icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
Mohit GomatMohit GomatFollow20 Jul 2024, 06:24 am

सौतेली मां पर हाथ में धारदार लेकर जानलेवा हमला करने वाले सौतेले बेटे का CCTV आया सामने

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की दूसरी पत्नी अर्चना पण्डा पर हमला करने के आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां हाथ में फरसा लिए अर्चना पण्डा के कमरे की ओर आरोपी सार्थक शर्मा जाता नजर आया। कार्यालय में लगी अर्चना पण्डा की तस्वीर पर फरसे से वार करता आरोपी सार्थक CCTV में कैद हुआ। बता दें कि सार्थक पूर्व सपा विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्नी काजल शर्मा के बेटे हैं। अर्चना पण्डा ने आपबीती को फेसबुक पर लाइव आकर सबको बताया था। बुलन्दशहर सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शहापूर में वादळी पावसाने महाकाय पेड़ गिरा, कार चक्काचूर, बस फंसी

Thane, Maharashtra:शहापूर एसटी आगारात महाकाय वृक्ष कोसळून लाल कार चक्काचूर, बसचेही नुकसान, परतीच्या वादळी पावसाचा हाहाकार.. शहापूरला परतीच्या पावसाचा मोठा फटका बसला आहे, आम्ही तुम्हाला दाखवत असलेला हा व्हिडिओ शहापूर एसटी आगारातील आहे, जिथे महाकाय झाड कोसळून कार चक्काचूर झाली आहे. तर बसचं ही काही प्रमाणात नुकसान झाले आहे. काल संध्याकाळी शहापूरमध्ये वादळी वाऱ्यासह झालेल्या परतीच्या पावसाने मोठे नुकसान केले आहे. हा व्हिडिओ आहे शहापूर बस आगारातील. रात्रीच्या वेळेस एक मोठे झाड मुळासकट उन्मळून थेट लाल कारवर पडले. कारचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे, तर मागे उभी असलेली एसटी बसही या झाडाखाली अडकली आहे. सुदैवाने जीवितहानी झाली नाही. वादळामुळे शहरात अनेक ठिकाणी झाडे विजेच्या तारांवर पडली, महावितरणचे पोल पडले आणि अनेक गावांचा वीजपुरवठा खंडित झाला आहे. जीवरक्षक टीमने झाड हटवण्याचे काम केले, मात्र सार्वजनिक बांधकाम विभाग वेळेवर पोहोचला नसल्याचा आरोप नागरिक करत आहेत. महावितरण कंपनीने वीजपुरवठा तातडीने सुरळीत करावा अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report

रघुनाथ पाटिल का राजू शेट्टी पर हमला, ऊस गाळप और 7500 रुपये टन मांग

Sangli, Maharashtra:स्लग - ऊस आडवणे मूर्खपणा ,रघुनाथदादा पाटलांची,राजू शेट्टींवर टीका... अँकर - उसाच्या रिकव्हरीवर दर मागणं, आणि ऊस आडवणे,हा मूर्खपणा आहे,अशी टीका शेतकरी संघटनेचे जेष्ट नेते रघुनाथ पाटील यांनी स्वाभिमानी शेतकरी संघटनेचे माजी खासदार राजू शेट्टींवर केली आहे.राज्य सरकारच्या 15 ऑक्टोंबर पासून सुरु होणाऱ्या ऊस गाळप हंगामाला राजू शेट्टींनी विरोध दर्शवत,ऊस वाहतूक रोखण्याचा इशारा दिला आहे.यावरून शेतकरी संघटनेचे जेष्ठ नेते रघुनाथ पाटलांनी राजू शेटटींवर टीका करताना,ऊस गाळप हंगाम सरकारने कधी ही सुरू करावा,शेतकरी संघटना ऊस आडवू देणार नाही,पण उसाला यंदा साडेसात हजार रुपये प्रति टन भाव मिळाला पाहिजे,अशी मागणी करत दर न मिळाल्यास कारखान्यातून साखर बाहेर पडू देणार नाही, प्रसंगी साखरेचे ट्रक जाळू,असा इशारा देखील रघुनाथ पाटलांनी दिला आहे. बायट - रघुनाथदादा पाटील - नेते,शेतकरी संघटना.
0
0
Report

नालंदा में गौ धन योजना मंजूर, 100% ब्याज सब्सिडी से पशुपालकों में उत्साह

Nalanda, Bihar:बिहार कैबिनेट की ओर से मुख्यमंत्री गौ धन विकास ऋण योजना को मंजूरी मिलने के बाद नालंदा जिले के पशुपालकों में उम्मीद जगी है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। योजना के तहत पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है। यानी पशुपालकों को सिर्फ बैंक का मूलधन ही चुकाना होगा। मुख्यमंत्री गौ धन विकास ऋण योजना के तहत उन्नत नस्ल की गाय और भैंस के जरिए दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। योजना में तीन उन्नत नस्ल की गाय और दो भैंस के माध्यम से दूध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिला गव्य विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का सीधा लाभ पशुपालकों को मिलेगा। ब्याज पर शत-प्रतिशत सब्सिडी मिलने से पशुपालकों पर ऋण का अतिरिक्त बोझ कम होगा और वे पशुपालन को बड़े स्तर पर करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। नालंदा जिले में गठित कंफेड समिति से जुड़े और पहले से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में काम कर रहे दुग्ध उत्पादक सदस्यों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य पशुपालन को बढ़ावा देकर दूध उत्पादन में वृद्धि करना और ग्रामीण परिवारों के लिए आय के नए स्रोत तैयार करना है। योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। सरकार इसे श्वेत क्रांति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देख रही है。
0
0
Report
Advertisement

इटारसी के गोठी धर्मशाला में गांधी जी प्रवास स्मृति कक्ष आज भी संरक्षित

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। बापू की स्मृतियां देश के कोने-कोने में आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में भी महात्मा गांधी की ऐसी ही ऐतिहासिक यादें आज तक sहेजकर रखी गई हैं। इटारसी की जिस धर्मशाला में महात्मा गांधी ने एक रात बिताई थी, वहां आज भी उस कमरे को उसी रूप में सुरक्षित रखा गया है। सेठ लखमीचंद गोठी परिवार ने इस कक्ष को बापू प्रवास स्मृति कक्ष का रूप दिया है। यहां गांधी जी से जुड़ा साहित्य, चरखा, प्रतिमा और दुर्लभ छायाचित्र रखे गए हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां बापू के विचारों और उनकी इटारसी यात्रा से रूबरू हो सकें। वीओ01- इतिहास के पन्नों में दर्ज है महात्मा गांधी का इटारसी प्रवास। 30 नवंबर 1933 को महात्मा गांधी ट्रेन से वर्धा से इटारसी पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित गोठी धर्मशाला में उन्होंने एक रात विश्राम किया था। कहा जाता है कि गांधी जी ने धर्मशाला और इटारसी की व्यवस्थाओं की सराहना की थी। धर्मशाला में रखे आगंतुक रजिस्टर में उन्होंने अपने हाथों से कुछ पंक्तियां भी दर्ज की थीं। उस दौर में इस धर्मशाला में समाज के वंचित वर्ग के लोगों को भी ठहरने की सुविधा दी जाती थी। गांधी जी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इस व्यवस्था की विशेष रूप से सराहना की। वीओ02- गोठी धर्मशाला में बिताई गई वह एक रात आज इतिहास की अनमोल विरासत बन चुकी है। महात्मा गांधी ने धर्मशाला के रजिस्टर में यहां की व्यवस्था को लेकर अपने विचार दर्ज किए थे। उन्होंने स्वच्छता के साथ रहने वाले हरिजनों को भी धर्मशाला में स्थान दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और संचालकों के प्रति आभार जताया था। इटारसी प्रवास के दौरान गांधी जी ने यहां एक सभा को भी संबोधित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। आज दशकों बाद भी उस ऐतिहासिक प्रवास की निशानी गोठी धर्मशाला में सुरक्षित है। गांधी जी के हाथों लिखा संदेश आज भी फ्रेम में संजोकर रखा गया है। यही नहीं, जिस कमरे में बापू ने रात गुजारी थी, उसे बापू प्रवास स्मृति कक्ष के रूप में संरक्षित किया गया है। यहां रखा चरखा, गांधी जी की प्रतिमा, साहित्य और तस्वीरें नई पीढ़ी को उस दौर की याद दिलाती हैं। बाइट- सुधीर गोठी ( संचालक, गोठी धर्मशाला इटारसी )
0
0
Report

नવसारी दांडीवाड में पानी की सप्लाई ठप, 150 करोड़ योजना पर भ्रष्टाचार आरोप

Navsari, Gujarat:સ્લગ, નોટઃ ઓક્ટોબરના ફોલ્ડરમાં today 01 ઓક્ટોબરના ફોલ્ડરથી બધા ગિબરીષ પડઝડ અને ન ફાઈલ મેટાડિયા હેડર હટાવવામાં આવ્યા. અહીં નવી પાઇપલાઇનની નિર્માણ-આંકડાઓમાં પાણીની સપ Liefારો બાબતો અને મહાનગર પાલિકા દ્વારા જાહેર કરેલા 150 કરોડના પાણી યોજના અંગેની ભારે મુશ્કેલીઓ અંગે વાત છે. દાંડીવાડના ૪ નિરીષ્યો વિસ્તારમાં છેલ્લા שבע મહિના થી પાણીનો એક ટીપો નહોતો પડ્યો. ટેક્સ વસૂલાત માટે તંત્ર દર્શાવવામાં આવ્યું છે પરંતુ કામગારોના પરિવાર સમુહો ચીંતિત રહ્યા છે. ખાડા પ્રાથમિક નાકાઓ અથવા વિનિયોગના આંકડા નગરીયે શાળા નં. 3 પાસેનું ખાડો, 5 ફૂટ લાંબો અને 3 ફૂટ ઊંડો ખાડો જેવા કામો સતત આગળ નથી વધી રહ્યા. વાહીના બાળક અને વૃદ્ધોને પડકારનું સામનો કરતી આ સ્થિતિ પર સ્થાનિક જનતાએ ગરીબ મહિલાઓના આક્રોશને જોર આપ્યો છે. મહાપાલિકાની કાર્યક્ષમતામાં ગેરવાસીંદી ને કારણે 150 કરોડની યોજના માનવદ્ધાર માટે કંઈક કાર્યરત દેખાય છે, જે હાલમાં પાણીની સમસ્યાની તજીબોથી અલગ પડતી નથી. નગરસેવિકા જનતા સામેના આરોપો, પ્રમુખ આંચકો અને વિભાગીય અધિકારીઓની બેદરકારી વચ્ચે આયોજન અને અમલની ગેરસમજો સ્પષ્ટ રૂપે જોવા મળે છે. મહાપાલિકા કમિશનરે નહેર-પ્રસ્તાવના મુદ્દે તાત્કાલિક બેઠક યોજી નિરાકરણ લાવવાનો આશ્વાસન આપ્યો છે; છતાં વહેલા ક્ષેત્રમાં પાણી પહોંચાડવામાં અલાક્ષ્ય કે રાહત આપવામાં આવી નથી. सामाजिक-આર્થિક તંગી વચ્ચે આ મામલો નોંધપાત્ર પર્યાવરણ અને ગ્રામજન કલ્યાણના અભાવે સમક્ષ આવી રહેલ વ્યાપારી-માનવસંભવના પ્રશ્નોનીકળે છે.
0
0
Report
Advertisement

नेपाल की बाढ़ मुजफ्फरपुर में मचा तांडव; बांध टूटे, हजारों घर डूबे

Muzaffarpur, Bihar:नेपाल की पानी मुजफ्फरपुर में मचाई तबाही,साहेबगंज और पारू में नारायणी गंडक नदी का एक बाद एक करके दो जगहों पर टूटा बांध, हजारों घरों में घुसा बाढ़ का पानी,सैंकड़ों लोगो का NDRF टीम ने किया रेस्क्यू,अभी भी फंसे लोग घर के छतों पर ले रखा शरण और टक टकी लगाए NDRF की टीम का करते रहते हैं इंतजार मुजफ्फरपुर में नेपाल की पानी तबाही मचा कर रख दी है.जिससे जिले के साहेबगंज,पारू, कटरा एवं गायघाट प्रखंडों की कुल 22 पंचायतें प्रभावित हो गया है. बागमती नदी ने कटरा एवं गायघाट प्रखंडों में तबाही मचाई तो पश्चमी क्षेत्र के साहेबगंज के माधोपुर हाजरी और पारू के जयमल डुमरी गांव में 24 घंटे के अंदर एक के बाद एक कर के दो जगहों बांध टूटने के हजारों लोग बेघर हो चुके है.लोगों के घरों में पानी घुस चुका है और सैंकड़ो लोग घरों में कैद हो गए हैं,जो घरों में समान छोड़ कर घर के छत पर शरण ले रखा है और उन्हे घरों से बहर निकालने के लिए पटना के विहटा से आई 9 वी बटालियन के NDRF के इंस्पेक्टर पुस्कर निधि के नेतृत्व में टीम लागतार रेस्क्यू कर उन्हे बाहर निकाल रही है.हालाकी अभी कई लोग ऐसे हैं जो घरों के छतो पर शरण ले रखा है और रेस्क्यू में लगें NDRF की टीम के जवानों को देखते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ परती है कि पीली ड्रेस वाले देवदूत अब उनकी जान बच गई है और अब उन्हे बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पहुंचा देगी.फिलहाल NDRF की टीम प्राथमिकता के अधार पर सबसे पहले बच्चे, बूढ़े और महिलाओं का रेस्क्यू कर उन्हे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है.वहीं जिला प्रशासन की टीम भी बाढ़ पीड़ितों हर संभव सहायता पहुंचाने का काम कर रही है.खुद जिलाधिकारी कुमार गौरव लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

आवारा कुत्ते ने वृद्ध समेत दो को नोचकर घायल किया; ग्रामीणों ने काबू पाया

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. आक्रामक कुत्ते ने वृद्ध सहित दो को नोंच कर किया घायल देहात कोतवाली के मोगलहा के ताहिरपुर गांव में आक्रामक कुत्ते ने घर के बाहर सड़क के किनारे लघुशंका कर रहे वृद्ध पर हमला कर नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर डाला। कुत्ते का हमला होते ही एक युवक वृद्ध को बचाने दौड़ा। कुत्ते ने उस पर भी हमला कर नोंच कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर हमलावर कुत्ते को खदेड़ दिया गया, तब दोनों की जान बची। परिजन घायल वृद्ध को मेडिकल कालेज लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घायल को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है। जबकि असलम को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए है।
0
0
Report

तारपीन तेल की पिपिया में पटाखा से बच्चा गंभीर झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. तारपीन तेल की पिपिया में दगा पटाखा, बालक गंभीर रूप से झुलसा, झुलसे बालक को मेडिकल कालेज लाए जाने पर बर्न वार्ड में भर्ती, बालकों के साथ पटाखा दाग रहा था मासूम, तब हादसा, जहाँ विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के दिगितपुरवा के रेबड़िया में गांव के कुछ बच्चे गोला पटाखे दाग रहे थे। तभी तारपीन तेल की पिपिया में बच्चों ने खेल खेल में पटाखा डाल दिया, जिससे तारपीन तेल की पिपिया में गोला दग गया। जिसके चलते छोटू नाम का एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मामला विशेश्वरगंज थाने के दिगितपुरवा के रेबड़िया गांव का है, जहाँ बच्चों का समूह गोला पटाखा दाग रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक पटाखा में आग लगा वहां रखी तारपीन तेल की पिपिया में फेंक दिया। इस दौरान जब पटाखा नही दगा। तब छोटू (8) पुत्र रमेश पिपिया में झांकने लगा। इसी दौरान अचानक पटाखा भभके के साथ दग गया जिससे 8 वर्सीय छोटू गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज मेडिकल कालेज के बर्न वार्ड में चल रहा है,
0
0
Report

छतरपुर में स्टंटबाज़ी पर रोक के बावजूद फिर खतरे भरी बाइक चालान

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर (एमपी) - छतरपुर में स्टंटबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ताज़ा मामला है जहाँ फोरलेन सड़क पर एक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक का हैंडल छोड़कर मोटरसाइकिल चलाता नजर आया। महोबा ब्रिज के पास बाइक चलाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें पीछे से गुजर रहे लोगों ने उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की है। सड़क पर इस तरह बाइक चलाना सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी बड़े हादसे को न्योता भी दे रहा है। कुछ समय पहले संबंधित व्यक्ति के खिलाफ स्टंटबाजी के चलते चालानी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद दोबारा ऐसी हरकत सामने आई है
0
0
Report
Advertisement

सिकंद्राराऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)-गुरुवार रात करीब 12 बजे बिलार की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को ग्राम हुसैनपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ई-रिक्शा चालक तौशीन पुत्र फारुख (21 वर्ष) निवासी मटकोटा, पूजा पुत्री अनिल कुमार (19 वर्ष), नूतन पुत्री राजेंद्र प्रसाद (28 वर्ष), कुसुमलता पुत्री राजवीर सिंह (40 वर्ष) तथा समीर पुत्र शकील (18 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- गुरुवार रात करीब 12 बजे बिलार की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को ग्राम हुसैनपुर के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में ई-रिक्शा चालक तौशीन पुत्र फारुख (21 वर्ष) निवासी मटकोटा, पूजा पुत्री अनिल कुमार (19 वर्ष), नूतन पुत्री राजेंद्र प्रसाद (28 वर्ष), कुसुमलता पुत्री राजवीर सिंह (40 वर्ष) तथा समीर पुत्र शकील (18 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में खेमगड़ी के पास ट्रक-एंबुलेंस की भिड़ंत,चालक की मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3h ago
Ikbalpur, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)। गुरुवार देर रात कासगंज रोड पर गांव खेमगड़ी के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र भगवान सिंह (45 वर्ष), निवासी बसंत नगर, थाना सोरों, जनपद कासगंज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोशन लाल निजी एंबुलेंस चलाकर कासगंज और सिकंदराराऊ के बीच मरीजों को लाने-ले जाने का कार्य करता था। बताया जाता है कि गुरुवार रात वह कासगंज रोड स्थित कलावती हॉस्पिटल में एक मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस लेकर वापस कासगंज जा रहा था। इसी दौरान गांव खेमगड़ी के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top