,000 रुपए वसूल लिए, जिसकी रसीद अगले दिन आनन-फानन में बैक डेट में काटी गई। इस कृत्य ने नगर निगम की छवि को धूमिल किया है, जिसके परिणामस्वरूप कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाते हुए साक्ष्यों के आधार पर प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है, जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के विरुद्ध कड़ा संदेश मिला है।0
0
Report
Advertisement
