बुलंदशहर में सीएमओ की कार्रवाई, 35 अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब्स सील
Bulandshahr, Uttar Pradesh:सीएमओ विनय कुमार ने जिलेभर में छापामारी कर 35 अवैध क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब्स को सील कर दिया। डिबाई, अनुपशहर, जहांगीराबाद, और नरौरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टर और अवैध अस्पतालों पर यह कार्रवाई की गई। सीएमओ ने ACMO के साथ मिलकर यह कार्रवाई की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
