203001
बुलंदशहरः आरोपियों के पास से बरामद सामान की नीलामी कर पीड़ित को दिया चेक, 4 महीने पहले हुई थी 5 लाख रुपए की चोरी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:करीब 4 महीने पहले सिकंदराबाद के व्यापारी हर्ष गर्ग की 5 लाख की चोरी हुई थी। पुलिस ने इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपियों के पास से जो सामान बरामद हुआ था, उसकी नीलामी करके पीड़ित को ₹2016900 चेक डीएम और एसएसपी ने दिया है। आरोपियों के पास से एक लाख रुपए नकदी भी बरामद हुई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दौलतगढ़ में लेपर्ड का आतंक, नोहरे से बछड़े को घसीटकर शिकार
Noida, Uttar Pradesh:दौलतगढ़ में फिर लेपर्ड का आतंक, नोहरे से बछड़े को घसीटकर बनाया शिकार आसींद। क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में एक बार फिर लेपर्ड की दहशत देखने को मिली। गुरुवार रात उदयनाथ जी रोड स्थित गिरवर सिंह के मकान के पास बने नोहरे में घुसे लेपर्ड ने पशुओं के बीच बंधे गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार लेपर्ड बछड़े को घसीटते हुए नोहरे का गेट तोड़कर करीब 40 फीट दूर ले गया, जहां उसने बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दौलतगढ़ क्षेत्र में पिछले काफी समय से लेपर्ड का लगातार आतंक बना हुआ है। क्षेत्र में जगह-जगह पड़े ग्रेनाइट के बड़े-बड़े मलबे तथा चारागाह भूमि पर डाला गया पत्थर का कचरा लेपर्ड के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन गया है, जिससे आबादी क्षेत्र में उसकी आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को सूचना देकर लेपर्ड को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने, नियमित निगरानी करने तथा लेपर्ड के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।0
0
Report
भाभी से मजाक के बाद बड़े भाई ने भाई को गोली मारी; हालत गंभीर
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है जिसमें भाभी से मजाक करने के बाद बड़े भाई ने देवरा यानी अपने छोटे भाई को गोली मार दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा श्रीनगर गांव की है, जहां पर मोनू शर्मा नामक एक युवक अपनी बड़ी भाभी से मजाक किया की भाभी होटल से आ गई? भाभी को यह बात पसंद नहीं आई और उसने अपने पति को बताया कि आपके छोटे भाई ने मुझे इस तरह से बोला है। फिर क्या था बड़े भाई यानी Sonu Sharma ने राइफल निकालकर अपने छोटे भाई यानी मोनू शर्मा को गोली मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक मोनू शर्मा को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि घायल युवक के बयान पर मुफस्सिल थाना ने एक मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटना की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। बाइट मोनू शर्मा(घायल युवक)0
0
Report
शाजापुर में भाजपा कार्यालय के बाहर युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर खुलासे
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यालय के आगे सड़क पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक 25 वर्षीय नितिन मालवीय टंकी चौराहे का निवासी है और मजदूरी का कार्य करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
नदिया के धुबुलिया के टीएमसी नेता बरकत शेख जमीन कब्जा मामले में गिरफ्तार
Krishnanagar, West Bengal:নদিয়ার ধুবুলিয়ার তৃণমূল নেতা বরকত শেখের জমি জবরদখলের অভিযোগে গ্রেপ্তার হয়েছে. গতকাল কৃষ্ণনগর আদালতে পাঠায় ধুবুলিয়া থানার পুলিশ. 5 দিনের পিসি চাইলে 3 দিনের পিসি মঞ্জুর হয়.0
0
Report
दमोह के पथरिया में दबंगों ने फिर रास्ता बंद किया, ग्रामीण परेशान
Damoh, Madhya Pradesh:दो साल पहले बबाल के बाद खुला था आम रास्ता, दबंगों ने फिर किया बंद.. एंकर/ बुंदेलखंड में सामंतवाद की जड़े बेहद मजबूती के साथ गड़ी रही और लोगों ने उसके परिणाम देखे भी लेकिन आधुनिक युग में सामंतवाद को खत्म कर दिया गया लेकिन अभी भी इसका असर देखने को मिलता है। इस अंचल के दमोह जिले में अभी भी ऐसी तस्वीरें सामने आती है जो इस सामंतवाद का उदाहरण पेश करती हे। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के उमराहो गवां से मामला सामने आया है जहां पूरा गांव निकलने के लिए रास्ता मांग रहा हे तो कई परिवार तो अघोषित रूप से कैद काट रहे हे। दरअसल इस गांव के एक दबंग परिवार ने आम रास्ता बंद कर दिया हे और कोई भी ग्रामीण यहां से निकल नहीं सकता और अब पूरे गांव वालों की समस्या बढ़ गई है। खास बात ये हे दो साल पहले इसी रास्ते को लेकर यहां बड़ा बबाल खड़ा हुआ था ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम किया था जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने नापतोल किया और इसमें कब्जाधारी से रास्ते को मुक्त कराया गया था लेकिन अब दो साल बाद फिर रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है, नाराज ग्रामीण पथरिया थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है। बाइट/ नाराज़ ग्रामीण बाइट/ नेहा गोस्वामी ( थाना प्रभारी पथरिया दमोह/0
0
Report
चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री गंभीर घायल, जीआरपी ने अस्पताल पहुंचाया
Pali, Rajasthan:चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री गंभीर घायल, मारवाड़ जंक्शन के निकट हेमलीयावास गांव रेलवे पुल संख्या 65 की घटना, गैंगमैन की सूचना से जीआरपी थाना अधिकारी देवाराम पहुंचे मौके पर, जीआरपी ने 108 की मदद से घायल यात्री को लाया अस्पताल, घायल यात्री की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने किया पाली रेफर घायल यात्री जावेद पुत्र नजीर बिजनौर उत्तरप्रदेश का हे निवासी ।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ GT रोड पर ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, आधी रात भयावह धुंआ वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में गुरुवार आधी रात बिजली के ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा और पटाखों जैसी चिंगारियाँ निकलने लगीं। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं ट्रांसफार्मर में ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।0
0
Report
सिल्क्यारा टनल हादसे पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहुचर्चित सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बताते चले कि सिल्क्यारा टनल के अंदर लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटने से 21 वर्षीय एक मज़दूर की मौत हो गई थी।जिसके बाद NHIDCL कंपनी की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे थे।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जांच के दौरान घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा.future में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपायों का समुचित परीक्षण किया जाए।0
0
Report
जींद जंक्शन से मोदी की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना, इतिहास रेलवे में लिखा जाएगा
Jhanj Kalan, Haryana:जींद जंक्शन से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइट्रोजन ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर उत्साह है। मोदी जी 46 महीने में आना चाहिए। जींद के नाम आज रेलवे के इतिहास में लिखा जाएगा。0
0
Report
Advertisement
रेउसा में सवारी ढोने वाले ई-रिक्शों से लकड़ी का परिवहन, हादसों का बढ़ा खतरा रेउसा (सीतापुर)। रेउसा थ
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में सवारी ढोने वाले ई-रिक्शों से लकड़ी का परिवहन, हादसों का बढ़ा खतरा रेउसा (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में सवारी ढोने के लिए पंजीकृत ई-रिक्शों का उपयोग खुलेआम लकड़ी ढोने में किया जा रहा है। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन ऐसे ई-रिक्शे भारी मात्रा में लकड़ियां लादकर सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण इन वाहनों का संतुलन कई बार बिगड़ जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ियां वाहन के दोनों ओर बाहर तक निकली रहती हैं, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संकरी सड़कों पर ऐसे वाहन यातायात को भी बाधित करते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस तरह का परिवहन लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि सवारी वाहनों का व्यावसायिक माल ढुलाई में हो रहे दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
NHAI चेयरमैन संतोष यादव ने हैसंगरह टोल प्लाजा दौरा किया; मोदी झज्जर एक्सप्रेसवे उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:JHAJJAR, ROHTAK (HARYANA): NHAI CHAIRMAN SANTOSH KUMAR YADAV VISITED THE HASANGARH TOLL PLAZA AHEAD OF PM NARENDRA MODI WILL INAUGURATE THE EXPRESSWAY CONNECTED TO JHAJJAR TODAY0
0
Report
धार की भोजशाला में नियमित पूजा, अदालत आदेश पर प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा
Dhar, Madhya Pradesh:धार ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में शुक्रवार सुबह भी निर्धारित समय पर हिंदू समाज द्वारा नियमित पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालु सुबह से ही बड़ी संख्या में भोजशाला पहुंचे और विधि-विधान से मां वाग्देवी की पूजा कर दर्शन किए। परिसर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। वहीं, जुमे की नमाज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति प्रशासन को प्राप्त नहीं होने से स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल भोजशाला परिसर में नियमित पूजा पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में मानसून सक्रिय: अगले 3-4 दिन कमजोर, कई जिलों में बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अगले 3-4 दिन कमजोर रहेगा मानसून 21 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी बढ़ेगी बारिश जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी सक्रिय होगा मानसून0
0
Report
गोविंद कॉलोनी में जलभराव बना मौत का रास्ता, प्रशासन से सवाल
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के झंगोला गांव के पास स्थित गोविंद कॉलोनी में जलभराव ने लोगों की जिंदगी मुश्किल ही नहीं, बल्कि जानलेवा बना दी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ट्रांसफार्मर की जाली पकड़कर घर पहुंचना पड़ रहा है। सवाल यह है कि अगर बारिश के बीच कोई बड़ा हादसा हो गया, तो जिम्मेदार कौन होगा? देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। ये तस्वीरें राजधानी दिल्ली की उस हकीकत को बयां कर रही हैं, जहां विकास के दावों के बीच लोग हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर घर पहुंचने को मजबूर हैं। झंगोला गांव के पास स्थित गोविंद कॉलोनी का मुख्य रास्ता जलभराव के कारण लगभग बंद हो चुका है। सड़क पर गंदा पानी इस कदर भरा है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन लड़खड़ाते हुए निकल रहे हैं। हर गुजरता वाहन किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहा है। गोविंद कॉलोनी का यह रास्ता सबसे दर्दनाक हाल पैदल चलने वालों का है। सड़क के किनारे केवल 8 इंच का संकरा रास्ता बचा है। इस रास्ते को पार करने के लिए लोगों को बिजली के ट्रांसफार्मर की लोहे की जाली पकड़नी पड़ती है। यही जाली अब उनकी मजबूरी भी है और सबसे बड़ा खतरा भी स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी गोविंद कॉलोनी का गंदा पानी इसी मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है। बरसात के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। लोगों को हर पल डर रहता है कि कहीं ट्रांसफार्मर की जाली में करंट न उतर जाए। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इसी खतरनाक रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक आंखें मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जनप्रतिनिधियों के बड़े-बड़े वादों के बावजूद गोविंद कॉलोनी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। फिलहाल लोग डर के साए में जी रहे हैं। सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था कर इस मौत के रास्ते को सुरक्षित बनाया जाएगा? क्योंकि मौजूदा हालात साफ इशारा कर रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह लापरवाही किसी भी दिन बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।0
0
Report
नूंह में रावली बांध पर गो-तस्कर के साथ मुठभेड़; गोली लगने से घायल, गायें बरामद
Nuh, Haryana:story :- रावली बांध क्षेत्र में नूंह पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के रावली बांध इलाके में शुक्रवार को नूंह 경찰 और एक कथित गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान जमशेद पुत्र अब्दुल अली निवासी गांव अगोन, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन गाय, एक देशी कट्टा तथा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में की गई। घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड, उसके नेटवर्क तथा गो-तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
