बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर सड़क किनारे मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी। ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने शुरू की जांच मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।छतारी में बारिश से गिरी मकान की छत, 75 वर्षीय महिला की गई जान
Hauganpur, Uttar Pradesh:छतारी के नाई नगला गांव में दो दिनों की लगातार बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 75 महिला की मलबे में दबकर मौके पर ही चल बसीं। अन्य परिजन भागकर बच गए। थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह और तहसीलदार विपिन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। परिवार में शोक की लहर है।
थाना छतारी में एसपी देहात,सीओ सहित थाना प्रभारी ने किया पौधरोपण
Chhatari, Uttar Pradesh:रविवार को थाना छतारी में एसपी देहात रोहित मिश्र, डिबाई सीओ रामकरण, और थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
घरों एवं दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले पांच शातिर चोर सामान सहित छतारी पुलिस ने किए गिरफ्तार
Chhatari, Uttar Pradesh:रविवार की सुबह छतारी पुलिस ने करीब साढ़े 6 बजे घरों, संस्थानों, और दुकानों में चोरी करने वाले और चोरी के आभूषण खरीदने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी चमन उर्फ लाला, राजकुमार उर्फ राजू, विकास उर्फ अजीत, वरुण सिंघल, और ब्रजेश कुमार सभी डिबाई थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी किए गए सामान भी बरामद कर लिए हैं।
