icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली के सरकारी अस्पताल में नवजात गायब, परिजनों में हंगामा; पुलिस जांच शुरू

Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची गायब होने से हड़कंप डिलीवरी के बाद बच्ची के गायब होने की सूचना से परिजनों में मचा हड़कंप पिता का आरोप—एक महिला बच्ची को अपनी बहन की बेटी बताकर ले जा रही थी दो छात्राओं ने बच्ची को महिला द्वारा ले जाने की जानकारी पिता को दी परिजनों ने शोर मचाया तो ठेला वालों ने महिला को पकड़ लिया सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और बच्ची को थाने ले गई, मामले की जांच शुरू बच्ची के पिता राधेश्याम ने कार्रवाई की मांग की मामले की जांच में जुटी पुलिस मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के राजकीय महिला अस्पताल का मामला
0
0
Report

ब्लैक स्पॉटों पर कार्रवाई: यातायात पुलिस ने 91 चालान, 72 लेन उल्लंघन

Begun, Rajasthan:जिले में सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित मार्गों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को तेज गति से वाहन चलाने वाले 91 चालकों के चालान किए गए, जबकि लेन ड्राइविंग नियम के उल्लंघन पर 72 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई ہوئی। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 चालकों पर भी कार्रवाई की गयी। पुलिस द्वारा ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

पंडरिया के किसानों को ₹30 प्रति किलो पर 50 किलो चीनी

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा बाजार में ₹80 किलो चीनी, पंडरिया के गन्ना किसानों को ₹30 किलो में मिली 50 किलो चीनी एंकर बाजार में जहां चीनी की कीमत करीब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, वहीं कबीरधाम जिला के पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को 30 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर चीनी उपलब्ध कराई गई। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के 11 हजार से अधिक शेयरधारी किसानों को 50 किलो चीनी का वितरण किया गया। रियायती दर पर चीनी मिलने से किसानों में खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान शक्कर कारखाना परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन भी किया गया。 विधायक भावना बोहरा ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 की रिकवरी राशि किसानों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से गन्ने की उन्नत किस्म का बीज भी लाया गया है。 इसके अलावा किसानों की मांग पर करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण को करोड़ों रुपये की लागत से स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। इस सड़क से खेतों से शक्कर कारखाने तक गन्ना पहुंचाने में किसानों को सुविधा होगी。 कार्यक्रम में किसानों ने गन्ने के बोनस की राशि बढ़ाने की मांग भी रखी। विधायक ने उनकी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने और हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया。 बॉइट-भावना बोहरा, पंडरिया विधायक
0
0
Report

हांसी सेक्टर-6 चोरी: महिला आरोपी उषा गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Hansi, Haryana:सेक्टर-6 में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार 20 से 22 तोला सोना, 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी अभी ओर लाखों का समान बरामद करना बाकी हांसी। सेक्टर-6 स्थित एक मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हांसी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हांसी के डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि थाना शहर हांसी में चोरी की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 सितंबर की देर रात उसके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत के अनुसार, चोर मकान से करीब 60 तोला सोना, 620 ग्राम चांदी और 2.50 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए थे。 मामले की जांच पुलिस हांसी द्वारा की जा रही है। पुलिस टीम ने वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सामने आया कि वारदात से पहले दो युवकों ने मकान की रेकी की थी। इसके बाद दोनों युवक मकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने उषा निवासी हांसी को गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि उषा ने चोरी के सामान में से कुछ सामान अपने मकान में छिपाकर रखा था। इसके अलावा वारदात के बाद उसने दोनों आरोपियों को अपनी स्कूटी पर हांसी बस स्टैंड तक छोड़ा था। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 20 से 22 तोला सोने के आभूषण, करीब 250 ग्राम चांदी नुमा धातु और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। बरामद आभूषणों की शिकायतकर्ता और सुनार की मौजूदगी में शिनाख्त भी करवाई गई। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
0
0
Report

NDMC ने वाल्मीकि सदन के 145 क्वार्टर खाली कराने के निर्देश जारी किए

New Delhi, Delhi:नई दिल्ली में असुरक्षित रिहायशी क्वार्टरों को खाली करने का निर्देश, NDMC की तरफ़ से नोटिस जारी किया दिल्ली के वाल्मीकि सदन के 145 क्वार्टरों को जल्द कर दें खाली, इन इमारतों को असुरक्षित और मरम्मत के लायक नहीं होने के कारण रहने के लिए ठीक नहीं माना गया है। सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद अब दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम और NDMC एक्शन मिस्टर है, दिल्ली में जगह जगह खतरनाक बिल्डिंग को चिन्हित कर खाली कराया जा रहा है। दिल्ली में वाल्मीकि सदन के 8 ब्लॉक के 145 टाइप-1 क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। यह आदेश एनडीएमसी की ओर से जारी किया गया है। Structural Assessment में इन इमारतों को बेहद जर्जर, असुरक्षित बताया गया है एनडीएमसी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 10 सितंबर को गई जांच में 1965-66 और 1985-86 में बने इन ब्लॉकों की मजबूती पर सवाल उठे थे। इन सभी को खतरनाक माना गया है ईसलिए किसी भी अप्रिय हादसे को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। खाली कराए जा रहे 145 टाइप-1 क्वार्टरों में से 81 क्वार्टर 1965-66 में बने तीन मंजिला ब्लॉकों में हैं, जबकि 64 क्वार्टर 1985-86 में बनाए गए चार मंजिला ब्लॉकों में शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

विश्व ओजोन दिवस: मुख्य सचिव ने जनजागरूकता पोस्टर का विमोचन, सतत शीतलन पर जोर

Jaipur, Rajasthan:विश्व ओजोन दिवस पर मुख्य सचिव ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन जयपुर- विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से जारी जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक कवच है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि ओजोन संरक्षण को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखने की आवश्यकता है। बढ़ते तापमान और शीतलन की बढ़ती जरूरत के बीच ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की है। इस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा अपर्णा अरोरा ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण अनुकूल शीतलन तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार ने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग की महत्वपूर्ण सफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान संभव है। राज्य स्तरीय कार्यशाला में पर्यावरण सचिव शैलजा देवल ने ऊर्जा दक्षता, रिसाइक्लिंग और पानी की बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। विशेषज्ञों ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के नियंत्रण और सतत शीतलन तकनीकों पर जानकारी साझा की। विश्व ओजोन दिवस 2026 की थीम ‘शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही’ रखी गई है। कार्यक्रम में ओजोन संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

विश्व ओजोन दिवस: मुख्य सचिव ने सचिवालय में जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया

Jaipur, Rajasthan:विश्व ओजोन दिवस पर मुख्य सचिव ने किया जागरूकता पोस्टर का विमोचन\n\nजयपुर- विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से जारी जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी पर जीवन की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक कवच है और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।\n\nमुख्य सचिव ने कहा कि ओजोन संरक्षण को जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखने की आवश्यकता है। बढ़ते तापमान और शीतलन की बढ़ती जरूरत के बीच ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की है।\n\nइस अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अध्यक्षा अपर्णा अरोरा ने कहा कि ओजोन परत का संरक्षण मानव स्वास्थ्य, पारिस्थितिकी तंत्र और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने ऊर्जा दक्ष एवं पर्यावरण अनुकूल शीतलन तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।\n\nअतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार ने कहा कि मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग की महत्वपूर्ण सफलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान संभव है।\n\nराज्य स्तरीय कार्यशाला में पर्यावरण सचिव शैलजा देवल ने ऊर्जा दक्षता, रिसाइक्लिंग और पानी की बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। विशेषज्ञों ने ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के नियंत्रण और सतत शीतलन तकनीकों पर जानकारी साझा की।\n\nविश्व ओजोन दिवस 2026 की थीम ‘शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्यवाही’ रखी गई है। कार्यक्रम में ओजोन संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

टोटो के तहखाने से 52.710 लीटर शराब पकड़ा गया: कटिहार के आरोपी गिरफ्तार

Katihar, Bihar:टोटो के तहखाने से 52.710 लीटर शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार शराब तस्कर डाल डाल, उत्पाद विभाग पात पात चोरी करने के 100 तरीके और पकड़ने के 101 इसी पर चल रहा है शराब तस्करी के नए तरीके से विभाग भी परेशान कटिहार मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बी एड कॉलेज रोड में एक लाल रंग के टोटो को रोकने पर जांच की गई तोगया ,जब मद्द निषेध टीम के द्वारा टोटो की जांच की गई तो मद्द निषेध टीम के होश उड़ गए । शराब तस्कर द्वारा पुलिस को चमका देने के लिए टोटो में तहखाना बनाकर विदेशी शराब छुपाकर लाया जा रहा था । फिलहाल मद्द निषेध टीम में टोटो के तहखाना से 52.710 लीटर के साथ एक अभियुक्त विकाश कुमार पासवान को गिरफ्तार लिया गया है , जो कि ललियाही,थाना सहायक जिला कटिहार का थाने वाला है । यह जानकारी उत्पाद विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है ।
0
0
Report

सांचौर में किसान धरना: अकाल जैसी स्थिति के चलते राहत और गारंटी मांग

Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-विभिन्न समस्याओं को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने विभिन्न मांगो को लेकर उपखण्ड मुख्यालय के आगे धरना प्रदर्शन किया है बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी की. इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में किसान नेताओं ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलें जल चुकी हैं और अकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। किसानों ने महंगे खाद-बीज व उर्वरक डालकर फसलें बोई थीं, लेकिन बारिश के अभाव में फसलें खराब हो गई हैं। ऐसे में गिरदावरी करवाकर अकाल घोषित करने और राहत कार्य शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन में 2022 व 2025 के आदान-अनुदान का आधा-अधूरा भुगतान किया गया, वंचित किसानों को जल्दी भुगतान करने की मांग की, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कथित अनियमितताओं, नर्मदा नहर परियोजना सांचौर में सफाई, मरम्मत और पानी की समस्या तथा कृषि उपज मंडी सांचौर में सचिव का पद लंबे समय से रिक्त होने का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने नर्मदा नहर परियोजना से वंचित गांवों को सिंचाई में शामिल करने और परियोजना के पुनर्निर्माण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नहर परियोजना के पुनर्निर्माण के लिए सरकार की ओर से 2 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है तथा टूट-फूट और नुकसान का पूरा डेटा जुटाकर पुनर्निर्माण कार्य करवाने की मांग की गई। संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।
0
0
Report

खाटूश्यामजी नगर पालिका चुनाव: प्रेम देवी और विनीता पूनिया ने नामांकन दाखिल किया

Sikar, Rajasthan:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) नाम स्थानीय रिपोर्टर सीताराम मर्मी SKR-9 8503986974 Twitter-sitaram78172293 हेडलाइन - भाजपा से प्रेम देवी और कांग्रेस से विनीता पूनिया ने दाखिल किया नामांकन,दोनों दलों के पास 8-8 पार्षद, 3 निर्दलीय व 1 आरएलपी पार्षदों पर टिकी निगाहें, सीकर जिले के खाटूश्यामजी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से विनीता पूनिया और भाजपा की ओर से प्रेम देवी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने 8-8 वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि तीन निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद विजयी हुए हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें निर्दलीय और आरएलपी पार्षदों पर टिकी हैं।खाटूश्यामजी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को कुल दो नामांकन दाखिल किए गए। कांग्रेस प्रत्याशी विनीता पूनिया ने समर्थकों के साथ नगर पालिका सभागार पहुंचकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाध्याय के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान भंवरलाल वर्मा, सुभाष हरितवाल, श्याम सुंदर पूनिया, छीतर लोरा सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी प्रेम देवी ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा नेता पवन पुजारी, प्रभारी महेंद्र कुमावत, नेता प्रताप सिंह चौहान, संजय तिवाड़ी सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कपिल उपाधाय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से विनीता पूनिया और भाजपा से प्रेम देवी ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है।नगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने 8-8 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं तीन वार्डों में निर्दलीय और एक वार्ड में आरएलपी प्रत्याशी विजयी रहा है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के 8-8 पार्षदों के साथ ही एक आरएलपी और तीन निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम मानी जा रही है।नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। वहीं 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 21 सितंबर को नगर पालिका के सभी 20 निर्वाचित पार्षद अध्यक्ष पद के लिए मतदान करेंगे। नामांकन दाखिल होने के साथ ही अध्यक्ष पद को लेकर खाटूश्यामजी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में सभापति नामांकन में धमाल, भाजपा बिना भी रोमांच

Dholpur, Rajasthan: बिना पार्षद बने ही सभापति की दौड़ में, धौलपुर में 8 उम्मीदवारों ने भरे 9 पर्चे धौलपुर नगर परिषद सभापति पद के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। सभापति पद के लिए कुल 8 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। खास बात यह है कि भाजपा की तरफ इस बार सभापति पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया नामांकन प्रक्रिया में पूर्व सभापति प्रतिनिधि निशांत चौधरी के साथ गिरीश गर्ग, कमलजीत , सत्यदेव कंषाना और नरेंद्र जाट ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस की सीमा शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर भी दो पर्चे दाखिल किए हैं। कांग्रेस से शराफत ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं बसपा की ओर से सुभाष शर्मा ने भी सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। बिना पार्षद बने ही सभापति की दौड़ में एक प्रत्याशी: सभापति चुनाव में एक ऐसा मामला सामने आया है जो चर्चा का विषय बन रहा है। एक प्रत्याशी ऐसा है जो वर्तमान में किसी भी वार्ड से पार्षद नहीं चुना गया है, इसके बावजूद उसने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। पार्षद चुनाव हारा, फिर भी सभापति का पर्चा भरा: इसी तरह निर्दलीय प्रत्याशी नरेंद्र जाट नगर परिषद पार्षद का चुनाव हार चुके हैं, इसके बावजूद उन्होंने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंबल को लेकर सस्पेंस बरकरार: नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक हलकों में सिंबल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों ने बताया कि तय समय पूरा होने के बाद भी किसी भी पार्टी ने अधिकृत सिंबल जमा नहीं कराया है। ऐसे में कुछ प्रत्याशी की उम्मीदवारी पर संशय बना हुआ है। जांच के बाद होगी फाइनल तस्वीर साफ: यह पूरी प्रक्रिया उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश राव की देखरेख में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी भी कार्यालय में मौजूद रहे। SDM सुरेश राव ने बताया कि अभी नामांकन पत्रों की जाँच की जानी है। जांच के बाद ही सभापति पद के लिए मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति सामने आएगी बाइट 1 सुरेश राव एसडीएम धौलपुर
0
0
Report

गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका: भाजपा की मधु गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगी

Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़-रामबास में कांग्रेस का सिंबल पहुंचा, प्रत्याशी नहीं! भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव गोविंदगढ़ (अलवर)। नवगठित गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका के पहले ऐतिहासिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कांग्रेस का चुनाव चिह्न (सिंबल) तो उपखंड कार्यालय पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और प्रस्तावक मौके पर नहीं पहुंचे। निर्धारित समय तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं होने से अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित पार्षद मधु गुप्ता ने सुबह करीब 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में वार्ड नंबर 4 से विजयी पार्षद देवी सिंह प्रस्तावक रहे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने को लेकर दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही। अंतिम समय तक कांग्रेस खेमे से नामांकन दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोपहर 3 बजे के आसपास कांग्रेस का सिंबल तो जमा कराया गया, जबकि प्रत्याशी और प्रस्तावक की गैरमौजूदगी के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल नहीं हो सका। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ अभिषेक चारण ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय सीमा में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में कांग्रेस के प्रतिनिधि सिंबल लेकर पहुंचे थे, लेकिन केवल सिंबल जमा कराने से नामांकन पूरा नहीं माना जाता। सिंबल का उपयोग तभी किया जाता है, जब निर्धारित प्रपत्र में नाम निर्देशन पत्र भी साथ जमा कराया गया हो। गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं और अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 पार्षदों का है। चुनाव परिणामों में भाजपा को 12, निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती भी बनी हुई थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल नहीं होने के बाद मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय सीमा रहेगी। यदि नाम वापसी नहीं होती है तो इसके बाद भाजपा की मधु गुप्ता के गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। बाइट:रिटर्निंग अधिकारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top