Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr202394

Bulandshahr: जंगल में तीन शव मिलने से हड़कम्प; हत्या और आत्महत्या के एंगल की जांच

MGMOHIT Gomat
Mar 13, 2026 06:15:41
Bulandshahr, Uttar Pradesh
Bulandshahr Bulandshahr: Jungle me teen dead bodies milne se hḍakamp. Dever bhabi aur beti ki batayi ja rahi hain dead body. Bacchi aur yuvak ka shav zameen par aur bhabi ka shav ped se fansi ke fande par latka mila Mritak yuvak ki pehchan Paschim Bengal ke Vimal Sarger ke roop mein hui. Pratham janch me pottery industry ke worker bataye ja rahe hain devar bhabi. Khurja Dehat kshetra me kiraye ke kamre me parivar rahta tha. SSP police bal aur field unit ke sath mauke par hain. Police hatya aur aatmahatya dono angle se kar rahe hain janch. Bulandshahr ki Khurja Kotwali kshetra ke Nehrupur ke paas jangal me mile teenon shav.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Mar 13, 2026 06:49:52
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने को लेकर भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने नियम 300 के तहत अपना प्रस्ताव रखा। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया है, इसके बेहतर परिणाम देखने को मिल रहे हैं, लोगों की अपनी भावनाएं हैं। सभी लोगों से इस पर रैली जाएगी। अगर आवश्यकता होगी तो इस ओर कार्य किया जाएगा। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड प्रदेश में गैस की दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि हमने इस मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं । प्रदेश में किसी भी तरह की गैस की कोई समस्या नहीं है। साथी कालाबाजारी करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 13, 2026 06:49:37
Bijnor, Uttar Pradesh:6 छात्राएं बिजनौर के चांदपुर में इंटरमीडिएट की संस्कृत परीक्षा देने के बाद लापता हो गईं. गुरुवार देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर थाने में सूचना दी गई. घटना गुरुवार को इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा के बाद हुई. चांदपुर के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा देने पहुंची थीं. लापता हुई छात्राओं में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राएं और चांदपुर सहित पास के गांव के चार अन्य छात्राएं शामिल थीं. परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने चिंता जताई. गुरुवार रात करीब 10:00 बजे सभी छात्राओं के परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 13, 2026 06:49:26
Dungarpur, Rajasthan:गेपसागर की पाल पर दशामाता पूजन, व्रतार्थी महिलाओं में दिखा उत्साह एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में चैत्र कृष्ण दशमी के अवसर पर दशामाता के पर्व को लेकर व्रतार्थी महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने होली के बाद से दस दिनों तक गिनती करते हुए गुरुवार को दशामाता का पर्व मनाया, वहीं कई महिलाएं तिथि अनुसार शुक्रवार को पूजन करेंगी। गुरुवार सुबह शहर के गेपसागर की पाल पर स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष पर बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे。 बॉडी - व्रतार्थी महिलाएं पूजा का थाल सजाकर गेपसागर पहुंचने लगीं। महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की और उसकी परिक्रमा करते हुए सूत का पतला धागा लपेटा तथा श्रीफल व वधेरे चढ़ाए। इस दौरान कुछ पुरुष श्रद्धालुओं ने भी परिक्रमा कर पूजा का लाभ लिया। तेज धूप के बावजूद महिलाओं ने श्रद्धा के साथ दशामाता की कथा का श्रवण किया। पूजा के बाद महिलाओं ने पुराने धागे को उतारकर दशामाता का नया धागा धारण किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की。 व्रतार्थी महिलाओं ने अपने घरों में देशी घी के मोदक बनाकर माता को भोग लगाया। वागड़ अंचल में होली का पर्व मनाने अपने गांव-घर लौटे कई लोग दशामाता के पर्व के बाद ही रोजगार के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों की ओर वापस प्रस्थान करेंगे。 हर वर्ष नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गेपसागर की पाल पर टेंट की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार टेंट नहीं लगाए गए। इसके चलते श्रद्धालु महिलाओं को तेज धूप में ही पूजा-अर्चना करनी पड़ी।
0
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 13, 2026 06:48:38
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 13, 2026 06:48:00
Krishnanagar, West Bengal:গ্যাস যা বুকিং হচ্ছে তা সময়মত গ্রাহককে দিয়ে দেওয়া হচ্ছে,দাবি গ্যাস ডিলার কর্মচারী দের, তারা বলছেন গতকাল ঘোষণা হয়েছে 25 দিনের মাথায় কল দিলে আড়াই দিনে গ্যাস পেয়ে যাবে, তবে গ্রাহকদের ক্ষেত্রে এখনো লাগু হয়নি, তবে গ্যাস সিলিন্ডার নিয়ে হাজির হচ্ছে কেও কেও, গ্যাস ডিলার এর কাছে, গ্যাস ডিলার দের ঘরে দেখা গেল গ্যাস সিলিন্ডার গাড়ি থেকে নামছে,এবং ডেলিভারি পক্রিয়াও চলছে, তবে যাদের সিঙ্গেল সিলিন্ডার তাদের তো সমস্যা থেকেই,গ্যাস শেষ না হলে কল দিতে পারে না,গ্যাস শেষ হলে সিলিন্ডার নিয়ে হাজির হয়ে যায় গ্রাহক গ্যাস ডিলারের কাছে,তবে কিছু বলতে না চাইলেও গ্যাস ডিলার কর্মচারী কে প্রশ্ন করা হয়,সরকার তো বলছেন গ্যাস নিয়ে চিন্তা করবেন না,বুকিং করলে আড়াই দিনে গ্যাস পেয়ে যাবেন, কিন্তূ সেটা ওনারা বলছেন গ্যাস বুকিং 25 দিন অন্তর করতে হবে,বুকিং এর আড়াই দিনে পাবেন. তবে গ্যাস ফোনে বুকিং করা যাচ্ছে না বলে দাবি সাধারণ মানুষের.
0
comment0
Report
STSumit Tharan
Mar 13, 2026 06:47:33
Jhajjar, Haryana:झज्जर में रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घंटों से लाइन में खड़े होकर गैस पर्ची कटवाने का इंतजार करते नजर आ रहे है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा यहां बेरी गेट पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर देखने को मिला। यहां महिलाएं और पुरूष कतारबद्ध होकर रसोई गैस की अपनी पारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। महिलाओं और पुरूषों का कहना था कि उन्हें रसोई गैस के लिए सुबह से लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्हें लाइन में लगे हुए घंटों हो चुके है, लेकिन उन्हें अभी तक दूर-दूर भी पर्ची कटने की उम्मीद नजर नहीं आती। लाइन में लगे लोगों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद गैस वितरण की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है। कुछ लोगों ने गैस एजेंसी संचालकों को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि कई लोगों ने शासन और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज के बीच घंटों लाइन में खड़े रहना उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है। एक ओर घर की जिम्मेदारियां हैं तो दूसरी ओर रसोई गैस का इंतजाम करना भी जरूरी है। गैस एजेंसी के बाहर भीड़ बढ़ने के कारण वहां अव्यवस्था का माहौल बना रहा। भारी वाहनों की आवाजाही के बीच लोगों को लाइन में खड़े रहने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शासन और प्रशासन रसोई गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 06:47:24
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 13, 2026 06:46:55
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अलविदा जुम्मा और ईद से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार की अमरोहा पुलिस हाई अलर्ट, साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का दम अमरोहा जनपद में अलविदा जुम्मा की नमाज और आगामी ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आरटीसी कैंपस डिडौली में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की एकरूपता का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल और प्रशिक्षण स्तर को परखा गया तथा पुलिस बल में अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान यूपी-112 की पीआरवी वाहनों की भी जांच की गई। वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनकी नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए गए। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उपकरणों के संचालन और उपयोग को लेकर जानकारी भी ली गई। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया और फील्ड यूनिट टीम का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल की जांच प्रक्रिया तथा अपराध की विवेचना में वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई। अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top