203001
बुलंदशहर में स्कूटी पार्किंग को लेकर एक ही समुदाय में हुई झड़प
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित नई बस्ती में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारावफात को लेकर पुलिस ने कसी कमर, जुलूस आयोजकों के साथ एसपी सिटी ने की बैठक
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मे आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।आज पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना बारादरी परिसर में अंजुमन सदर और जुलूस आयोजकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसपी सिटी ने आयोजकों से जुलूस के मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की।उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों का पालन करने और जुलूस के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि पर्व के दौरान सभी आयोजक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं की पुष्टि किए बिना उन्हें आगे प्रसारित न करने की भी अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बारावफात के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय,थाना बारादरी प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
रीवा की नकली मिठाई फैक्ट्री पर छापा, मावे की जगह मैदा मिला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के रानीतालाब इलाके में खाद्य विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नकली मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान फैक्ट्री में भारी गंदगी के बीच विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार होती मिलीं। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मिठाई बनाने में मावे की जगह मैदा, रंग और अन्य सिंथेटिक सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आई है। फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग भी किया जा रहा था, जबकि आसपास भैंसें बंधी मिलीं और वहीं उनकी धुलाई भी की जा रही थी। ऐसे में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में तैयार होने वाली मिठाइयां शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों में सप्लाई की जाती थीं। खाद्य अधिकारी के मुताबिक फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा के नियमों की अनदेखी करते हुए मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुरैना के ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चोरी, चोरों के हौसले बुलंद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में चोरों के हौसले बुलंद, ट्रांसपोर्ट ऑफिस में चोरी मुरैना में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में NH-44 किनारे स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर ऑफिस के अंदर दाखिल हुए और नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। CCTV फुटेज में चोर ऑफिस के अंदर चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
मुरैना के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की खुदाई में पुराने सिक्के, गांव में खलबली
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की खुदाई में मिले पुराने सिक्के, ग्रामीणों में मची खलबली मुरैना जिले के डोंगरपुर लोधा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के दौरान कथित तौर पर प्राचीन सिक्के मिलने की खबर के बाद इलाके में हलचल मच गई। एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान कुछ ग्रामीणों को पुराने सिक्के दिखाई दिए। इसके बाद सिक्के मिलने की खबर तेजी से गांव में फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों द्वारा संभावित खजाने की तलाश में खुदाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकией इनमें कोई भी आगामी पुष्टि की गई है। सिक्के किन लोगों को मिले हैं। मामला की सच्चाई सामने लाने के लिए पुरातत्व विभाग और प्रशासन की टीम गांव में पहुंची लेकिन टीम गांव में सिक्के नहीं मिले, अगर सिक्के प्राचीन पाए जाते हैं, तो यह इलाका पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों में सिक्के मिलने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन असली राज जांच के बाद ही सामने आएगा कि ये सिक्के कितने पुराने हैं और इनके पीछे छिपी कहानी क्या है।0
0
Report
पिनगवां अस्पताल में पोक्सो मामले में ढाई लाख रिश्वत लेते डॉक्टर-स्टाफ गिरफ्तार
Nuh, Haryana:पोक्सो मामले में ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर और सहायक गिरफ्तार。 नूंह जिले के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीरपाल और उनके सहायक मोनू को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पिनगवां थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में अनुकूल मेडिकल ओपिनियन देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के पश्चात जाल बिछाया। एसीबी इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी रिश्वत की मांग, मेडिकल ओपिनियन और पोक्सो मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हालांकि, पूरे मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पोक्सो जैसे संवेदनशील मामले में मेडिकल ओपिनियन को लेकर रिश्वत का आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है। एसीबी की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कथित रिश्वत की पूरी प्रक्रिया किस तरह संचालित की गई।0
0
Report
पूरनपुर पुलिस ने प्रेमिका गिरफ्तार कर बलविंदर सिंह हत्या का पर्दाफाश किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक बलविंदर सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने प्रेमी को ट्रक में आग लगाकर जिंदा जला दिया था। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और डीजल की केन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को रुद्रपुर से नेपाल बॉर्डर जा रहे बलविंदर सिंह के ट्रक में पीलीभीत के हाईवे पर आग लग गयी है। जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई थी। शुरू में लगा कि बलविंदर की मौत अचानक आग लगने से हुई होगी और वह ट्रक में फंस गए होंगे। लेकिन कुछ दिन बाद बलविंदर के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ। जांच में अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि बलविंदर से दो-तीन साल से संबंध थे। वह रिश्ता तोड़ना चाहती थी, लेकिन बलविंदर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर उसने नहर के पास लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और शव समेत ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी: आरोपी अहमद नबी गिरफ्तार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में अहमद नबी नाम के युवक बाइक घुमाकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था. पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया. धारा 75 BN S और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी अहमद नबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाते समय वह गिरगाड़ा रहा था, लंगड़ा था और कपड़े फटे थे. पुलिस ने बताया है कि इसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई और जिले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
रांची के डायमंड पेट्रोल पंप में बड़ा ब्लास्ट, इलाके में दहशत
Ranchi, Jharkhand:रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डायमंड पेट्रोल पंप के केबिन में अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट. ब्लास्ट के बाद पेट्रोल पंप के कई हिस्से हुए क्षतिग्रस्त. बाथरूम, इलेक्ट्रॉनिक रूम और बैक ऑफिस को भी पहुंचा नुकसान. ब्लास्ट की आवाज से इलाके में मची अफरा-तफरी. मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ब्लास्ट की वजह क्या थी. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. जांच पूरी होने के बाद ही ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा.0
0
Report
मंत्री भरत गोगावले को बेटे विकास गोगावले ने गले लगाकर किया भावुक मिलन
Chendhare, Maharashtra:विकास गोगावले यांनी मंत्री भरत गोगावले यांना मारली मिठी ....पितापुत्रांची भेट होताच दोघेही भावूक ...... अँकर - रायगड जिल्ह्याच्या पालकमंत्री पदी मंत्री भरत गोगावले यांची नियुक्ती झाल्यानंतर आज रायगड जिल्ह्यात त्यांचे आगमन झालं. गोगावले यांचे चिरंजीव विकास गोगावले यांनी आपल्या वडिलांना घट्ट मिठी मारून उचलून घेतलं त्यानंतर विकास गोगावले भावूक झाले. यावेळी मंत्री भरत गोगावले सुद्धा भावनिक झाल्याचे दिसून आले.0
0
Report
Advertisement
पुणे: अमोल बालवडकर के क्षेत्र में बजट शून्य घोषित, आरोप-प्रत्यारोप
Pune, Maharashtra:पुण्यात भाजपचे बंडखोर नगरसेवक अमोल बालवडकर यांच्या प्रभागातलं बजेट चक्क 'झीरो' करण्यात आलंय...!!! याविरोधात अमोल बालवडकरांनी तीव्र नाराजी व्यक्त केलीय...मी मंञी चंद्रकांत पाटील या कोथरूड मतदारसंघातील निधीच्या चौकशीची मागणी केल्यानेच माझ्या वार्डातलं बजेट हे स्थायी समिती अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले यांनी 'झीरो' केल्याचं बालवडकरांनी म्हटलंय तर महापौरांनी बालवडकरांचे आरोप फेटाळून लावलेत...0
0
Report
पुणे के खड्डे से बच्चे की मौत: महापौर ने जांच की कड़ी मांग
Pune, Maharashtra:पुण्यातील म्हाळुंगे भागात खड्यामुळे झालेल्या अपघातात एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा बळी गेला...याबद्दल पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे यांनी दु:ख व्यक्त केलंय तसंच या अपघातग्रस्त रस्त्याचे काम नेमकं कशामुळे रखडलं याचीही चौकशी करण्याचे आदेश प्रशासनाला दिलेत...हा अपघातग्रस्त रस्ता याआधी पीएमआरडीएच्या हद्दीत होता त्यामुळे तांत्रिक अडचणीमुळे काही पुणे पालिका अघिकाऱ्यांनी या रस्त्याचं दुरूस्तीचं टेंडरच काढलं नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय...त्याच रस्त्यावरील खड्ड्यात पडून एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा नाहक बळी गेलाय...मंजुषा नागपुरे, महापौर, पुणे0
0
Report
पुणे नगरपालिका: कचरा से बायोगैस-सीएनजी परियोजना पर 765 करोड़ का टेंडर रद्द, 500-600 करोड़ बचेंगे
Pune, Maharashtra:कचरा बायोगँस प्रकल्पात पुणे मनपाचे तब्बल 700 कोटी वाचणार बीपीसीएल कंपनी 12 एकर जागेच्या बदल्यात 300 मेट्रिक टन बायोगँस सीएनजी गँस प्रकल्प उभारण्याचा प्रस्ताव दिल्याने 765 कोटींची निविदा पालिका आता गुंडाळणार कचऱ्यापासून बायोगँस सीएनसी प्रकल्प उभारण्यासाठी स्थायी समितीने प्रस्ताव आणताच एका कचरा वाहक कंञाटदारांने तब्बल 756 कोटींचे टेंडर भरले होते यावर टीका होताच बीपीसीएल कंपनीचा सीएसआर फंडेड झीरो बजेट प्रस्ताव पुढे आल्याने पालिकेचे किमान 500 - 600 कोटी रुपये वाचणार आहेत... फक्त या प्रकल्प उभारण्याच्या बदल्यात पालिकेला 12 एकर जागा बीपीसीएल कंपनीला नाममाञ भाडेकरारावर उपलब्ध करून घ्यावी लागणार आहे... पालिका आयुक्त नवलकिशोर राम यांनी झी 24 तासला ही exclusive माहिती दिलीय...0
0
Report
Advertisement
सीएम के भाषणों में विकास दिखे, जमीन पर काम ठप: थुनाग पुल बजट रोक
Noida, Uttar Pradesh:Jairam Thakur मुख्यमंत्री का विकास सिर्फ उनके भाषणों में झलकता है, ज़मीन पर काम शून्य है, पहले से चल रहे विकास कार्यों के बजट रोक दिए गए हैं। थुनाग का पुल ‘सुख की सरकार’ के काम रोको गवर्नेंस मॉडल का नमूना है। पीडब्ल्यूडी द्वारा थुनाग को जोड़ने वाले पुल को असुरक्षित घोषित करने के बाद इस पुल का निर्माण पूर्व सरकार के समय शुरू हुआ था, लगभग आधा निर्माण कार्य हो चुका है। सुक्खू जी की सरकार के आते ही प्रदेश के बाक़ी कामों के साथ इस पुल का बजट भी रोक दिया गया, इलाके की तस्वीर बदलने की क्षमता रखने वाला पुल अब ख़ुद बदहाल है, साढ़े तीन साल से इसके निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है।0
0
Report
झूठ और साज़िश: सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी केस, ACB गिरफ्तारी का दावा
Noida, Uttar Pradesh:झूठ और साज़िश की भी कोई हद होती है! जो सत्येंद्र जैन जी मई 2022 से जेल में बंद थे, उन पर बीजेपी की कठपुतली ACB ने नवंबर 2022 के टेंडर में घोटाले का झूठा केस बनाकर अरेस्ट कर लिया! आम आदमी पार्टी के काम और पंजाब की जीत से बीजेपी इतनी खौफज़दा है कि अब बिना सिर-पैर के फर्जी केस बना रही है। शर्म आनी चाहिए ऐसी घटिया राजनीति पर!0
0
Report
लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्ते: 12 साल के बच्चे पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 वर्षीय बच्चे पर किया हमला लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ओ.सी.आर. विधायक निवास का है, जहां ग्राउंड में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा विधायक निवास के ग्राउंड में खेल रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद विधायक निवास में रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों کا कहना ہے کہ अगर समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
