203001
आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने DAV फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यकरण और सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में डीएवी फ्लाईओवर के नीचे किए गए सौंदर्यकरण और सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन आयुक्त मेरठ मंडल, सेल्वा कुमारी जे ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, विधायक सदर प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष बुलंदशहर विकास प्राधिकरण डा. अंकुर लाठर, और सीडीओ कुलदीप मीना भी मौजूद थे। इस पहल से क्षेत्र के सौंदर्य में सुधार और नागरिकों को आकर्षक स्थान पर सेल्फी लेने की सुविधा मिलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्यावा में खेत के टांके से गिरकर युवक की मौत, गांव में मातम
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती गांव प्यावा में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में बने पानी के टांके में गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, प्यावा निवासी संतरामाराम पुत्र प्रेमाराम (32 वर्ष) बीती रात अपने खेत पर गया हुआ था। खेत में बने टांके से पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। देर रात तक युवक के घर न लौटने और सुबह खेत में तलाश करने पर परिजनों को टांके में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तुरंत ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला और राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से गांव व परिवार में शोक की लहर है।0
0
Report
टीकमगढ़: लोकायुक्त ने एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को 80 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Tikamgarh, Madhya Pradesh:लोकायुक्त पुलिस ने टीकमगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एमपीडब्ल्यू कर्मचारी देशराज घोष को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोपी ने शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी. वास्तविकता यह है कि शिकायतकर्ता ने जिला अस्पताल टीकमगढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिए 80 हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर से की थी. जांच में शिकायत सही पाई गई और गिरफ्तारी की गई. इसके बाद रिकॉर्ड किए गए दूसरे आरोप में नरेंद्र राजपूत ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले ही 5 लाख रुपये दिए गए थे. इस लेनदेन से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी रिश्वत लेते हुए दिख रहा है, जिसकी सत्यता की जाँच लोकायुक्त पुलिस कर रही है. स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू की नियुक्ति के अधिकार विभाग प्रमुख सीएमएचओ और कलेक्टर के पास होने पर यह मामला विचारणीय बना हुआ है कि देशराज घोष जैसे कर्मचारियों को किन अधिकारियों के मोहरे के तौर पर इस्तेमाल किया गया होगा.0
0
Report
इटौंजा में संदिग्ध हालात में महिला का शव नदी पुल के नीचे बरामद
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव लासा गांव स्थित नदी के पुल के नीचे पाया गया शव ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस महिला के पास से कपड़े मोबाइल फोन सहित अन्य सामान हुआ बरामद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 40 बच्चों के आवेदन भरे गए
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत शुक्रवार को परतावल ब्लॉक सभागार में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों को योजना से जोड़ना था, जो सरकारी या गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत हैं और जिनके माता या पिता में से किसी एक का निधन हो चुका है। योजना के तहत पात्र बच्चों के बैंक खातों में प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह ₹2,000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।शिविर के दौरान करीब 40 पात्र बच्चों के आवेदन फॉर्म भरे गए।विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निराश्रित बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी और गैर सरकारी दोनों प्रकार के विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बच्चों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्रीकांत शुक्ला, लखनऊ मंडल से मनोवैज्ञानिक प्रियंका, एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल, एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी, सचिव अखलाक अहमद, विवेक कुमार गौण, सत्येंद्र कुमार बिंद, पंचायत सहायक अध्यक्ष राजू प्रसाद, अविनाश पासवान, आशीष तथा सुनंदा सागर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।0
0
Report
हेडलाइन: उन्नाव यातायात पुलिस को मिली नई इंटरसेप्टर कार, SSP जयप्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी उन्नाव
Kanpur, Uttar Pradesh:हेडलाइन: उन्नाव यातायात पुलिस को मिली नई इंटरसेप्टर कार, SSP जयप्रकाश सिंह ने दिखाई हरी झंडी उन्नाव। यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्नाव यातायात पुलिस को नई इंटरसेप्टर कार उपलब्ध कराई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने नई इंटरसेप्टर कार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई इंटरसेप्टर कार के माध्यम से यातायात पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा, तेज गति, लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य यातायात उल्लंघनों पर निगरानी रखकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस नई इंटरसेप्टर कार के शामिल होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा यातायात संचालन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी।0
0
Report
राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह ने ई-रिक्शा सवारी कर श्रमिक सम्मेलन में भाग लिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनंदगांव में ई रिक्शा की सवारी की डा रमन सिंह राजनादगांव की ई रिक्शा चालक उषा साहू के रिक्शे में सवार होकर कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए डा रमन सिंह राजनांदगांव पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में शामिल हुए थे । कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित श्रमिकों से बात चीत के दौरान महिला ई रिक्शा चालक से पूछ था क्या वे अपने ई रिक्शा में सवारी कराएंगी महिला ने डा रमन सिंह आज राजनादगांव श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे कार्यक्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित की और हितग्राहियों को चेक का वितरण किया । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श् योगेश दत्त मिश्रा उपस्थित थे। बाइट 01 डॉ रमन सिंह बाइट। 02 डॉ रमन सिंह किशोर शिल्लेदार -डाटा स्रोत- ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा के लिए 9 सेक्टर, 18 चौकियाँ तैयार
Greater Noida, Uttar Pradesh:9 जोन में बांटा गया ग्रेटर नोएडा, 18 चौकिया की गई स्थापित कावड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस प्रशासन तैयारी में मुस्तादी से डटा हुआ है और लगातार जिले के अधिकारी कावड़ रोडो का निरीक्षण कर रहे हैं, आज डीसीपी ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकरियों ने कावड़ रूट का दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली नहर पर निरीक्षण किया。 इस दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर हमारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है, ग्रेटर नोएडा जॉन को 9 सेक्टर में बांटा गया है और 18 चौकिया स्थापित की गई है, इसके अलावा 27 बीट में बांटा गया है और उनमें छोटे छोटे सेक्टर में बांटा गया है, इसके अलावा जगह पर कावड़ यात्रियों के लिए कैंप लगाए गए हैं, जिनमें खाने की गुणवत्ता भी चेक की जाएगी। इसके अलावा वालंटियर भी तैनात किए जाएंगे और हमारे खुद के पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। कावड़ रूट पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को कवर कर कर दिया गया है, वही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और उसके अलावा नेशनल हाईवे और महत्वपूर्ण जगह पर पुलिस के द्वारा CCTV कैमरे भी लगाए गए, जहां CCTV कैमरे से निगराणी की जाएगी। गौरतलब है कि गौतम बुध नगर में कावड़ मार्गों और शिवालियों में करीब 2500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है जो पूरी तरह से मुस्तेद रहेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने कावड़ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है जहां भी सड़कों पर गड्ढे उनको पूरी तरीके से भर दिया गया है कावड़ रोडो पर सभी लाइट को दुरुस्त कर दिया गया है रोड की साफ सफाई भी की जा रही है ताकि कावड़ यात्रियों को चलते में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो कहीं पर भी कोई जल भरने हो इसको लेकर के बाकायदा 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं बिजली विभाग की तरफ से भी कार्य जोरों शोरों पर चल रहा है, रोड किनारे लगे हुए करीब 2100 पोल को पॉलीथिन और प्लास्टिक से कवर किया जा रहा है ताकि किसी को करंट नहीं लगे, उसके अलावा रोड किनारे लगे हुए 92 ट्रांसफार्मर को भी बांस बल्ली से कवर किया गया है, जितने भी कैंप लगाए गए हैं ,उनमें बिजली की व्यवस्था की गयी है ताकि 24 घंटे बिजली ऐसे कैंप और कावड़ रूटों पर उपलब्ध रहे।0
0
Report
पटवार भर्ती घोटाला: डमी अभ्यर्थी से 5 लाख रिश्वत मामले में गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:पटवार भर्ती परीक्षा 2021 मामले में एसओजी ने की कार्रवाई डमी अभ्यर्थी बैठाकर अन्तिम रूप से चयनित होने वाली 10 हजार की ईनामी आरोपी चुकी बाई गिरफ़्तार डमी अभ्यर्थी ने जयपुर स्थित परीक्षा centred पर दी थी परीक्षा इसके बदले डमी अभ्यर्थी क़ो दिए गए थे पांच लाख रूपये आरोपी चुंकी बाई पिछले 18 महीने से थी फरार डमी अभ्यर्थी छम्मी उर्फ सम्मी उर्फ समिता हो चुकी है पूर्व में गिरफ्तार0
0
Report
जयपुर माप विभाग ने किराना किंग, झंडेवालास समेत कई इकाइयों पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुरविधिक मापविज्ञान विभाग का एक्शन। कम तौल और बिना पंजीकरण कारोबार पर चला एक्शन। किराना किंग और झंडेवालास फूड लिमिटेड पर कार्रवाई। जयपुर में जांच के दौरान 1.67 लाख का जुर्माना। किराना किंग के 500 पास्ता पैकेट जब्त,57 हजार का जुर्माना 500 ग्राम के पास्ता पैकट में निर्धारित मात्रा से कम सामग्री मिली। किराना किंग के पास पैकर्स पंजीकरण भी नहीं मिला। अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों का भी हो रहा था इस्तेमाल। झंडेवालास फूड लिमिटेड के नमन देसी घी के 380 पैकेट जब्त। 15 किलो के घी पैक में मिली कम तौल की शिकायत/अनियमितता। झंडेवालास फूड लिमिटेड पर 50 हजार का जुर्माना। नानाजी फूड प्रोडक्ट्स पर 21 हजार का जुर्माना। रारा उद्योग, बगरू रीको पर 8 हजार का जुर्माना। समस्ता फूड्स प्रा. लि., सांगानेर पर 16 हजार का जुर्माना। एस.एस. एंटरप्राइज, मालवीय नगर पर 15 हजार का जुर्माना। कई प्रतिष्ठानों पर अप्रमाणित वजन-माप उपकरण मिलने पर कार्रवाई।0
0
Report
Advertisement
बिहार के मखाने के निर्यात से कृषि क्षेत्र ग्लोबल बाजार में पहचान बन रहा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार की समृद्धि अब वैश्विक बाजारों तक अपनी पहचान बना रही है।कनाडा को बिहार के 7 मीट्रिक टन मखाना का निर्यात राज्य के किसानों की मेहनत, हमारी कृषि क्षमता और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग का प्रमाण है। यह उपलब्धि बिहार को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ 'लोकल से ग्लोबल' की दिशा में एक और मजबूत कदम है। हमारा संकल्प है कि बिहार का स्थानीय उत्पाद वैश्विक बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए और हमारे किसानों की समृद्धि का माध्यम बने।0
0
Report
राजोरी के थानामंडी जंगल में आतंकियों का लॉजिस्टिक ठिकाना पकड़ा गया, सामान बरामद
Jammu, Security forces have busted a suspected terrorist hideout in the Bhangai forests of Thanamandi area in Jammu and Kashmir's Rajouri district during an ongoing anti-terror operation. During the search, troops recovered several items of daily use and food supplies, indicating that the hideout was being used by terrorists as a temporary shelter and logistics base. The recovered items include: Two bags of rice Six packets of instant noodles One knife One lighter One plastic sheet One old blanket One gas stove Two candles One 5-litre plastic bottle Security forces have seized the recovered material and launched further investigations. A search operation is still underway in the area to ensure there are no other hideouts or terrorist presence nearby. More details are awaited.0
0
Report
नदिया के अनूप कुमार दास केस में अन्नपूर्णा भंडार के पैसे मिलने पर बड़ा सवाल
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের টাকা পাওয়া, না পাওয়া, বাইট 7 জনের আগে waap এ আগে পরে 2সি তে একত্রে 310726ZG_NAD_ARNAPURNA_BT নামে 1 ফাইল0
0
Report
Advertisement
नदिया ज़िला परिषद के नए सभापति चयन के लिए भाजपा ने प्रणति विश्वास को उम्मीदवार घोषित किया
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়া জিলা পরিষদ এর নতুন সভাধিপতি আস্থা ভোট নির্বাচনে বিজেপি নদীয়া জিলা পরিষদ এর 5 সদস্যদের মধ্যে প্রণতি বিস্বাস কে প্রার্থী ঘোষণা করলেন। নদীয়া জিলা পরিষদ এর আসন 52 টি, 47 জন তৃণমূল,বিজেপি 5 জন সদস্য ছিল, সভাধিপতি ছিলেন তারান্নুর সুলতানা মীর, তাকে তৃণমূল দলের সদস্যরা অনাস্থা ভোটে অপসারণ করে কিছু দিন আগে, বহু টাল বাহানার পর,আজ রানাঘাট লোকসভা সাংসদ জগন্নাথ সরকার ঘোষণা করলেন প্রার্থী তারই দলেরই সদস্য প্রণতি বিশ্বাস কে। আর বললেন বিবেক ভোটে তিনি সভাধিপতি হবেন।কারণ যারা দুর্নীতি বিরুদ্ধে আছেন তারা তৃণমূলের সদস্য হতে পারেন তারা সমর্থন করবে আশা করছেন。0
0
Report
जालौन: विमल क्लीनिक और तृप्ति मेडिकल स्टोर सील, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में विमल क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, छापेमारी में बड़ी लापरवाही पर क्लीनिक और मेडिकल स्टोर सील, ACMO अरविंद भूषण के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, छापेमारी में क्लीनिक पर डॉक्टर की बगैर मौजूदगी में अन्य व्यक्ति मरीजों का इलाज करता पाया गया, मेडिकल स्टोर पर भी रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की जगह पर अन्य व्यक्ति दवा देते मिला, ACMO ने विमल क्लीनिक और तृप्ति मेडिकल स्टोर को किया सील, विमल क्लीनिक में होता था मरीज की आंखों का इलाज, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
रामनगर में घर में फांसी देने के प्रयास से महिला बची, ICU में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में घर में फांसी देने के प्रयास से महिला बची, ICU में भर्ती विजय कश्यप रामनगर नैनीताल जिले के रामनगर के शिवलालपुर पांडे क्षेत्र से आत्महत्या के प्रयास का एक मामला सामने आया है, यहां एक लगभग 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि समय रहते पति के मौके पर पहुंचने से उसकी जान बच गई, पति ने तत्काल महिला को फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए रामनगर स्थित बृजेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि महिला को दोपहर के समय बेहोशी और दौरे आने की बात कहकर अस्पताल लाया गया था, शुरुआती जानकारी में पति ने बताया कि महिला को लगातार दौरे पड़ रहे हैं, जिसके बाद चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया,इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला के गले पर रस्सी सा गहरा निशान देखा, इस पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, पुलिस के अस्पताल पहुंचने और पूछताछ करने पर पता चला कि महिला अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी, जिसे उसके पति ने समय रहते नीचे उतार लिया और अस्पताल पहुंचाया. डॉ. अभिषेक अग्रवाल के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है,अगले 24 घंटे उसके स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, महिला द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है。0
0
Report
Advertisement
