Back
अमरोहा पुलिस अलर्ट: जुम्मा-ईद के मद्देनजर सुरक्षा बलों की व्यापक तैयारी
VAVINEET AGARWAL
Mar 13, 2026 06:46:55
Amroha, Uttar Pradesh
एंकर अलविदा जुम्मा और ईद से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार की अमरोहा पुलिस हाई अलर्ट, साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखा पुलिस बल का दम
अमरोहा जनपद में अलविदा जुम्मा की नमाज और आगामी ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने आरटीसी कैंपस डिडौली में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की एकरूपता का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल और प्रशिक्षण स्तर को परखा गया तथा पुलिस बल में अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यूपी-112 की पीआरवी वाहनों की भी जांच की गई। वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनकी नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए गए। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से उपकरणों के संचालन और उपयोग को लेकर जानकारी भी ली गई। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया और फील्ड यूनिट टीम का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल की जांच प्रक्रिया तथा अपराध की विवेचना में वैज्ञानिक तरीकों के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई।
अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनज़र अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 13, 2026 07:31:560
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 13, 2026 07:31:420
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 13, 2026 07:31:310
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowMar 13, 2026 07:31:230
Report
AAASHISH AMBADE
FollowMar 13, 2026 07:30:500
Report
NMNITESH MAHAJAN
FollowMar 13, 2026 07:30:200
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 13, 2026 07:24:360
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 13, 2026 07:24:290
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 13, 2026 07:24:160
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 13, 2026 07:24:040
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 13, 2026 07:23:400
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 13, 2026 07:22:470
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 13, 2026 07:22:340
Report
SJSubhash Jha
FollowMar 13, 2026 07:21:580
Report
HSHarish Sharma2
FollowMar 13, 2026 07:21:340
Report