203001
Bulandshahr - ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट करने वाले , दो बदमाशों को लगी पुलिस की गोली
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटपाट करने वाले लूटेरों से पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से शातिर शुभम और निक्की घायल .अन्य तीन बदमाश रवि, धर्मवीर और अनुज को भी नाकाबंदी के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। लुटेरों ने 5 जनवरी को BOI के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूटे थे एक लाख 90 हजार। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, तमंचे, चेक बुक, एटीएम कार्ड और 51 हज़ार रुपये भी बरामद। सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की सयुंक्त कार्रवाई में पकड़े गए लूटेरे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरोना में विद्युत तार चोरी: मुख्य आरोपी शब्बीर फरार, 3.5 लाख के तार बरामद
Kanker, Chhattisgarh:18 किलोमीटर दूर सरोना में विद्युत लाइन बिछाने के लिए रखी गई तार की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले के मास्टर माइंड की तलाश जारी है। आरोपियों ने चोरी के तार को घर की दीवार में चुनवा दिया था। जब एक आरोपी पकड़ में आया तो उसकी निशानदेही में चोरी का सामान बरामद कर लिया गया, जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 लाख बताई जा रही है, मुख्य आरोपी शब्बीर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। दरअसल विद्युत लाइन निर्माण कार्य के लिए मालगांव एवं बरकई गांव के मध्य सड़क किनारे एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार ठेकेदार के द्वारा रखा गया था; अगले दिन कर्मचारी काम के लिए पहुंचे तो तार गायब थी। सरोना थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी शुभम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कांकेर निवासी शब्बीर के साथ चोरी की बात कबूली। तार को शब्बीर के घर में सीढ़ी के नीचे दीवार बनाकर छुपा दिया गया था; दबिश देकर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। घटना का मुख्य आरोपी शब्बीर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
ग्रेटर नोएड़ा में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा ब्रेकिंग ग्रेटर नोएडा में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 वीडियो में युवक पिस्टल से हवाई फायरिंग करता दिख रहा है。 वायरल वीडियो छपरौला गांव का बताया जा रहा है。 Purana बताया जा रहा है वीडियो ,अब हुआ वायरल घटना थाना बादलपुर क्षेत्र की बताई जा रही है。 वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Power line theft in Sony Market, shopkeepers demand police action in Sri Ganganagar
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर में स्थानीय सोनी मार्केट (तहबाजारी) में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही विद्युत तार चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार अल सुबह ही चोरों ने three पोल्स से तार चोरी कर लिए जिससे मार्केट में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मात्र चार दिन में तीन बार तार चोरी की घटनाओं के विरोध में सोनी मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा तथा शीघ्र कार्रवाई की मांग की। दुकानदारों ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से मार्केट में लगातार तीन बार बिजली के तार चोरी हो चुके हैं। चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन में आशंका जताई गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी बड़ी चोरी या अन्य अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि सोनी मार्केट क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो सोनी मार्केट के समस्त व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामदास सोनी, सुभाष सोनी, अशोक सोनी, अमरीक सिंह कण्डा, हरजीत सिंह कण्डा, अजय सोनी, सुरेश सोनी, सतपाल सोनी, मुरलीधर बदरा, तिलोक चंद, लेखराज, गोरा सोनी, गौरीशंकर आदि उपस्थित थे。0
0
Report
Advertisement
AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज पहुचेंगे सहारनपुर।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज सहारनपुर पहुंच रहे जहाँ वो एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी अनुसार असदुद्दीन ओवैसी शाम 6 बजे सहारनपुर पहुँचकर जनसभा स्थल से 2027 के लिए चुनावी आगाज़ करेंगे। आज होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में AIMIM के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इसी दौरान पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि AIMIM हर उस पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार है जो बीजेपी को रोक सके और देश मे साम्प्रदायिक सौहार्द की बात कर सके। उन्होंने बताया है कि जनसभा में हज़ारों लोगों के पहुंचने की सम्भावना है।0
0
Report
कर्नाटक कांग्रेस नेता सलीम अहमद का अजमेर दरगाह दौरा: नफ़रत की सियासत पर बीजेपी को निशाना
Ajmer, Rajasthan:कर्नाटक हुकुमत में चीफ विहिप व एमएलसी और विधान परिषद में कांग्रेस के सीनियर लीडर सलीम अहमद अपनी एक रोज़ा सफर पर अजमेर शरीफ दरगाह पहंचे। जहा उन्होंने अपने वफद के साथ हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए। सलीम अहमद ने कर्नाटक रियासत में ख़ुशहाली की दुआ मांगी और दरगाह शरीफ में हाज़री के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुल्क मे नफ़रत की सियासत के खात्मे और मुल्क की तरक़्क़ी की दुआ करने अजमेर आये है। अपनी एक रोज़ा मज़हबी सफर पर उन्होंने ख्वाजा साहब के दरबार मे हाज़री दी और सुकून हासिल किया। कर्नाटक में परमानेंट रेसिडेंस सर्टिफिकेट PRC और किसानों को लेकर चल रही सियासत पर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कर्नाटक रियासत में कांग्रेस की हुकुमत सभी मज़हब जाति और समाज के हक़ मे काम कर रही है। जबकि मोदी हुकुमत में मज़हबी सियासत और मुसलमानों पर ज़ुल्मो सितम बढ़े है। गुजिश्ता 12 सालों से बीजेपी ने आवाम के साथ और नौजवानों के साथ धोखा किया है। बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई ने आवाम को परेशान कर रखा है। ऐसे में मुल्क की आवाम अब हिन्दू मुस्लिम की सियासत को समझ गई है और आईंदा इलेक्शन में आवाम बीजेपी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उनकी इत्तेहादी जामते इंडियन एयरलाइंस राहुल गांधी को मुल्क के प्राइम मिनिस्टर के ओहदे देखना चाहती है। सलीम अहमद का अजमेर पहुंचने पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी अक्लियती महकमा की तरफ से निज़ाम गेट पर ज़ोरदार इस्तख्बाल भी किया गया। इस मौके पर अजमेर कांग्रेस लीडर महेन्द्र सिंह रलावता, अक्लियती महकमा के स्टेट कॉर्डिनेटर एस एम अकबर,शिव कुमार बंसल,फुरकान सिद्दीकी समेत दीगर कारकुनान मौजूद रहे。0
0
Report
Salaam TV के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पार्वेज़ कादरी ने PDP और सजाद लोन पर किया तीखा हमला
Badgam, an exclusive interview with Salaam TV, former Deputy Mayor Parvaiz Qadri launched a sharp attack on the People's Democratic Party (PDP) BJ P and People’s Conference President Sajad Lone over the ongoing political developments in Jammu and Kashmir. Speaking to Salaam TV Reporter Showkat Beigh, Qadri said the protests held at Jantar Mantar have exposed the current political atmosphere in the Union Territory. He accused the PDP of failing to address key public concerns during its tenure and alleged that the party is now trying to regain political relevance. Qadri also criticized Sajad Lone, claiming that his politics have not provided a clear direction for the people of Jammu and Kashmir. Appealing to all political parties, Qadri urged them to work in the larger public interest, maintain transparency, and focus on peace, development, and democratic governance rather than political confrontation. The interview comes at a time of heightened political activity in Jammu and Kashmir, with protests and counter-statements by various parties over governance and administrative issues.0
0
Report
Advertisement
फर्रukhनगर के खेत स्टंट ग्राउंड: गाड़ी ड्रिफ्ट, नंबर प्लेट हटाकर वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:फर्रुखनगर के खेत बने स्टंट ग्राउंड लॉजिस्टिक कंपनी के गेट पर भी गाड़ियों से ड्रिफ्ट नंबर प्लेट हटाकर पुलिस को खुली चुनौती सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो वीडियो में दिखाई दे रही है खतरनाक ऑफ-रोडिंग और हुड़दंग सड़को पर रील बनाने और सोशल मीडिया पर मशहूर होने का रईसज़ादो का स्टंट नंबर प्लेट हटाकर पानी से भरे खेतों में दौड़ाई कार0
0
Report
कानपुर में विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, दो सिपाही घायल
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला हो गया...पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और दो सिपाही घायल भी हो गए...जिस पुलिस पर विवाद रोकने और लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है... जब वही पुलिस निशाने पर आ जाए, तो सवाल खड़े होना लाजिमी है...फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई कार्रवाई शुरू कर दी है..0
0
Report
नगरीय प्रशासन मंत्री ने लव जिहाद पर चेतावनी दी: दोस्ती के बहाने धोखा
Indore, Madhya Pradesh:छात्रों को संबोधित करते हुए लव जिहाद पर बोले नगरीय प्रशासन मंत्री आजकल लोग दोस्ती करते हैं और अपना नाम छुपा कर करते हैं अपना नाम राम श्याम बताएंगे और दोस्ती करेंगे बाद में बहलाकर फुसलाकर लालच देकर विवाह करके सच्चाई पता चलती है यह लोग झूठ बोलते हैं इसलिए लड़कों से दोस्ती नहीं करना चाहिए और अगर करें तो बहुत सोच समझ कर करें0
0
Report
Advertisement
गया: खुले बोरवेल बंद कराने के निर्देश, NDRF-SDRF टीम को सम्मान
Gaya, Bihar:30 फिट बोरवेल में गिरे बच्चे की सफल ऑपरेशन के बाद किया गया सम्मानित, जिला अधिकारी ने जिले के सभी खुले बोरवेल को बंद कराने के निर्देश दिए। गया समाहरणालय में जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने फतेहपुर प्रखंड के रंगूनगर में बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने वाले NDRF और SDRF के जवानों व बच्चे और उसके माता पिता को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मौत से जंग जीत कर बाहर आए मासूम बच्चे के हौसले को बढ़ावा दिया और बच्चे को उपहार दिया गया, वहीं माता पिता को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। ऑपरेशन को सफल बनाने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चे की जान बचाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले बोरवेल छोड़ने के मामले में संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और जिले में सभी खाली बोरवेल को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ऐसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके। साथ ही पीएचईडी विभाग के अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है और तीन दिनों के भीतर सभी खुले बोरवेल बंद कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
उज्जैन दर्शन पर गए परिवार के घर में चोरी, 7 लाख आभूषण लूट
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा उज्जैन दर्शन पर गया परिवार, सूने मकान से 7 लाख के जेवर और नकदी चोरी एंकर...रामगंजमंडी शहर के वार्ड नंबर 37 स्थित भीम शंकर कॉलोनी में चोरों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 15 से 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रामगंजमंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर की। मकान मालिक अनिल लाखेरिया के अनुसार वह गुरुवार शाम परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार शाम पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ है। रात करीब 10 बजे घर लौटने पर देखा कि मुख्य गेट और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। चोर सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स, नाक की बाली, चांदी की पायल, करधनी, कड़े, छल्ले, बच्चों के चांदी के पायल सहित अन्य जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। घर के पीछे खेत में बने कुएं से जेवर रखने वाले खाली डिब्बे भी मिले, जिन्हें चोर फेंककर चले गए थे। पीड़ित ने रामगंजमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
धरमजयगढ़ ब्लाइंड डबल मर्डर: दो भाइयों ने दंपति को मारकर शव जलाकर साक्ष्य मिटाए
Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में दंपति की निर्मम हत्या कर शवों को जलाकर साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज ब्लाइंड डबल मर्डर का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 15 जुलाई को मंगल राठिया और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया के जले हुए शव उनके घर के भीतर मिले थे। सूचना मिलते ही एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान घटनास्थल पर मिली हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी ने श्याम लाल राठिया तक पहुंचने का संकेत दिया। एफएसएल रिपोर्ट, ह्यूमन इंटेलिजेंस, गवाहों के बयान और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर वे मृतक दंपति से रंजिश रखते थे। 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर मंगल राठिया के घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई पत्नी पुनाई बाई की भी टांगी से हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों पर कपड़े और अन्य सामान डालकर आग लगा दी तथा घर के दो कमरों में भी आग लगाकर हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडم के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम लाल राठिया और जीवन लाल राठिया निवासी ग्राम क्रोंधा, थाना धरमजयगढ़ के रूप में हुई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
मौलाना जार्जिंस अंसारी के कृष्ण पर विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी
Indore, Madhya Pradesh:उत्तर प्रदेश में एक मौलाना के बयान ने सुर्खियां बटोर ली है मौलाना जार्जिंस अंसारी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कृष्ण पर बयान दिया मौलाना ने भगवान श्री कृष्ण को मुसलमान बताते हुए पांच बार नमाज पढ़ने वाला बताया इसके बाद उनका बयान लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मौलाना के बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है उत्तर प्रदेश सरकार है वह उत्तर प्रदेश सरकार किस तरीके से ऐसे लोगों के साथ किस तरह की कार्रवाई करती है वह आप सभी को मालूम है मौलाना कहां है यह तलाश की जा रही है0
0
Report
भिलाई के पुरैना में चाकू मारकर युवक घायल, हालत गंभीर
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चाकू बाजी में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया भिलाई 3 पुरैना में शे का सामान बेचने वाले सूरज नमक युवक ने आसिफ खान को चाकू मारकर लहू लुहान कर दिया आपको बता दे की आसिफ खान और आरोपी सूरज दोनो पुरैना के ही रहने रहने वाले है दोनों युवकों की पहले से आपस में जान पहचान भी थी लेकिन अचानक दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और सूरज ने आसिफ खान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया इसके बाद आशिफ वही लहू लोहान होकर नीचे गिर पड़ा आसपास के लोगों ने जब इस घटना को देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई परिजनों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है फिलहाल आसिफ का इलाज भिलाई के निजी अस्पताल में चल रहा है.0
0
Report
शेखपुरा के एसडीओ के शराब पीने का वायरल वीडियो; कार्रवाई की मांग तेज
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में विद्युत विभाग के एसडीओ का शराब पीते एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। दअसल शेखपुरा जिले के बरबीघा विद्युत अवर प्रमंडल राहुल कुमार एक कमरे में पलंग पर बैठकर शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शराबबंदी वाले राज्य में बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारी कैसे कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराब का जाम छलका रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद सरकारी कार्यालयों में चर्चा का बाजार गर्म है जबकि आम लोग ऐसे अधिकारी पर करवाई की मांग कर रहे हैं। पूरे वायरल वीडियो की पुष्टि जी मिडिया नहीं करता है। अब देखना है कि शराबबंदी कानून बोले राज्य में एक बड़े पद पर बैठे अधिकारी ही शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए शराब का जाम छलका रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
