बुलंदशहर गुलावठी में चतुर्थ श्रीजी छठी संकीर्तन महोत्सव की धूम
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी में चतुर्थ श्रीजी छठी संकीर्तन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह महोत्सव श्रीजी भक्त मण्डल के तत्वाधान में पुरानी अनाज मंडी, सैदपुर रोड पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें विख्यात भजन गायक बाबा मोहिनी शरण दास जी महाराज वृंदावन, कृपापात्र सलोनी सखी जी बरसाना, और लुभानी ब्रजवासी जी नंदगांव के भजनों पर भक्तों ने झूमकर आनंद लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
